पशुओं की रखवाली कर रहे 60 वर्षीय बुजुर्ग की धारदार हथियार से हत्या कन्नौज के तिर्वा कोतवाली के बहरीन गांव में गुरुवार रात पशुओं की रखवाली कर रहे 60 वर्षीय बुजुर्ग की की धारदार हथियार से हमला कर हत्या कर दी वह घर के बाहर दूसरे मकान के बरामदे में सो रहे थे रात में किसी अज्ञात हमलावर ने उनके गले पर धारदार हथियार से बार किया और मौके से फरार हो गया शुक्रवार सुबह परिवार के लोगों ने प्रवेश दुबे को खून से लथपथ मृतक देखा तो फैलते ही गांव में हड़कंप मच गया सूचना पर तिर्वा कोतवाली पुलिस के साथ एसपी विनोद कुमार सीओ कुलबीर सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और घटना की जानकारी ली एसपी के निर्देश पर फॉरेंसिक टीम और डॉग स्क्वॉड मौके पर बुलाया गया दोनों टीमों ने घटनास्थल का निरीक्षण का साक्ष्य जुटाने शुरू किया पुलिस फिलहाल हत्या का कारण हमलावर की पहचान के संबंध में जानकारी जुटा रही है प्रवेश दुबे पुत्र रूपलाल गांव में अपने घर के बाहर दूसरे मकान में बरामदे में पशुओं की देखभाल के लिए लेटे थे गुरुवार रात वह वही सो रहे थे इसी दौरान अज्ञात व्यक्ति ने उन पर धारदार हथियार से हमला कर दिया सुबह परिवार के लोगों ने जब देखा तो मृतक अवस्था में मिले घटना की जानकारी होते ही परिजन मौके पर पहुंचे पुलिस को घटना की जानकारी दी बुजुर्ग की हत्या की जानकारी मिलते ही तिर्वा कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची एसपी विनोद कुमार और सीईओ कुलबीर सिंह ने भी पुलिस बल के साथ-घटनास्थल का निरीक्षण किया अधिकारियों ने परिवार के लोगों से घटना के संबंध में जानकारी ली इसके बाद से आरोपी मौके से फरार है पुलिस घटना के कारणो और हमलावर की पहचान का पता लगाने में जुटी हुई है परिवार में मातम पसारा हुआ है
पशुओं की रखवाली कर रहे 60 वर्षीय बुजुर्ग की धारदार हथियार से हत्या कन्नौज के तिर्वा कोतवाली के बहरीन गांव में गुरुवार रात पशुओं की रखवाली कर रहे 60 वर्षीय बुजुर्ग की की धारदार हथियार से हमला कर हत्या कर दी वह घर के बाहर दूसरे मकान के बरामदे में सो रहे थे रात में किसी अज्ञात हमलावर ने उनके गले पर धारदार हथियार से बार किया और मौके से फरार हो गया शुक्रवार सुबह परिवार के लोगों ने प्रवेश दुबे को खून से लथपथ मृतक देखा तो फैलते ही गांव में हड़कंप मच गया सूचना पर तिर्वा कोतवाली पुलिस के साथ एसपी विनोद कुमार सीओ कुलबीर सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और घटना की जानकारी ली एसपी के निर्देश पर फॉरेंसिक टीम और डॉग स्क्वॉड मौके पर बुलाया गया दोनों टीमों ने घटनास्थल का निरीक्षण का साक्ष्य जुटाने शुरू किया पुलिस फिलहाल हत्या का कारण हमलावर की पहचान के संबंध में जानकारी जुटा रही है प्रवेश दुबे पुत्र रूपलाल गांव में अपने घर के बाहर दूसरे मकान में बरामदे में पशुओं की देखभाल के लिए लेटे थे गुरुवार रात वह वही सो रहे थे इसी दौरान अज्ञात