logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

चंदौली में मिशन शक्ति फेज-5 का आयोजन, महिलाओं और बालिकाओं को किया जा रहा है जागरूक चंदौली में मिशन शक्ति फेज-5 का आयोजन, महिलाओं और बालिकाओं को किया जा रहा है जागरूक चंदौली, 31 मार्च 2026 - उत्तर प्रदेश सरकार की मंशानुसार पुलिस अधीक्षक चंदौली के निर्देशन में जनपद के समस्त थानों में कम्युनिटी पुलिसिंग एवं महिला सशक्तिकरण हेतु महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान एवं स्वावलम्बन हेतु "मिशन शक्ति फेज-5 (द्वितीय चरण)" के तहत कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। समस्त थानों की एंटीरोमियों टीम द्वारा बाजारों/कस्बों/अत्याधिक भीड़-भाड़ वाले स्थान पर महिलाओं/बालिकाओं को जागरूक किया जा रहा है। इस दौरान महिलाओं के संबंध में संचालित योजनाओं यथा मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना, बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ, वन स्टॉप सेन्टर, 181 महिला हेल्पलाइन, पति की मृत्युपरांत निराश्रित महिला योजना, प्रदेश में स्थापित महिला शरणालय, शक्ति सदन व सखी निवास योजनाओं के बारे में बताया गया। साथ ही महिलाओं व बालिकाओं को संरक्षण प्रदान करने वाले प्रमुख कानूनों यथा घरेलू हिंसा से महिलाओं का संरक्षण अधिनियम 2005, कार्यस्थल पर महिलाओं का लैंगिक उत्पीड़न (निवारण, प्रतिषेध और प्रतितोष), अधिनियम, 2013, दहेज निषेध अधिनियम, 1961 (संशांधित 1986) तथा गर्भधारण पूर्व और प्रसवपूर्व निदान तकनीक (लिंग चयन प्रतिषेध) अधिनियम, 1994 के प्रमुख प्रावधानों के बारे में आमजन को जागरूक किया गया। इस अभियान के माध्यम से महिला एवं बालिकाओं को आत्मनिर्भरता, आत्मविश्वास और सुरक्षा उपायों के बारे में जागरूक किया जा रहा है। द्वितीय चरण के दौरान साइबर सुरक्षा जागरूकता पर भी विशेष बल दिया जाएगा। महिलाओं व बालिकाओं को सोशल मीडिया के सुरक्षित प्रयोग, ऑनलाइन फ्रॉड व साइबर अपराध से बचाव के संबंध में प्रशिक्षित किया जाएगा।

10 hrs ago
user_Piyush mishra जिला संवाददाता चंदौली
Piyush mishra जिला संवाददाता चंदौली
चकिया, चंदौली, उत्तर प्रदेश•
10 hrs ago
6f15c011-b4a6-4feb-9fb3-9302c85a0600

चंदौली में मिशन शक्ति फेज-5 का आयोजन, महिलाओं और बालिकाओं को किया जा रहा है जागरूक चंदौली में मिशन शक्ति फेज-5 का आयोजन, महिलाओं और बालिकाओं को किया जा रहा है जागरूक चंदौली, 31 मार्च 2026 - उत्तर प्रदेश सरकार की मंशानुसार पुलिस अधीक्षक चंदौली के निर्देशन में जनपद के समस्त थानों में कम्युनिटी पुलिसिंग एवं महिला सशक्तिकरण हेतु महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान एवं स्वावलम्बन हेतु "मिशन शक्ति फेज-5 (द्वितीय चरण)" के तहत कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। समस्त थानों की एंटीरोमियों टीम द्वारा बाजारों/कस्बों/अत्याधिक भीड़-भाड़ वाले स्थान पर महिलाओं/बालिकाओं को जागरूक किया जा रहा है। इस दौरान महिलाओं के संबंध में संचालित योजनाओं यथा मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना, बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ, वन स्टॉप सेन्टर, 181 महिला हेल्पलाइन, पति की मृत्युपरांत निराश्रित महिला योजना, प्रदेश में स्थापित महिला शरणालय, शक्ति सदन व सखी निवास योजनाओं के बारे में बताया गया। साथ ही महिलाओं व बालिकाओं को संरक्षण प्रदान करने वाले प्रमुख कानूनों यथा घरेलू हिंसा से महिलाओं का संरक्षण अधिनियम 2005, कार्यस्थल पर महिलाओं का लैंगिक उत्पीड़न (निवारण, प्रतिषेध और प्रतितोष), अधिनियम, 