logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

कन्नौज में फर्जी दरोगा गिरफ्तार, वर्दी का रौब दिखाकर करता था ठगी कन्नौज में फर्जी दरोगा गिरफ्तार, वर्दी का रौब दिखाकर करता था ठगी करीब 30 लाख रुपये के कर्ज में डूबा था आरोपी, पुलिस की वर्दी, आईडी कार्ड, दो मोबाइल और नकदी बरामद कन्नौज। कोतवाली कन्नौज पुलिस ने उत्तर प्रदेश पुलिस के दरोगा की फर्जी वर्दी पहनकर लोगों से ठगी करने वाले एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उसके कब्जे से खाकी वर्दी, पुलिस के बैज, स्टार, फर्जी आईडी कार्ड, नेम प्लेट, दो मोबाइल फोन और 150 रुपये नकद समेत अन्य सामान बरामद किया है। पुलिस के मुताबिक, आरोपी खुद को एंटी करप्शन ब्यूरो का दरोगा बताकर लोगों पर रौब जमाता था और ठगी करने की फिराक में रहता था। पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार के निर्देश पर अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत अपर पुलिस अधीक्षक अजय कुमार के निर्देशन और क्षेत्राधिकारी सदर सुरेश कुमार के नेतृत्व में कोतवाली पुलिस ने 13 अक्टूबर को मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई की। पुलिस ने पायनियर होटल के सामने रेलवे पटरी के पास सड़क से आरोपी संजीव कुमार को गिरफ्तार किया। वह उस समय उत्तर प्रदेश पुलिस की फर्जी दरोगा वर्दी पहने हुए था। 30 लाख रुपये का कर्ज चुकाने के लिए अपनाया ठगी का रास्ता पुलिस की पूछताछ में आरोपी ने बताया कि उस पर करीब 30 लाख रुपये का कर्ज था। इसे चुकाने के लिए वह दरोगा की फर्जी वर्दी पहनकर लोगों को पुलिस का रौब दिखाता था और ठगी करता था। वह खुद को एंटी करप्शन ब्यूरो का दरोगा बताता था। पुलिस के अनुसार, आरोपी इससे पहले वर्ष 2024 में कानपुर नगर के कल्याणपुर थाना क्षेत्र में भी पुलिस की वर्दी पहनकर ठगी करने के मामले में गिरफ्तार होकर जेल जा चुका है। जेल से छूटने के बाद आरोपी अपनी पहचान छिपाकर रहने लगा था। करीब पांच महीने पहले उसने तिर्वा क्रॉसिंग के पास किराये पर कमरा लिया था। पुलिस के मुताबिक, गिरफ्तारी के दिन भी वह फर्जी वर्दी पहनकर एक व्यक्ति पर रौब जमाने और ठगी करने की फिराक में था, तभी पुलिस ने उसे पकड़ लिया। वर्दी सहित कई सामान बरामद पुलिस ने आरोपी के पास से खाकी पैंट-शर्ट, वर्दी के दो फ्लैप, पीतल के चार स्टार, उत्तर प्रदेश पुलिस के दो बैज, सीटी की डोरी, एक आईडी कार्ड, नेम प्लेट, सुनहरे रंग का पेन, दो मोबाइल फोन, 150 रुपये नकद और एक पिट्ठू बैग बरामद किया है। आरोपी की पहचान संजीव कुमार पुत्र अशोक कुमार, निवासी रठौरा नगला नीयू, थाना मोहम्मदाबाद, जनपद फतेहगढ़ के रूप में हुई है। उसके खिलाफ कोतवाली कन्नौज में मुकदमा अपराध संख्या 632/2026 के तहत बीएनएस की संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्रवाई की जा रही है। इन पुलिसकर्मियों ने की गिरफ्तारी गिरफ्तारी करने वाली टीम में कोतवाली प्रभारी निरीक्षक जितेन्द्र प्रताप सिंह, उपनिरीक्षक विश्वनाथ आर्य, कांस्टेबल प्रवीन जाट, ओमवीर चाहर और गौरव सिंह शामिल रहे।

4 hrs ago
user_Mujahid majidi
Mujahid majidi
कन्नौज, कन्नौज, उत्तर प्रदेश•
4 hrs ago

कन्नौज में फर्जी दरोगा गिरफ्तार, वर्दी का रौब दिखाकर करता था ठगी कन्नौज में फर्जी दरोगा गिरफ्तार, वर्दी का रौब दिखाकर करता था ठगी करीब 30 लाख रुपये के कर्ज में डूबा था आरोपी, पुलिस की वर्दी, आईडी कार्ड, दो मोबाइल और नकदी बरामद कन्नौज। कोतवाली कन्नौज पुलिस ने उत्तर प्रदेश पुलिस के दरोगा की फर्जी वर्दी पहनकर लोगों से ठगी करने वाले एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उसके कब्जे से खाकी वर्दी, पुलिस के बैज, स्टार, फर्जी आईडी कार्ड, नेम प्लेट, दो मोबाइल फोन और 150 रुपये नकद समेत अन्य सामान बरामद किया है। पुलिस के मुताबिक, आरोपी खुद को एंटी करप्शन ब्यूरो का दरोगा बताकर लोगों पर रौब जमाता था और