logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

जनगणना 2027 हेतु तीन दिवसीय प्रशिक्षण के दूसरे दिन व्यावहारिक सत्र आयोजित गुमला: भारत की जनगणना 2027 के सफल संचालन को लेकर सूचना भवन, गुमला के सभागार में आयोजित तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम के दूसरे दिन अधिकारियों को व्यावहारिक प्रशिक्षण प्रदान किया गया। इस दौरान जनगणना कार्य निदेशालय, झारखण्ड, रांची के उप निदेशक जनगणना केष्या नायक आर0 एवं सांख्यिकी अन्वेषक ग्रेड-2 राजा शंकर ठाकुर द्वारा चार्ज पदाधिकारी, सहायक चार्ज पदाधिकारी, तकनीकी सहायक एवं जिला स्तरीय पदाधिकारियों को मकान सूचीकरण ब्लॉक का सीएमएमएस (CMMS) पोर्टल पर निर्माण करने की प्रक्रिया का विस्तृत प्रशिक्षण दिया गया। प्रशिक्षण में स्वगणना (Self Enumeration) के संबंध में भी विस्तृत जानकारी दी गई। बताया गया कि आम नागरिकों के लिए मकान सूचीकरण कार्य प्रारंभ होने के 15 दिन पूर्व एक समर्पित वेब पोर्टल उपलब्ध कराया जाएगा, जिसके माध्यम से वे स्वयं अपना विवरण दर्ज कर सकेंगे। जनगणना अधिनियम के तहत गोपनीयता बनाए रखने पर विशेष बल देते हुए निर्देश दिया गया कि अधिकृत व्यक्तियों के अतिरिक्त किसी भी अनधिकृत व्यक्ति को जनगणना अभिलेखों के निरीक्षण की अनुमति नहीं दी जाएगी। प्रशिक्षकों द्वारा बताया गया कि मकान सूचीकरण के माध्यम से मानव बस्तियों की स्थिति, आवासीय कमी एवं आवासीय आवश्यकताओं से संबंधित महत्वपूर्ण आंकड़े प्राप्त होंगे, जो नीतिगत निर्णयों में सहायक होंगे। इसके अतिरिक्त, प्रशिक्षण के दौरान यह भी निर्देशित किया गया कि डिजिटल प्रणाली में किसी प्रकार की तकनीकी समस्या आने पर धैर्य एवं संयम बनाए रखते हुए वरिष्ठ अधिकारियों से समन्वय कर उसका समाधान सुनिश्चित किया जाए। प्रशिक्षण कार्यक्रम में अपर समाहर्ता-सह-जिला जनगणना पदाधिकारी सशिन्द्र कुमार बड़ाईक, अनुमंडल पदाधिकारी चैनपुर पूर्णिमा कुमारी, अनुमंडल पदाधिकारी बसिया जयन्ती देवगम, जिला जनसम्पर्क पदाधिकारी, जिला सांख्यिकी पदाधिकारी-सह-अपर जिला जनगणना पदाधिकारी माधुरी बेक, जिला शिक्षा अधीक्षक, जिला सूचना विज्ञान पदाधिकारी सहित सभी चार्ज पदाधिकारी, प्रखण्ड विकास पदाधिकारी/अंचल अधिकारी, सहायक चार्ज पदाधिकारी, तकनीकी सहायक एवं जिला स्तरीय जनगणना कोषांग के कर्मी उपस्थित रहे।

3 hrs ago
user_राहुल कुमार
राहुल कुमार
Local News Reporter चैनपुर, गुमला, झारखंड•
3 hrs ago

जनगणना 2027 हेतु तीन दिवसीय प्रशिक्षण के दूसरे दिन व्यावहारिक सत्र आयोजित गुमला: भारत की जनगणना 2027 के सफल संचालन को लेकर सूचना भवन, गुमला के सभागार में आयोजित तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम के दूसरे दिन अधिकारियों को व्यावहारिक प्रशिक्षण प्रदान किया गया। इस दौरान जनगणना कार्य निदेशालय, झारखण्ड, रांची के उप निदेशक जनगणना केष्या नायक आर0 एवं सांख्यिकी अन्वेषक ग्रेड-2 राजा शंकर ठाकुर द्वारा चार्ज पदाधिकारी, सहायक चार्ज पदाधिकारी, तकनीकी सहायक एवं जिला स्तरीय पदाधिकारियों को मकान सूचीकरण ब्लॉक का सीएमएमएस (CMMS) पोर्टल पर निर्माण करने की प्रक्रिया का विस्तृत प्रशिक्षण दिया गया। प्रशिक्षण