logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

बस चालक से मारपीट का आरोप,डिप्टी एसपी से कार्रवाई की मांग बस चालक से मारपीट का आरोप,डिप्टी एसपी से कार्रवाई की मांग ठाकुरद्वारा : रामनगर–मुरादाबाद बस यूनियन के चालक व परिचालकों ने सीएनजी टैम्पू चालकों पर मारपीट और दबंगई करने का आरोप लगाते हुए पुलिस क्षेत्राधिकारी से शिकायत कर कार्रवाई की मांग की है। यूनियन के चालकों का कहना है कि वे बसों पर चालक व परिचालक के रूप में मेहनत-मजदूरी कर अपने परिवार का पालन-पोषण करते हैं, लेकिन उत्तराखंड नंबर के कुछ सीएनजी टैम्पू चालक बसों के आगे-पीछे दौड़ते हुए बदतमीजी और दबंगई करते हैं। विरोध करने पर गाली-गलौज और मारपीट तक कर देते हैं। गुरुवार सुबह तिकोनिया पर यूके 18 टीए 1976 नंबर के सीएनजी टैम्पू के चालक शाकिब ने ठाकुरद्वारा निवासी विनोद कुमार को गालियां देते हुए बस चलाने से रोकने की धमकी दी। विरोध करने पर आरोप है कि उसने विनोद कुमार के साथ मारपीट कर दी। शोर-शराबा सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए और बीच-बचाव कर मामला शांत कराया। यूनियन के लोगों का आरोप है कि उक्त टैम्पू चालक जाते समय जान से मारने की धमकी देकर चला गया। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि उत्तराखंड परमिट वाले कई टैम्पू ठाकुरद्वारा में अवैध रूप से संचालित हो रहे हैं और ट्रैफिक पुलिस के सामने ही सवारियां भरते हैं। रामनगर–मुरादाबाद बस यूनियन के चालक व परिचालकों ने पुलिस क्षेत्राधिकारी से मामले की जांच कर आरोपित चालक और अन्य टैम्पू चालकों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग की है।

on 13 March
user_इस्लाम सलमानी ठाकुरद्वारा जिला मुरादाबाद
इस्लाम सलमानी ठाकुरद्वारा जिला मुरादाबाद
Salesperson ठाकुरद्वारा, मुरादाबाद, उत्तर प्रदेश•
on 13 March
da3516af-1908-4afd-bea9-d8936fafaa80

बस चालक से मारपीट का आरोप,डिप्टी एसपी से कार्रवाई की मांग बस चालक से मारपीट का आरोप,डिप्टी एसपी से कार्रवाई की मांग ठाकुरद्वारा : रामनगर–मुरादाबाद बस यूनियन के चालक व परिचालकों ने सीएनजी टैम्पू चालकों पर मारपीट और दबंगई करने का आरोप लगाते हुए पुलिस क्षेत्राधिकारी से शिकायत कर कार्रवाई की मांग की है। यूनियन के चालकों का कहना है कि वे बसों पर चालक व परिचालक के रूप में मेहनत-मजदूरी कर अपने परिवार का पालन-पोषण करते हैं, लेकिन उत्तराखंड नंबर के कुछ सीएनजी टैम्पू चालक बसों के आगे-पीछे दौड़ते हुए बदतमीजी और दबंगई करते हैं। विरोध करने पर गाली-गलौज और मारपीट तक कर देते हैं। गुरुवार सुबह तिकोनिया पर यूके 18 टीए 1976 नंबर के सीएनजी टैम्पू के चालक शाकिब ने ठाकुरद्वारा निवासी विनोद कुमार को गालियां देते हुए बस चलाने से रोकने की धमकी दी। विरोध करने पर आरोप है कि उसने विनोद कुमार के साथ मारपीट कर दी। शोर-शराबा सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए और बीच-बचाव कर मामला शांत कराया। यूनियन के लोगों का आरोप है कि उक्त टैम्पू चालक जाते समय जान से मारने की धमकी देकर चला गया। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि उत्तराखंड परमिट वाले कई टैम्पू ठाकुरद्वारा में अवैध रूप से संचालित हो रहे हैं और ट्रैफिक पुलिस के सामने ही सवारियां भरते हैं। रामनगर–मुरादाबाद बस यूनियन के चालक व परिचालकों ने पुलिस क्षेत्राधिकारी से मामले की जांच कर आरोपित चालक और अन्य टैम्पू चालकों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग की है।

