पिता की मौत पर भी नहीं आई बेटियां, ऑनलाइन कराया अंतिम संस्कार,! समाज किस दिशा में जा रहा है, यह सवाल तब और गहरा हो जाता है जब बच्चों के पास अपने माता-पिता के अंतिम दर्शन के लिए भी समय नहीं होता। हरियाणा के सोनीपत से रिश्तों की सच्चाई को उजागर करने वाला एक ऐसा ही हृदय विदारक मामला सामने आया है। एक पिता ने अपनी बेटियों से मिलने की चाहत में दम तोड़ दिया, लेकिन बेटियों के पास पिता के अंतिम दर्शन के लिए भी समय नहीं था। वृद्ध आश्रम में रह रहे एक कपड़ा व्यापारी की मौत के बाद उनके अंतिम संस्कार में कोई अपना नहीं पहुंचा। जानकारी के अनुसार महाराष्ट्र के रहने वाले कपड़ा व्यापारी शिवचरण रतन गुप्ता (74) करीब डेढ़ साल पहले अपनी पत्नी मीना गुप्ता के साथ सोनीपत वृद्ध आश्रम में आए थे। उनका कोई बेटा नहीं था, उन्होंने अपनी तीन बेटियों को पढ़ा-लिखाकर कामयाब बनाया, जिनमें से दो को उन्होंने अध्यापिका बनाया। उनकी पत्नी मीना गुप्ता का पहले ही निधन हो चुका था। वृद्ध आश्रम के संचालक आनंद ने 20 दिन पहले शिवचरण रतन गुप्ता की बीमारी की सूचना दी थी!

- कांवड़ यात्रा के दौरान मेरठ पुलिस ने अवैध हथियारों की तस्करी करने वाले एक बड़े गिरोह का भंडाफोड़ करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। कांवड़ यात्रा के दौरान मेरठ पुलिस ने अवैध हथियारों की तस्करी करने वाले एक बड़े गिरोह का भंडाफोड़ करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है।1
- आर्यन केल्विन का संदेश | ड्राइवर भाइयों के हक की आवाज़ | अपना कार्गो पार्टनर 🥰 नमस्ते दोस्तों! अपना कार्गो पार्टनर में आपका स्वागत है। यह चैनल ड्राइवर भाइयों के अधिकारों, उनकी समस्याओं, नई जानकारियों और उपयोगी अपडेट्स को आप तक पहुँचाने के लिए बनाया गया है। अगर आप ड्राइवर हैं या ट्रांसपोर्ट इंडस्ट्री से जुड़े हैं, तो चैनल को Subscribe करें और इस वीडियो को ज़्यादा से ज़्यादा शेयर करें, ताकि हर ड्राइवर तक सही जानकारी पहुँच सके। इस वीडियो का उद्देश्य केवल जानकारी और जागरूकता फैलाना है। यदि इसमें किसी वास्तविक व्यक्ति का AI-जनरेटेड रूप या आवाज़ का उपयोग किया गया है, तो यह उचित अनुमति के साथ या रचनात्मक प्रस्तुति के रूप में किया गया है। किसी को भ्रमित करने या गलत जानकारी फैलाने का उद्देश्य नहीं है। #ApnaCargoPartner #DriverRights #TruckDriver #Transport #Logistics #IndianDrivers #Cargo #RoadSafety #Drivers #India1
- मोदीनगर पतला सरकारी दावों का, खुला सच, जब इलाज के मंदिर पर ही जड़ा हो ताला, मोदीनगर के पतला स्थित 'राजकीय आयुर्वेदिक चिकित्सालय एवं आयुष हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर' से एक ऐसी तस्वीर सामने आई है, जिसने सरकारी स्वास्थ्य व्यवस्था के दावों की धज्जियां उड़ाकर रख दी हैं। स्थानीय निवासियों द्वारा बनाए गए एक वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि दोपहर के 12 बजे तक भी अस्पताल के मुख्य दरवाजे पर ताला लटका हुआ है। अस्पताल से डॉक्टर गायब हैं और कर्मचारी नदारद। सवाल यह उठता है कि क्या यह सेंटर सिर्फ कागजों में जनता की सेवा के लिए बना है या फिर यह सिर्फ एक दिखावा है? जब इलाज की आस में आने वाले बीमार लोगों को रोज ताला ही देखना पड़े, तो ऐसी व्यवस्था का जनता को क्या फायदा? जनता के टैक्स के पैसे से नियुक्त स्टाफ बिना काम किए मुफ्त की सैलरी उठा रहा है, जबकि गरीब और जरूरतमंद मरीज दर-दर भटकने को मजबूर हैं। स्थानीय निवासियों में इस घोर लापरवाही को लेकर भारी आक्रोश है। जनता की मांग है कि गाजियाबाद के जिलाधिकारी और मुख्य चिकित्सा अधिकारी इस पूरे मामले का तत्काल संज्ञान लें। ड्यूटी से नदारद रहने वाले डॉक्टरों और कामचोर स्टाफ पर सिर्फ कागजी कार्रवाई नहीं, बल्कि सख्त से सख्त दंडात्मक कदम उठाए जाएं—ताकि यह सेंटर सच में 'वेलनेस सेंटर' बन सके, कोई दिखावटी शोपीस नहीं।1
- गाय का दूध पीते है और छोड़ देते है,वो फसल खाती हैं,गाली मुझे देते है,सीएम योगी ने गाय पालने वालों को दी चेतावनी! मुख्यमंत्री सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि कुछ लोग गाय का दूध पीते हैं और फिर गाय को खुला छोड़ देते हैं और जब फसल नुकसान होती है तो गली मुझे देते हैं। यह बयान काफी सुर्खियां बटोर रहा है दरअसल योगी आदित्यनाथ कानपुर में प्राकृतिक खेती कार्यशाला 2026 में उत्कृष्ट काम करने वाले कृषकों को सम्मान देने पहुंचे थे उन्होंने प्राकृतिक खेती के बारे में लोगों को बताया और किसानों से यह आग्रह भी किया की प्राकृतिक खेती न केवल जमीन को बेहतर बनाती है बल्कि जो उत्पादित फसल होती है वह भी बहुत स्वास्थ्यवर्धक होती है।1
- कैमिकल पनीर को लेकर हुई बड़ी कार्रवाई,2 कुंतल पनीर नाले में बहाया! महाशिवरात्रि से पहले हापुड़ में बड़ी कार्रवाई: पकड़ा गया 2 कुंतल मिलावटी पनीर! 🚫🧀 महाशिवरात्रि के पर्व से ठीक पहले हापुड़ में खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग ने मिलावटखोरों पर बड़ी सर्जिकल स्ट्राइक की है! बाजार में सप्लाई होने से पहले ही टीम ने पिकअप गाड़ी में ले जाए जा रहे करीब 2 कुंतल (200 किग्रा) संदिग्ध पनीर को धर दबोचा। मिलावट की आशंका को देखते हुए विभाग ने पनीर के सैंपल लेकर जांच के लिए लैब भेज दिए हैं। त्योहारों पर लोगों की सेहत से खिलवाड़ करने वाले मिलावटखोरों के खिलाफ खाद्य सुरक्षा विभाग की इस सतर्कता और कार्रवाई की चारों तरफ सराहना हो रही है!1