में स्वगणना (Self Enumeration) के संबंध में भी विस्तृत जानकारी दी गई। बताया गया कि आम नागरिकों के लिए मकान सूचीकरण कार्य प्रारंभ होने के 15 दिन पूर्व एक समर्पित वेब पोर्टल उपलब्ध कराया जाएगा, जिसके माध्यम से वे स्वयं अपना विवरण दर्ज कर सकेंगे। जनगणना अधिनियम के तहत गोपनीयता बनाए रखने पर विशेष बल देते हुए निर्देश दिया गया कि अधिकृत व्यक्तियों के अतिरिक्त किसी भी अनधिकृत व्यक्ति को जनगणना अभिलेखों के निरीक्षण की अनुमति नहीं दी जाएगी। प्रशिक्षकों द्वारा बताया गया कि मकान सूचीकरण के माध्यम से मानव बस्तियों की स्थिति, आवासीय कमी एवं आवासीय आवश्यकताओं से संबंधित महत्वपूर्ण आंकड़े प्राप्त होंगे, जो नीतिगत निर्णयों में सहायक होंगे। इसके अतिरिक्त, प्रशिक्षण के दौरान यह भी निर्देशित किया गया कि डिजिटल प्रणाली में किसी प्रकार की तकनीकी समस्या आने पर धैर्य एवं संयम बनाए रखते हुए वरिष्ठ अधिकारियों से समन्वय कर उसका समाधान सुनिश्चित किया जाए। प्रशिक्षण कार्यक्रम में अपर समाहर्ता-सह-जिला जनगणना पदाधिकारी सशिन्द्र कुमार बड़ाईक, अनुमंडल पदाधिकारी चैनपुर पूर्णिमा कुमारी, अनुमंडल पदाधिकारी बसिया जयन्ती देवगम, जिला जनसम्पर्क पदाधिकारी, जिला सांख्यिकी पदाधिकारी-सह-अपर जिला जनगणना पदाधिकारी माधुरी बेक, जिला शिक्षा अधीक्षक, जिला सूचना विज्ञान पदाधिकारी सहित सभी चार्ज पदाधिकारी, प्रखण्ड विकास पदाधिकारी/अंचल अधिकारी, सहायक चार्ज पदाधिकारी, तकनीकी सहायक एवं जिला स्तरीय जनगणना कोषांग के कर्मी उपस्थित रहे।

More news from झारखंड and nearby areas
  • चैनपुर थाना क्षेत्र के सदान कसीरा गांव में गुरुवार सुबह एक 16 वर्षीय छात्रा की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है। घटना के बाद इलाके में शोक और चिंता का माहौल है।
    1
    चैनपुर थाना क्षेत्र के सदान कसीरा गांव में गुरुवार सुबह एक 16 वर्षीय छात्रा की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है। घटना के बाद इलाके में शोक और चिंता का माहौल है।
    user_Sachin public news
    Sachin public news
    Local News Reporter चैनपुर, गुमला, झारखंड•
    26 min ago
  • चैनपुर: चैनपुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम सदन कसीरा में आज एक 16 वर्षीय किशोरी द्वारा आत्महत्या करने का मामला प्रकाश में आया है। मृतका की पहचान अनुप कुल्लू के रूप में हुई है, जो मूल रूप से सिमडेगा जिले के गरज बिरंगा टोली की रहने वाली थी और पिछले कुछ समय से अपने मामा के घर सदन कसीरा में रह रही थी।
    1
    चैनपुर: चैनपुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम सदन कसीरा में आज एक 16 वर्षीय किशोरी द्वारा आत्महत्या करने का मामला प्रकाश में आया है। मृतका की पहचान अनुप कुल्लू के रूप में हुई है, जो मूल रूप से सिमडेगा जिले के गरज बिरंगा टोली की रहने वाली थी और पिछले कुछ समय से अपने मामा के घर सदन कसीरा में रह रही थी।
    user_Sunderam Keshri
    Sunderam Keshri
    चैनपुर, गुमला, झारखंड•
    33 min ago
  • Post by Nikhil Chauhan
    1
    Post by Nikhil Chauhan
    user_Nikhil Chauhan
    Nikhil Chauhan
