logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन, एक सप्ताह तक निरीक्षण का मौका। #Hardoi: मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन, एक सप्ताह तक निरीक्षण का मौका। #हरदोई। उप जिला निर्वाचन अधिकारी प्रफुल्ल कुमार त्रिपाठी ने जानकारी दी है कि अर्हता तिथि 01 जनवरी 2026 के आधार पर विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों की निर्वाचक नामावलियों के विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण कार्यक्रम-2026 के अंतर्गत अंतिम रूप से तैयार मतदाता सूची का प्रकाशन 10 अप्रैल 2026 को कर दिया गया है। उन्होंने बताया कि अंतिम प्रकाशित निर्वाचक नामावली जनपद स्तर पर जिला निर्वाचन कार्यालय में तथा विधानसभा स्तर पर निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी (ERO) कार्यालयों में उपलब्ध है। इसके साथ ही जनपद के सभी मतदेय स्थलों पर भी सूची प्रदर्शित की गई है, जहां मतदाता एक सप्ताह तक जाकर निरीक्षण कर सकते हैं। इस दौरान कोई भी नागरिक अपने या अपने परिवार के सदस्यों का नाम मतदाता सूची में जांच सकता है। यदि किसी प्रकार की त्रुटि या नाम से संबंधित जानकारी देखनी हो, तो संबंधित स्थानों पर जाकर सत्यापन किया जा सकता है। इसके अलावा, आमजन ऑनलाइन माध्यम से भी मतदाता सूची का निरीक्षण कर सकते हैं। इसके लिए जिला निर्वाचन अधिकारी, हरदोई की आधिकारिक वेबसाइट तथा मुख्य निर्वाचन अधिकारी, उत्तर प्रदेश की वेबसाइट पर जाकर सूची देखी जा सकती है। प्रशासन ने सभी मतदाताओं से अपील की है कि वे निर्धारित अवधि के भीतर अपनी प्रविष्टियों का अवश्य मिलान कर लें, ताकि भविष्य में मतदान के दौरान किसी प्रकार की असुविधा न हो।

1 hr ago
user_मो ० मोहसिन
मो ० मोहसिन
Classified ads newspaper publisher संडीला, हरदोई, उत्तर प्रदेश•
1 hr ago
80f7452e-fc22-4907-b2ab-dd7830d3d09d

मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन, एक सप्ताह तक निरीक्षण का मौका। #Hardoi: मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन, एक सप्ताह तक निरीक्षण का मौका। #हरदोई। उप जिला निर्वाचन अधिकारी प्रफुल्ल कुमार त्रिपाठी ने जानकारी दी है कि अर्हता तिथि 01 जनवरी 2026 के आधार पर विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों की निर्वाचक नामावलियों के विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण कार्यक्रम-2026 के अंतर्गत अंतिम रूप से तैयार मतदाता सूची का प्रकाशन 10 अप्रैल 2026 को कर दिया गया है। उन्होंने बताया कि अंतिम प्रकाशित निर्वाचक नामावली जनपद स्तर पर जिला निर्वाचन कार्यालय में तथा विधानसभा स्तर पर निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी (ERO) कार्यालयों में उपलब्ध है। इसके साथ ही जनपद के सभी मतदेय स्थलों पर भी सूची प्रदर्शित की गई है, जहां मतदाता एक सप्ताह तक जाकर निरीक्षण कर सकते हैं। इस दौरान कोई भी नागरिक अपने या अपने परिवार के सदस्यों का नाम मतदाता सूची में जांच सकता है। यदि किसी प्रकार की त्रुटि या नाम से संबंधित जानकारी देखनी हो, तो संबंधित स्थानों पर जाकर सत्यापन किया जा सकता है। इसके अलावा, आमजन ऑनलाइन माध्यम से भी मतदाता सूची का निरीक्षण कर सकते हैं। इसके लिए जिला निर्वाचन अधिकारी, हरदोई की आधिकारिक वेबसाइट तथा मुख्य निर्वाचन अधिकारी, उत्तर प्रदेश की वेबसाइट पर जाकर सूची देखी जा सकती है। प्रशासन ने सभी मतदाताओं से अपील की है कि वे निर्धारित अवधि के भीतर अपनी प्रविष्टियों का अवश्य मिलान कर लें, ताकि भविष्य में मतदान के दौरान किसी प्रकार की असुविधा न हो।

