Shuru
Apke Nagar Ki App…
जिलाधिकारी द्वारा पार्कों एवं ऐतिहासिक स्थलों का निरीक्षण, सौंदर्यीकरण हेतु दिए गए आवश्यक निर्देश
Abhay TV News
जिलाधिकारी द्वारा पार्कों एवं ऐतिहासिक स्थलों का निरीक्षण, सौंदर्यीकरण हेतु दिए गए आवश्यक निर्देश
More news from Banda and nearby areas
- मरका थाना क्षेत्र के मऊ गांव मे मंगलवार को शाम करीब 4:00 बजे से 5:00 बजे तक नवनिर्मित पुलिस चौकी का उद्घाटन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में बांदा अपर पुलिस अधीक्षक शिवराज व विशिष्ट अतिथि के रूप में बबेरू पुलिस क्षेत्राधिकारी सौरभ सिंह व नरैनी पुलिस क्षेत्राधिकारी कृष्णकांत त्रिपाठी रहे। वही मौके पर पहुंचकर पूजा अर्चना करने के बाद नवनिर्मित पुलिस चौकी का फीता काटकर उद्घाटन किया गया। तथा चौकी को बेहतर सुविधाओं एवं सुव्यवस्थित ढंग से विकसित किया गया है। इसमें पुलिस कर्मियों के कार्य संचालन में सुविधा होगी तथा क्षेत्र की जनता को और बेहतर एवं प्रभावी पुलिस सेवा प्राप्त हो सकेगी, इस अवसर पर अपर पुलिस अधीक्षक पुलिस चौकी परिसर का निरीक्षण किया। तथा व्यवस्थाओं का जायजा लिया है, तथा पुलिस चौकी पर तैनात पुलिस कर्मियों को क्षेत्र में गस्त संदिग्ध व्यक्तियों वाहनों की चेकिंग तथा आम जन के साथ बेहतर संबंध स्थापित कर उनकी समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर समाधान हेतु निर्देशित किया गया। इस मौके पर मऊ गांव के ग्राम प्रधान प्रतिनिधि कृष्णकांत मिश्रा के द्वारा आए पुलिस के अधिकारियों को स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया। इस मौके पर मरका थाना प्रभारी निरीक्षक मिथिलेश कुमार सिंह, बबेरू प्रभारी निरीक्षक राजेंद्र सिंह राजावत, सहित भारी संख्या में पुलिस बल वह आधा सैकड़ा से अधिक ग्रामीण मौजूद रहा।1
- Post by Prakash Pathak Satna1
- नेशनल फैमिली बेनिफिट स्कीम के तहत पात्र परिवारों को आर्थिक सहायता दी जाती है। योजना का उद्देश्य संकट की स्थिति में परिवार को सहायता प्रदान करना है।1
- यूपी में बुलंदशहर स्कूटी सवारी युवक की दिनदहाड़े चाकू से हत्या1
- Post by उमेश पाठक सेमरिया रीवा1
- *थ्रेशर में फंसने से युवक की दर्दनाक मौत, गांव में शोक* *कौशांबी संदेश* प्रयागराज। जनपद के बहरिया थाना क्षेत्र अंतर्गत मिझूरा गांव में गेहूं की बलाई के दौरान एक युवक की थ्रेशर में फंसने से मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। बताया जा रहा है कि खेत में गेहूं की बलाई का कार्य चल रहा था, इसी दौरान अचानक युवक का संतुलन बिगड़ गया और वह थ्रेशर की चपेट में आ गया। हादसा इतना भीषण था कि मौके पर ही उसकी मृत्यु हो गई।घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया और पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई। सूचना मिलते ही स्थानीय लोग मौके पर जुट गए।ऐसे हादसों को देखते हुए किसानों से अपील की जा रही है कि कृषि कार्य के दौरान विशेष सावधानी बरतें और मशीनों का उपयोग करते समय सतर्क रहें, ताकि इस प्रकार की दुखद घटनाओं से बचा जा सके।1
