logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

कुलपहाड़ थाना में अर्दली रूम आयोजित, लंबित मामलों के शीघ्र निस्तारण के निर्देश कुलपहाड़ थाना में अर्दली रूम आयोजित, लंबित मामलों के शीघ्र निस्तारण के निर्देश महोबा। आज दिनांक 30 मार्च 2026 को क्षेत्राधिकारी कुलपहाड़ रविकांत गौड़ द्वारा थाना कुलपहाड़ में उपनिरीक्षकों एवं विवेचकों का अर्दली रूम लिया गया। अर्दली रूम के दौरान अपराध नियंत्रण एवं अपराधियों के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही को लेकर विस्तृत समीक्षा की गई। साथ ही लंबित विवेचनाओं, प्रचलित अभियानों, लंबित प्रार्थना पत्रों/आईजीआरएस, शस्त्र लाइसेंस से संबंधित प्रकरणों, गुमशुदगी/बरामदगी तथा निरोधात्मक कार्यवाही पर विशेष ध्यान दिया गया। क्षेत्राधिकारी ने डिजिटल कार्यप्रणाली को सुदृढ़ करने हेतु यक्ष ऐप, e-सम्मन, I-Raid तथा e-साक्ष्य/SID पर समयबद्ध एवं शत-प्रतिशत अपडेट सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को निर्देशित किया कि सभी लंबित प्रकरणों का शीघ्र, निष्पक्ष, पारदर्शी एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण शासन की प्राथमिकताओं के अनुरूप सुनिश्चित किया जाए, ताकि आमजन को समय पर न्याय मिल सके और कानून-व्यवस्था सुदृढ़ बनी रहे।

2 hrs ago
user_Laxmi Kant Soni
Laxmi Kant Soni
Voice of people महोबा, महोबा, उत्तर प्रदेश•
2 hrs ago
ac693af3-2f14-4465-9212-cafb9955a14f

कुलपहाड़ थाना में अर्दली रूम आयोजित, लंबित मामलों के शीघ्र निस्तारण के निर्देश कुलपहाड़ थाना में अर्दली रूम आयोजित, लंबित मामलों के शीघ्र निस्तारण के निर्देश महोबा। आज दिनांक 30 मार्च 2026 को क्षेत्राधिकारी कुलपहाड़ रविकांत गौड़ द्वारा थाना कुलपहाड़ में उपनिरीक्षकों एवं विवेचकों का अर्दली रूम लिया गया। अर्दली रूम के दौरान अपराध नियंत्रण एवं अपराधियों के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही को लेकर विस्तृत समीक्षा की गई। साथ ही लंबित विवेचनाओं, प्रचलित अभियानों, लंबित प्रार्थना पत्रों/आईजीआरएस, शस्त्र लाइसेंस से संबंधित प्रकरणों, गुमशुदगी/बरामदगी तथा निरोधात्मक कार्यवाही पर विशेष ध्यान दिया गया। क्षेत्राधिकारी ने डिजिटल कार्यप्रणाली को सुदृढ़ करने हेतु यक्ष ऐप, e-सम्मन, I-Raid तथा e-साक्ष्य/SID पर समयबद्ध एवं शत-प्रतिशत अपडेट सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को निर्देशित किया कि सभी लंबित प्रकरणों का शीघ्र, निष्पक्ष, पारदर्शी एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण शासन की प्राथमिकताओं के अनुरूप सुनिश्चित किया जाए, ताकि आमजन को समय पर न्याय मिल सके और कानून-व्यवस्था सुदृढ़ बनी रहे।

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • कस्बा पनवाड़ी के महोबा रोड स्थित मुस्कान वाटिका में ग्रामीण पत्रकार एसोसियन
    1
    कस्बा पनवाड़ी के महोबा रोड स्थित मुस्कान वाटिका में ग्रामीण पत्रकार एसोसियन
    user_इंडिया न्यूज यूपी एक्सप्रेस
    इंडिया न्यूज यूपी एक्सप्रेस
    महोबा, महोबा, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
  • #महोबा। शहर में सुबह के समय बैडमिंटन खेल रहे एक वृद्ध की अचानक तबीयत बिगड़ने से मौत हो गई। जानकारी के अनुसार सुधीर गुप्ता खेल के दौरान अचानक हृदयाघात का शिकार होकर मुर्छित हो गए और जमीन पर गिर पड़े। मौके पर मौजूद लोगों ने तत्काल उन्हें जिला चिकित्सालय पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने परीक्षण के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। स्थानीय लोगों के अनुसार सुधीर गुप्ता नियमित रूप से स्वास्थ्य के लिए खेलकूद करते थे, लेकिन अचानक हुई इस घटना से क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है।
    1
    #महोबा। शहर में सुबह के समय बैडमिंटन खेल रहे एक वृद्ध की अचानक तबीयत बिगड़ने से मौत हो गई। जानकारी के अनुसार सुधीर गुप्ता खेल के दौरान अचानक हृदयाघात का शिकार होकर मुर्छित हो गए और जमीन पर गिर पड़े।
