Shuru
Apke Nagar Ki App…
कोचाधामन: किराना दुकान में अचानक लगी आग, सामान जलकर राख किशनगंज जिले के कोचाधामन प्रखंड अंतर्गत सुन्दरबाड़ी पंचायत के टुपामारी गांव में एक किराना दुकान में अचानक आग लग गई। आग लगने से दुकान में रखा किराना सहित अन्य सामान जलकर राख हो गया। घटना के बाद आसपास के लोगों में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। स्थानीय लोगों ने आग पर काबू पाने का प्रयास किया। आग की चपेट में आने से दुकान में रखा काफी सामान जलकर नष्ट हो गया, जिससे दुकानदार को भारी आर्थिक नुकसान होने की आशंका जताई जा रही है। आग लगने के कारणों का फिलहाल स्पष्ट पता नहीं चल सका है। स्थानीय लोगों ने संबंधित प्रशासन से घटना का जायजा लेकर पीड़ित दुकानदार को उचित सहायता उपलब्ध कराने की मांग की है।
Mohammad mujahir
कोचाधामन: किराना दुकान में अचानक लगी आग, सामान जलकर राख किशनगंज जिले के कोचाधामन प्रखंड अंतर्गत सुन्दरबाड़ी पंचायत के टुपामारी गांव में एक किराना दुकान में अचानक आग लग गई। आग लगने से दुकान में रखा किराना सहित अन्य सामान जलकर राख हो गया। घटना के बाद आसपास के लोगों में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। स्थानीय लोगों ने आग पर काबू पाने का प्रयास किया। आग की चपेट में आने से दुकान में रखा काफी सामान जलकर नष्ट हो गया, जिससे दुकानदार को भारी आर्थिक नुकसान होने की आशंका जताई जा रही है। आग लगने के कारणों का फिलहाल स्पष्ट पता नहीं चल सका है। स्थानीय लोगों ने संबंधित प्रशासन से घटना का जायजा लेकर पीड़ित दुकानदार को उचित सहायता उपलब्ध कराने की मांग की है।
More news from बिहार and nearby areas
- कंटेनर से 5916 लीटर विदेशी शराब बरामद, चालक गिरफ्तार जोकीहाट/अररिया शराब तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत जोकीहाट थाना पुलिस ने सोमवार को काकन टोल टैक्स के पास एक छह चक्का कंटेनर से 5916 लीटर विदेशी शराब बरामद की। पुलिस ने मौके से कंटेनर चालक को गिरफ्तार किया है। उक्त जानकारी पुलिस अधीक्षक कार्यालय में आयोजित प्रेस वार्ता के दौरान एसपी जितेन्द्र कुमार ने दी है। उन्होंने कहा कि सोमवार को गुप्त सूचना के आधार पर गश्ती दल ने काकन टोल टैक्स के पास संदिग्ध छह चक्का कंटेनर WB41F4271 को रोककर तलाशी ली। तलाशी के दौरान कंटेनर से कुल 5916 लीटर विदेशी शराब बरामद हुई। पुलिस ने वाहन चालक रमेश कुमार राय (करीब 34 वर्ष), पिता बाबूलाल राय, निवासी अमृतपुर वार्ड संख्या-03, थाना व जिला वैशाली को गिरफ्तार कर लिया। जोकीहाट थानाध्यक्ष राजीव कुमार झा ने बताया कि इस संबंध में जोकीहाट थाना में कांड संख्या 383/26 के तहत संबंधित धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की गई है। पुलिस ने कंटेनर और एक मोबाइल फोन भी जब्त किया है। पुलिस के अनुसार, शराब तस्करी में शामिल अन्य आरोपितों तथा इसके बैकवर्ड और फॉरवर्ड लिंक के संबंध में जांच की जा रही है।छापेमारी टीम में जोकीहाट थानाध्यक्ष सह इंस्पेक्टर राजीव कुमार झा, पुलिस अवर निरीक्षक पंकज कुमार, पुलिस अवर निरीक्षक अनिल कुमार यादव, सहायक अवर निरीक्षक बालकृष्ण महतो सहित गृह रक्षक जवान शामिल थे।1
