Shuru
Apke Nagar Ki App…
सुनिए: इन दिनों जबरदस्त वायरल है गढ़वाली लोक गायक जीत सिंह का दुर्लभ वीडियो उत्तराखंड के संगीत के गढ़वाली महान लोक गायक, संगीतकार, गीतकार, लेखक और निर्देशक जीत सिंह नेगी को संगीत की दुनिया में कभी भुलाया नहीं जा सकेगा। उन्हें गढ़वाली संगीत का सहगल माना जाता है। पौड़ी गढ़वाल के अयाल गांव में जन्म 2 फरवरी 1925 को हुआ था और संगीत का सफर 1940 से शुरू किया। के 1949 में यंग इंडिया ग्रामोफोन कंपनी से 6 गीत रिकार्ड करवाए थे। उत्तराखंड के संगीत इतिहास में एक बड़ा महत्वपूर्ण कदम था। गीत हे दारजी दिदा ,,, गीत कभी भुलाया नहीं जा सकता है। उनका निधन 21 जून 2020 को द 95 वर्ष की उम्र में हुआ। उनके गीत उत्तराखंड की सांस्कृतिक धरोहर को जीवित रखते हैं।
NTL
सुनिए: इन दिनों जबरदस्त वायरल है गढ़वाली लोक गायक जीत सिंह का दुर्लभ वीडियो उत्तराखंड के संगीत के गढ़वाली महान लोक गायक, संगीतकार, गीतकार, लेखक और निर्देशक जीत सिंह नेगी को संगीत की दुनिया में कभी भुलाया नहीं जा सकेगा। उन्हें गढ़वाली संगीत का सहगल माना जाता है। पौड़ी गढ़वाल के अयाल गांव में जन्म 2 फरवरी 1925 को हुआ था और संगीत का सफर 1940 से शुरू किया। के 1949 में यंग इंडिया ग्रामोफोन कंपनी से 6 गीत रिकार्ड करवाए थे। उत्तराखंड के संगीत इतिहास में एक बड़ा महत्वपूर्ण कदम था। गीत हे दारजी दिदा ,,, गीत कभी भुलाया नहीं जा सकता है। उनका निधन 21 जून 2020 को द 95 वर्ष की उम्र में हुआ। उनके गीत उत्तराखंड की सांस्कृतिक धरोहर को जीवित रखते हैं।
- Oggy Sharmaकोसिया कुटौली, नैनीताल, उत्तराखंडभव्य7 hrs ago
- दीवानराम, नैनीताल उत्तराखंडओखलकांडा, नैनीताल, उत्तराखंड🙏7 hrs ago
More news from Uttarakhand and nearby areas
- प्रेस नोट नैनीताल, 17 फरवरी 2026: सोमवार को बेटलघाट के मिनी स्टेडियम में आयोजित कार्यक्रम को लेकर प्रशासनिक स्तर पर विरोधाभासी बयानों ने विवाद खड़ा कर दिया है। मुख्य आयोजक शीलू कुमार ने स्पष्ट किया कि कार्यक्रम की अनुमति प्रांतीय रक्षक एवं जिला युवा कल्याण अधिकारी से ली गई थी, क्योंकि मिनी स्टेडियम युवा कल्याण विभाग के अंतर्गत आता है। शीलू कुमार ने बताया, कार्यक्रम की अनुमति लगभग एक माह पहले ही 20 जनवरी को प्राप्त कर ली गई थी। युवा कल्याण विभाग द्वारा इसकी एक-एक प्रति तहसीलदार बेटलघाट, थाना प्रभारी, मुख्य फायर स्टेशन अधिकारी तथा खेल मैदान अधिकारी को भेजी गई थी। इसके अलावा हमारी टीम ने 21 जनवरी को जिला अधिकारी नैनीताल, एसएसपी नैनीताल, डीजी हेल्थ, सीएमओ नैनीताल तथा सीडीओ को भी मेल भेजकर सूचित किया था। उन्होंने प्रशासन पर निशाना साधते हुए कहा, एक तरफ पुलिस बयान दे रही है कि कार्यक्रम स्थल पर सुरक्षा व्यवस्था का इंतजाम किया गया था, वहीं दूसरी तरफ एसडीएम का कहना है कि कार्यक्रम की अनुमति ही नहीं थी इसलिए हमने सुरक्षा का इंतज़ाम नहीं किया। शीलू ने कहा कि प्रशासन कन्फ्यूज है। उन्हें खुद नहीं पता कि उनके लोग क्या बयान दे रहे हैं।2
- Post by Nainital news1
- Post by Surendra Kumar1
- अल्मोड़ा। जिला विकास प्राधिकरण के विरोध में सर्वदलीय संघर्ष समिति की ओर से गांधी पार्क, चौघानपाटा में विरोध प्रदर्शन किया गया। मंगलवार को प्रदर्शन में शामिल लोगों ने सरकार पर जनता विरोधी नीतियां अपनाने का आरोप लगाते हुए कहा कि लंबे समय से लागू जिला विकास प्राधिकरण व्यवस्था के कारण आम लोगों को गंभीर परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। वक्ताओं ने कहा कि जमीन और मकान के नक्शे पास कराने की प्रक्रिया जटिल और लंबी हो गई है, जिससे लोगों का समय और धन दोनों व्यर्थ हो रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार जनता की समस्याओं और हितों की अनदेखी कर रही है, जिसके चलते आम नागरिक लगातार तनाव और असुविधा से गुजर रहे हैं। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि जब तक सरकार इस जनविरोधी योजना को वापस नहीं लेती, तब तक सर्वदलीय संघर्ष समिति इसका विरोध जारी रखेगी। वक्ताओं ने मांग की कि जिला विकास प्राधिकरण व्यवस्था को समाप्त कर पूर्व की सरल और जनहितैषी प्रणाली को बहाल किया जाए।1
- 10023456789⅔1
- Post by Kanchan Kanchan1