मौके पर मौजूद लोगों ने तत्काल उन्हें जिला चिकित्सालय पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने परीक्षण के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया।
स्थानीय लोगों के अनुसार सुधीर गुप्ता नियमित रूप से स्वास्थ्य के लिए खेलकूद करते थे, लेकिन अचानक हुई इस घटना से क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है।
    user_Nitendra Jha
    Nitendra Jha
    Mahoba Insight & Ikvnews Sharafipura, Mahoba•
    4 hrs ago
  • Post by Star City School Mahoba
    1
    Post by Star City School Mahoba
    user_Star City School Mahoba
    Star City School Mahoba
    English language school महोबा, महोबा, उत्तर प्रदेश•
    8 hrs ago
  • 🟥 हेडलाइन: महोबा में अपना दल (एस) का NDA पर हमला, इंजी-सिराज हाशमी बोले—आने वाले चुनाव में हो सकता है नुकसान 📰 खबर: महोबा जिले में नगर पालिका के मनोनीत सभासदों को लेकर सियासी घमासान तेज हो गया है। अपना दल (एस) के नेता इंजी-सिराज हाशमी एक बार फिर फेसबुक पोस्ट के जरिए सुर्खियों में आ गए हैं। उन्होंने ट्वीट करते हुए NDA सरकार पर तीखा निशाना साधा है। इंजी-सिराज हाशमी ने कहा कि उत्तर प्रदेश और केंद्र सरकार में अपना दल (एस) अहम भूमिका निभा रहा है और प्रदेश में तीसरे नंबर की पार्टी है और उत्तर प्रदेश में अपनी मजबूत पकड़ बनाए हुए है। इसके बावजूद नगर पालिका के मनोनीत सभासदों की सूची में पार्टी के एक भी कार्यकर्ता को स्थान नहीं दिया गया, जो कि गंभीर उपेक्षा को दर्शाता है। उन्होंने आरोप लगाया कि जिले में प्रभावी और मजबूत नेतृत्व के अभाव के चलते जमीनी स्तर पर काम करने वाले कार्यकर्ताओं की लगातार अनदेखी की जा रही है। इससे पार्टी कार्यकर्ताओं में भारी नाराजगी देखी जा रही है और संगठन की एकजुटता पर भी इसका असर पड़ रहा है। ⚡ इंजी-सिराज हाशमी ने साफ तौर पर चेतावनी देते हुए कहा कि यदि सहयोगी दलों के साथ इसी तरह भेदभाव और उपेक्षा का रवैया जारी रहा, तो आने वाले चुनाव में इसका सीधा नुकसान NDA सरकार को उठाना पड़ सकता है। 📍 उन्होंने यह भी कहा कि गठबंधन धर्म का पालन करना सभी सहयोगी दलों की जिम्मेदारी है, लेकिन वर्तमान हालात इस सिद्धांत के विपरीत नजर आ रहे हैं। इंजी-सिराज हाशमी के इस बयान के बाद जिले की सियासत में हलचल तेज हो गई है। राजनीतिक जानकारों का मानना है कि यदि समय रहते इस मुद्दे का समाधान नहीं किया गया, तो यह असंतोष चुनावी समीकरणों को प्रभावित कर सकता है।
    1
    🟥 हेडलाइन:
महोबा में अपना दल (एस) का NDA पर हमला, इंजी-सिराज हाशमी बोले—आने वाले चुनाव में हो सकता है नुकसान
📰 खबर:
महोबा जिले में नगर पालिका के मनोनीत सभासदों को लेकर सियासी घमासान तेज हो गया है। अपना दल (एस) के नेता इंजी-सिराज हाशमी एक बार फिर फेसबुक पोस्ट के जरिए सुर्खियों में आ गए हैं। उन्होंने ट्वीट करते हुए NDA सरकार पर तीखा निशाना साधा है।
इंजी-सिराज हाशमी ने कहा कि उत्तर प्रदेश और केंद्र सरकार में अपना दल (एस) अहम भूमिका निभा रहा है और प्रदेश में तीसरे नंबर की पार्टी है  और उत्तर प्रदेश में अपनी मजबूत पकड़ बनाए हुए है। इसके बावजूद नगर पालिका के मनोनीत सभासदों की सूची में पार्टी के एक भी कार्यकर्ता को स्थान नहीं दिया गया, जो कि गंभीर उपेक्षा को दर्शाता है।
उन्होंने आरोप लगाया कि जिले में प्रभावी और मजबूत नेतृत्व के अभाव के चलते जमीनी स्तर पर काम करने वाले कार्यकर्ताओं की लगातार अनदेखी की जा रही है। इससे पार्टी कार्यकर्ताओं में भारी नाराजगी देखी जा रही है और संगठन की एकजुटता पर भी इसका असर पड़ रहा है।
⚡ इंजी-सिराज हाशमी ने साफ तौर पर चेतावनी देते हुए कहा कि यदि सहयोगी दलों के साथ इसी तरह भेदभाव और उपेक्षा का रवैया जारी रहा, तो आने वाले चुनाव में इसका सीधा नुकसान NDA सरकार को उठाना पड़ सकता है।