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • आवारा कुत्तों के आतंक से परेशान लोगो ने एकत्र होकर नगरपालिका अध्यक्ष अधिशासी अधिकारी से आवारा कुत्तों को पकड़ने की मांग मुरादाबाद के भोजपुर नगरपंचायत में कुत्तों के आतंक से नगरवासी परेशान है अब तक बच्चों के साथ साथ बुजुर्गों को कुत्ते से काटने की कई घटनाएं घटित हो चुकी हैं पैदल रास्ते पर चलना भी खतरे से खाली नहीं है नगरपंचायत भी इन कुत्तों के आतंक से निजात दिलाने में हाथ खड़े करते दिखाई दे रहे हैं सबसे ज्यादा समस्या स्कूल जाने वाले बच्चों की है पैदल रास्ते पर कुत्तों के झुंड देखकर बच्चे अकेले जाने से भी कतराने लगे हैं कुत्तों के आतंक के पीछे नगर पंचायत की उदासीनता भी काफी हद तक जिम्मेदार है नगरवासियों ने आज एकत्र होकर नगर पालिका अध्यक्ष एवं अधिशासी अधिकारी से आवारा कुत्तों को पकड़ने की मांग की नगर वासियों का कहना है कि मोहल्ला फतेहपुरी, मोहल्ला नवावपुर, मोहल्ला जमीदारान में दिन ओर रात आवारा कुत्तों का जमावड़ा लगा रहता है कुत्तो के डर से मंदिर मस्जिद ओर स्कूल जाने वाले बच्चे डरे ओर सहमे रहते हैं पहले भी कई लोगो पर हमला कर चुके हैं नगर वासियों का आरोप है कि कई बार शिकायत के बाद भी नगर पंचायत अधिकारी ध्यान नहीं दे रहे हैं आवारा कुत्तों ने बच्चों और बड़ो का घर से बाहर निकलना मुश्किल कर रखा है लोगों ने कहा है कि जल्दी ही इन आवारा कुत्तों से नगर पंचायत अधिशासी अधिकारी ने निजात नहीं दिलाई तो नगर वासी सभासदों के साथ एकत्र होकर नगर पंचायत का घेराव करेंगे l
    4
    आवारा कुत्तों के आतंक से परेशान लोगो ने एकत्र होकर  नगरपालिका अध्यक्ष अधिशासी अधिकारी से आवारा कुत्तों को पकड़ने की मांग
मुरादाबाद के भोजपुर  नगरपंचायत में कुत्तों के  आतंक से नगरवासी परेशान है अब तक बच्चों के साथ साथ बुजुर्गों को  कुत्ते से काटने की कई घटनाएं घटित हो चुकी हैं पैदल रास्ते पर चलना भी खतरे से खाली नहीं है नगरपंचायत भी इन कुत्तों के आतंक से निजात दिलाने में हाथ खड़े करते दिखाई दे रहे हैं सबसे ज्यादा समस्या स्कूल जाने वाले बच्चों की है पैदल रास्ते पर कुत्तों के झुंड देखकर बच्चे अकेले जाने से भी कतराने  लगे हैं कुत्तों के आतंक के पीछे नगर पंचायत की उदासीनता भी काफी हद तक जिम्मेदार है नगरवासियों ने आज एकत्र होकर नगर पालिका अध्यक्ष एवं अधिशासी अधिकारी से आवारा कुत्तों को पकड़ने की मांग की नगर वासियों का कहना  है  कि मोहल्ला फतेहपुरी, मोहल्ला नवावपुर, मोहल्ला जमीदारान में दिन ओर  रात आवारा कुत्तों का जमावड़ा लगा रहता है कुत्तो के डर से मंदिर मस्जिद ओर स्कूल जाने वाले बच्चे डरे ओर सहमे रहते हैं पहले भी कई लोगो पर हमला कर चुके हैं नगर वासियों का आरोप है कि  कई बार शिकायत के बाद भी  नगर पंचायत अधिकारी ध्यान नहीं दे रहे हैं आवारा कुत्तों ने बच्चों और बड़ो का घर से बाहर निकलना मुश्किल कर रखा है लोगों ने कहा  है कि  जल्दी ही इन आवारा कुत्तों से नगर पंचायत अधिशासी अधिकारी  ने  निजात नहीं दिलाई तो नगर वासी सभासदों के साथ एकत्र होकर नगर पंचायत का घेराव करेंगे  l
