मंधना में ट्रांसफार्मर उतारते समय टूटी चेन पुली, ट्रांसफार्मर क्षतिग्रस्त; 36 घंटे से बिजली गुल कानपुर। मंधना विद्युत उपकेंद्र के अंतर्गत आने वाले दाईपुरवा गांव में बिजली व्यवस्था विभागीय लापरवाही की भेंट चढ़ती नजर आई। गुरुवार रात गांव का विद्युत ट्रांसफार्मर जल जाने से करीब 60 घरों की बिजली आपूर्ति ठप हो गई। ग्रामीणों को उम्मीद थी कि नया ट्रांसफार्मर लगने के बाद शुक्रवार को आपूर्ति बहाल हो जाएगी, लेकिन ऐसा नहीं हो सका। जानकारी के अनुसार, ट्रांसफार्मर करीब 24 घंटे बाद गांव पहुंचा, लेकिन उसे उतारने के लिए हाइड्रा मशीन उपलब्ध नहीं थी। ऐसे में लाइनमैनों ने चेन पुली के सहारे ट्रांसफार्मर को वाहन से उतारने का प्रयास किया। इसी दौरान अचानक चेन टूट गई, जिससे ट्रांसफार्मर नीचे गिरकर पलट गया और क्षतिग्रस्त हो गया। घटना के बाद ग्रामीणों की बिजली बहाल होने की उम्मीद भी टूट गई। स्थानीय लोगों का आरोप है कि विभाग की लचर कार्यशैली और पर्याप्त संसाधनों की कमी के कारण 36 घंटे से अधिक समय बीत जाने के बावजूद गांव में बिजली आपूर्ति बहाल नहीं हो सकी है। भीषण गर्मी और उमस के बीच लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों ने विद्युत विभाग के अधिकारियों से शीघ्र नया ट्रांसफार्मर उपलब्ध कराकर बिजली आपूर्ति बहाल कराने की मांग की है। वहीं, विभाग की ओर से ट्रांसफार्मर क्षतिग्रस्त होने के बाद वैकल्पिक व्यवस्था किए जाने की प्रक्रिया शुरू होने की बात कही जा रही है।

- अगर आप किसी विभाग में रहकर उसी विभाग का भ्रष्टाचार उजागर करते हैं, तो आपको देश द्रोही घोषित कर दिया जाएगा, यह मैं नहीं ISRO Scientist प्रवीण मौर्या बता रहे हैं।1
- *Shuru App की खबर हुआ असर,बदला गया ट्रांसफार्मर जल्द बहाल होगी विद्युत अपूर्ति* कानपुर:-शुरू एप्प पर चली खबर का हुआ असर, खबर चलते ही हरकत में आया बिजली विभाग 2दिनों से खराब पड़ा ट्रांसफार्मर कों विभाग द्वारा बदलवाया गया, मंधना क़े दाईपुरवा में गुरुवार की रात कों ट्रांसफार्मर जल गया था। जिसकी वजह से तकरीबन 60घरों की बिजली अपूर्ति बाधित थी। ट्रांसफार्मर बदलने क़े बाद विभाग द्वारा आश्वासन दिया गया है की शाम 8बजे तक विद्युत आपूर्ति बहाल हों जाएगी।1
- 2026 ke Pavan mahine mein savan mein Shankar bhagwan ki rudrabhishek ka karykram hua Tripathi ka janmdin bhi manaya Gaya janmdin ki बहुत-बहुत badhai Jay Shri Ram savan mahina ka Mubarak Ho Jay Bholenath Jay Shri Ram4
- अपना वॉर कंट्रोल से बाहर है और जनाब ट्रम्प को फिर से भारत पाक युद्ध याद आ रहा है। कह रहे हैं टैरिफ के जरिए युद्ध रुकवाया था, अबतक दुनिया में 8 युद्ध खत्म कर चुके हैं, साथ में यह भी कह देते कि बस अपना नहीं कर पा रहा हूँ, पिछले 3 महीने में 300 बार कह चुके हैं कि ईरान का सबकुछ खत्म हो गया, नेवी खत्म, एयर फोर्स स्वाहा, मिसाइल भंडार खत्म, न्यूक्लियर स्वाहा और हकीकत में देखें तो इनके दावे के उलट ईरान हर रोज इनके मिडिल ईस्ट स्थित बेस धुवां धुवां कर रहा है।1
- जाजमऊ थाना क्षेत्र के पोखरपुर में शुक्रवार देर रात शराब पार्टी के दौरान मामा-भांजे के बीच विवाद कानपुर ब्रेकिंग जाजमऊ थाना क्षेत्र के पोखरपुर में शुक्रवार देर रात शराब पार्टी के दौरान मामा-भांजे के बीच विवाद हो गया। छोटा पैग देने को लेकर शुरू हुई कहासुनी खूनी संघर्ष में बदल गई। आरोप है कि भांजे ने अपने मामा मोहम्मद फिरोज के सिर, गर्दन और मुंह पर तवे से करीब छह वार किए। जिससे फिरोज गंभीर रूप से घायल हो गए। वारदात के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया।2