व्यक्ति ने उन पर धारदार हथियार से हमला कर दिया सुबह परिवार के लोगों ने जब देखा तो मृतक अवस्था में मिले घटना की जानकारी होते ही परिजन मौके पर पहुंचे पुलिस को घटना की जानकारी दी बुजुर्ग की हत्या की जानकारी मिलते ही तिर्वा कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची एसपी विनोद कुमार और सीईओ कुलबीर सिंह ने भी पुलिस बल के साथ-घटनास्थल का निरीक्षण किया अधिकारियों ने परिवार के लोगों से घटना के संबंध में जानकारी ली इसके बाद से आरोपी मौके से फरार है पुलिस घटना के कारणो और हमलावर की पहचान का पता लगाने में जुटी हुई है परिवार में मातम पसारा हुआ है
- क्योटरा गांव में जहरीली नागिन निकलने से मचा हड़कंप, वन विभाग ने किया सुरक्षित रेस्क्यू - टीम की तत्परता से टला खतरा, ग्रामीणों ने ली राहत की सांस औरैया। ग्राम क्योटरा में शुक्रवार को जहरीली नागिन दिखाई देने से ग्रामीणों में हड़कंप मच गया। सांप दिखाई देने की सूचना ग्रामीणों ने वन विभाग को दी। सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम तत्परता दिखाते हुए मौके पर पहुंची और सावधानीपूर्वक रेस्क्यू अभियान चलाकर नागिन को सुरक्षित पकड़ लिया। धर्मवीर सिंह के नेतृत्व में वन विभाग की टीम के सदस्य राजीव सिंह, बंटी सहित अन्य सदस्य मौके पर पहुंचे। टीम ने काफी सावधानी के साथ जहरीली नागिन का रेस्क्यू किया। सांप के पकड़े जाने के बाद ग्रामीणों ने राहत की सांस ली। रेस्क्यू की गई नागिन को बाद में सुरक्षित जंगल क्षेत्र में छोड़ दिया गया। वन विभाग की टीम की तत्परता से किसी तरह की अप्रिय घटना नहीं हुई। टीम ने ग्रामीणों से अपील की कि घर, खेत या आसपास सांप दिखाई देने पर घबराएं नहीं और उसे पकड़ने अथवा मारने का प्रयास न करें। इसकी सूचना तत्काल वन विभाग या किसी प्रशिक्षित सर्प रेस्क्यू टीम को दें, ताकि सांप को सुरक्षित तरीके से रेस्क्यू कर उसके प्राकृतिक आवास में छोड़ा जा सके।1
- तुलाराम की रिपोर्ट आज की ताजी खबर बने रहिए आप सभी लोग / आज आज विधानसभा बांगरमऊ क्षेत्र कटनी गदरपुर हर मौज में बाढ़ पीड़ित बालों को सरकार की तरफ से आया राशन व सामग्री वितरण की गई ग्राम नया पुरवा दूसरा ग्राम नयापुरा जिसमें सरकार की तरफ से आया राशन आलू लिया चना अरहर की दाल गेहूं का आता 10 किलो आटा गेहूं का तेल रिफाइंड साबुन आने के लिए कपड़ा धोने का साबुन एक तालियां और साथ में एक बाल्टी पानी पीने के लिए मध्य साथ में अन्य सामग्री जिसमें ग्रामीणों ने हंसी खुशी से राशन ले रहे हैं और सरकार की तरफ से इलाज के लिए कुछ डॉक्टरों की टीम लगी है ग्रामीणों का इलाज भी चल रहा है जिसमें श्रीकांत कटिहार विधायक जी के मार्ग पर से बांगरमऊ हुआ ग्राम प्रधान जितेंद्र यादव हुआ लेखपाल क्षेत्राधिकार विवेक पटेल व तहसीलदार कानून में पदाधिकारी के द्वारा ग्राम पंचायत में राशन वितरण किया गया ग्रामीणों को3