ठगी करने की फिराक में रहता था। पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार के निर्देश पर अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत अपर पुलिस अधीक्षक अजय कुमार के निर्देशन और क्षेत्राधिकारी सदर सुरेश कुमार के नेतृत्व में कोतवाली पुलिस ने 13 अक्टूबर को मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई की। पुलिस ने पायनियर होटल के सामने रेलवे पटरी के पास सड़क से आरोपी संजीव कुमार को गिरफ्तार किया। वह उस समय उत्तर प्रदेश पुलिस की फर्जी दरोगा वर्दी पहने हुए था। 30 लाख रुपये का कर्ज चुकाने के लिए अपनाया ठगी का रास्ता पुलिस की पूछताछ में आरोपी ने बताया कि उस पर करीब 30 लाख रुपये का कर्ज था। इसे चुकाने के लिए वह दरोगा की फर्जी वर्दी पहनकर

लोगों को पुलिस का रौब दिखाता था और ठगी करता था। वह खुद को एंटी करप्शन ब्यूरो का दरोगा बताता था। पुलिस के अनुसार, आरोपी इससे पहले वर्ष 2024 में कानपुर नगर के कल्याणपुर थाना क्षेत्र में भी पुलिस की वर्दी पहनकर ठगी करने के मामले में गिरफ्तार होकर जेल जा चुका है। जेल से छूटने के बाद आरोपी अपनी पहचान छिपाकर रहने लगा था। करीब पांच महीने पहले उसने तिर्वा क्रॉसिंग के पास किराये पर कमरा लिया था। पुलिस के मुताबिक, गिरफ्तारी के दिन भी वह फर्जी वर्दी पहनकर एक व्यक्ति पर रौब जमाने और ठगी करने की फिराक में था, तभी पुलिस ने उसे पकड़ लिया। वर्दी सहित कई सामान बरामद पुलिस ने आरोपी के पास से खाकी पैंट-शर्ट, वर्दी के दो फ्लैप, पीतल के चार स्टार, उत्तर प्रदेश पुलिस के दो बैज, सीटी की डोरी, एक आईडी कार्ड, नेम प्लेट, सुनहरे रंग का पेन, दो मोबाइल फोन, 150 रुपये नकद और एक पिट्ठू बैग बरामद किया है। आरोपी की पहचान संजीव कुमार पुत्र अशोक कुमार, निवासी रठौरा नगला नीयू, थाना मोहम्मदाबाद, जनपद फतेहगढ़ के रूप में हुई है। उसके खिलाफ कोतवाली कन्नौज में मुकदमा अपराध संख्या 632/2026 के तहत बीएनएस की संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्रवाई की जा रही है। इन पुलिसकर्मियों ने की गिरफ्तारी गिरफ्तारी करने वाली टीम में कोतवाली प्रभारी निरीक्षक जितेन्द्र प्रताप सिंह, उपनिरीक्षक विश्वनाथ आर्य, कांस्टेबल प्रवीन जाट, ओमवीर चाहर और गौरव सिंह शामिल रहे।

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • कन्नौज न्यूज़ ठगी करने वाले दरोगा कन्नौज पुलिस ने गिरफ्तार किया कन्नौज पुलिस की बड़ी सफलता कन्नौज ठगीकरने वाले दरोगा मिला फर्रुखाबाद केरहने वाले इनका नाम संजीव कुमार मोहम्मदाबाद के रहने वाले पुलिस की वर्दी पहनकर लोगों को ठगी का शिकार करता था
    1
    कन्नौज न्यूज़ ठगी करने वाले दरोगा कन्नौज पुलिस ने गिरफ्तार किया कन्नौज पुलिस की बड़ी सफलता
कन्नौज ठगीकरने वाले दरोगा मिला फर्रुखाबाद केरहने वाले इनका नाम संजीव कुमार मोहम्मदाबाद के रहने वाले पुलिस की वर्दी पहनकर लोगों को ठगी का शिकार करता था
    user_Vivek Kumar
    Vivek Kumar
    Local News Reporter कन्नौज, कन्नौज, उत्तर प्रदेश•
    14 min ago
  • आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर भीषण हादसा, पूर्व सांसद सुब्रत पाठक की एस्कॉर्ट गाड़ी पलटी; एक पुलिसकर्मी की मौत, दो घायल आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर भीषण हादसा, एस्कॉर्ट गाड़ी पलटी; एक पुलिसकर्मी की मौत, दो घायल कन्नौज। आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर पूर्व सांसद सुब्रत पाठक की सुरक्षा में लगी एस्कॉर्ट गाड़ी पलटने से बड़ा हादसा हो गया। हादसे में एक पुलिसकर्मी की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक सिपाही और एक अन्य युवक घायल हो गए। हादसे में घायल दोनों लोगों की हालत नाजुक बताई जा रही है। प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने उन्हें बेहतर इलाज के लिए रेफर कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही जिलाधिकारी समेत अन्य अधिकारी मौके पर पहुंच गए और घटनास्थल का जायजा लिया। यह हादसा कन्नौज जिले के सकरावा थाना क्षेत्र में आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर हुआ। घटना के बाद पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मामले की जानकारी जुटाने में लगे हैं।
