मोहिउद्दीन नगर थाना के पुलिस ने चलाया वाहन जांच अभियान। जांच अभियान के दौरान काटे गए 14 हजार के चालान । *जी हां यह ताजा समाचार समस्तीपुर जिले के मोहिउद्दीननगर थाना क्षेत्र के एनएच 122 बी स्थित राजघाट पुल के पास का है। जहां रविवार को जिला पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर अपराध नियंत्रण को लेकर पुलिस द्वारा सघन वाहन जांच अभियान चलाया गया। उस दरम्यान सड़क से गुजरने वाले विशेषकर बाइक चालकों के बीच हड़कंप मच गया। और पुलिस देख इधर उधर भागने लगे। फिर भी पुलिस ने सड़क से गुजरने वाली दो पहिया वाहन से लेकर अन्य बड़ी वाहनों को जांच करते हजार रूपए का जुर्माना वसूला गया। इस बाबत थानाध्यक्ष विनय कुमार ने बताया कि यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले एवं अपराध नियंत्रण को लेकर वाहन जांच अभियान चलाया गया है जिसमें 10 वाहन चालकों पर अर्थदंड लगाते हुए 14 हजार रुपए का चालान काटा गया। साथ ही उन्हें कड़ी चेतावनी भी दी गई। फिलहाल यह अभियान क्षेत्र के विभिन्न इलाकों में जारी रहेगी। मौके पर एसआई रामकुमार, एएसआई कुंदन कुमार व पुलिस बल के जवान मौजूद थे।
मोहिउद्दीन नगर थाना के पुलिस ने चलाया वाहन जांच अभियान। जांच अभियान के दौरान काटे गए 14 हजार के चालान । *जी हां यह ताजा समाचार समस्तीपुर जिले के मोहिउद्दीननगर थाना क्षेत्र के एनएच 122 बी स्थित राजघाट पुल के पास का है। जहां रविवार को जिला पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर अपराध नियंत्रण को लेकर पुलिस द्वारा सघन वाहन जांच अभियान चलाया गया। उस दरम्यान सड़क से गुजरने वाले विशेषकर बाइक चालकों के बीच हड़कंप मच गया। और पुलिस देख इधर उधर भागने लगे। फिर भी पुलिस ने सड़क से गुजरने वाली दो पहिया वाहन से लेकर अन्य बड़ी वाहनों को जांच करते हजार रूपए का जुर्माना वसूला गया। इस बाबत थानाध्यक्ष विनय कुमार ने बताया कि यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले एवं अपराध नियंत्रण को लेकर वाहन जांच अभियान चलाया गया है जिसमें 10 वाहन चालकों पर अर्थदंड लगाते हुए 14 हजार रुपए का चालान काटा गया। साथ ही उन्हें कड़ी चेतावनी भी दी गई। फिलहाल यह अभियान क्षेत्र के विभिन्न इलाकों में जारी रहेगी। मौके पर एसआई रामकुमार, एएसआई कुंदन कुमार व पुलिस बल के जवान मौजूद थे।
- ब्राइट माइंड प्री स्कूल के दसवें एनुअल डे में बच्चों ने बिखेरा प्रतिभा का जलवा, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने मोहा मन1
- बढ़ पीड़ित को राहत पहुंचाने कर्म में बीच गंगा जी में नाव पर जान जनसूराज के प्रत्याशी नीरज सिंह का बड़ा खुलासा बढ़ पीड़ित को राहत पहुंचाने कर्म में बीच गंगा जी में नाव पर जान जनसूराज के प्रत्याशी नीरज सिंह का बड़ा खुलासा1