- गणपति बप्पा मोरया के जयघोष से गूंजा शाहाबाद, नम आंखों से दी गई विदाई भव्य शोभायात्रा में उमड़ा आस्था का सैलाब, पुष्पवर्षा से हुआ बप्पा का अभिनंदन शाहाबाद, हरदोई। पांच दिनों तक जिस पंडाल में गणपति बप्पा की भक्ति में श्रद्धा और उल्लास का सागर उमड़ता रहा, शुक्रवार को उसी बप्पा को विदा करते समय शाहाबाद की आंखें नम हो गईं। ढोल-नगाड़ों की गूंज, जयघोषों से थर्राता वातावरण और हर ओर उमड़ा श्रद्धा का सैलाब—इन सबके बीच गणपति बप्पा की भव्य विसर्जन शोभायात्रा निकली। भक्तों के कंठ से बार-बार यही स्वर गूंजता रहा—“गणपति बप्पा मोरया, पुढच्या वर्षी लवकर या।” श्री गणेश जी उत्सव मंडल के तत्वावधान में राम वाटिका में आयोजित 15वें भव्य श्री गणेश महोत्सव के पांचवें एवं अंतिम दिन विधि-विधान के साथ गणपति बप्पा की प्रतिमा की भव्य विसर्जन शोभायात्रा निकाली गई। यात्रा में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़ ने पूरे शाहाबाद को मानो गणपति भक्ति के रंग में रंग दिया। शोभायात्रा में प्रसिद्ध कलाकार जीतू छलिया द्वारा प्रस्तुत श्री रामलला, विट्ठल भगवान एवं मां गंगा की मनोहारी झांकियां विशेष आकर्षण का केंद्र रहीं। नासिक के विशाल महाकाल डमरू ग्रुप की प्रस्तुति ने वातावरण को शिवमय कर दिया। विशालकाय नंदी पर सवार शिव-पार्वती, महाकाल के अघोरियों की झांकी, मां काली का अखाड़ा, आदि योगी स्वरूप, विशालकाय गोरिल्ला युद्ध, मनोहारी मूषक गण, मीराबाई-श्याम, भारत माता, हनुमान जी, मां दुर्गा और रिद्धि-सिद्धि विनायक सहित अनेक भव्य झांकियों ने लोगों को आकर्षित किया। न्यू संगीत बैंड और विभिन्न डीजे की धुनों पर श्रद्धालु भक्ति में झूमते नजर आए। शोभायात्रा के मार्ग में जगह-जगह समाजसेवी श्रद्धालुओं ने स्वल्पाहार वितरित किया। नगरवासियों ने अपने घरों एवं प्रतिष्ठानों के सामने से पुष्पवर्षा कर बप्पा का अभिनंदन किया और अंतिम दर्शन किए। जैसे-जैसे शोभायात्रा आगे बढ़ती गई, श्रद्धा के साथ विदाई की भावुकता भी गहराती गई। पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष सौरभ मिश्र, भाजपा नेता राजेंद्र मिश्र सहित बड़ी संख्या में नगरवासी शोभायात्रा के स्वागत में मौजूद रहे। भव्य शोभायात्रा सरदारगंज पुलिस चौकी से प्रारंभ होकर बालाजी मंदिर, चारा मंडी, डाकघर, चौक, सर्राफा बाजार, सदर बाजार, घास मंडी तिराहा, सिनेमा चौराहा, बस स्टैंड, अल्हापुर एवं वासित नगर चौराहा होते हुए अपने अंतिम पड़ाव पिपरिया पुल घाट पहुंची। पिपरिया पुल घाट पर पहुंचते ही माहौल और अधिक भावुक हो उठा। नैमिषारण्य के विद्वत आचार्यों एवं पंडित मनोज द्विवेदी द्वारा विधि-विधान से गणपति बप्पा का पूजन एवं आरती की गई। आरती के दौरान श्रद्धालु हाथ जोड़कर अपने आराध्य से अगले वर्ष फिर आने की प्रार्थना करते रहे। इसके बाद जैसे ही “गणपति बप्पा मोरया—पुढच्या वर्षी लवकर या” का जयघोष गूंजा, भक्तों की आंखें नम हो उठीं। श्रद्धा और भावुकता के बीच गणपति बप्पा