2013, दहेज निषेध अधिनियम, 1961 (संशांधित 1986) तथा गर्भधारण पूर्व और प्रसवपूर्व निदान तकनीक (लिंग चयन प्रतिषेध) अधिनियम, 1994 के प्रमुख प्रावधानों के बारे में आमजन को जागरूक किया गया। इस अभियान के माध्यम से महिला एवं बालिकाओं को आत्मनिर्भरता, आत्मविश्वास और सुरक्षा उपायों के बारे में जागरूक किया जा रहा है। द्वितीय चरण के दौरान साइबर सुरक्षा जागरूकता पर भी विशेष बल दिया जाएगा। महिलाओं व बालिकाओं को सोशल मीडिया के सुरक्षित प्रयोग, ऑनलाइन फ्रॉड व साइबर अपराध से बचाव के संबंध में प्रशिक्षित किया जाएगा।

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • चंदौली: जनपद के पड़ाव क्षेत्र स्थित सेमरा में इन दिनों रसोई गैस की आपूर्ति को लेकर हाहाकार मचा हुआ है। उपभोक्ता भीषण गर्मी और धूप में घंटों कतारों में खड़े रहने को मजबूर हैं, लेकिन इसके बावजूद उन्हें खाली हाथ लौटना पड़ रहा है। स्थानीय लोगों ने गैस एजेंसी पर मनमानी और अव्यवस्था के गंभीर आरोप लगाए हैं।
    1
    चंदौली: जनपद के पड़ाव क्षेत्र स्थित सेमरा में इन दिनों रसोई गैस की आपूर्ति को लेकर हाहाकार मचा हुआ है। उपभोक्ता भीषण गर्मी और धूप में घंटों कतारों में खड़े रहने को मजबूर हैं, लेकिन इसके बावजूद उन्हें खाली हाथ लौटना पड़ रहा है। स्थानीय लोगों ने गैस एजेंसी पर मनमानी और अव्यवस्था के गंभीर आरोप लगाए हैं।
    user_दीवान इमरान अहमद
    दीवान इमरान अहमद
    Court reporter चंदौली, चंदौली, उत्तर प्रदेश•
    7 hrs ago
  • Post by आजाद जमावादी
    1
    Post by आजाद जमावादी
    user_आजाद जमावादी
    आजाद जमावादी
    Local News Reporter चैनपुर, कैमूर (भभुआ), बिहार•
    8 hrs ago
  • बबुरी थाना क्षेत्र के बनौली चट्टी में उस समय अफरातफरी मच गई जब बनौली कला गांव निवासी सुरेश नामक अधेड़ युवक देर शाम मोबाइल टावर पर चढ़ गया। मौके पर भारी भीड़ जुट गई, वहीं पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम तुरंत पहुंच गई। कड़ी मशक्कत और समझाने-बुझाने के बाद कई घंटों बाद युवक को सुरक्षित नीचे उतारा गया। अंधेरा भी रेस्क्यू में बड़ी बाधा बना रहा। इसके बाद पुलिस युवक को थाने ले गई। बताया जा रहा है कि युवक अपनी पत्नी को मायके से विदा कराने गया था, लेकिन पत्नी के मना करने पर उसने यह कदम उठा लिया।
    1
    बबुरी थाना क्षेत्र के बनौली चट्टी में उस समय अफरातफरी मच गई जब बनौली कला गांव निवासी सुरेश नामक अधेड़ युवक देर शाम मोबाइल टावर पर चढ़ गया। मौके पर भारी भीड़ जुट गई, वहीं पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम तुरंत पहुंच गई।
कड़ी मशक्कत और समझाने-बुझाने के बाद कई घंटों बाद युवक को सुरक्षित नीचे उतारा गया। अंधेरा भी रेस्क्यू में बड़ी बाधा बना रहा। इसके बाद पुलिस युवक को थाने ले गई।
बताया जा रहा है कि युवक अपनी पत्नी को मायके से विदा कराने गया था, लेकिन पत्नी के मना करने पर उसने यह कदम उठा लिया।
    user_Shrikant Sagar
    Shrikant Sagar
    Media house मुगलसराय, चंदौली, उत्तर प्रदेश•
    16 hrs ago