    user_इस्लाम सलमानी ठाकुरद्वारा जिला मुरादाबाद
    इस्लाम सलमानी ठाकुरद्वारा जिला मुरादाबाद
    Salesperson ठाकुरद्वारा, मुरादाबाद, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
  • कांठ में धूमधाम से मनाई गई डॉ. भीमराव अंबेडकर की 135 वीं जयंती आज पूरे देश में संविधान निर्माता, महान समाज सुधारक और भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती बड़े ही श्रद्धा और सम्मान के साथ मनाई जा रही है डॉ. अंबेडकर का जन्म 14 अप्रैल 1891 को मध्य प्रदेश के महू में हुआ था। बेहद कठिन परिस्थितियों में जन्म लेने के बावजूद, उन्होंने अपनी मेहनत और लगन से दुनिया को दिखाया कि शिक्षा ही सबसे बड़ा हथियार है डॉ अंबेडकर की उपलब्धियां: डॉ अंबेडकर ने 32 से अधिक डिग्रियां हासिल कीं और कोलंबिया यूनिवर्सिटी (अमेरिका) व लंदन स्कूल ऑफ इकोनॉमिक्स से उच्च शिक्षा प्राप्त की भारतीय संविधान के निर्माण में उनका अतुलनीय योगदान है। संविधान तैयार करने में लगे 2 साल 11 महीने और 18 दिन के समय में उन्होंने मुख्य भूमिका निभाई, जिसके कारण उन्हें 'संविधान का जनक' कहा जाता है कांठ इसी कड़ी में नगर पंचायत कांठ में भी बाबा साहब की जयंती के अवसर पर एक विशाल शोभा यात्रा निकाली गई। हजारों की संख्या में अनुयायियों ने 'जय भीम' के नारों के साथ पूरे नगर को गुंजायमान कर दिया इस दौरान एक भव्य सभा का आयोजन भी किया गया, जिसमें क्षेत्र के कई गणमान्य लोग जैसे जुल्फिकार अहमद, अभिनय चौधरी, तबरेज आलम सिद्दीकी और भावी प्रत्याशी राजपाल प्रजापति मौजूद रहे सुरक्षा व्यवस्था: कार्यक्रम को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए थाना इंस्पेक्टर सुदेश पाल भारी पुलिस बल के साथ मौके पर तैनात रहे विशेष साक्षात्कार राजपाल प्रजापति, भावी प्रत्याशी) सभा के दौरान मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे राजपाल प्रजापति ने बाबा साहब के तीन मुख्य सिद्धांतों पर जोर दिया: शिक्षित बनो संगठित बनो संघर्ष करो उन्होंने समाज को संदेश देते हुए कहा कि हमें इन सिद्धांतों पर चलना चाहिए और शराब व जुए जैसी सामाजिक बुराइयों से दूर रहकर अपने समाज को आगे बढ़ाना चाहिए
    1
    कांठ में धूमधाम से मनाई गई डॉ. भीमराव अंबेडकर की 135 वीं जयंती
आज पूरे देश में संविधान निर्माता, महान समाज सुधारक और भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती बड़े ही श्रद्धा और सम्मान के साथ मनाई जा रही है डॉ. अंबेडकर का जन्म 14 अप्रैल 1891 को मध्य प्रदेश के महू में हुआ था। बेहद कठिन परिस्थितियों में जन्म लेने के बावजूद, उन्होंने अपनी मेहनत और लगन से दुनिया को दिखाया कि शिक्षा ही सबसे बड़ा हथियार है
डॉ अंबेडकर की उपलब्धियां:
डॉ अंबेडकर ने 32 से अधिक डिग्रियां हासिल कीं और कोलंबिया यूनिवर्सिटी (अमेरिका) व लंदन स्कूल ऑफ इकोनॉमिक्स से उच्च शिक्षा प्राप्त की 