की प्रतिमा का विसर्जन संपन्न हुआ। बप्पा को विदा करते हुए श्रद्धालुओं ने अगले वर्ष उनके फिर से आगमन की कामना की। पूरी शोभायात्रा के दौरान पुलिस प्रशासन मुस्तैद रहा। पुलिस क्षेत्राधिकारी एवं प्रभारी निरीक्षक स्वयं जुलूस के साथ मौजूद रहे और सुरक्षा व्यवस्था की निगरानी करते रहे। विसर्जन के अवसर पर दीपक वर्मा, अनिल मराठा, रमेश मराठा, रमन गुप्ता, रमेश गायकवाड़, धनाजी राजे, वैभव मिश्र, पंकज गुप्ता, भैय्यन, गोरे रस्तोगी, राम रस्तोगी, शोभित रस्तोगी, अमिष गुप्ता, सत्येन्द्र श्रीवास्तव, वासू वर्मा, राकेश गुप्ता, अंकित, राहुल, रवि, गौरव, यश, सुजल, मोहित, देवांश, आलोक, ओम, शोभित, अविरल, सत्यम, शालिनी, शिल्पी सहित हजारों श्रद्धालु मौजूद रहे। पांच दिनों तक शाहाबाद में भक्ति, आस्था और उल्लास का केंद्र रहा श्री गणेश महोत्सव बप्पा की विदाई के साथ भले ही संपन्न हो गया, लेकिन श्रद्धालुओं के मन में उनकी भक्ति और अगले वर्ष फिर आने की प्रतीक्षा छोड़ गया। पिपरिया पुल घाट पर गूंजता “गणपति बप्पा मोरया” का जयघोष देर तक मानो यही संदेश देता रहा—बप्पा गए नहीं हैं, अगले वर्ष फिर लौटकर आने का वादा कर गए हैं।4
- ट्रेन से कटकर अज्ञात युवक की मौत, दस्तावेजों से शिनाख्त के प्रयास दिल्ली-हावड़ा रेलमार्ग पर स्थित झींझक रेलवे स्टेशन के पश्चिमी छोर पर अक्षयवट के समीप शुक्रवार शाम करीब छह बजे ट्रेन की चपेट में आने से अज्ञात युवक की मौत हो गई। हादसे की जानकारी मिलने पर स्टेशन मास्टर ने मेमो के माध्यम से मंगलपुर थाना पुलिस को सूचना दी। सूचना पर झींझक चौकी प्रभारी अवनीश कुमार वर्मा पुलिस टीम के साथ घटनास्थल पहुंचे। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर शिनाख्त के प्रयास शुरू किए। प्रथम दृष्टया पुलिस को युवक की किसी ट्रेन से गिरकर मौत होने की आशंका है। हालांकि, मौत के वास्तविक कारणों का पता जांच के बाद ही चल सकेगा। मृतक के पास एक छोटा काला बैग मिला है। इसमें आधार कार्ड, पैन कार्ड, दिव्यांग आईडी कार्ड समेत अन्य कागजात बरामद हुए हैं। पुलिस दस्तावेजों के आधार पर मृतक की पहचान कराने का प्रयास कर रही है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजने की कार्रवाई की जा रही है।1
- शाहाबाद/हरदोई: रनुआपुर में पुश्तैनी जमीन पर अवैध कब्जे का मामला आया सामने, दो दशक से खाली पड़ी भूमि पर दबंगों पर लगा आरोप हरदोई/शाहाबाद: तहसील एवं कोतवाली शाहाबाद क्षेत्र के ग्राम आदमपुर मजरा रनुआपुर में दो दशक से खाली पड़ी पुश्तैनी जमीन और मकानों पर अवैध कब्जे को लेकर गंभीर विवाद खड़ा हो गया है। पीड़ित परिवार ने कुछ स्थानीय लोगों पर जमीन के एक हिस्से पर कब्जा करने और शेष भूमि पर भी कब्जा करने का प्रयास करने का गंभीर आरोप लगाया है। न्याय के लिए पीड़ित परिवार लगातार अधिकारियों के चक्कर काट रहा है। क्या है पूरा मामला? पीड़ित रामदत्त पुत्र हलफु के अनुसार, उनके पूर्वज