    3
    आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर भीषण हादसा, पूर्व सांसद सुब्रत पाठक की एस्कॉर्ट गाड़ी पलटी; एक पुलिसकर्मी की मौत, दो घायल
आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर भीषण हादसा, एस्कॉर्ट गाड़ी पलटी; एक पुलिसकर्मी की मौत, दो घायल
कन्नौज। आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर पूर्व सांसद सुब्रत पाठक की सुरक्षा में लगी एस्कॉर्ट गाड़ी पलटने से बड़ा हादसा हो गया। हादसे में एक पुलिसकर्मी की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक सिपाही और एक अन्य युवक घायल हो गए।
हादसे में घायल दोनों लोगों की हालत नाजुक बताई जा रही है। प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने उन्हें बेहतर इलाज के लिए रेफर कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही जिलाधिकारी समेत अन्य अधिकारी मौके पर पहुंच गए और घटनास्थल का जायजा लिया।
यह हादसा कन्नौज जिले के सकरावा थाना क्षेत्र में आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर हुआ। घटना के बाद पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मामले की जानकारी जुटाने में लगे हैं।
    user_Mujahid majidi
    Mujahid majidi
    कन्नौज, कन्नौज, उत्तर प्रदेश•
    2 hrs ago
  • *पति से दूसरी महिला को लेकर विवाद के बाद चार बच्चों की मां ने फांसी लगाकर दी जान* ठठिया संवाददाता। थाना क्षेत्र के सत्तार गांव में शनिवार देर रात घरेलू कलह के बाद चार बच्चों की मां ने घर के अंदर फांसी लगाकर जान दे दी। महिला का पति से दूसरी महिला को लेकर विवाद होने की बात सामने आई है। सूचना पर पहुंचे मायके पक्ष के लोगों ने पुलिस को मामले की जानकारी दी। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। कन्नौज थाना क्षेत्र के भीमनगर, मकरंदनगर निवासी दिलीप पुत्र धनीराम ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उसकी बहन किरन की शादी वर्ष 2010 के आसपास ठठिया थाना क्षेत्र के सत्तार गांव निवासी कमल किशोर पुत्र रामप्रकाश के साथ हुई थी। शनिवार रात करीब 12 बजे किरन का अपने पति कमल किशोर से दूसरी महिला को लेकर विवाद हो गया था। आरोप है कि विवाद के बाद किरन ने घर के अंदर छप्पर के पाइप में दुपट्टा बांधकर फंदा लगा लिया। परिजनों को घटना की जानकारी हुई तो मायके पक्ष को फोन कर सूचना दी गई। जानकारी मिलने पर किरन के भाई दिलीप अन्य परिजनों के साथ मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी। किरन के चार बच्चे हैं। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। ठठिया थाना प्रभारी संजीव कुमार ने बताया कि शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। दोनों पक्षों में समझौते के प्रयास चल रहे हैं। परिजन यदि कार्रवाई के लिए प्रार्थनापत्र देते हैं तो मामले में नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
    1
    *पति से दूसरी महिला को लेकर विवाद के बाद चार बच्चों की मां ने फांसी लगाकर दी जान*
ठठिया संवाददाता। थाना क्षेत्र के सत्तार गांव में शनिवार देर रात घरेलू कलह के बाद चार बच्चों की मां ने घर के अंदर फांसी लगाकर जान दे दी। महिला का पति से दूसरी महिला को लेकर विवाद होने की बात सामने आई है। सूचना पर पहुंचे मायके पक्ष के लोगों ने पुलिस को मामले की जानकारी दी। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