    चैनपुर, गुमला, झारखंड•
    1 hr ago
  • गुमला: जिले में बढ़ती सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम एवं सड़क सुरक्षा मानकों के प्रभावी अनुपालन को लेकर उपायुक्त प्रेरणा दीक्षित की अध्यक्षता में जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में विभिन्न बिंदुओं पर विस्तृत समीक्षा करते हुए संबंधित विभागों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। उपायुक्त ने कहा कि सड़क सुरक्षा मानकों में किसी भी प्रकार की लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी तथा सभी संबंधित विभाग समन्वय स्थापित कर निर्धारित मानकों का पालन सुनिश्चित करें। बैठक में ग्राम जुरा के समीप स्थित वर्तमान कट को दुर्घटना संभावित क्षेत्र मानते हुए उसे तत्काल प्रभाव से बंद करने तथा लगभग 300 मीटर आगे सिसई की ओर स्थानांतरित करने का निर्देश दिया गया। इसके अतिरिक्त गुमला-पलमा मार्ग पर स्थानीय स्तर पर बनाए गए सभी अनधिकृत कटों को स्थायी रूप से बंद कराने का निर्देश संबंधित कार्यकारी एजेंसी को दिया गया। जिले के विभिन्न सड़कों एवं पुलों की स्थिति की समीक्षा करते हुए आवश्यक सुधारात्मक कार्यों पर बल दिया गया। राष्ट्रीय राजमार्ग-143 (गुमला-पालकोट मार्ग) पर सेमरा नदी स्थित पुल की क्षतिग्रस्त रेलिंग को शीघ्र दुरुस्त करने तथा राष्ट्रीय राजमार्ग-143ए (गुमला-घाघरा मार्ग) पर गड्ढों की मरम्मत कर सड़क को सुरक्षित बनाने का निर्देश दिया गया। पैदल यात्रियों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए प्रमुख स्थलों पर पैदल उपरिगामी पुल निर्माण हेतु प्रस्ताव तैयार करने को कहा गया। रात्रिकालीन एवं कम दृश्यता की स्थिति में होने वाली दुर्घटनाओं की रोकथाम हेतु मुख्य मार्गों पर क्षतिग्रस्त परावर्तक संकेतक, गति अवरोधक पट्टी, चेतावनी संकेतक एवं सड़क चिह्नों का नवीनीकरण कर नए परावर्तक उपकरण लगाने का निर्देश दिया गया। उर्मी बायपास क्षेत्र में निर्मित हो रहे चौराहे पर विशेष रूप से परावर्तक पट्टियों की व्यवस्था सुनिश्चित करने को कहा गया। बसिया स्थित कोयल नदी पुल के दोनों छोरों पर सौर ऊर्जा आधारित चेतावनी संकेतक स्थापित करने का भी निर्देश दिया गया, जिससे रात्रि के समय वाहन चालकों को सतर्क किया जा सके। उपायुक्त ने निर्देश दिया कि राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण, पथ निर्माण विभाग एवं ग्रामीण कार्य विभाग आपसी समन्वय स्थापित करते हुए सभी सुरक्षा उपायों को प्राथमिकता के आधार पर शीघ्र पूर्ण करें। इसके अतिरिक्त, पर्यावरण संरक्षण को ध्यान में रखते हुए जिले के सभी पेट्रोल पंपों पर प्रदूषण जांच केंद्र स्थापित करने का निर्देश दिया गया। जिन पेट्रोल पंपों पर यह सुविधा उपलब्ध नहीं है, उन्हें शीघ्र स्थापित करना अनिवार्य होगा। बैठक में जिला परिवहन पदाधिकारी सहित संबंधित विभागों के पदाधिकारी उपस्थित थे।
    1
    गुमला: जिले में बढ़ती सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम एवं सड़क सुरक्षा मानकों के प्रभावी अनुपालन को लेकर उपायुक्त प्रेरणा दीक्षित की अध्यक्षता में जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में विभिन्न बिंदुओं पर विस्तृत समीक्षा करते हुए संबंधित विभागों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
