*शाहाबाद में बारावफात जुलूस को लेकर बिजली विभाग का बड़ा फैसला, सुबह 6 से शाम 5 बजे तक बिजली आपूर्ति रहेगी बंद* शाहाबाद। बारावफात के जुलूस को देखते हुए विद्युत विभाग ने सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर बुधवार को विद्युत आपूर्ति बाधित रखने का निर्णय लिया है। उपखंड अधिकारी विद्युत शशांक मौर्या ने प्रेस नोट के माध्यम से जानकारी देते हुए बताया कि बुधवार को बारावफात का जुलूस निकाला जाएगा। इसके मद्देनजर 33/11 केवी इस्लामगंज पावर हाउस और तहसील पावर हाउस से संचालित सभी फीडरों की विद्युत आपूर्ति सुबह 6 बजे से शाम 5 बजे तक बाधित रहेगी। विद्युत विभाग ने क्षेत्र के उपभोक्ताओं से अपील की है कि निर्धारित समय के अनुसार आवश्यक विद्युत कार्य पहले ही निपटा लें और बिजली कटौती के दौरान विभाग का सहयोग करें। जुलूस के दौरान सुरक्षा एवं यातायात व्यवस्था को ध्यान में रखते हुए यह व्यवस्था लागू रहेगी।
*शाहाबाद में बारावफात जुलूस को लेकर बिजली विभाग का बड़ा फैसला, सुबह 6 से शाम 5 बजे तक बिजली आपूर्ति रहेगी बंद* शाहाबाद। बारावफात के जुलूस को देखते हुए विद्युत विभाग ने सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर बुधवार को विद्युत आपूर्ति बाधित रखने का निर्णय लिया है। उपखंड अधिकारी विद्युत शशांक मौर्या ने प्रेस नोट के माध्यम से जानकारी देते हुए बताया कि बुधवार को बारावफात का जुलूस निकाला जाएगा। इसके मद्देनजर 33/11 केवी इस्लामगंज पावर हाउस और तहसील पावर हाउस से संचालित सभी फीडरों की विद्युत आपूर्ति सुबह 6 बजे से शाम 5 बजे तक बाधित रहेगी। विद्युत विभाग ने क्षेत्र के उपभोक्ताओं से अपील की है कि निर्धारित समय के अनुसार आवश्यक विद्युत कार्य पहले ही निपटा लें और बिजली कटौती के दौरान विभाग का सहयोग करें। जुलूस के दौरान सुरक्षा एवं यातायात व्यवस्था को ध्यान में रखते हुए यह व्यवस्था लागू रहेगी।
- उत्तर प्रदेश: जिला शाहजहांपुर में नगर निगम पार्षदों ने हाथ में गंगाजल लेकर कसम खाई कि जो भी कमाई होगी उसका पूरी ईमानदारी से बंटवारा होगा उत्तर प्रदेश: जिला शाहजहांपुर में नगर निगम पार्षदों ने हाथ में गंगाजल लेकर कसम खाई कि जो भी कमाई होगी उसका पूरी ईमानदारी से बंटवारा होगा1
- viralvideo : UP में चीनी की कोई कमी नहीं 7 महीने का स्टॉक है- CM Yogi | UP News | UP Politics | Zee1
- महंगाई के खिलाफ सपा नेता का अनोखा प्रदर्शन: गले में प्याज की माला पहन ₹20 किलो बांटी ‘पीडीए चीनी’ #हरदोई। बढ़ती महंगाई और खाद्य पदार्थों की आसमान छूती कीमतों के विरोध में समाजवादी पार्टी (सपा) ने सरकार के खिलाफ अनोखा मोर्चा खोला है। समाजवादी व्यापार सभा के प्रदेश सचिव और नगर पालिका अध्यक्ष पद के पूर्व प्रत्याशी रामज्ञान गुप्ता ने गले में प्याज की माला पहनकर घर-घर जाकर ₹20 प्रति किलो की दर से 'पीडीए चीनी' बांटी। हरदोई की नई बस्ती और गुप्ता कॉलोनी में आयोजित इस अभियान के तहत सपा नेता ने माताओं और बहनों को करीब 3 क्विंटल चीनी रियायती दर पर वितरित की। रामज्ञान गुप्ता ने कहा कि सरकार की गलत नीतियों के कारण आम आदमी की रसोई का बजट पूरी तरह चरमरा गया है। कभी गरीबों का सहारा रहने वाला प्याज और रोजमर्रा की जरूरत की चीनी भी जनता की पहुंच से बाहर हो चुकी है। सपा नेता ने गले में प्याज की माला पहनकर गलियों में घूम-घूमकर सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। रक्षाबंधन