Shuru
Apke Nagar Ki App…
मानेसर में बढ़ते अपराध पर सख्ती ! DCP प्रबीना पी. बोलीं-पुलिस बढ़ाएगी मुस्तैदी
Sachin kumar
मानेसर में बढ़ते अपराध पर सख्ती ! DCP प्रबीना पी. बोलीं-पुलिस बढ़ाएगी मुस्तैदी
More news from Alwar and nearby areas
- भक्ति का भगवान पर अटूट विश्वास आवश्यक : दीपाई नाथ महाराज सोडावास. चिरूनी बस स्टैंड हनुमान मंदिर परिसर में मंदिर के संत दीपाई नाथ महाराज ने धार्मिक कार्यक्रम के तहत श्रद्धालुओं से कहा कि परमात्मा की प्राप्ति हर किसी के लिए संभव है। उसके लिए उम्र का कोई बंधन नहीं है, उन्होंने धुर्व जी महाराज के प्रसंग का उल्लेख करते हुए बताया कि मात्र 5 वर्ष की आयु में उन्होंने 5 महीनो तपस्या के बल पर भगवान को प्राप्त किया। संत दीपाई नाथ महाराज ने प्रवचन के माहौल को आध्यात्मिक बना दिया। उन्होंने कहा कि भक्ति का भगवान के प्रति विश्वास ही उसकी सबसे बड़ी शक्ति है और जीवन में श्रद्धा व आस्था बनाए रखना आवश्यक है। कार्यक्रम में ग्रामीण व दूर दराज से आए भक्तगण उपस्थित रहे।1
- बहरोड़। क्षेत्र के गांव गूँती कानबेलियाँ की ढाणी में गुरुवार को श्री नृसिंह जी भगवान का विशाल मेला, भंडारा एवं कुश्ती दंगल श्रद्धा और उत्साह के साथ आयोजित किया गया। सुबह से ही श्रद्धालुओं का मंदिर परिसर में आवागमन शुरू हो गया, जहां पूजा-अर्चना के बाद भंडारे का आयोजन किया गया। भीषण गर्मी को देखते हुए युवाओं द्वारा मीठे पानी की छबील लगाई गई, जिससे राहगीरों व श्रद्धालुओं को काफी राहत मिली। दोपहर बाद आयोजित कुश्ती दंगल कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण रहा। दंगल में आसपास के क्षेत्रों से आए पहलवानों ने भाग लिया। मुकाबले 100 रुपये से शुरू होकर 21 हजार रुपये तक के इनामों के लिए लड़े गए। रोमांचक मुकाबलों ने दर्शकों का भरपूर मनोरंजन किया और देर शाम तक दंगल जारी रहा। देर रात्रि में दीपा चौधरी एंड पार्टी द्वारा सांस्कृतिक एवं धार्मिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए। भक्ति गीतों, लोक नृत्य और रंगारंग प्रस्तुतियों ने माहौल को भक्तिमय और उत्सवमय बना दिया, जिसे दर्शकों ने खूब सराहा। कार्यक्रम के दौरान कांग्रेस नेता डॉ. आरसी यादव, संजय यादव, रोहिताश यादव, मोहर सिंह, पूर्व सरपंच अशोक यादव, डेलीगेट बाबूलाल यादव, जिला पार्षद सुनील, सरपंच अनिल मीणा, सुबेसिंह, दानसिंह, सतीश, रोहिताश शर्मा, मनोज यादव, कैलाश, बिशम्भर, अभय सिंह हवलदार, सत्तू पहलवान सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि व ग्रामीण उपस्थित रहे। कुश्ती दंगल में मोहर सिंह और विजय ने रेफरी की भूमिका निभाते हुए मुकाबलों का संचालन किया। कार्यक्रम का समापन देर रात भक्ति संगीत और प्रसादी वितरण के साथ हुआ।4
- पश्चिम बंगाल में चलती ट्रेन से गिरा लड़का, यात्रियों का आरोप- चेन खींचने पर भी नहीं रूकी ट्रेन पश्चिम बंगाल में रानीनगर जलपाईगुड़ी स्टेशन पार करने के बाद एक लड़का चलती ट्रेन से गिर गया। यात्रियों का आरोप है कि चेन खींचने के बावजूद ट्रेन नहीं रुकी। एक शख्स ने बताया, "182 और रेल सहायता को भी फोन किया लेकिन मदद नहीं मिली।" सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में हादसे के बाद एक लड़की रोती दिख रही है।1