- 🔥 आवाज़ उठती रहे, बदलाव आता रहे 🇮🇳 आपकी राय क्या है? कमेंट में जरूर बताइए 👇 ❤️ Like • 🔄 Share • ➕ Follow #StudentVoice #YouthVoice #India #Politics #ViralVideo1
- अररिया बिहार आज दिनांक 15 सितंबर 2026 को बिहार प्रांतीय खेतिहर एवं ग्रामीण मजदूर यूनियन जिला कमिटी अररिया का जीबी बैठक यूनियन के जिला अध्यक्ष कामरेड राजेश पासवान का अध्यक्षता में पेंशनर भवन प्रांगण अररिया में युनियन का बिहार राज्य अध्यक्ष कामरेड देवेन्द्र चौरसिया के मार्ग दर्शन में संपन्न हुई। बैठक में कामरेड लछु शर्मा खगरिया यूनियन के साथी नेपाल से आईं बाढ़ से दिल्ली में मकान गिरने के कारन निधन हुए लोगों के प्रति एवं दिवंगत साथीयों को सर्व प्रथम एक मिनट मौन रख कर श्रद्धांजलि अर्पित किया गया। बैठक में यूनियन के जिला सचिव कामरेड अजित पासवान ने विगत दिनों हुए अररिया जिला में यूनियन का कार्य पर अपना कार्य प्रतिवेदन प्रस्तुत किया। जिला के विभिन्न क्षेत्रों में यूनियन द्वारा संचालित कार्यक्रम पर उपस्थित साथीयों अपने अपने कामों पर भी चर्चा किया। जिसे सर्व सम्मति से पारित किया गया। बैठक में यूनियन के जिला प्रभारी कामरेड देवेन्द्र चौरसिया ने संबोधित करते हुए खेतिहर एवं ग्रामीण मजदूरों का वर्तमान हालात पर विस्तार से जानकारी दिए। बैठक में यूनियन का सदस्यता अभियान का समिक्षा किया गया और निर्णय लिया गया कि 20 सितंबर 2026 तक पुरा कर लिया जाएगा। दिनांक 30 सितंबर 2026 को दरभंगा में प्रस्तावित भूमि अधिकार सम्मेलन में अररिया से साथीयों को भाग लेने का निर्णय लिया गया। दिनांक 10 दिसम्बर 2026 को बिहार यूनियन द्वारा प्रस्तावित मुख्यमंत्री घेराव का तैयारी हेतु दिनांक 24 अक्टूबर 2026 को बेगुसराय में कन्वेंशन में अररिया से साथीयों को भाग लेना है। बैठक को संबोधित करते हुए सीपीएम जिला सचिव कामरेड राम विनय राय ने कहा कि अररिया जिला में खेतिहर एवं ग्रामीण मजदूर यूनियन एक मजबूत और शसक्त संगठन बन कर उभरा है। यूनियन के साथी अपने मांगों एवं अधिकार के लिए संगठित हो रहे हैं। यह मजदूर आंदोलन के लिए शुभ संकेत है। बैठक में नकुल पासवान, सलीम खान, ज्ञानदेव पासवान,जिवछ रिषि देव, सावन कुमार,इला देवी, मंगली देवी,अंमजद अंसारी,राजु रिषि देव, चंद्रशेखर पासवान, प्रमोद सिंह यादव,बीबी रुखसार,नाहीदा खातुन, सलीमा खातुन, बिंदु राम,बिरंची पासवान,मुरशिद बेचनी देवी आदि साथीयों ने भाग लिया। अररिया बिहार आज दिनांक 15 सितंबर 2026 को बिहार प्रांतीय खेतिहर एवं ग्रामीण मजदूर यूनियन जिला कमिटी अररिया का जीबी बैठक यूनियन के जिला अध्यक्ष कामरेड राजेश पासवान का अध्यक्षता में पेंशनर भवन प्रांगण अररिया में युनियन का बिहार राज्य अध्यक्ष कामरेड देवेन्द्र चौरसिया के मार्ग दर्शन में संपन्न हुई। बैठक में कामरेड लछु शर्मा खगरिया यूनियन के साथी नेपाल से आईं