Shuru
Apke Nagar Ki App…
बलौदा बाजार में भीषण हादसा | बस-ट्रक की टक्कर में 4 की मौत, 3 गंभीर घायल छत्तीसगढ़ के बलौदा बाजार जिले में रायपुर-बिलासपुर नेशनल हाईवे पर सिमगा के दरचुरा के पास एक भीषण सड़क हादसा हो गया। यात्रियों से भरी बस को पीछे से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने टक्कर मार दी। इस दर्दनाक हादसे में बेमेतरा जिले के 4 लोगों की मौत हो गई, जिनमें 2 साल की मासूम बच्ची भी शामिल है। वहीं 3 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें बेहतर इलाज के लिए रायपुर रेफर किया गया है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और राहत व बचाव कार्य शुरू किया। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।
First Chhattisgarh News
बलौदा बाजार में भीषण हादसा | बस-ट्रक की टक्कर में 4 की मौत, 3 गंभीर घायल छत्तीसगढ़ के बलौदा बाजार जिले में रायपुर-बिलासपुर नेशनल हाईवे पर सिमगा के दरचुरा के पास एक भीषण सड़क हादसा हो गया। यात्रियों से भरी बस को पीछे से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने टक्कर मार दी। इस दर्दनाक हादसे में बेमेतरा जिले के 4 लोगों की मौत हो गई, जिनमें 2 साल की मासूम बच्ची भी शामिल है। वहीं 3 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें बेहतर इलाज के लिए रायपुर रेफर किया गया है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और राहत व बचाव कार्य शुरू किया। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।
More news from छत्तीसगढ़ and nearby areas
- Post by SK Kashyapपत्रकार रींवापार1
- गौ सम्मान आव्हान अभियान में आप सबका स्वागत है अभिनंदन है साथी हाथ बढ़ाना1
- रायपुर-बिलासपुर हाईवे पर बड़ा सड़क हादसा: ट्रैलर ने यात्री बस को मारी टक्कर, 5 लोंगो की मौत; दर्जनभर घायल रायपुर-बिलासपुर नेशनल हाईवे पर गुरुवार को एक भीषण सड़क हादसे में 5 लोगों की मौत हो गई, जबकि 14 से अधिक लोग घायल हो गए। यह दुर्घटना थाना सिमगा क्षेत्र के दरचुरा ग्राम के पास सुबह लगभग 11 बजे हुई। मिली जानकारी के अनुसार बिलासपुर से रायपुर की ओर जा रही आरबीएस कंपनी की एक यात्री बस दरचुरा गांव के पास सवारी बैठाने के लिए धीमी हुई थी। उसी दौरान पीछे से आ रहे ट्रक (क्रमांक MH 37 T 1821) के चालक ने तेज गति और लापरवाहीपूर्वक वाहन चलाते हुए बस को जोरदार टक्कर मार दी। घटना में घायल 22 लोगों को अस्पताल पहुंचाया गया, जहां इलाज के दौरान चार लोगों (एक पुरुष, दो महिलाएं और एक बच्ची) की मौत हो गई। वहीं एक अज्ञात 18 वर्षीय महिला की मौत रायपुर के मेकाहारा अस्पताल में हुई। इस तरह मृतकों की कुल संख्या 5 हो गई है। फिलहाल 14 घायलों का इलाज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सिमगा में जारी है, जबकि गंभीर रूप से घायल 4 लोगों को बेहतर इलाज के लिए रायपुर रेफर किया गया है। #RaipurBilaspurHighway #RoadAccident #ChhattisgarhNews #RaipurNews #BilaspurNews CGNews1
- बिलासपुर के लालखदान चौक के पास युवकों के दो गुटों के बीच सरेराह जमकर मारपीट हो गई। लात-मुक्कों के साथ पत्थरों से भी हमला किया गया, जिससे इलाके में कुछ देर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक देवरीखुर्द और लालखदान के नशेड़ी युवक आपस में भिड़ गए थे। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामला शांत कराया। घटना तोरवा थाना क्षेत्र की बताई जा रही है।1
- खुद को पुलिस बता कर टोयोटा शो रुम के पास ट्रेलर गाड़ी को रुकवा कर लूटपाट करने वाले 02 आरोपियों को चकरभाठा पुलिस ने किया गिरफ्तार* आज शुक्रवार की शाम 5:00 बजे चकरभाठा पुलिस द्वारा जारी किये गए प्रेस विज्ञप्ति से मिली जानकारी के अनुसार *आरोपियों द्वारा लूट की गई संपत्ति -* एक नग विवो कंपनी का टच स्क्रीन मोबाइल एवं उसके कवर में रखे 1000 रुपए व ट्रेलर गाड़ी का बिल्टी पेपर कुल कीमती 26000 रुपए। *आरोपियों से जप्त की गई संपत्ति -*नक़दी, घटना में प्रयुक्त एक सफेद रंग का टाटा पंच वाहन और मोबाइल *नाम आरोपी -* 01. यशराज यादव पिता गिरिराज यादव उम्र 22 वर्ष निवासी पुराना बस स्टैंड के पीछे सरस्वती शिशु मंदिर के पास जांजगीर, वर्तमान पता अभिषेक विहार कॉलोनी मंगला बिलासपुर। 