- अगर आप कुछ काम से सीयूजी नंबर पर पर दरोगा जी को फ़ोन लगाइए तो जल्दी नहीं उठेगा लेकिन जब कोई ज़रुरी काम चल रहा होगा या काम की बात हो रही होगी तब जरुर ये अपनी काबिलियत का परिचय जरुर देगे इसलिए एसपी साहिबा जी ने इनकी काबिलियत एक मिनट में समझा दिए सुलतानपुर ब्रेकिंग~ पब्लिक के बीच में एसपी ने खोया आपा बाइट देते समय फोन पर बात कर रहे थे दरोगा आवाज सुनकर आपा खो बैठी आईपीएस चारू निगम, सबके सामने लगाया दरोगा को फटकार सोशल मीडिया पर सामने आया वीडियो....1
- मामला पर बबेरू तहसील परिसर का है। जहां बबेरू तहसील परिसर में पिछले 17 फरवरी से आवास के सर्वे में की गई धांधली को लेकर गांव के बसंत लाल की अगुवाई में अन्य ग्रामीणों के साथ आज सोमवार को 50 वें दिन अनशन जारी रहा, जिसमें आज सोमवार को अनशन के समर्थन पर बबेरू से सपा विधायक विशंभर सिंह यादव अपने सैकड़ो कार्यकर्ता व पदाधिकारी के साथ अनशन स्थल पर पहुंचकर अनशन का समर्थन किया है, और कहा है की जो प्रधानमंत्री आवास का सर्वे किए गए हैं, उसमें धांधली की गई है, जिससे ग्रामीण आज 50 में दिन अनशन पर बैठे हैं। जब तक आवास का सर्वे करने वाले अधिकारियों के खिलाफ कार्यवाही नहीं होगी तब तक हम लोगों का समर्थन अनशनकारियों पर रहेगा, क्योंकि यहां के अधिकारी ग्रामीणों की हितों की अनदेखी कर रहे हैं। जिससे गरीब ग्रामीण परेशान हैं, जिससे गरीबों की लड़ाई हम सभी समाजवादी साथी मिलकर लड़ेंगे, वहीं केंद्र सरकार व प्रदेश सरकार के ऊपर हमला बोला है, यह सरकार गरीबों बेरोजगारों किसानों के हित में नहीं है, यहां के नौजवान बेरोजगार हैं, महंगाई बढ़ी हुई है, और भाजपा की सरकार में बैठे नेता अंग्रेजों की तरह काम कर रहे हैं, लेकिन आने वाले 2027 के चुनाव में यहां की जनता धूल चटाने का काम करेगी, और यह भी कहा की गोरे अंग्रेजों की यह जो काली औलादे हैं, उनको हम सबक सिखाएंगे, वही मौके पर बबेरू उप जिलाधिकारी अवनीश कुमार व खंड विकास अधिकारी गरिमा अग्रवाल एडीओ पंचायत गुरु प्रसाद मौके पर पहुंचे, यहां पर विधायक विशंभर सिंह यादव के द्वारा दोपहर करीब 3 बजे उप जिलाधिकारी के माध्यम से राज्यपाल को ज्ञापन सौंपा है। और कहा कि तुरंत आवास का पुन सर्वे कराकर दोषी अधिकारियों के खिलाफ कार्यवाही की जाए, इस मौके पर विधानसभा अध्यक्ष लखन निषाद, शिवाकांत प्रजापति, छेदीलाल गुप्ता, ज्ञान सिंह ,अतुल यादव ,अखिलेश पाल शाहनवाज खान शानू, अर्चना पटेल ,रंजना सिंह, रामकरण आदर्श,, नरेंद्र यादव, मुलायम सिंह यादव ,अनिल सिंह यादव, कमल पाल, राजेश कुमार शिवहरे, विजयपाल यादव साहित्य सैकड़ो की संख्या में सपा के कार्यकर्ता और पदाधिकारी सहित अनशन पर बैठे ग्रामीण मौजूद रहे। वहीं संचालन का कार्य नगर अध्यक्ष दिलीप सोनी के द्वारा किया गया,1