बाढ़ से दिल्ली में मकान गिरने के कारन निधन हुए लोगों के प्रति एवं दिवंगत साथीयों को सर्व प्रथम एक मिनट मौन रख कर श्रद्धांजलि अर्पित किया गया। बैठक में यूनियन के जिला सचिव कामरेड अजित पासवान ने विगत दिनों हुए अररिया जिला में यूनियन का कार्य पर अपना कार्य प्रतिवेदन प्रस्तुत किया। जिला के विभिन्न क्षेत्रों में यूनियन द्वारा संचालित कार्यक्रम पर उपस्थित साथीयों अपने अपने कामों पर भी चर्चा किया। जिसे सर्व सम्मति से पारित किया गया। बैठक में यूनियन के जिला प्रभारी कामरेड देवेन्द्र चौरसिया ने संबोधित करते हुए खेतिहर एवं ग्रामीण मजदूरों का वर्तमान हालात पर विस्तार से जानकारी दिए। बैठक में यूनियन का सदस्यता अभियान का समिक्षा किया गया और निर्णय लिया गया कि 20 सितंबर 2026 तक पुरा कर लिया जाएगा। दिनांक 30 सितंबर 2026 को दरभंगा में प्रस्तावित भूमि अधिकार सम्मेलन में अररिया से साथीयों को भाग लेने का निर्णय लिया गया। दिनांक 10 दिसम्बर 2026 को बिहार यूनियन द्वारा प्रस्तावित मुख्यमंत्री घेराव का तैयारी हेतु दिनांक 24 अक्टूबर 2026 को बेगुसराय में कन्वेंशन में अररिया से साथीयों को भाग लेना है। बैठक को संबोधित करते हुए सीपीएम जिला सचिव कामरेड राम विनय राय ने कहा कि अररिया जिला में खेतिहर एवं ग्रामीण मजदूर यूनियन एक मजबूत और शसक्त संगठन बन कर उभरा है। यूनियन के साथी अपने मांगों एवं अधिकार के लिए संगठित हो रहे हैं। यह मजदूर आंदोलन के लिए शुभ संकेत है। बैठक में नकुल पासवान, सलीम खान, ज्ञानदेव पासवान,जिवछ रिषि देव, सावन कुमार,इला देवी, मंगली देवी,अंमजद अंसारी,राजु रिषि देव, चंद्रशेखर पासवान, प्रमोद सिंह यादव,बीबी रुखसार,नाहीदा खातुन, सलीमा खातुन, बिंदु राम,बिरंची पासवान,मुरशिद बेचनी देवी आदि साथीयों ने भाग लिया।1
- विश्वकर्मा पूजा केअवसर पर फुलकाहा में प्रकाश बजाज की ओर से सभी ग्राहकों को हार्दिक शुभकामनाएं:” संचालक श्रवण कुमार दास विश्वकर्मा पूजा पर प्रकाश बजाज का विशेष ऑफर, बाइक बुकिंग पर मिलेगा ₹4500 का स्टैंड फैन। रंजीत ठाकुर, नरपतगंज। विश्वकर्मा पूजा के पावन अवसर पर फुलकाहा बाजार स्थित प्रकाश बजाज शोरूम में ग्राहकों के लिए विशेष ऑफर की घोषणा की गई है। शोरूम संचालक श्रवण कुमार दास ने विश्वकर्मा पूजा की शुभकामनाएं देते हुए बताया कि इस विशेष अवसर पर बजाज की बाइक बुक करने वाले ग्राहकों को आकर्षक उपहार दिए जा रहे हैं। संचालक श्रवण कुमार दास ने बताया कि विश्वकर्मा पूजा के मौके पर सभी बजाज बाइक की बुकिंग करने वाले ग्राहकों को ₹4500 मूल्य का स्टैंड फैन विशेष उपहार के रूप में दिया जा रहा है। इसके साथ ही ग्राहकों को कंपनी की ओर से मिलने वाले निश्चित उपहार के रूप में हेलमेट के साथ एक अतिरिक्त गिफ्ट भी प्रदान किया जाएगा। उन्होंने कहा कि भगवान विश्वकर्मा निर्माण, तकनीकी कौशल और कारीगरी के प्रतीक माने जाते हैं। उनके पावन पर्व पर ग्राहकों के लिए यह विशेष ऑफर लाया गया है, ताकि लोग अपनी पसंद की नई बजाज बाइक के साथ इस पर्व को और खास