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • झांसी में एक सिपाही की कथित दबंगई का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि सिपाही दिनेश कुमार अपने पड़ोसी के साथ मारपीट कर रहा था। इसी दौरान मकान मालकिन ने घटना का वीडियो बनाना शुरू किया। वीडियो बनते देख सिपाही ने गुस्से में आकर महिला का मोबाइल छीनकर जमीन पर पटक दिया और उसके साथ भी मारपीट की। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद मामला चर्चा में आ गया है। फिलहाल मामले में कार्रवाई की मांग उठ रही है और पुलिस विभाग की छवि पर सवाल खड़े हो रहे हैं।
    1
    झांसी में एक सिपाही की कथित दबंगई का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि सिपाही दिनेश कुमार अपने पड़ोसी के साथ मारपीट कर रहा था। इसी दौरान मकान मालकिन ने घटना का वीडियो बनाना शुरू किया।
वीडियो बनते देख सिपाही ने गुस्से में आकर महिला का मोबाइल छीनकर जमीन पर पटक दिया और उसके साथ भी मारपीट की। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद मामला चर्चा में आ गया है।
फिलहाल मामले में कार्रवाई की मांग उठ रही है और पुलिस विभाग की छवि पर सवाल खड़े हो रहे हैं।
    user_ᴛʜᴇ ʟᴜᴄᴋɴᴏᴡ ᴄʀɪᴍᴇ
    ᴛʜᴇ ʟᴜᴄᴋɴᴏᴡ ᴄʀɪᴍᴇ
    Court reporter लखनऊ, लखनऊ, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
  • फुफेरी बहन के प्रेम प्रसंग का विरोध करने पर भाई की हत्या,रामगंगा नदी में डुबाकर दोस्तों ने की हत्या; 3 आरोपी गिरफ्तार, हरदोई मझिला थाना पुलिस ने एक खौफनाक हत्याकांड का सनसनी खेज खुलासा किया है।जहां बहन के प्रेम प्रसंग का विरोध करने पर एक युवक को उसके ही दोस्तों ने खौफनाक साजिश रचकर मौत के घाट उतार दिया।पुलिस ने हत्या के आरोप में तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर,उनके पास से मृतक का मोबाइल फोन भी बरामद किया है। पुलिस के मुताबिक प्रेम प्रसंग ही बना हत्या की वजह बन गया।मझिला थाना क्षेत्र के आंझी गांव निवासी मृतक अभय प्रताप और तीनों आरोपियों के बीच गहरी दोस्ती थी। अभय के दोस्त धीरज सिंह का उसकी फुफेरी बहन के साथ पिछले लगभग एक साल से प्रेम प्रसंग था। जब अभय ने इसका कड़ा विरोध किया। तो बहन के प्रेमी आरोपी धीरज ने अपने दोस्तों के साथ मिलकर उसे रास्ते से हटाने की खौफनाक साजिश रच डाली।आरोपी मृतक को घूमने के बहाने ले गए और शराब पिलाई।25 फरवरी की शाम सभी ने एक साथ शराब पिलाकर धीरज को नदी में डूबो दिया।तथा उसे राजेपुर थाना क्षेत्र में एक पुल के नीचे रामगंगा नदी में फेंक दिया और पानी में डुबाकर उसकी निर्मम हत्या कर दी।मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने धारा 103(1) बीएनएस के तहत मुकदमा किया।सूचना पर मझिला पुलिस टीम ने बीती रात करीब 1:55 बजे चटिया पुल के पास से तीनों नामजद आरोपियों को धर दबोचा।जिनके पास से मृतक अभय का मोबाइल फोन भी बरामद हुआ है।जो इस हत्याकांड का एक अहम सुबूत माना जा रहा है।गिरफ्तार किए गए आरोपी:आशीष सिंह उर्फ हवलदार पुत्र प्रेमपाल सिंह,निवासी ग्राम आझी,धीरज सिंह पुत्र नवल सिंह, थाना मझिला,भंवर पाल सिंह उर्फ मुले पुत्र विश्वराज सिंह निवासी रनियामऊ थाना पिहानी हरदोई को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
    2