कन्नौज थाना क्षेत्र के भीमनगर, मकरंदनगर निवासी दिलीप पुत्र धनीराम ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उसकी बहन किरन की शादी वर्ष 2010 के आसपास ठठिया थाना क्षेत्र के सत्तार गांव निवासी कमल किशोर पुत्र रामप्रकाश के साथ हुई थी। शनिवार रात करीब 12 बजे किरन का अपने पति कमल किशोर से दूसरी महिला को लेकर विवाद हो गया था।
आरोप है कि विवाद के बाद किरन ने घर के अंदर छप्पर के पाइप में दुपट्टा बांधकर फंदा लगा लिया। परिजनों को घटना की जानकारी हुई तो मायके पक्ष को फोन कर सूचना दी गई। जानकारी मिलने पर किरन के भाई दिलीप अन्य परिजनों के साथ मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी।
किरन के चार बच्चे हैं। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
ठठिया थाना प्रभारी संजीव कुमार ने बताया कि शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। दोनों पक्षों में समझौते के प्रयास चल रहे हैं। परिजन यदि कार्रवाई के लिए प्रार्थनापत्र देते हैं तो मामले में नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
    user_राजेन्द्र सिंह धुआँधार
    राजेन्द्र सिंह धुआँधार
    Reporter Kannauj, Uttar Pradesh•
    20 hrs ago
  • हरदोई में मिशन शक्ति फेज-6.0' का शुभारंभ , राज्यमंत्री रजनी तिवारी जी ने दिखाई हरी झंडी । UP Police Hardoi Police
    1
    हरदोई में मिशन शक्ति फेज-6.0' का शुभारंभ , राज्यमंत्री रजनी तिवारी जी ने दिखाई हरी झंडी ।

UP Police 
Hardoi Police
    user_मोनू शुक्ला
    मोनू शुक्ला
    Farmer बिलग्राम, हरदोई, उत्तर प्रदेश•
    12 hrs ago
  • *आज दिनांक 12.10.2026 को श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय जनपद हरदोई द्वारा शारदीय नवरात्र पर्व के दृष्टिगत जनपद में शांति, सुरक्षा व कानून व्यवस्था को अक्षुण्ण बनाए रखने हेतु पर्याप्त पुलिस बल के साथ थाना सांडी क्षेत्रांतर्गत मुख्य मार्ग/बाजार,सार्वजनिक/भीड़ भाड़ वाले स्थानों पर पैदल गस्त कर आमजनमानस को सुरक्षा का भरोसा दिलाया गया तथा संबंधित अधिकारी व कर्मचारीगण को आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए।*
    1
    *आज दिनांक 12.10.2026 को श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय जनपद हरदोई द्वारा शारदीय नवरात्र पर्व के दृष्टिगत जनपद में शांति, सुरक्षा व कानून व्यवस्था को अक्षुण्ण बनाए रखने हेतु पर्याप्त पुलिस बल के साथ थाना सांडी क्षेत्रांतर्गत मुख्य मार्ग/बाजार,सार्वजनिक/भीड़ भाड़ वाले स्थानों पर पैदल गस्त कर आमजनमानस को सुरक्षा का भरोसा दिलाया गया तथा संबंधित अधिकारी व कर्मचारीगण को आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए।*
    user_सदन तक
    सदन तक
    Media Consultant बिलग्राम, हरदोई, उत्तर प्रदेश•
    22 hrs ago
  • घायल युवक की उपचार के दौरान मौत, दो लोगों पर हत्या का आरोप एक आरोपी हिरासत में, पुलिस कर रही पूछताछ बिल्हौर। थाना बिल्हौर क्षेत्र की उत्तरी पूर्वा चौकी के अंतर्गत घायल अवस्था में मिले युवक की कानपुर के हैलट अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई। मृतक की पहचान अरौल थाना क्षेत्र के ग्राम खड़ामऊ निवासी विपिन के रूप में हुई है। युवक की मौत के बाद परिजनों ने गांव के ही दो लोगों पर आरोप लगाए हैं। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर एक आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। पुलिस के मुताबिक, विपिन घायल अवस्था में मिला था। उसे तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) बिल्हौर ले जाया गया। हालत गंभीर होने पर चिकित्सकों ने उसे हैलट अस्पताल, कानपुर रेफर कर दिया। वहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस ने मामले की जांच शुरू की। परिजनों की ओर से गांव के दो व्यक्तियों के खिलाफ आरोप लगाए जाने के बाद प्राप्त तहरीर के आधार पर अभियोग पंजीकृत किया गया है। पुलिस एक आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। मामले में साक्ष्यों के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है। बाइट: अंकित कुमार, सहायक पुलिस आयुक्त, बिल्हौर।