  • चंदौली की कंचन गुप्ता ने रचा इतिहास, पीसीएस में 9वीं रैंक हासिल कर बनीं असिस्टेंट कमिश्नरकंचन गुप्ता की सफलता क्षेत्र के युवाओं, खासकर छात्राओं के लिए प्रेरणास्रोत बन गई है। उनकी उपलब्धि यह संदेश देती है कि अगर लक्ष्य स्पष्ट हो और मेहनत सच्ची हो, तो सफलता जरूर मिलती है।कंचन का यह सफर न केवल उनके परिवार बल्कि पूरे जिले के लिए गर्व की बात है।कंचन के पिता नरेश कुमार और माता वंदना देवी ने उनकी पढ़ाई और तैयारी में हर संभव सहयोग दिया। परिवार के सदस्यों का कहना है कि कंचन शुरू से ही मेहनती और अनुशासित रही हैं। उन्होंने अपनी सफलता का श्रेय माता-पिता के मार्गदर्शन और शिक्षकों के सहयोग को दिया है। कंचन ने अपनी सफलता के पीछे नियमित अध्ययन, सही रणनीति और समय प्रबंधन को अहम बताया। उन्होंने बताया कि तैयारी के दौरान उन्होंने लगातार आत्मविश्वास बनाए रखा और अपने लक्ष्य से कभी विचलित नहीं हुईं। कंचन की इस उपलब्धि की जानकारी मिलते ही कृष्णानगर कॉलोनी समेत पूरे चंदौली जिले में खुशी की लहर दौड़ गई। स्थानीय लोग, रिश्तेदार और शुभचिंतक उनके घर पहुंचकर बधाई दे रहे हैं।
    1
    चंदौली की कंचन गुप्ता ने रचा इतिहास, पीसीएस में 9वीं रैंक हासिल कर बनीं असिस्टेंट कमिश्नरकंचन गुप्ता की सफलता क्षेत्र के युवाओं, खासकर छात्राओं के लिए प्रेरणास्रोत बन गई है। उनकी उपलब्धि यह संदेश देती है कि अगर लक्ष्य स्पष्ट हो और मेहनत सच्ची हो, तो सफलता जरूर मिलती है।कंचन का यह सफर न केवल उनके परिवार बल्कि पूरे जिले के लिए गर्व की बात है।कंचन के पिता नरेश कुमार और माता वंदना देवी ने उनकी पढ़ाई और तैयारी में हर संभव सहयोग दिया। परिवार के सदस्यों का कहना है कि कंचन शुरू से ही मेहनती और अनुशासित रही हैं। उन्होंने अपनी सफलता का श्रेय माता-पिता के मार्गदर्शन और शिक्षकों के सहयोग को दिया है।
कंचन ने अपनी सफलता के पीछे नियमित अध्ययन, सही रणनीति और समय प्रबंधन को अहम बताया। उन्होंने बताया कि तैयारी के दौरान उन्होंने लगातार आत्मविश्वास बनाए रखा और अपने लक्ष्य से कभी विचलित नहीं हुईं। कंचन की इस उपलब्धि की जानकारी मिलते ही कृष्णानगर कॉलोनी समेत पूरे चंदौली जिले में खुशी की लहर दौड़ गई। स्थानीय लोग, रिश्तेदार और शुभचिंतक उनके घर पहुंचकर बधाई दे रहे हैं।
    user_@karanBhaskar
    @karanBhaskar
    Singer Mugalsarai, Chandauli•
    22 hrs ago
  • Post by निलेश सिंह आवाज उठाओ
    1
    Post by निलेश सिंह आवाज उठाओ
    user_निलेश सिंह आवाज उठाओ
    निलेश सिंह आवाज उठाओ
    Voice of people Bhabua, Kaimur (Bhabua)•
    7 hrs ago
  • नगर पंचायत कार्यालय के समीप अज्ञात व्यक्ति ने की फायरिंग, इलाके में बना दहशत का माहौल कैमूर। चैनपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत नगर पंचायत हाटा में मंगलवार दोपहर उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब नगर पंचायत कार्यालय के समीप एक अज्ञात व्यक्ति द्वारा हर्ष फायरिंग किए जाने की घटना सामने आई। घटना के बाद आसपास के लोगों में दहशत का माहौल व्याप्त हो गया और लोग सुरक्षित स्थानों की ओर भागने लगे। दुकानदारों और राहगीरों में मची भगदड़ सूत्रों के अनुसार, बताया जाता है कि यह घटना मंगलवार दोपहर की बताई जा रही है। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि एक अज्ञात व्यक्ति अचानक मौके पर पहुंचा और देखते ही देखते हवा में फायरिंग करने लगा। फायरिंग की गूंज सुनते ही आसपास के दुकानदार अपनी दुकानें छोड़ने लगे और राहगीर घबराकर इधर-उधर छिपने लगे। हालांकि, राहत की बात यह रही कि इस घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। सीसीटीवी खंगाल रही कैमूर पुलिस वही घटना की जानकारी मिलते ही चैनपुर थाना पुलिस तुरंत हरकत में आई और मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया। पुलिस ने आसपास के लोगों से पूछताछ शुरू कर दी है। आरोपी की पहचान सुनिश्चित करने के लिए घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज को खंगाला जा रहा है। सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल वही स्थानीय लोगों