- समस्तीपुर में विकास की मांग को लेकर आंदोलन तेज! रेल विकास समस्तीपुर में विकास की मांग को लेकर आंदोलन तेज! नमस्कार आप देख सुन रहें है जनक्रांति हिन्दी न्यूज़ बुलेटिन (web)समस्तीपुर, बिहार से राजेश कुमार वर्मा के साथ अटेरन चौक रेल गुमटी पर ओवरब्रिज निर्माण समेत जिले की विभिन्न विकास मांगों को लेकर जिला विकास संघर्ष मोर्चा और रेल विकास-विस्तार मंच ने आंदोलन तेज करने का निर्णय लिया है। डीआरएम चौक पर हुई बैठक में बंद चीनी मिल और पेपर मिल को चालू कराने, दुधपूरा हवाई अड्डे का जीर्णोद्धार, नई रेल लाइनों के निर्माण और समस्तीपुर जंक्शन पर वाशिंग पिट बनाने की मांग उठी। साथ ही 20 सितंबर को निर्माणाधीन मुक्तापुर रेल ओवरब्रिज का निरीक्षण करने का फैसला लिया गया। अब देखना होगा कि इन मांगों पर सरकार और प्रशासन क्या कदम उठाते हैं। इसी तरह के संवाद के लिए हमारे चैनल को लाइक /सब्सक्राइब अवश्य करें.. समस्तीपुर जनक्रांति प्रधान कार्यालय से प्रकाशित व प्रसारित।1
- खानपुर थाना भवन का निर्माण कराना आवश्यक --- जिला पार्षद। खानपुर थाना भवन जर्जर, मरम्मत के साथ नए भवन की मांग। खानपुर,19 पंचायतों की सुरक्षा व्यवस्था संभाल रहा खानपुर थाना इन दिनों जर्जर भवन में संचालित होने को मजबूर है। थाना भवन की स्थिति ऐसी है कि कई जगहों पर छज्जे टूटकर झड़ रहे हैं। इससे थाना परिसर में रहने वाले पुलिसकर्मियों के साथ-साथ विभिन्न कार्यों से थाना पहुंचने वाले लोगों में भी हादसे की आशंका बनी रहती है। खासकर बारिश के मौसम में जर्जर छज्जों के गिरने का डर और बढ़ जाता है।स्थानीय लोगों का कहना है कि खानपुर थाना क्षेत्र में कुल 19 पंचायतें आती हैं। इतने बड़े क्षेत्र की कानून-व्यवस्था की जिम्मेदारी संभालने वाले थाने के लिए वर्तमान भवन अपेक्षा के अनुरूप पर्याप्त नहीं है। थाना भवन में जगह की कमी के साथ-साथ भवन के कई हिस्से काफी पुराने और जर्जर हो चुके हैं जहां आरक्षी को रहना मुनासिब नहीं है। कई स्थानों पर छत और छज्जे क्षतिग्रस्त हैं, जिसके कारण कभी भी अप्रिय घटना होने की आशंका बनी रहती है।थाना परिसर में पुलिस पदाधिकारियों और कर्मियों के लिए आवश्यक सुविधाओं की भी कमी बताई जा रही है। क्षेत्रफल और आबादी के लिहाज से थाना का कार्यक्षेत्र लगातार महत्वपूर्ण होता जा रहा है, लेकिन भवन की स्थिति में अपेक्षित सुधार नहीं होने से पुलिसकर्मियों को सीमित संसाधनों में ही काम करना पड़ रहा है। इस बाबत स्थानीय जिला पार्षद स्वर्णिमा सिंह ने जर्जर थाना भवन की तत्काल मरम्मत कराने की मांग जिला प्रशासन से की है। उन्होंने कहा कि जब तक नए भवन का निर्माण नहीं होता, तब तक क्षतिग्रस्त छज्जों, छत और अन्य जर्जर हिस्सों की प्राथमिकता के आधार पर मरम्मत कराई जानी चाहिए, ताकि किसी तरह की दुर्घटना को टाला जा सके।जिला पार्षद ने प्रशासन और संबंधित विभाग के अधिकारियों से खानपुर थाना के लिए नए भवन के निर्माण की दिशा में पहल करने की मांग की है। जिला पार्षद ने कहा कि 19 पंचायतों वाले इस महत्वपूर्ण थाना क्षेत्र के लिए आधुनिक सुविधाओं से युक्त पर्याप्त जगह वाला नया थाना भवन समय की जरूरत है। नए भवन के निर्माण से पुलिसकर्मियों को बेहतर कार्य करने का वातावरण मिलेगा और आम लोगों को भी थाना पहुंचने पर आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध हो सकेंगी।जिला पार्षद स्वर्णिमा सिंह ने बताया कि जब सुरक्षाकर्मी ही असुरक्षित रहेंगे तो थानाक्षेत्र के लोगों का सुरक्षा कैसे होगा? वहीं स्थानीय लोगों और पुलिस कर्मियों ने उम्मीद जताई है कि प्रशासन इस मामले को गंभीरता से लेते हुए जर्जर भवन की मरम्मत के साथ-साथ नए थाना भवन के निर्माण की प्रक्रिया जल्द शुरू करेगा।1