बना सकें। फुलकाहा बाजार स्थित प्रकाश बजाज शोरूम में Pulsar, N-Series सहित बजाज के विभिन्न आधुनिक और दमदार बाइक मॉडल ग्राहकों के लिए उपलब्ध हैं। रोजमर्रा की जरूरत से लेकर बेहतर प्रदर्शन और आकर्षक डिजाइन तक, ग्राहकों की पसंद के अनुरूप विभिन्न विकल्प यहां उपलब्ध हैं। श्रवण कुमार दास ने कहा कि प्रकाश बजाज अपने ग्राहकों के विश्वास और संतुष्टि को हमेशा प्राथमिकता देता है। विश्वकर्मा पूजा के इस शुभ अवसर पर ग्राहकों को विशेष ऑफर का लाभ उठाने के लिए शोरूम में बाइक बुकिंग कराने की अपील की गई है। प्रकाश बजाज, फुलकाहा बाजार — बजाज, हर सफर का भरोसा। प्रकाश बजाज परिवार की ओर से क्षेत्रवासियों एवं सभी ग्राहकों को विश्वकर्मा पूजा की हार्दिक शुभकामनाएं।1
- कसबा में गणेश महोत्सव का विधिवत शुभारंभ, मंत्री लेसी सिंह व विधायक नितेश कुमार सिंह ने किया उद्घाटन कसबा में गणेश महोत्सव का विधिवत शुभारंभ, मंत्री लेसी सिंह व विधायक नितेश कुमार सिंह ने किया उद्घाटन कसबा। गणेश चतुर्थी के पावन अवसर पर कसबा में आयोजित गणेश महोत्सव का विधिवत उद्घाटन मंत्री सह धमदाहा विधायक लेसी सिंह एवं कसबा विधायक नितेश कुमार सिंह ने संयुक्त रूप से किया। इस दौरान दोनों नेताओं ने विधि-विधान एवं श्रद्धापूर्वक भगवान श्री गणेश की पूजा-अर्चना कर प्रदेशवासियों के सुख, शांति, समृद्धि एवं मंगलमय जीवन की कामना की। इस अवसर पर जनप्रतिनिधियों, गणमान्य नागरिकों एवं बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं की मौजूदगी रही। श्रद्धालुओं ने विघ्नहर्ता भगवान गणपति से सभी के जीवन से बाधाएं दूर करने तथा सुख-समृद्धि एवं खुशहाली प्रदान करने की प्रार्थना की।1
- 🆔 सेटअप कराने के लिए कॉल करें #reelsvideo #viralvideo #news #youtubeshorts #aryanboltabihar1
- छात्रों की आवाज़ अब दबने वाली नहीं है 🔥📢 जिस मुद्दे पर छात्र एकजुट हों, उस आवाज़ को सुनना ही पड़ेगा। ✊ आवाज़ उठाओ • सच के साथ खड़े रहो ❤️ Like | 🔄 Share | ➕ Follow1
- 🆔 सेटअप कराने के लिए कॉल करें #reelsvideo #viralvideo #news #youtubeshorts #aryanboltabihar1
- जगनी में सहयोग शिविर, 378 आवेदन मुखिया मंगल ऋषि ने संयुक्त रूप से दीप जगनी में सहयोग शिविर, 378 आवेदन केनगर प्रखंड की जगनी पंचायत सरकार भवन परिसर में मंगलवार को पंचायत सहयोग शिविर आयोजित किया गया। उद्घाटन भवन निर्माण मंत्री लेशी सिंह, बीडीओ मनीष कुमार और मुखिया मंगल ऋषि ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया। शिविर में विभिन्न विभागों के 15 काउंटर लगाए गए, जहां ग्रामीणों से कुल 378 आवेदन प्राप्त हुए। बीडीओ ने कहा कि प्राप्त आवेदनों का निष्पादन 30 दिनों के भीतर किया जाएगा। मंत्री लेशी सिंह ने अधिकारियों को समय सीमा में कार्य पूरा करने का निर्देश दिया। मौके पर सीओ अजीत कुमार झा, पंचायती राज पदाधिकारी चंद्रदेव प्रसाद, सीडीपीओ अमृता वर्मा, बीईओ मुकेश वर्मा सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि और ग्रामीण मौजूद रहे।1