निजी बस और कार की भिडंत में न्यायालय कर्मी और बैंक मैनेजर घायल निजी बस और कार की भिडंत में न्यायालय कर्मी और बैंक मैनेजर घायल राजेन्द्र सिंह धुऑंधार कन्नौज। बसों के आगे निकलने की होड़ सड़क दुर्घटना का कारण बन गई। इस दौरान एक निजी बस के चालक ने अनियंत्रण के कारण एक कार को टक्कर मार दी। दुर्घटना में कार सवार दो लोगों के घायल होने की खबर है। जानकारी के मुताबिक सदर कोतवाली के सरायमीरा के पूर्वी बाईपास के निकट दो बसें जिनमें एक निजी बस शामिल थी आगे निकलने की होड़ में दौड़ती हुई नजर आ रही थीं। इसी दौरान उपरोक्त पूर्वी बाईपास के निकट निजी बस ने अनियंत्रण के कारण सामने से आ रही एक कार को टक्कर मार दी। दुर्घटना में कार का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया, वहीं कार में सवार न्यायालय में कार्यरत कर्मी मुकेश कुमार और गोदाईदासपुर ग्रामीण बैंक के मैनेजर सचिन कुमार घायल हो गए। दुर्घटना की सूचना पर मौके पर मौजूद लोगों की भीड़ लगने के अलावा जाम की स्थित पैदा हो गई। मामले की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने व्यवस्था को संभाला और घायलों को उपचार हेतु जिला अस्पताल भेजा। क्रेन की मदद से सड़क पर दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को हटवाया गया है। दुर्घटना के दौरान निजी बस का चालक मौके से भाग निकलने में सफल हो गया। न्यायालय कर्मी मुकेश के बारे में बताया गया कि, वह कानपुर के कल्याणपुर स्थित न्यू डेरी फॉर्म के रहने वाले हैं और कानपुर से कन्नौज आ रहे थे।

- श्रमिक के खाते से हुआ सत्रह करोड़ रुपए का लेन देन।, मिर्जापुर - श्रमिक के खाते से हुआ सत्रह करोड़ रुपए का लेन देन। आयकर विभाग का नोटिस मिलने के बाद श्रमिक पहुंचा एसपी ऑफिस। सोनभद्र के घोरावल में बैटरी कंपनी में श्रमिक का काम करता था पीड़ित। श्रमिक के अनुसार सैलरी देने के लिए कंपनी मालिक ने खुलवाया था खाता। संत नगर थाना क्षेत्र का रहने वाला है श्रमिक।1
- पुलिस कार्यालय कन्नौज में पुलिस अधीक्षक कन्नौज द्वारा आयोजित जनसुनवाई के दौरान विभिन्न क्षेत्रों से आए शिकायतकर्ताओं की समस्याओं को गंभीरता से सुना गया। जनसुनवाई में प्राप्त शिकायतों के त्वरित एवं प्रभावी समाधान हेतु पुलिस अधीक्षक द्वारा संबंधित प्रभारी निरीक्षक/थानाध्यक्षों को तत्काल, निष्पक्ष एवं गुणवत्तापूर्ण निराकरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए । साथ ही प्रत्येक शिकायत की प्राथमिकता के आधार पर जांच कर नियमानुसार आवश्यक कार्यवाही करने तथा शिकायतकर्ता को समयबद्ध रूप से निराकरण की जानकारी उपलब्ध कराई जाने हेतु आदेशित किया गया ।1
- Post by पंकज सिंह1
- स्थान: लोनी (ट्रोनिका सिटी), गाजियाबाद मुख्य समाचार: गाजियाबाद के ट्रोनिका सिटी इलाके में रविवार दोपहर को डंपिंग ग्राउंड के विरोध में ग्रामीणों और पुलिस के बीच जबरदस्त झड़प हो गई। काफी समय से चल रहा यह विरोध प्रदर्शन आज हिंसक हो गया, जिसमें जमकर पथराव और लाठीचार्ज हुआ। क्या है पूरा मामला? * विरोध का कारण: स्थानीय ग्रामीण रिहायशी इलाके के पास डंपिंग ग्राउंड (कूड़ा निस्तारण केंद्र) बनाए जाने का विरोध कर रहे हैं। हंगामे की शुरुआत: जब पुलिस ने मौके पर पहुंचकर प्रदर्शनकारियों को हटाने और कुछ लोगों को हिरासत में लेने की कोशिश की, तो भीड़ उग्र हो गई। हिंसा: स्थिति को नियंत्रित करने के लिए पुलिस को लाठीचार्ज करना पड़ा, जिसके जवाब में ग्रामीणों की तरफ से भी पथराव की खबरें आई हैं। पुलिस बल तैनात: मौके पर भारी तनाव को देखते हुए कई थानों की पुलिस फोर्स तैनात कर दी गई है। प्रशासन का रुख: प्रशासन का कहना है कि कूड़ा निस्तारण प्लांट सरकारी प्रोजेक्ट है और इसमें बाधा डालने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी, जबकि ग्रामीण इसे स्वास्थ्य के लिए खतरा बता रहे हैं। आपकी क्या राय है? > क्या रिहायशी इलाकों और गांवों के करीब डंपिंग ग्राउंड बनाना सही है? अपनी राय कमेंट बॉक्स में जरूर साझा करें और ऐसी ही लोकल खबरों के लिए हमें फॉलो करें।1
- हादसे में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद डंपर चालक वाहन सहित मौके से फरार हो गया।1
- Full explanation IS code l 456-2000 #civilengineering #iscode #constructionsite #engineeringwork1
- मल्लावां में खड़ी गाड़ी में लगी भीषण आग एक घंटे बाद पाया काबू शार्ट सर्किट के कारण हुवा हादसा। मल्लावां के निकट प्रसिद्ध बाबा सुनासी नाथ मंदिर के पास खड़ी चार पहिया डिजायर गाड़ी में आग लग गई। शार्ट सर्किट के कारण लगी इस आग पर स्थानीय लोगों ने करीब 1 घंटे की मशक्कत के बाद काबू पाया गाड़ी 1 महीने पहले निकाली गई थी यह घटना मल्लावां थाना क्षेत्र के प्रसिद्ध बाबा सुनासी नाथ मंदिर के पास हुई जहां आशीष गुप्ता निवासी तपनौर दर्शन के लिए मंदिर पर गए हुए थे उन्होंने गाड़ी खड़ी करके मंदिर के अंदर गए। बाहर आकर देखा उनकी गाड़ी में आग लग चुकी थी दोपहर का समय था। गाड़ी मालिक आशीष गुप्ता ने बताया कि उनकी गाड़ी एक महीना पहले शोरूम से निकाली गई थी।1
- गोंडा : दो गुटों में हुई जमकर मारपीट छोटे बच्चे भी घायल। वीडियो अब सोशल मीडिया पर हो रहा वायरल।1