- निशुल्क केश फ़ाइल कर मुआवजा दिलवाते है एक्सीडेंटल केश मे आल इंडिया कहीं का मामला हो1
- शराब की सूचना पर जांच करने पहुंची उत्पाद थाने की पुलिस टीम पर शराब माफिया का हमला, माफिया ने दो सरकारी वाहन को किया क्षतिग्रस्त पुलिस हथियार वाहन छोड़ जान बचाने में हुए सफल। जी हां यह ताजा समाचार समस्तीपुर जिले के हलई थाना क्षेत्र के बनवीरा गांव गांव की बताई जा रही है जहां रविवार को शराब की सूचना पर जांच करने पहुंची समस्तीपुर उत्पाद थाने की पुलिस टीम पर शराब माफिया एवं उनके गुर्गों ने पुलिस टीम पर हमला कर दिया जिसमें सिपाही कृष्णा कुमार समेत दो होमगार्ड जवान घायल हो गए। और दो सरकारी वाहनों को भी क्षतिग्रस्त कर दिया। अचानक हुए हमले के बाद उत्पाद पुलिस हथियार वाहन छोड़ कर जान बचाते हुए भाग निकले। इस संदर्भ में बताया जा रहा है कि उत्पाद विभाग को मिली सूचना के आधार पर बनवीरा गांव निवासी प्रकाश कुमार राय के घर में शराब रखने को लेकर टीम जैसे ही घर की जांच करने आगे बढ़ी, तो इसी दौरान परिवार के सदस्यों और आसपास के लोगों ने विरोध शुरू कर दिया। देखते ही देखते लोगों ने पुलिस टीम पर पथराव कर दिया, जिससे दो होमगार्ड जवान समेत एक सिपाही घायल हो गए। और दो वाहन को भी क्षतिग्रस्त कर दिया । घटना की जानकारी मिलते ही हलई पुलिस के साथ कई थाने की पुलिस भी पहुंच गई इस दौरान हलई थानाध्यक्ष शैलेश कुमार ने क्षतिग्रस्त वाहन के अंदर से राइफल बरामद कर ली। इस घटना को लेकर बनवीरा गांव निवासी प्रकाश कुमार राय के भाई मिलन कुमार ने बताया कि चारों भाइयों के बीच पूर्व में बंटवारा हो चुका है और सभी के हिस्से की जमीन की बाउंड्री भी घिरी हुई है। उनका आरोप है कि जांच के दौरान पुलिसकर्मियों ने उनके शिक्षक भाई अमरनाथ को पकड़ लिया और खींचने लगे। अमरनाथ हृदय रोग से पीड़ित हैं। इसी दौरान उनकी तबीयत बिगड़ गई और वे बेहोश होकर गिर पड़े। इसके बाद आसपास के लोग आक्रोशित हो गए और विवाद बढ़ते देख लोगों ने उत्पाद टीम पर पथराव शुरू कर दिया। वहीं इस घटना को लेकर हलई थानाध्यक्ष शैलेश कुमार ने बताया कि उत्पाद विभाग की टीम पर हुए हमले में दो वाहन समेत पुलिस कर्मी भी घायल हो चुके हैं , और क्षतिग्रस्त वाहन के अंदर रखी राइफल भी बरामद कर ली गई है, जो महिला होमगार्ड जवान की बताई जा रही है। इस मामले में प्राथमिकी दर्ज करने की प्रक्रिया की जा रही है। वैसे इस घटना के बाद गांव में पुलिस बल की तैनाती बढ़ा दी गई है। ताकि स्थिति सामान्य हो सके और किसी भी तरह की अप्रिय स्थिति उत्पन्न न हो । अब देखना यह होगा कि शराब माफियाओं द्वारा दी गई चुनौती पर पुलिस अगली कार्रवाई क्या हो पाती है या नहीं।1