- shadi wale hojaye sawdhan sp mewat nai ilaaj karna suru kardiya hai1
- दिल्ली की तरफ जा रहा था, कार से बीयर की खाली बोतलें मिली, ड्राइवर जख्मी राहगीरों ने दिखाई मानवता मदद के लिय दौड़े लोग हादसे के तुरंत बाद वहां से गुजर रहे राहगीरों ने अपनी गाड़ियां रोकीं स्थानीय लोगों और वाहन चालकों ने मिलकर कड़ी मशक्कत के बाद पलटी हुई कार को सीधा किया और अंदर फंसे घायल युवक को बाहर निकाला। सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और घटनास्थल का मुआयना किया। पुलिस दुर्घटना के कारणों की कर रही जांच !1
- Post by Gurugram UPDATE1
- नरेगा सड़क पर दबंगों का कब्ज़ा: जेसीबी से रास्ता खोदकर खेत में मिलाया, ग्रामीणों ने जताई भारी नाराजगी मुंडावर (खैरथल तिजारा): ग्राम पंचायत बल्लूवास में सरकारी रास्ते पर अतिक्रमण और तोड़फोड़ का एक गंभीर मामला सामने आया है। ग्रामीणों का आरोप है कि मनरेगा के तहत बनी एक सार्वजनिक सड़क को कुछ दबंगों ने जेसीबी और ट्रैक्टर चलाकर पूरी तरह नष्ट कर दिया और उसे अपने निजी खेत में मिला लिया है। क्या है पूरा मामला? ग्रामीणों के अनुसार, वर्ष 2022-23 में नरेगा योजना के अंतर्गत मुन्नी मडियाला से मुंडावर की ओर रामबाबू के घर तक 16 फीट चौड़ी सड़क का निर्माण कराया गया था। तत्कालीन सरपंच कांता देवी के कार्यकाल में मार्च 2023 में इस सड़क का कार्य पूर्ण हुआ था, जिससे क्षेत्र के लोगों को आवागमन में बड़ी राहत मिली थी। जेसीबी चलाकर मिटाया सड़क का वजूद ग्रामीण दलीप सिंह और अन्य चश्मदीदों ने बताया कि खसरा नंबर 733 पर स्थित इस सरकारी रास्ते को पास के ही खेत (खसरा नंबर 732) के मालिकों ने खुर्द-बुर्द कर दिया है। आरोप है कि रामकिशन (पुत्र जयसिंह) और वीरेंद्र (पुत्र लीला) ने जेसीबी और ट्रैक्टरों का उपयोग कर बनी-बनाई सड़क को उखाड़ दिया और उस जमीन को अपने खेत का हिस्सा बना लिया। प्रशासन से गुहार और एफआईआर दर्ज सड़क टूटने से ग्रामीणों का रास्ता बंद हो गया है, जिससे उनमें गहरा रोष व्याप्त है। ग्रामीणों ने इस घटना की सूचना तुरंत स्थानीय प्रशासन को दी और संबंधित व्यक्तियों के खिलाफ एफआईआर (FIR) भी दर्ज कर कार्यवाई करे "यह सड़क सरकारी पैसे से आम जनता की सुविधा के लिए बनी थी। इस तरह सरेआम सरकारी संपत्ति को नष्ट करना कानून का उल्लंघन है। हम प्रशासन से मांग करते हैं कि रास्ते को तुरंत बहाल किया जाए और दोषियों पर सख्त कार्रवाई हो।" — स्थानीय ग्रामीण वर्तमान में मौके की तस्वीरों और वीडियो में सड़क के स्थान पर केवल उखड़ी हुई मिट्टी और ट्रैक्टर के टायरों के निशान देखे जा सकते हैं। अब देखना यह है कि प्रशासन इस अतिक्रमण पर कितनी जल्दी पीला पंजा चलाकर आम रास्ते को मुक्त कराता है1
- #breakingnews #1
- Post by Dainik Sach Haryana1