तक चलेगा यह सांकेतिक आंदोलन रक्षाबंधन के त्योहार तक लगातार जारी रहेगा, जिसके तहत हर मोहल्ले में ₹20/किलो चीनी बांटी जाएगी। प्रदर्शन के दौरान बड़ी संख्या में स्थानीय महिलाओं और नागरिकों ने पहुंचकर महंगाई पर अपना गुस्सा जाहिर किया। कार्यक्रम के दौरान गिरीश गुप्ता, धर्मेंद्र यादव दीपू, श्याम गुप्ता, शुभम गुप्ता, ठाकुर अंकित सिंह, सोनू गुप्ता परसपुर, रामदत्त गुप्ता, शिव कुमार गुप्ता, प्रवेश गुप्ता, दुर्गेश यादव और चंद्रप्रकाश गुप्ता समेत कई सपा कार्यकर्ता व स्थानीय लोग मौजूद रहे।1
- बघौली के गोंडाराव में बिजली चोरी पकड़ने की बौखलाहट में प्रवर्तन टीम पर किया हमला, मुकदमा दर्ज बघौली थाना क्षेत्र के गोंडाराव में बिजली चोरी की जांच करने पहुंची प्रवर्तन टीम पर हमला कर दिया गया। आरोप है कि बिजली चोरी की वीडियो रिकॉर्डिंग से नाराज रामलखन, उसके बेटे शिवम और एक अज्ञात व्यक्ति ने टीम से मारपीट की और मोबाइल छीनने व बंधक बनाने का प्रयास किया। हमले में अवर अभियंता सरफराज अहमद के पैर में चोट आई, जबकि मुख्य आरक्षी राजीव की वर्दी फाड़ दी गई। तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने कार्रवाई शुरू कर दी है।1
- डकैती की योजना बना रहे 06 शातिर अभियुक्त गिरफ्तार अवैध शस्त्र व 02 मोटरसाइकिल बरामद क्षेत्राधिकारी नगर श्री अजीत चौहान ने दी जानकारी1
- हरदोई जनपद के बिलग्राम तहसील के परसोला गांव में दबग शत्रुघ्न सिंह व उनके लड़के द्वारा ग्राम समाज की गोबर कन्डे की जमीन पर जबरन कब्जा किया जा रहा है जब ब्रजेश सिंह द्वारा मना किया गया तो मारने और झूठे मुकदमे में फसाने कि दी गई धमकी1
- Heavy Structure Chair Bar Bending Machine Se Kaise Bend Kare? | Chair Bar Bending | Civil Engineering Description: Aap is video mein dekhenge ki heavy structure ka Chair Bar, Bar Bending Machine se kaise bend kiya jata hai. Site par heavy reinforcement ke liye chair bar bending ka practical process is video mein dikhaya gaya hai. Ye video Civil Engineer, Site Engineer, Supervisor aur Civil Engineering students ke liye useful hai. Hashtags: #ChairBar #ChairBarBending #BarBendingMachine #RebarBending #HeavyStructure #ReinforcementWork #CivilEngineering #CivilEngineer #SiteEngineer #ConstructionWork #RCCWork #SteelReinforcement #RebarWork #CivilEngineeringPractical #ConstructionSite1
- मौत के तांडव का जिम्मेदार आखिर कौन, राजमार्ग पर 3 गौवंशों की दर्दनाक मौत हरदोई-लखनऊ राजमार्ग पर ब्रम्हनाखेड़ा के पास 24/25 अगस्त की रात सड़क हादसे में तीन गोवंशों की मौत हो गई। सड़क पर आवारा मवेशियों की मौजूदगी ने एक बार फिर हाईवे की पेट्रोलिंग व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। हादसे की सूचना पर बघौली पुलिस, डायल-112 और हाईवे पेट्रोलिंग टीम मौके पर पहुंची और मृत गोवंशों को सड़क से हटवाकर दफन कराया। पुलिस ने हादसे के बाद अपना फर्ज निभाया। जब हाईवे टीम द्वारा नियमित पेट्रोलिंग होती है तो सड़क पर घूम रहे मवेशी पेट्रोलिंग टीम की नजर से कैसे बच जाते हैं? रात में तेज रफ्तार वाहनों के सामने अचानक मवेशी आ जाएं तो हादसा होना तय है। तीन गोवंशों की मौत ने व्यवस्था को आईना दिखाया है। सवाल सीधा है—मौत के तांडव का जिम्मेदार कौन?1