ग्राम रनुआपुर में निवास करते थे और लगभग 20 साल पहले उनका परिवार शाहाबाद क्षेत्र के ही ग्राम शर्मा में जाकर रहने लगा। पैतृक गांव रनुआपुर में उनकी जमीन और कच्चे मकान खाली पड़े थे, जो समय के साथ जर्जर होकर गिर गए। परिवार के गांव में मौजूद न रहने का फायदा उठाते हुए गांव के कुछ लोगों ने इस खाली पड़ी जमीन पर नजर गड़ा दी। इन लोगों पर लगाए गए गंभीर आरोप पीड़ित ने आरोप लगाया है कि महेश सिंह यादव पुत्र श्रीराम, अवनीश पुत्र रामावतार, विमलेश पुत्र रामप्रकाश और बृजेश पुत्र मुंशी (निवासी रनुआपुर) ने उनकी खाली पड़ी पुश्तैनी जमीन के एक हिस्से पर अवैध कब्जा कर लिया है। इसके साथ ही, बची हुई जमीन पर भी जबरन कब्जा करने की लगातार कोशिश की जा रही है। ग्रामीणों से सूचना मिलने पर जब पीड़ित परिवार मौके पर पहुँचा, तो उन्हें इस पूरे कृत्य की जानकारी हुई। दर-दर भटक रहा पीड़ित परिवार, न्याय की गुहार घटना के बाद से पीड़ित रामदत्त अपनी संपत्ति की सुरक्षा के लिए लगातार प्रशासनिक और पुलिस अधिकारियों के दरवाजे खटखटा रहा है। उसने कोतवाली शाहाबाद, क्षेत्राधिकारी (CO), एसडीएम और तहसीलदार समेत तमाम संबंधित अधिकारियों को प्रार्थना पत्र देकर इंसाफ की गुहार लगाई है। हालांकि, अभी तक कोई ठोस समाधान न मिलने से परिवार परेशान है। पीड़ित का कहना है कि यदि स्थानीय स्तर पर उसे न्याय नहीं मिला, तो वह जिला प्रशासन के उच्च अधिकारियों और जरूरत पड़ने पर मुख्यमंत्री दरबार तक अपनी बात पहुँचाएगा। राजस्व और पुलिस स्तर पर अभिलेखों की जांच तथा पैमाइश के बाद ही इस पूरे मामले की सच्चाई सामने आ सकेगी।1
- पीडीए PDA की ताकत छात्रो का विश्वास माननीय राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री अखिलेश यादव जी एवं प्रदेश अध्यक्ष, समाजवादी छात्र सभा उत्तर प्रदेश श्री विनीत कुशवाहा जी के निर्देशानुसार आज PSM कॉलेज कन्नौज में समाजवादी छात्रसभा कन्नौज द्वारा भव्य सदस्यता अभियान आयोजित किया गया। जिलाध्यक्ष समाजवादी छात्र सभा कन्नौज श्री योगेश शर्मा जी के नेतृत्व में आयोजित इस अभियान में छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए समाजवादी छात्र सभा की सदस्यता ग्रहण की। इस दौरान युवाओं में सामाजिक न्याय, लोकतांत्रिक मूल्यों, समान अवसर एवं छात्रहितों के प्रति विशेष उत्साह देखने को मिला। श्री योगेश शर्मा जी ने कहा कि समाजवादी छात्र सभा सदैव छात्रों और युवाओं के अधिकारों की आवाज मजबूती से उठाती रही है। शिक्षा, रोजगार, सामाजिक न्याय और छात्रहितों के लिए संघर्ष आगे भी निरंतर जारी रहेगा। युवा जुड़ रहे हैं, समाजवादी छात्रसभा मजबूत हो रही है। ✊🚩 आइए अखिलेश जी की सोच और उनके संदेश को जन जन तक पहुँचाकर इस मुहिम को मजबूत बनाएं इस अभियान में उपस्थित रहें कार्यक्रम में अंशुल गौतम अमित यादव अजय यादव अर्चना मिश्रा अनुराधा यादव दीपक नेता काशिव खान अनुज यादव विवेक पाल शिव मोहन