📍 उन्होंने यह भी कहा कि गठबंधन धर्म का पालन करना सभी सहयोगी दलों की जिम्मेदारी है, लेकिन वर्तमान हालात इस सिद्धांत के विपरीत नजर आ रहे हैं।
इंजी-सिराज हाशमी के इस बयान के बाद जिले की सियासत में हलचल तेज हो गई है। राजनीतिक जानकारों का मानना है कि यदि समय रहते इस मुद्दे का समाधान नहीं किया गया, तो यह असंतोष चुनावी समीकरणों को प्रभावित कर सकता है।
    user_पत्रकार अरबाज हाशमी
    पत्रकार अरबाज हाशमी
    News Anchor चरखारी, महोबा, उत्तर प्रदेश•
    56 min ago
  • राठ कोतवाली के अमगांव मोड़ पर तेज रफ्तार कार के सामने नीलगाय आ गई, जिससे कार अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में घायल किसान को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र राठ में भर्ती कराया गया, जहां से उसे झांसी रिफर कर दिया गया। रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। मृतक किसान बोलेरो में सवार होकर दूसरे गांव झाड़फूंक करने जा रहा था। 5 मई को उसकी बेटी की शादी थी, लेकिन शादी से पहले ही उसकी मौत से घर में मातम छा गया है। पीड़ित ने कोतवाली पहुंचकर तहरीर दी है ¹। क्या आपको लगता है कि इस हादसे के पीछे कोई और वजह भी हो सकती है? या फिर आपको लगता है कि प्रशासन को इस मामले में क्या करना चाहिए?
    1
    राठ कोतवाली के अमगांव मोड़ पर तेज रफ्तार कार के सामने नीलगाय आ गई, जिससे कार अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में घायल किसान को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र राठ में भर्ती कराया गया, जहां से उसे झांसी रिफर कर दिया गया। रास्ते में ही उसकी मौत हो गई।
मृतक किसान बोलेरो में सवार होकर दूसरे गांव झाड़फूंक करने जा रहा था। 5 मई को उसकी बेटी की शादी थी, लेकिन शादी से पहले ही उसकी मौत से घर में मातम छा गया है। पीड़ित ने कोतवाली पहुंचकर तहरीर दी है ¹।
क्या आपको लगता है कि इस हादसे के पीछे कोई और वजह भी हो सकती है? या फिर आपको लगता है कि प्रशासन को इस मामले में क्या करना चाहिए?
    user_निर्दोष राजपूत रिपोर्टर वन्दे भारत लाईव टीवी न्यूज़
    निर्दोष राजपूत रिपोर्टर वन्दे भारत लाईव टीवी न्यूज़
    राठ, हमीरपुर, उत्तर प्रदेश•
    11 hrs ago
  • थाना कमासिन क्षेत्र में बाइक सवार दंपत्ति की अज्ञात ट्रक से टक्कर,हादसे में दोनों गंभीर रूप से घायल।
    1
    थाना कमासिन क्षेत्र में बाइक सवार दंपत्ति की अज्ञात ट्रक से टक्कर,हादसे में दोनों गंभीर रूप से घायल।
    user_Surash Sahu
    Surash Sahu
    बांदा, बांदा, उत्तर प्रदेश•
    26 min ago
  • पति और बहनोई पर घर में आग लगाने का आरोप, 8 लाख का नुकसान पीड़िता ने पुलिस पर कार्रवाई न करने का भी लगाया आरोप, एसपी से लगाई न्याय की गुहार
    1
    पति और बहनोई पर घर में आग लगाने का आरोप, 8 लाख का नुकसान
पीड़िता ने पुलिस पर कार्रवाई न करने का भी लगाया आरोप, एसपी से लगाई न्याय की गुहार
    user_आशीष शुक्ला
    आशीष शुक्ला
    बांदा, बांदा, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
  • #महोबा सिंचाई प्रखंड ने नहरों की साफ-सफाई में बड़ा खेल कर दिया है । नगरीय क्षेत्र में सिंचाई प्रखंड की नहरें अपनी दुर्दशा स्वयं बंया कर रही है।ऐतिहासिक चंदेल कालीन जल सरोवर मदन सागर से विश्व विख्यात जल सरोवर कीरत सागर को जोड़ने वाली नहर गंदा नाला बन गई। #क्रमशः @UPIrrigationWR
    2
    #महोबा सिंचाई प्रखंड ने नहरों की साफ-सफाई में बड़ा खेल कर दिया है । नगरीय क्षेत्र में सिंचाई प्रखंड की नहरें अपनी दुर्दशा स्वयं बंया कर रही है।ऐतिहासिक चंदेल कालीन जल सरोवर मदन सागर से विश्व विख्यात जल सरोवर कीरत सागर को जोड़ने वाली नहर गंदा नाला बन गई।
#क्रमशः 
@UPIrrigationWR
    user_Nitendra Jha
    Nitendra Jha
    Mahoba Insight & Ikvnews Sharafipura, Mahoba•
    5 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.