उपायुक्त ने  कहा कि सड़क सुरक्षा मानकों में किसी भी प्रकार की लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी तथा सभी संबंधित विभाग समन्वय स्थापित कर निर्धारित मानकों का पालन सुनिश्चित करें।
बैठक में ग्राम जुरा के समीप स्थित वर्तमान कट को दुर्घटना संभावित क्षेत्र मानते हुए उसे तत्काल प्रभाव से बंद करने तथा लगभग 300 मीटर आगे सिसई की ओर स्थानांतरित करने का निर्देश दिया गया। इसके अतिरिक्त गुमला-पलमा मार्ग पर स्थानीय स्तर पर बनाए गए सभी अनधिकृत कटों को स्थायी रूप से बंद कराने का निर्देश संबंधित कार्यकारी एजेंसी को दिया गया।
जिले के विभिन्न सड़कों एवं पुलों की स्थिति की समीक्षा करते हुए आवश्यक सुधारात्मक कार्यों पर बल दिया गया। राष्ट्रीय राजमार्ग-143 (गुमला-पालकोट मार्ग) पर सेमरा नदी स्थित पुल की क्षतिग्रस्त रेलिंग को शीघ्र दुरुस्त करने तथा राष्ट्रीय राजमार्ग-143ए (गुमला-घाघरा मार्ग) पर गड्ढों की मरम्मत कर सड़क को सुरक्षित बनाने का निर्देश दिया गया।
पैदल यात्रियों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए प्रमुख स्थलों पर पैदल उपरिगामी पुल निर्माण हेतु प्रस्ताव तैयार करने को कहा गया।
रात्रिकालीन एवं कम दृश्यता की स्थिति में होने वाली दुर्घटनाओं की रोकथाम हेतु मुख्य मार्गों पर क्षतिग्रस्त परावर्तक संकेतक, गति अवरोधक पट्टी, चेतावनी संकेतक एवं सड़क चिह्नों का नवीनीकरण कर नए परावर्तक उपकरण लगाने का निर्देश दिया गया। उर्मी बायपास क्षेत्र में निर्मित हो रहे चौराहे पर विशेष रूप से परावर्तक पट्टियों की व्यवस्था सुनिश्चित करने को कहा गया।
बसिया स्थित कोयल नदी पुल के दोनों छोरों पर सौर ऊर्जा आधारित चेतावनी संकेतक स्थापित करने का भी निर्देश दिया गया, जिससे रात्रि के समय वाहन चालकों को सतर्क किया जा सके।
उपायुक्त ने निर्देश दिया कि राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण, पथ निर्माण विभाग एवं ग्रामीण कार्य विभाग आपसी समन्वय स्थापित करते हुए सभी सुरक्षा उपायों को प्राथमिकता के आधार पर शीघ्र पूर्ण करें।
इसके अतिरिक्त, पर्यावरण संरक्षण को ध्यान में रखते हुए जिले के सभी पेट्रोल पंपों पर प्रदूषण जांच केंद्र स्थापित करने का निर्देश दिया गया। जिन पेट्रोल पंपों पर यह सुविधा उपलब्ध नहीं है, उन्हें शीघ्र स्थापित करना अनिवार्य होगा।
बैठक में जिला परिवहन पदाधिकारी सहित संबंधित विभागों के पदाधिकारी उपस्थित थे।
    user_राहुल कुमार
    राहुल कुमार
    Local News Reporter चैनपुर, गुमला, झारखंड•
    2 hrs ago
  • Post by Dipak gupta
    2
    Post by Dipak gupta
    user_Dipak gupta
    Dipak gupta
    पत्रकार गुमला, गुमला, झारखंड•
    17 min ago