    1
    घायल युवक की उपचार के दौरान मौत, दो लोगों पर हत्या का आरोप
एक आरोपी हिरासत में, पुलिस कर रही पूछताछ
बिल्हौर। थाना बिल्हौर क्षेत्र की उत्तरी पूर्वा चौकी के अंतर्गत घायल अवस्था में मिले युवक की कानपुर के हैलट अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई। मृतक की पहचान अरौल थाना क्षेत्र के ग्राम खड़ामऊ निवासी विपिन के रूप में हुई है। युवक की मौत के बाद परिजनों ने गांव के ही दो लोगों पर आरोप लगाए हैं। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर एक आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।
पुलिस के मुताबिक, विपिन घायल अवस्था में मिला था। उसे तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) बिल्हौर ले जाया गया। हालत गंभीर होने पर चिकित्सकों ने उसे हैलट अस्पताल, कानपुर रेफर कर दिया। वहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।
घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस ने मामले की जांच शुरू की। परिजनों की ओर से गांव के दो व्यक्तियों के खिलाफ आरोप लगाए जाने के बाद प्राप्त तहरीर के आधार पर अभियोग पंजीकृत किया गया है। पुलिस एक आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। मामले में साक्ष्यों के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।
बाइट: अंकित कुमार, सहायक पुलिस आयुक्त, बिल्हौर।
    user_विवेक कुमार
    विवेक कुमार
    Graphic designer बिल्हौर, कानपुर नगर, उत्तर प्रदेश•
    17 min ago
  • कन्नौज न्यूज़ यातायात जागरूक अभियान चलाया गया कन्नौज जिलाधिकारी आशुतोष मोहन अग्निहोत्री के निर्देश पर जिलाधिकारी के आदेश पर यातायात नियमों का पालन बताया गया जिसमें मुख्य विकास अधि कारीराजेंद्र कुमार नवरात्रि के तीसरे दिवस सड़क सुरक्षा को बताया गया
    1
    कन्नौज न्यूज़ यातायात जागरूक अभियान चलाया गया कन्नौज जिलाधिकारी आशुतोष मोहन अग्निहोत्री के निर्देश पर
जिलाधिकारी के आदेश पर यातायात नियमों का पालन बताया गया जिसमें मुख्य विकास अधि कारीराजेंद्र कुमार नवरात्रि के तीसरे दिवस सड़क सुरक्षा को बताया गया
    user_Vivek Kumar
    Vivek Kumar
    Local News Reporter कन्नौज, कन्नौज, उत्तर प्रदेश•
    2 hrs ago
  • *‼️आज दिनांक 12.10.2026 को थाना मछरेहटा क्षेत्रान्तर्गत करीब 12 वर्षीय युवती का शव मिलने तथा परिजनों द्वारा प्राप्त तहरीर के आधार पर सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत किये जाने के संबंध मे। #Sp_Sitapur श्री अंकुर अग्रवाल द्वारा दी गयी बाइट*‼️* *‼️आज दिनांक 12.10.2026 को थाना मछरेहटा क्षेत्रान्तर्गत करीब 12 वर्षीय युवती का शव मिलने तथा परिजनों द्वारा प्राप्त तहरीर के आधार पर सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत किये जाने के संबंध मे। #Sp_Sitapur श्री अंकुर अग्रवाल द्वारा दी गयी बाइट*‼️*
    1
    *‼️आज दिनांक 12.10.2026 को थाना मछरेहटा क्षेत्रान्तर्गत करीब 12 वर्षीय युवती का शव मिलने तथा परिजनों द्वारा प्राप्त तहरीर के आधार पर सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत किये जाने के संबंध मे। #Sp_Sitapur श्री अंकुर अग्रवाल द्वारा दी गयी बाइट*‼️*
*‼️आज दिनांक 12.10.2026 को थाना मछरेहटा क्षेत्रान्तर्गत करीब 12 वर्षीय युवती का शव मिलने तथा परिजनों द्वारा प्राप्त तहरीर के आधार पर सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत किये जाने के संबंध मे। #Sp_Sitapur श्री अंकुर अग्रवाल द्वारा दी गयी बाइट*‼️*
    user_MAINURKHAN
    MAINURKHAN
    Advertising agency कन्नौज, कन्नौज, उत्तर प्रदेश•
    13 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.