02. सुमित दुबे पिता कमलेश दुबे उम्र 27 वर्ष निवासी सरसीवा जिला सारंगढ़ वर्तमान पता अभिषेक विहार कॉलोनी मंगला बिलासपुर। घटना का विवरण - प्रार्थी के द्वारा दिनांक 06.03.2026 को थाना चकरभाठा में रिपोर्ट दर्ज कराया कि दिनांक 06.03.2026 के रात्रि करीबन 03:10 बजे उक्त दोनों आरोपियों द्वारा अपने टाटा पंच वाहन से टोयोटा शो रुम चकरभाठा के पास ट्रेलर वाहन को रुकवा कर अपने आप को पुलिस वाला होना बताकर गाड़ी का बिल्टी पेपर दिखाने बोला गया पेपर नहीं दिखने पर पैसों की मांग की गई और मोबाइल एवं ट्रेलर वाहन का बिल्टी पेपर को लूटकर भाग गए कि प्रार्थी के उक्त रिपोर्ट पर तत्काल थाना स्तर पर टीम गठित कर आरोपीगणों का पातासाजी किया गया। दोनो आरोपी को पृथक पृथक अभिरक्षा में लेकर घटना के संबंध में पूछताछ किया गया। पूछताछ पर दोनों आरोपी के द्वारा उक्त घटना को घटित करना स्वीकार किए। प्रकरण में आरोपियों के कब्जे से नकदी एक सफेद रंग का टाटा पंच वाहन व मोबइल को जप्त किया गया है। दोनो आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर माननीय न्यायालय भेजा जा रहा है।1
- पड़वा को पीटकर मारने के मामले में दो आरोपी गिरफ्तार सरगुजा जिले के मणीपुर थाना क्षेत्र में पशु क्रूरता के मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार आरोपियों ने एक पड़वा (बछड़े) को डंडे और पत्थर से मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया, जिससे उसकी मौत हो गई। मिली जानकारी के अनुसार मठपारा निवासी मोहर लाल यादव ने थाना मणीपुर में शिकायत दर्ज कराई थी कि 25 फरवरी की रात उनके घर के पास बंधे मवेशियों में से एक पड़वा खुला था। इसी दौरान गांव के ही पनेश्वर उर्फ परमेश्वर मुण्डा और विकास मुण्डा ने उसे डंडे और पत्थर से दौड़ा-दौड़ाकर मारना शुरू कर दिया। पड़वा के चिल्लाने की आवाज सुनकर प्रार्थी की पत्नी बाहर आई तो दोनों आरोपियों को मारपीट करते देखा। विरोध करने पर आरोपियों ने गाली-गलौज भी की। बाद में गंभीर चोटों के कारण पड़वा की मौत हो गई। शिकायत के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की। घटनास्थल का निरीक्षण, गवाहों के बयान और पशु चिकित्सक से पोस्टमार्टम कराने के बाद पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों के कब्जे से घटना में प्रयुक्त डंडा और पत्थर भी जब्त किया गया है। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया है। मामले की कार्रवाई थाना प्रभारी मणीपुर उप निरीक्षक सी.पी. तिवारी के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा की गई।1
- न्यायधानी बिलासपुर के बिल्हा थाना क्षेत्र के ग्राम निपानिया में बदमाशों को पकड़ने पहुंची पुलिस टीम पर शराब के नशे में धुत युवकों ने हमला कर दिया। आरोपियों ने गाली-गलौज करते हुए मारपीट की और एक आरक्षक की वर्दी तक फाड़ दी। इस घटना में थाना प्रभारी अवनीश पासवान और महिला आरक्षक सहित कई पुलिसकर्मी घायल हुए। पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया, जबकि कई फरार बताए जा रहे हैं।1
- इंद्रपुरी हिर्री माईनस 6 बच्चे होने के बाद भी पति ले आया शादीशुदा नई पत्नी और करता है मारपीट शिकायत करने थाना चकरभाठा पहुंची महिला गुरुवार की शाम 6:00 बजे प्रार्थी महिला नाम उमा यादव से मिली जानकारी के अनुसार प्रार्थिया महिला ने बताया कि मेरा नाम उमा यादव है मैं इंद्रपुरी हिर्री माइंस की निवासी हूं मेरे पति का नाम शिव कुमार यादव है मेरे 6 बच्चे हैं मेरे पति 6 बच्चे होने के बाद भी एक शादीशुदा महिला नाम दानी मानिकपुरी पता ग्राम मोहभट्ठा थाना बिल्हा की रहने वाली महिला को घर में ले आया है उसके भी पति और बच्चे है लेकिन ओ कैरेक्टर लेस महिला मेरे पति को अपने प्रेम जाल में फसा ली है मेरे पति उसके प्रेम जाल में फस कर उसे पत्नी बनाकर रखा है और घर में ले आया है उसकी वजह से मेरे पति हमारे साथ मारपीट कर रहे है बच्चो को और मुझे बहुत मार पीट करते है उस महिला की वजह से मेरी और मेरे 6 बच्चों की जिंदगी खराब हो रही है हमे न्याय चाहिए मैं क्या करूं मुझे समझ नहीं आ रहा मैं आत्महत्या भी कर लेती हूं तो मेरे बच्चों का जिंदगी खराब हो जाएगा महिला की शिकायत पर पुलिस ने आश्वासन दिया है कि उसके पति को बुलाकर समझाइश दी जाएगी1
- हिंदू-मुस्लिम एकता की खूबसूरत मिसाल है बिलासपुर का लुतरा शरीफ। यहां हर साल बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचते हैं और मुस्लिमों से ज्यादा हिंदू अनुयायी भी आस्था के साथ शामिल होते हैं। गंगा-जमुनी तहजीब और भाईचारे का यह नजारा सच में दिल जीत लेने वाला है। होली के मौके पर हम लुतरा शरीफ पहुंचे और वहां मौजूद लोगों से बातचीत की। देखिए Jashpur Times की खास ग्राउंड रिपोर्ट। 📍 लुतरा शरीफ, बिलासपुर — Jashpur Times1