भारतीय संविधान के निर्माण में उनका अतुलनीय योगदान है। संविधान तैयार करने में लगे 2 साल 11 महीने और 18 दिन के समय में उन्होंने मुख्य भूमिका निभाई, जिसके कारण उन्हें 'संविधान का जनक' कहा जाता है 
कांठ इसी कड़ी में नगर पंचायत कांठ में भी बाबा साहब की जयंती के अवसर पर एक विशाल शोभा यात्रा निकाली गई। हजारों की संख्या में अनुयायियों ने 'जय भीम' के नारों के साथ पूरे नगर को गुंजायमान कर दिया  इस दौरान एक भव्य सभा का आयोजन भी किया गया, जिसमें क्षेत्र के कई गणमान्य लोग जैसे जुल्फिकार अहमद, अभिनय चौधरी, तबरेज आलम सिद्दीकी और भावी प्रत्याशी राजपाल प्रजापति मौजूद रहे 
सुरक्षा व्यवस्था:
कार्यक्रम को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए थाना इंस्पेक्टर सुदेश पाल भारी पुलिस बल के साथ मौके पर तैनात रहे 
विशेष साक्षात्कार राजपाल प्रजापति, भावी प्रत्याशी)
सभा के दौरान मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे राजपाल प्रजापति ने बाबा साहब के तीन मुख्य सिद्धांतों पर जोर दिया:
शिक्षित बनो
संगठित बनो
संघर्ष करो 
उन्होंने समाज को संदेश देते हुए कहा कि हमें इन सिद्धांतों पर चलना चाहिए और शराब व जुए जैसी सामाजिक बुराइयों से दूर रहकर अपने समाज को आगे बढ़ाना चाहिए
    user_BEBAAK NEWS ONLINE
    BEBAAK NEWS ONLINE
    कांठ, मुरादाबाद, उत्तर प्रदेश•
    4 hrs ago
  • रजिस्ट्रेड पत्रकार के पास उसका सर्टिफिकेट और उसका कार्ड होना भी बहुत ज़रूरी है ताकि उसको कोई समस्या ना हो।
    1
    रजिस्ट्रेड पत्रकार के पास उसका सर्टिफिकेट और उसका कार्ड होना भी बहुत ज़रूरी है ताकि उसको कोई समस्या ना हो।
    user_सोनू चौहान उपाध्यक्ष उ0.प्र0
    सोनू चौहान उपाध्यक्ष उ0.प्र0
    Voice of people टांडा, रामपुर, उत्तर प्रदेश•
    12 hrs ago
  • ​धामपुर: सपा कैंप कार्यालय पर बाबा साहब की जयंती की धूम, पूर्व मंत्री मूलचंद चौहान ने कार्यकर्ताओं में भरा जोश
    1
    ​धामपुर: सपा कैंप कार्यालय पर बाबा साहब की जयंती की धूम, पूर्व मंत्री मूलचंद चौहान ने कार्यकर्ताओं में भरा जोश
    user_Focus Aap Tak News Chanel
    Focus Aap Tak News Chanel
    धामपुर, बिजनौर, उत्तर प्रदेश•
    2 hrs ago
  • Post by Khalid Ali
    1
    Post by Khalid Ali
    user_Khalid Ali
    Khalid Ali
    धामपुर, बिजनौर, उत्तर प्रदेश•
    7 hrs ago
  • Dhampur दरगाह की जमीन पर विवाद, निष्पक्ष जांच की मांग
    1
    Dhampur दरगाह की जमीन पर विवाद, निष्पक्ष जांच की मांग
    user_TN NEWS CHANNEL
    TN NEWS CHANNEL
    धामपुर, बिजनौर, उत्तर प्रदेश•
    12 hrs ago
  • कालाढूंगी से एक दर्दनाक सड़क हादसे की खबर सामने आई है। भाखड़ा पुल के पास पिकअप और स्कूटी की जोरदार भिड़ंत हो गई, जिसमें एक 20 वर्षीय युवती की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरी युवती गंभीर रूप से घायल बताई जा रही है। बताया जा रहा है कि मृतक युवती चकलुवा नीरपानी की रहने वाली थी। हादसा उस समय हुआ जब वह अपनी सहेली को लामाचौड़ छोड़ने जा रही थी। अचानक सामने से आ रही पिकअप से टक्कर हो गई, जिससे यह हादसा हो गया। इस दुखद घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया है और पूरे इलाके में शोक की लहर है। घायल युवती का इलाज जारी है।