- आज देहरादून में BJP की नीतियों के ख़िलाफ़ कांग्रेस का प्रदर्शन और राजभवन का घेराव अभूतपूर्व रहा आज के घेराव के साथ की कांग्रेस ने प्रदेश में बदलाव का बिगूल फूंक दिया हैं निश्चित रूप से अब कांग्रेस के कार्यकर्ताओं के साथ-साथ आमजन भाजपा की नीतियों से खफा हो चुका है और उसने परिवर्तन का मन बना लिया है आज के ऐतिहासिक रैली में यह संदेश पूरे उत्तराखंड में दे दिया है मैं सभी कांग्रेस के देवतुल्य कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त करता हूं कि उन्होंने दूरदराज ग्रामीण क्षेत्रों से भारी संख्या में इस घेराव कार्यक्रम को सफल बनाने में अपनी पूर्ण भागीदारी निभाई और इस ऐतिहासिक कार्यक्रम को सफल बनाया आप सब का कांग्रेस के शीर्ष नेतृत्व की तरफ से बहुत-बहुत धन्यवाद आभार जनजन की यही पुकार! 2027 में कांग्रेस सरकार!1
- आज अल्मोड़ा भ्रमण पर पहुंचे कुमाऊँ कमिश्नर दीपक रावत ने विकासभवन सभागार में जनपद स्तरीय समीक्षा बैठक कर विभिन्न योजनाओं एवं विकास कार्यों की प्रगति का विस्तृत आकलन किया। बैठक में जिला योजना, राज्य योजना तथा केंद्र पोषित योजनाओं की विभागवार समीक्षा करते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। आयुक्त ने स्पष्ट निर्देश दिए कि सभी योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक समयबद्ध एवं पारदर्शी तरीके से पहुंचाया जाए। उन्होंने कहा कि विकास कार्यों में अनावश्यक विलंब किसी भी स्थिति में स्वीकार्य नहीं होगा तथा प्रत्येक विभाग लक्ष्य के अनुरूप प्रगति सुनिश्चित करे। बैठक में जनपद में संचालित निर्माण कार्यों की गुणवत्ता, समय-सीमा तथा वित्तीय प्रगति की समीक्षा की गई। आयुक्त ने सड़क सुविधाओं के सुदृढ़ीकरण, लंबित सड़क परियोजनाओं को शीघ्र पूर्ण करने, तथा यातायात सुगमता के लिए प्रस्तावित पार्किंग निर्माण कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए। राष्ट्रीय राजमार्गों से संबंधित कार्यों की प्रगति पर भी विशेष ध्यान देते हुए संबंधित अधिकारियों को समन्वय के साथ कार्य करने को कहा गया। उन्होंने मुख्यमंत्री घोषणाओं की अद्यतन स्थिति की विस्तार से समीक्षा करते हुए निर्देशित किया कि सभी घोषणाओं को प्राथमिकता के आधार पर पूर्ण किया जाए। साथ ही प्राधिकरण से संबंधित विकासात्मक गतिविधियों की भी गहन समीक्षा की गई तथा जनहित को सर्वोपरि रखते हुए नियमानुसार त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित करने को कहा गया। आयुक्त ने कहा कि योजनाओं की नियमित मॉनिटरिंग, स्थलीय निरीक्षण एवं विभागों के मध्य बेहतर समन्वय से ही अपेक्षित परिणाम प्राप्त किए जा सकते हैं। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि वे जनसमस्याओं के समाधान को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए शासन की मंशा के अनुरूप कार्य करें। बैठक में पुलिस विभाग द्वारा की जा रही गतिविधियों की भी समीक्षा की गई। आयुक्त ने अपराध पर अंकुश लगाने तथा लोगों के लिए सुरक्षित और निर्भय वातावरण तैयार करने के लिए निर्देशित किया। उन्होंने कहा कि नशे और मादक पदार्थों की चेन को तोड़ते हुए जनपद को नशा मुक्त बनाए जाने पर गंभीरता से कार्य किया जाए। कुमाऊँ कमिश्नर ने जनपद में संचालित पिंक ई रिक्शा योजना , सखी बाज़ार , नशा मुक्ति केंद्र , गोवंशों के लिए कन्हावन योजना और शिक्षा स्वयंसेवक योजनाओं जैसी पहलों की सराहना की। बैठक में उपस्थित जिलाधिकारी अंशुल सिंह ने आयुक्त को आश्वस्त किया कि उनके द्वारा दिये गये निर्देशों का कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित कराया जाएगा। जिलाधिकारी ने अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि बैठक में दिए गए निर्देशों का अनुपालन प्राथमिकता से करते हुए लोगों को लाभान्वित करना सुनिश्चित करें। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी रामजी शरण शर्मा ने पीपीटी के माध्यम से कुमाऊँ कमिश्नर को जनपद में चल रही योजनाओं एवं कार्यों का विस्तृत ब्यौरा प्रस्तुत किया। बैठक में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक चंद्रशेखर आर घोड़के, प्रभागीय वनाधिकारी दीपक सिंह, अपर जिलाधिकारी युक्ता मिश्र सहित समस्त जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे। जिला सूचना अधिकारी अल्मोड़ा।1