ने नाराजगी जताते हुए कहा कि नगर पंचायत कार्यालय जैसे व्यस्त और महत्वपूर्ण स्थल के पास इस तरह की घटना होना सुरक्षा व्यवस्था पर बड़े सवाल खड़े करता है। ग्रामीणों ने पुलिस प्रशासन से क्षेत्र में नियमित गश्त बढ़ाने और दोषी के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई करने की मांग की है। जल्द होगी गिरफ्तारी : कैमूर पुलिस वही इस मामले पर पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है और जल्द ही आरोपी की पहचान कर उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा। पुलिस ने आम जनता से अपील की है कि वे किसी भी तरह की अफवाहों पर ध्यान न दें और क्षेत्र में किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत प्रशासन को दें।
    6
    नगर पंचायत कार्यालय के समीप अज्ञात व्यक्ति ने की फायरिंग, इलाके में बना दहशत का माहौल
कैमूर। चैनपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत नगर पंचायत हाटा में मंगलवार दोपहर उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब नगर पंचायत कार्यालय के समीप एक अज्ञात व्यक्ति द्वारा हर्ष फायरिंग किए जाने की घटना सामने आई। घटना के बाद आसपास के लोगों में दहशत का माहौल व्याप्त हो गया और लोग सुरक्षित स्थानों की ओर भागने लगे।
दुकानदारों और राहगीरों में मची भगदड़
सूत्रों के अनुसार, बताया जाता है कि यह घटना मंगलवार दोपहर की बताई जा रही है। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि एक अज्ञात व्यक्ति अचानक मौके पर पहुंचा और देखते ही देखते हवा में फायरिंग करने लगा। फायरिंग की गूंज सुनते ही आसपास के दुकानदार अपनी दुकानें छोड़ने लगे और राहगीर घबराकर इधर-उधर छिपने लगे। हालांकि, राहत की बात यह रही कि इस घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।
सीसीटीवी खंगाल रही कैमूर पुलिस
वही घटना की जानकारी मिलते ही चैनपुर थाना पुलिस तुरंत हरकत में आई और मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया। पुलिस ने आसपास के लोगों से पूछताछ शुरू कर दी है। आरोपी की पहचान सुनिश्चित करने के लिए घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज को खंगाला जा रहा है।
सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल
वही स्थानीय लोगों ने नाराजगी जताते हुए कहा कि नगर पंचायत कार्यालय जैसे व्यस्त और महत्वपूर्ण स्थल के पास इस तरह की घटना होना सुरक्षा व्यवस्था पर बड़े सवाल खड़े करता है। ग्रामीणों ने पुलिस प्रशासन से क्षेत्र में नियमित गश्त बढ़ाने और दोषी के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई करने की मांग की है।
जल्द होगी गिरफ्तारी : कैमूर पुलिस
वही इस मामले पर पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है और जल्द ही आरोपी की पहचान कर उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा। पुलिस ने आम जनता से अपील की है कि वे किसी भी तरह की अफवाहों पर ध्यान न दें और क्षेत्र में किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत प्रशासन को दें।
    user_Satyam Kumar Upadhyay
    Satyam Kumar Upadhyay
    Local News Reporter Bhabua, Patna•
    8 hrs ago
  • Post by Ashok Yadav
    1
    Post by Ashok Yadav
    user_Ashok Yadav
    Ashok Yadav
    भभुआ, कैमूर (भभुआ), बिहार•
    20 hrs ago
  • Post by आजाद जमावादी
    1
    Post by आजाद जमावादी
    user_आजाद जमावादी
    आजाद जमावादी
    Local News Reporter चैनपुर, कैमूर (भभुआ), बिहार•
    12 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.