प्रांशु यादव आकाश यादव उपस्थित रहे पीडीए PDA की ताकत छात्रो का विश्वास माननीय राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री अखिलेश यादव जी एवं प्रदेश अध्यक्ष, समाजवादी छात्र सभा उत्तर प्रदेश श्री विनीत कुशवाहा जी के निर्देशानुसार आज PSM कॉलेज कन्नौज में समाजवादी छात्रसभा कन्नौज द्वारा भव्य सदस्यता अभियान आयोजित किया गया। जिलाध्यक्ष समाजवादी छात्र सभा कन्नौज श्री योगेश शर्मा जी के नेतृत्व में आयोजित इस अभियान में छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए समाजवादी छात्र सभा की सदस्यता ग्रहण की। इस दौरान युवाओं में सामाजिक न्याय, लोकतांत्रिक मूल्यों, समान अवसर एवं छात्रहितों के प्रति विशेष उत्साह देखने को मिला। श्री योगेश शर्मा जी ने कहा कि समाजवादी छात्र सभा सदैव छात्रों और युवाओं के अधिकारों की आवाज मजबूती से उठाती रही है। शिक्षा, रोजगार, सामाजिक न्याय और छात्रहितों के लिए संघर्ष आगे भी निरंतर जारी रहेगा। युवा जुड़ रहे हैं, समाजवादी छात्रसभा मजबूत हो रही है। ✊🚩 आइए अखिलेश जी की सोच और उनके संदेश को जन जन तक पहुँचाकर इस मुहिम को मजबूत बनाएं इस अभियान में उपस्थित रहें कार्यक्रम में अंशुल गौतम अमित यादव अजय यादव अर्चना मिश्रा अनुराधा यादव दीपक नेता काशिव खान अनुज यादव विवेक पाल शिव मोहन प्रांशु यादव आकाश यादव उपस्थित रहे1
- ऑटो में छूटा महिला का बैग तीन दिन बाद पुलिस ने खोजकर लौटाया, सामान सुरक्षित मिलने पर जताया आभार - ऑटो चालक ने पुलिस को दी थी बैग छूटने की सूचना, महिला सशक्तिकरण टीम ने तलाश कर मालिक को सौंपा अजीतमल औरैया। इटावा से बाबरपुर आते समय ऑटो में छूटा महिला का बैग तीन दिन बाद पुलिस टीम ने तलाश कर सुरक्षित वापस सौंप दिया। बैग में रखा सामान भी सुरक्षित मिला। अपना खोया बैग वापस पाकर महिला ने पुलिस टीम और ऑटो चालक का आभार जताया। बाबरपुर कस्बे के पटेल नगर निवासी ईशा पुत्री कोमल सिंह बुधवार को इटावा से ऑटो द्वारा बाबरपुर अपने घर आई थीं। ऑटो से उतरते समय उनका बैग वाहन में ही छूट गया। जल्दबाजी में वह बैग लिए बिना घर चली गईं। इधर, ऑटो चालक गौरव पुत्र वीरेंद्र निवासी करमगंज, इटावा ने बाबरपुर तिराहे पर मौजूद महिला सशक्तिकरण पुलिस टीम को ऑटो में यात्री का बैग छूटने की सूचना दी। पुलिस टीम ने बैग को सुरक्षित अपने कब्जे में लेकर उसके वास्तविक मालिक की तलाश शुरू की। जांच-पड़ताल के बाद बैग की मालिक ईशा के बारे में जानकारी हुई। उन्हें बताया गया कि उनका बैग अजीतमल कोतवाली में सुरक्षित रखा गया है। तीन दिन बाद गुरुवार को ईशा अजीतमल कोतवाली पहुंचीं। ऑटो चालक गौरव की मौजूदगी में महिला सशक्तिकरण टीम की अंजलि, फूलमती और प्रियंका ने प्रभारी रामचंद्र वर्मा की मौजूदगी में बैग उसके अंदर रखे सामान सहित ईशा को सौंप दिया। खोया हुआ बैग और उसमें रखा सामान सुरक्षित वापस मिलने पर ईशा ने पुलिस टीम की सराहना करते हुए आभार व्यक्त किया।1