- मेडिकल कॉलेज कौशांबी ने किया विश्व स्वास्थ्य दिवस के उपलक्ष्य में मेडिकल हेल्थ कैंप का आयोजन विश्व स्वास्थ्य दिवस हमें अपने स्वास्थ्य के प्रति सजग रहने की प्रेरणा देता है..., प्राचार्य ब्यूरो रिपोर्ट सुनील साहू वैधयत ख़बर हिन्दी दैनिक PRIME 18 NEWS कौशांबी....मंगलवार को स्वशासी राज्य चिकित्सा महाविद्यालय, कौशांबी द्वारा विश्व स्वास्थ्य दिवस के अवसर पर प्राथमिक विद्यालय, समदा, मंझनपुर कौशाम्बी में मेडिकल हेल्थ कैंप का आयोजन किया गया, इस शिविर में आसपास के गांवों से बड़ी संख्या में ग्रामीण महिलाएं, बच्चे एवं बुजुर्ग उपस्थित हुए और निःशुल्क स्वास्थ्य जांच व परामर्श का लाभ उठाया। कार्यक्रम का शुभारंभ प्राचार्य डॉ. हरिओम कुमार सिंह द्वारा दीप प्रज्वलन के साथ किया गया एवं संबोधन में उनके द्वारा बताया गया कि विश्व स्वास्थ्य दिवस हमें अपने स्वास्थ्य के प्रति सजग रहने की प्रेरणा देता है। मेडिकल कॉलेज का यह प्रयास है कि स्वास्थ्य सेवाएं केवल अस्पताल तक सीमित न रहकर गांव-गांव तक पहुंचे।” उन्होंने सभी चिकित्सकों एवं छात्रों की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे आयोजन समाज सेवा की भावना को मजबूत करते हैं। कार्यक्रम के दौरान एमबीबीएस प्रथम वर्ष के छात्रों द्वारा गैर संचारी रोगों (एन0सी0डी0) से बचाव पर आधारित एक जागरूकता नुक्कड़ नाटक प्रस्तुत किया गया। इस नाटक के माध्यम से लोगों को मधुमेह, उच्च रक्तचाप एवं हृदय रोग जैसी बीमारियों से बचाव के उपाय के बारे में बताया। दन्त रोग विभाग के सह आचार्य डॉ. हेमलता द्विवेदी (सह आचार्य) ने दांतों एवं मुंह की सफाई के सही तरीकों की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि नियमित ब्रश, सही खानपान एवं समय-समय पर जांच से दंत रोगों से बचा जा सकता है। इस दौरान कई लोगों के दांतों की जांच भी की गई और आवश्यक सलाह दी गई।कम्युनिटी मेडिसिन विभाग के सहायक आचार्य डॉ. संतोष कुमार ने बताया कि “दस्त जैसी समस्याओं में ओआरएस का सही उपयोग जीवन रक्षक साबित हो सकता है, खासकर बच्चों के लिए।” साथ ही ग्रामीणों को स्वच्छता एवं हाथ धोने के सही तरीकों की विस्तृत जानकारी दी गई, साथ ही घर पर कैसे ओ0आर0एस0 बनाये यह भी बताया ।कार्यक्रम के दौरान आये हुए मरीजों की जांच की गई एवं आवश्यकतानुसार निःशुल्क दवा वितरित किया गया। इस अवसर पर, डा0 अरूण पाण्डेय, डा0 सन्दीप कुमार, डा0 निखिल चैधरी एवं इन्र्टन व एम0बी0बी0एस0 प्रथम वर्ष के छात्र-छात्रायें और कर्मचारी उपस्थित रहें।1