  • सिसई (गुमला)। विक्रम संवत् 2083 हिन्दी नववर्ष के शुभ अवसर पर रंजीत नारायण सिंह सरस्वती शिशु विद्या मंंदिर कुदरा सिसई के द्वारा पथ संचलन कर भव्य शोभा यात्रा निकाला गया। जिसमें विभाग संघसंचालक साहु प्रकाश लाल, हिन्दू जागरण के प्रदेश परावर्तन प्रमुख संजय वर्मा, पंकज साहु, मुकेश श्रीवास्तव डेविड, रोहित शर्मा, आनंद साहु, आशीष यादव, प्रधानाचार्य देवेंद्र वर्मा सहित कई गणमान्य लोग हुए शामिल। इस दौरान विद्या मंदिर के बच्चों द्वारा "अनेकता में एकता" और सद्भावना का संदेश देते हुए पथ संचलन किया जा रहा था। वहीं वन्दे मातरम्, भारत माता की जय व विक्रम संवत् हिन्दी नववर्ष मंगलमय हो के शुभकामना संदेश से पुरा वातावरण गुंजायमान रहा। यह शोभायात्रा विद्या मंंदिर के प्रांगण से शुभारंभ किया गया जो मेन रोड, ब्लॉक चौक, बसिया रोड, थाना रोड होते हुए लॉन्स नायक शहीद कैप्टन लोहरा उरांव चौक तक गया और फिर वापस विद्या मंंदिर पहुंचकर संपन्न हुआ। मौके पर सरस्वती शिशु विद्या मंंदिर के प्रधानाचार्य देवेंद्र वर्मा, आचार्य बदरी नारायण सिंह, कमल सिंह,विक्रम गुप्ता, मृत्युंजय मिश्रा, नाथू भगत, आचार्या सरिता मुखर्जी सहित सभी भैया बहनें उपस्थित थे।
    4
    सिसई (गुमला)। विक्रम संवत् 2083 हिन्दी नववर्ष के शुभ अवसर पर रंजीत नारायण सिंह सरस्वती शिशु विद्या मंंदिर कुदरा सिसई के द्वारा पथ संचलन कर भव्य शोभा यात्रा निकाला गया। 
जिसमें विभाग संघसंचालक साहु प्रकाश लाल, हिन्दू जागरण के प्रदेश परावर्तन प्रमुख संजय वर्मा, पंकज साहु, मुकेश श्रीवास्तव डेविड, रोहित शर्मा, आनंद साहु, आशीष यादव, प्रधानाचार्य देवेंद्र वर्मा सहित कई गणमान्य लोग हुए शामिल। 
इस दौरान विद्या मंदिर के बच्चों द्वारा "अनेकता में एकता" और सद्भावना का संदेश देते हुए पथ संचलन किया जा रहा था। वहीं वन्दे मातरम्, भारत माता की जय व विक्रम संवत् हिन्दी नववर्ष मंगलमय हो के शुभकामना संदेश से पुरा वातावरण गुंजायमान रहा।
यह शोभायात्रा विद्या मंंदिर के प्रांगण से शुभारंभ किया गया जो मेन रोड, ब्लॉक चौक, बसिया रोड, थाना रोड होते हुए लॉन्स नायक शहीद कैप्टन लोहरा उरांव चौक तक गया और फिर वापस विद्या मंंदिर पहुंचकर संपन्न हुआ। 
मौके पर सरस्वती शिशु विद्या मंंदिर के प्रधानाचार्य देवेंद्र वर्मा, आचार्य बदरी नारायण सिंह, कमल सिंह,विक्रम गुप्ता, मृत्युंजय मिश्रा, नाथू भगत, आचार्या सरिता मुखर्जी सहित सभी भैया बहनें उपस्थित थे।
    user_SHAMBHU. S. CHAUHAN
    SHAMBHU. S. CHAUHAN
    Business Networking Company सिसई, गुमला, झारखंड•
    1 hr ago
  • Post by Jharkhand local news
    1
    Post by Jharkhand local news
    user_Jharkhand local news
    Jharkhand local news
    लोहरदगा, लोहरदगा, झारखंड•
    4 hrs ago
  • ​चैनपुर: भारतीय नव वर्ष विक्रम संवत 2083 के आगमन पर चैनपुर में उत्सव का माहौल रहा। मनोरमा सरस्वती शिशु मंदिर द्वारा आयोजित भव्य प्रभात फेरी में स्कूली बच्चों ने केसरिया ध्वज और स्लोगन के साथ पूरे क्षेत्र को भक्तिमय कर दिया।
    1
    ​चैनपुर: भारतीय नव वर्ष विक्रम संवत 2083 के आगमन पर चैनपुर में उत्सव का माहौल रहा। मनोरमा सरस्वती शिशु मंदिर द्वारा आयोजित भव्य प्रभात फेरी में स्कूली बच्चों ने केसरिया ध्वज और स्लोगन के साथ पूरे क्षेत्र को भक्तिमय कर दिया।
    user_Sunderam Keshri
    Sunderam Keshri
    चैनपुर, गुमला, झारखंड•
    58 min ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.