- माननीय प्रधानमंत्री की जन्मदिन मनाते हुए विजय निषाद ने ग्रामीणों को वह हनुमान चालीसा पाठ करते हुए मराठी देवी के मंदिर में तुलाराम की रिपोर्ट विधानसभा बांगरमऊ क्षेत्र जनपद उन्नाव कल दिनांक मालपुर में ग्राम झाला में पंछी पूर्व के विजय निषाद ने ग्राम चलाया में मनाची देवी के मंदिर में हनुमान चालीसा का पाठ करते हुए ग्रामीणों को फल फ्रूट वितरण किया माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर ग्रामीणों से हुआ चला ग्राम पंचायत में खुशियां मनाई गई ग्रामवासी मनाने प्रधानमंत्री को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं बधाई देते हुए ग्राम पंचायत मालपुर चला ब्लॉक तहसील बांगरमऊ जनपद उन्नाव2
- धारा गायब पीड़ित हैरान हुक्का बार कांड में दरोगा जी का नया फरमान *धारा गायब, पीड़ित हैरान, हुक्का बार कांड में दरोगा जी का नया फरमान!* *द मेराज हुक्का बार कांड, मुजरिम पर नरमी और पीड़ित की फिर से परेड!* लखनऊ के पॉश इलाके हजरतगंज में सिविल अस्पताल के ठीक सामने चल रहे इलीगल 'द मेराज' हुक्का बार में जो हुआ, वह महज़ एक मारपीट नहीं, बल्कि कानून की धज्जियां उड़ाने का लाइव टेलीकास्ट था। शिकार बने पत्रकार हसीब अली-जिन पर ऐसा जानलेवा हमला हुआ कि अच्छे-अच्छों की रूह कांप जाए। लेकिन असली रोमांच तो इसके बाद शुरू होता है, जब पिक्चर में एंट्री होती है जांच अधिकारी दरोगा दिलशाद चौधरी की। भाई साहब, दरोगा जी का कानूनी ज्ञान ऐसा कि अल्बर्ट आइंस्टीन भी शरमा जाएं! हमले में इस्तेमाल की गई धारा 109 यानी जान से मारने की कोशिश को मुकदमे से ऐसे गायब कर दिया गया, जैसे गधे के सिर से सींग। लगता है दरोगा जी को लगा होगा कि पीड़ित पत्रकार पर हमला करने वाले शायद सिर्फ उसका हाल-चाल पूछने आए थे, और पत्रकार महोदय बेवजह इसे जानलेवा बता रहे हैं! जब इस जादूगरी की शिकायत लेकर हसीब अली साहब ज्वाइंट पुलिस कमिश्नर के दरबार में पहुंचे, तब जाकर महकमे की नींद खुली और आनन-फानन में दो आरोपियों की गिरफ्तारी का शिगूफा छोड़ा गया। अब जनता पूछ रही है कि भई, जब धारा 109 हटाई ही इसलिए गई थी ताकि मामले को रफा-दफा किया जा सके, तो अचानक हुई इस कार्रवाई से पुलिस की साख पर जो दाग लगा है, उसे कौन धोएगा? लेकिन कहानी यहाँ खत्म नहीं होती, असली क्लाइमेक्स तो बाकी है। दो आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद, अब वही करिश्माई दरोगा जी पीड़ित पत्रकार को तसल्ली से मौके पर बुलाकर निरीक्षण कराने की बात कर रहे हैं। वाह रे खाकी! जिस पीड़ित पर पहले जानलेवा हमला हुआ हो, उसे ही दोबारा उसी मुहाने पर बुलाना-कहीं यह इस बात का ट्रेलर तो नहीं कि भैया, एक बार हमला भूले नहीं हो तो दोबारा री-टेक ले लो? परिजनों और सहयोगियों की चिंता जायज है, क्योंकि लखनऊ पुलिस का यह नया मॉडल वाकई गजब है-जहाँ मुजरिम से ज्यादा पीड़ित की ही परेड कराने का अनोखा हुनर दिखाया जाता है!1