    1
    कालाढूंगी से एक दर्दनाक सड़क हादसे की खबर सामने आई है। भाखड़ा पुल के पास पिकअप और स्कूटी की जोरदार भिड़ंत हो गई, जिसमें एक 20 वर्षीय युवती की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरी युवती गंभीर रूप से घायल बताई जा रही है। बताया जा रहा है कि मृतक युवती चकलुवा नीरपानी की रहने वाली थी। हादसा उस समय हुआ जब वह अपनी सहेली को लामाचौड़ छोड़ने जा रही थी। अचानक सामने से आ रही पिकअप से टक्कर हो गई, जिससे यह हादसा हो गया। इस दुखद घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया है और पूरे इलाके में शोक की लहर है। घायल युवती का इलाज जारी है।
    user_UTTARAKHAND SHAKTI NEWS
    UTTARAKHAND SHAKTI NEWS
    Kaladhungi, Nainital•
    14 min ago
  • *गेहूं की मशीन की चपेट में आने की युवक की दर्दनाक मौत* *चाचा के गेहूं निकालने गया था राजीव मशीन की सफ़ाई के दौरान हादसा* *राजीव की मौत से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल ,गांव में पसरा मातम* मूंढापांडे। क्षेत्र के गांव में मंगलवार की रात गेहूं निकालने की (थ्रैशर) मशीन की चपेट में आने से युवक की दर्दनाक मौत हो गई। युवक की मौत होने के गांव में मातम पसरा गया। सूचना पाकर पुलिस भी घटना स्थल पर पहुंच गई थी। वहीं स्वजनों ने पुलिस कार्यवाही से इंकार कर दिया। मूंढापांडे के गांव चतरपुर नक्टा खेड़ा निवासी राजीव पुत्र मित्रपाल (30) बर्ष अपने मौसा अमर सिंह के टैक्टर पर गेहूं की निकासी पर मजदूरी करता था। मंगवार की रात मृतक राजीव अपने चाचा के गेहूं निकलवाने के गया था। प्रत्यक्षदर्शी के रामबाबू के मुताबिक गेहूं निकलने के बाद टैक्टर को बंद कर दिया था। मशीन के अधिक चक्कर होने के कारण मशीन चलती रही। इस दौरान राजीव (कटर) मशीन की सफ़ाई करने के लिए उसके ऊपर चढ़ गया और मशीन का ढक्कन खोल दिया। राजीव की शर्ट चलती मशीन की चपेट में आ गई। जिससे मशीन ने राजीव को अंदर खींच लिया। जिसमें राजीव की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। मृतक राजीव के परिवार में पत्नी कुशम ,बड़ी बेटी आराध्य और एक छोटा बेटा जतिन है। राजीव मेहनत मजदूरी कर परिवार का लालन-पालन करता था। गेहूं की फसल में मृतक राजीव खाने के लिए गेहूं इकठ्ठा करने के लिए (थ्रेसर) कटर मशीन पर किसानों के गेहूं निकलवाने का काम करता था। राजीव के मौत से स्वजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। मूंढापांडे थाना प्रभारी मोहित चौधरी ने चौकी बताया परिजनों की ओर से कोई शिकायती पत्र नहीं मिला है। दूसरी ओर स्वजनों ने भी पुलिस कार्यवाही से इंकार किया है। राजीव को देखने के लिए गांव की भीड़ उमड़ पड़ी। वहीं गांव में राजीव की मौत से मातम पसरा गया। *अधूरी रह गई बाबा साहब के जन्मोत्सव के धूमधाम की तैयारियां* गांव में 14 अप्रैल को भारत रत्न समाज सुधारक बाबा साहब डॉ.भीमराव अंबेडकर के जन्मोत्सव को धूमधाम से मनाने की तैयारी लगभग मुकम्मल हो चुकी थी। गांव में हर्षौल्लास का माहौल था। लेकिन ,राजीव की अचानक दर्दनाक मौत ने स्वजनों को ही नहीं गांव के लोगों को भी गहरी पीड़ा दी है। राजीव की मौत से बाबा साहब की जन्मोत्सव के धूमधाम की तैयारी अधूरी की अधूरी रह गई और गांव में ग़म का माहौल बना हुआ है। मृतक राजीव के घर पहुंच गांव के लोग स्वजनों का ढांढस बंधा रहे है।