    फुफेरी बहन के प्रेम प्रसंग का विरोध करने पर भाई की हत्या,रामगंगा नदी में डुबाकर दोस्तों ने की हत्या; 3 आरोपी गिरफ्तार, हरदोई मझिला थाना पुलिस ने एक खौफनाक हत्याकांड का सनसनी खेज खुलासा किया है।जहां बहन के प्रेम प्रसंग का विरोध करने पर एक युवक को उसके ही दोस्तों ने खौफनाक साजिश रचकर मौत के घाट उतार दिया।पुलिस ने हत्या के आरोप में तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर,उनके पास से मृतक का मोबाइल फोन भी बरामद किया है। पुलिस के मुताबिक प्रेम प्रसंग ही बना हत्या की वजह बन गया।मझिला थाना क्षेत्र के आंझी गांव निवासी मृतक अभय प्रताप और तीनों आरोपियों के बीच गहरी दोस्ती थी। अभय के दोस्त धीरज सिंह का उसकी फुफेरी बहन के साथ पिछले लगभग एक साल से प्रेम प्रसंग था। जब अभय ने इसका कड़ा विरोध किया। तो बहन के प्रेमी आरोपी धीरज ने अपने दोस्तों के साथ मिलकर उसे रास्ते से हटाने की खौफनाक साजिश रच डाली।आरोपी मृतक को घूमने के बहाने ले गए और शराब पिलाई।25 फरवरी की शाम सभी ने एक साथ शराब पिलाकर धीरज को नदी में डूबो दिया।तथा उसे राजेपुर थाना क्षेत्र में एक पुल के नीचे रामगंगा नदी में फेंक दिया और पानी में डुबाकर उसकी निर्मम हत्या कर दी।मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने धारा 103(1) बीएनएस के तहत मुकदमा किया।सूचना पर मझिला पुलिस टीम ने बीती रात करीब 1:55 बजे चटिया पुल के पास से तीनों नामजद आरोपियों को धर दबोचा।जिनके पास से मृतक अभय का मोबाइल फोन भी बरामद हुआ है।जो इस हत्याकांड का एक अहम सुबूत माना जा रहा है।गिरफ्तार किए गए आरोपी:आशीष सिंह उर्फ हवलदार पुत्र प्रेमपाल सिंह,निवासी ग्राम आझी,धीरज सिंह पुत्र नवल सिंह, थाना मझिला,भंवर पाल सिंह उर्फ मुले पुत्र विश्वराज सिंह निवासी रनियामऊ थाना पिहानी हरदोई को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
    user_संतोष तिवारी ब्यूरो चीफ दैनिक
    संतोष तिवारी ब्यूरो चीफ दैनिक
    लखनऊ, लखनऊ, उत्तर प्रदेश•
    4 hrs ago
  • बीकेटी के सरसवां गाँव मे आग लगने से कई बीघे फसल जली,गाँव वाले आग बुझाने के लिए झाड़ियों से आग बुझाने का प्रयास करते हुए।
    1
    बीकेटी के सरसवां गाँव मे आग लगने से कई बीघे फसल जली,गाँव वाले आग बुझाने के लिए झाड़ियों से आग बुझाने का प्रयास करते हुए।
    user_Zahira Bano
    Zahira Bano
    Media company बख्शी का तालाब, लखनऊ, उत्तर प्रदेश•
    4 hrs ago
  • Post by Sandeep Pasi
    1
    Post by Sandeep Pasi
    user_Sandeep Pasi
    Sandeep Pasi
    Local News Reporter बख्शी का तालाब, लखनऊ, उत्तर प्रदेश•
    5 hrs ago
  • हरदोई_मटियामऊ इंडियन गैस गोदाम मटियामऊ कर्मचारी AC से निकलना नहीं चाहते और जनता परेशान कार्य पूर्ण रूप से बंद करके आराम फरमा रहे हैं जनता #सरकार को कोश रही हैं
    1
    हरदोई_मटियामऊ
इंडियन गैस गोदाम मटियामऊ कर्मचारी AC से निकलना नहीं चाहते और जनता परेशान कार्य पूर्ण रूप से बंद करके आराम फरमा रहे हैं जनता #सरकार को कोश रही हैं
    user_मोनू शुक्ला
    मोनू शुक्ला
    बिलग्राम, हरदोई, उत्तर प्रदेश•
    6 hrs ago
  • Post by Vipin Singh
    1
    Post by Vipin Singh
    user_Vipin Singh
    Vipin Singh
    सफीपुर, उन्नाव, उत्तर प्रदेश•
    6 hrs ago
  • ■■■■■■■■■■■■■■■■■■■■÷ इंदौर। मध्य प्रदेश के इंदौर से पुलिस की कार्यशैली पर सवाल खड़े करने वाला एक वीडियो सामने आया है। वायरल हो रहे वीडियो में एक दरोगा वर्दी की गरिमा को ताक पर रखकर एक युवक के साथ मारपीट करते नजर आ रहा है। बताया जा रहा है कि युवक पुलिस को देखकर अपनी गाड़ी नहीं रोक पाया था, इसी बात से नाराज़ दरोगा बलराम सिंह तोमर ने उसे पकड़ लिया। वीडियो में साफ दिख रहा है कि युवक पैरों में बैठकर माफी मांग रहा है, लेकिन दरोगा गाली-गलौज करते हुए उसे लात मारते नजर आ रहे हैं। इस घटना ने पुलिस की संवेदनशीलता और व्यवहार पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। सोशल मीडिया पर वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है और लोग संबंधित दरोगा के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। फिलहाल, मामले में पुलिस विभाग की ओर से कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है।