- *अथमलगोला इंग्लिश का रहने वाला 26 वर्षीय कुंदन अभी तक लापता: पुलिस को नहीं मिला सुराग, परिजन जता रहे अनहोनी की आशंका* बाढ़ अनुमंडल के अथमलगोला थाना क्षेत्र के इंग्लिश गांव का निवासी कुंदन कुमार पटना के मरीन ड्राइव से लापता हो गया, जिसका अभी तक पुलिस को कोई सुराग नहीं मिला है। पुलिस लगातार इस मामले में साक्ष्य जुटाने का प्रयास कर रही है। फिलहाल लापता कुंदन के माता-पिता सहित पूरा परिवार काफी परेशान और चिंतित है। वे उसके साथ किसी अनहोनी की आशंका से ग्रसित हो चुके हैं। परिजनों का कहना है कि चाहे जिस अवस्था में भी हो, पुलिस जल्द से जल्द कुंदन की बरामदगी करे। कुंदन के चाचा और पिता ने बताया कि वह पटना में बहादुरपुर थाना क्षेत्र में रूम लेकर पढ़ाई करता था। 26 वर्षीय कुंदन कुमार 9 सितंबर को अपने एक दोस्त, जिसका नाम सूर्या सोलंकी बताया जा रहा है, के साथ पीएमसीएच के पास मरीन ड्राइव पर घूमने गया था। उसके बाद कुंदन का दोस्त सूर्या तो लौट आया, लेकिन कुंदन वापस नहीं आया। परिजनों ने सूर्या को भी संदेह की नजर से देखना शुरू कर दिया है। इस बाबत बहादुरपुर थाने में कुंदन के बड़े भाई चंदन कुमार के द्वारा मामला 10 सितंबर को दर्ज कराया गया था। लेकिन 4 दिन बीत जाने के बाद भी कुंदन का कहीं अता पता नहीं है। वहीं अथमलगोला के प्रखंड प्रमुख राजकिशोर सिंह ने कहा कि इस मामले में वे एसएसपी से बात करेंगे और प्रशासन से आग्रह करेंगे कि जल्द से जल्द लापता कुंदन की बरामदगी की जाए। फिलहाल कुंदन के नहीं मिलने से पूरा परिवार परेशान एवं चिंतित है।1
- राघोपुर बाढ़ राहत में खुलेआम घोटाला जनता ने बताई नेता विधायकों की सच्चाई राघोपुर बाढ़ राहत में खुलेआम घोटाला जनता ने बताई नेता विधायकों की सच्चाई1
- आखिर गुंडे डॉक्टर को कौन ठीक करेगा माननीय मंत्री निशांत कुमार जी...? सहरसा सदर अस्पताल में प्रभात खबर डिजिटल के पत्रकार अभिषेक को देखकर डॉक्टर और स्टॉफ भगाने लगते हैं। जब पत्रकार अभिषेक फिर भी रूकने की कोशिश करते हैं । तब एक डॉक्टर आगे आता है और कहता है डॉ एसके आजाद तुम्हारा बाप है। फिर गंदे तरीके से पत्रकार अभिषेक की मेडिकल स्टॉफ पिटाई करने लगते हैं और अस्पताल से बाहर निकाल देते हैं। पत्रकार को अस्पताल के अंदर देख डॉक्टरों की बेचैनी इतनी क्यों बढ़ गई ? वो बस एक ही मिशन में लग गए, इसे बाहर निकालो। डॉक्टर चाहते तो इस पुरे मामले को दूसरे तरीके से हैंडल किया जा सकता था। डॉ एसके आजाद थाने को फोन कर सकते थे। पुलिस को बुला सकते थे। पर पत्रकार को देखकर डॉक्टर और पारा मेडिकल स्टॉप गुंडे क्यों बन गए? आखिर कौन सी सच्चाई को छुपाई जा रही है? मैं उम्मीद करता हु कि वायरल वीडियो स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार तक जरूर पहुंची होगी। अब सवाल ये है कि डॉक्टर और पारा मेडिकल स्टॉप पर कोई कार्रवाई होगी या पत्रकार को दोषी ठहरा दिया जाएगा। दरअसल पूरा मामला बच्चों से जुड़ा हुआ है। अस्पताल में कई बच्चे मध्याह्न भोजन खाने के बाद बीमार पड़ गए थे, जिसकी रिपोर्टिंग करने के लिए पत्रकार अभिषेक सदर अस्पताल पहुंचे थे। फिलहाल पत्रकार अभिषेक ने एलान किया है कि पीटने वाले डॉक्टर और स्टॉफ की गिरफ्तारी नहीं होती, तब तक वो सहरसा डीएम ऑफिस के सामने अनशन पर बैठेंगे।1