    3
    *गेहूं की मशीन की चपेट में आने की युवक की दर्दनाक मौत*
*चाचा के गेहूं निकालने गया था राजीव मशीन की सफ़ाई के दौरान हादसा*
*राजीव की मौत से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल ,गांव में पसरा मातम*
मूंढापांडे। क्षेत्र के गांव में मंगलवार की रात गेहूं निकालने की (थ्रैशर) मशीन की चपेट में आने से युवक की दर्दनाक मौत हो गई। युवक की मौत होने के गांव में मातम पसरा गया। सूचना पाकर पुलिस भी घटना स्थल पर पहुंच गई थी। वहीं स्वजनों ने पुलिस कार्यवाही से इंकार कर दिया।
मूंढापांडे के गांव चतरपुर नक्टा खेड़ा निवासी राजीव पुत्र मित्रपाल (30) बर्ष अपने मौसा अमर सिंह के टैक्टर पर गेहूं की निकासी पर मजदूरी करता था। मंगवार की रात मृतक राजीव अपने चाचा के गेहूं निकलवाने के गया था। प्रत्यक्षदर्शी के रामबाबू के मुताबिक गेहूं निकलने के बाद टैक्टर को बंद कर दिया था। मशीन के अधिक चक्कर होने के कारण मशीन चलती रही। इस दौरान राजीव (कटर) मशीन की सफ़ाई करने के लिए उसके ऊपर चढ़ गया और मशीन का ढक्कन खोल दिया। राजीव की शर्ट चलती मशीन की चपेट में आ गई। जिससे मशीन ने राजीव को अंदर खींच लिया। जिसमें राजीव की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। मृतक राजीव के परिवार में पत्नी कुशम ,बड़ी बेटी आराध्य और एक छोटा बेटा जतिन है। राजीव मेहनत मजदूरी कर परिवार का लालन-पालन करता था। गेहूं की फसल में मृतक राजीव खाने के लिए गेहूं इकठ्ठा करने के लिए (थ्रेसर) कटर मशीन पर किसानों के गेहूं निकलवाने का काम करता था। राजीव के मौत से स्वजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। मूंढापांडे थाना प्रभारी मोहित चौधरी ने चौकी बताया परिजनों की ओर से कोई शिकायती पत्र नहीं मिला है। दूसरी ओर स्वजनों ने भी पुलिस कार्यवाही से इंकार किया है। राजीव को देखने के लिए गांव की भीड़ उमड़ पड़ी। वहीं गांव में राजीव की मौत से मातम पसरा गया।
*अधूरी रह गई बाबा साहब के जन्मोत्सव के धूमधाम की तैयारियां*
गांव में 14 अप्रैल को भारत रत्न समाज सुधारक बाबा साहब डॉ.भीमराव अंबेडकर के जन्मोत्सव को धूमधाम से मनाने की तैयारी लगभग मुकम्मल हो चुकी थी। गांव में हर्षौल्लास का माहौल था। लेकिन ,राजीव की अचानक दर्दनाक मौत ने स्वजनों को ही नहीं गांव के लोगों को भी गहरी पीड़ा दी है। राजीव की मौत से बाबा साहब की जन्मोत्सव के धूमधाम की तैयारी अधूरी की अधूरी रह गई और गांव में ग़म का माहौल बना हुआ है। मृतक राजीव के घर पहुंच गांव के लोग स्वजनों का ढांढस बंधा रहे है।
    user_इस्लाम सलमानी ठाकुरद्वारा जिला मुरादाबाद
    इस्लाम सलमानी ठाकुरद्वारा जिला मुरादाबाद
    Salesperson ठाकुरद्वारा, मुरादाबाद, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.