    1
    ■■■■■■■■■■■■■■■■■■■■÷
इंदौर। मध्य प्रदेश के इंदौर से पुलिस की कार्यशैली पर सवाल खड़े करने वाला एक वीडियो सामने आया है। वायरल हो रहे वीडियो में एक दरोगा वर्दी की गरिमा को ताक पर रखकर एक युवक के साथ मारपीट करते नजर आ रहा है।
बताया जा रहा है कि युवक पुलिस को देखकर अपनी गाड़ी नहीं रोक पाया था, इसी बात से नाराज़ दरोगा बलराम सिंह तोमर ने उसे पकड़ लिया। वीडियो में साफ दिख रहा है कि युवक पैरों में बैठकर माफी मांग रहा है, लेकिन दरोगा गाली-गलौज करते हुए उसे लात मारते नजर आ रहे हैं।
इस घटना ने पुलिस की संवेदनशीलता और व्यवहार पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। सोशल मीडिया पर वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है और लोग संबंधित दरोगा के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।
फिलहाल, मामले में पुलिस विभाग की ओर से कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है।
    user_शशिकान्त मौर्या पत्रकार
    शशिकान्त मौर्या पत्रकार
    Journalist Sandila, Hardoi•
    3 hrs ago
  • लखनऊ के मोहनलालगंज इलाके में दलित महिला से कथित छेड़छाड़ का मामला अब तूल पकड़ता जा रहा है। पीड़िता ने आरोप लगाया है कि न सिर्फ उसके साथ रास्ते में अभद्रता हुई, बल्कि न्याय मांगने पर उसे ही प्रताड़ना का सामना करना पड़ा। महिला का कहना है कि अवध फार्म हाउस के पास एक व्यक्ति ने उसे रोककर छेड़छाड़ की और जातिसूचक टिप्पणियां कीं। विरोध करने पर आरोपी ने उसे गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी दी। पीड़िता के अनुसार, जब वह शिकायत दर्ज कराने थाने पहुंची तो पुलिस ने उसकी बात सुनने के बजाय उसे डांटकर भगा दिया। वहीं, आरोप है कि आरोपी पक्ष ने पहले ही पुलिस से सांठगांठ कर पीड़ित परिवार और अन्य महिलाओं के खिलाफ मामला दर्ज करा दिया। पीड़ित पक्ष का यह भी कहना है कि बाद में पुलिसकर्मियों द्वारा घर जाकर शिकायत वापस लेने का दबाव बनाया गया। इस मामले को लेकर इलाके में नाराजगी है और निष्पक्ष जांच की मांग तेज हो गई है।
    1
    लखनऊ के मोहनलालगंज इलाके में दलित महिला से कथित छेड़छाड़ का मामला अब तूल पकड़ता जा रहा है। पीड़िता ने आरोप लगाया है कि न सिर्फ उसके साथ रास्ते में अभद्रता हुई, बल्कि न्याय मांगने पर उसे ही प्रताड़ना का सामना करना पड़ा।
महिला का कहना है कि अवध फार्म हाउस के पास एक व्यक्ति ने उसे रोककर छेड़छाड़ की और जातिसूचक टिप्पणियां कीं। विरोध करने पर आरोपी ने उसे गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी दी।
पीड़िता के अनुसार, जब वह शिकायत दर्ज कराने थाने पहुंची तो पुलिस ने उसकी बात सुनने के बजाय उसे डांटकर भगा दिया। वहीं, आरोप है कि आरोपी पक्ष ने पहले ही पुलिस से सांठगांठ कर पीड़ित परिवार और अन्य महिलाओं के खिलाफ मामला दर्ज करा दिया।
पीड़ित पक्ष का यह भी कहना है कि बाद में पुलिसकर्मियों द्वारा घर जाकर शिकायत वापस लेने का दबाव बनाया गया। इस मामले को लेकर इलाके में नाराजगी है और निष्पक्ष जांच की मांग तेज हो गई है।
    user_ᴛʜᴇ ʟᴜᴄᴋɴᴏᴡ ᴄʀɪᴍᴇ
    ᴛʜᴇ ʟᴜᴄᴋɴᴏᴡ ᴄʀɪᴍᴇ
    Court reporter लखनऊ, लखनऊ, उत्तर प्रदेश•
    3 hrs ago
  • Post by मोहित पासी ब्लॉक अध्यक्ष लाखन आर्मी
    1
    Post by मोहित पासी ब्लॉक अध्यक्ष लाखन आर्मी
    user_मोहित पासी ब्लॉक अध्यक्ष लाखन आर्मी
    मोहित पासी ब्लॉक अध्यक्ष लाखन आर्मी
    Bakshi Ka Talab, Lucknow•
    6 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.