देवरड़ गांव में युवक का अपहरण कर मारपीट व जान से मारने की धमकी,मामला दर्ज जुलाना: क्षेत्र के देवरड़ गांव में एक युवक का अपहरण कर उसके साथ मारपीट करने और जान से मारने की धमकी देने का मामला सामने आया है। पुलिस ने शिकायत पर आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। देवरड़ गांव निवासी नीरज ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 16 मार्च को गांव के ही सोनू, मोनू और उनके अन्य साथियों ने उसका अपहरण कर लिया। पीड़ित के अनुसार आरोपी तीन बाइकों पर सवार होकर आए और उसे जबरदस्ती पकड़कर बाइक पर बैठाकर पिल्लूखेड़ा मंडी के पास रेलवे ब्रिज के नीचे एक सुनसान स्थान पर ले गए।नीरज ने बताया कि वहां पहुंचकर आरोपियों ने उसके साथ बुरी तरह मारपीट की। आरोप है कि सोनू, मोनू और उनके साथियों ने डंडों और रॉड से उस पर हमला किया, जिससे उसे गंभीर चोटें आईं। पीड़ित ने यह भी बताया कि एक आरोपी के पास अवैध हथियार भी था, जिससे उसे डराया-धमकाया गया। घटना के दौरान वहां से गुजर रहे राहगीरों ने बीच-बचाव कर किसी तरह युवक को आरोपियों के चंगुल से छुड़ाया। इसके बाद घायल अवस्था में उसे जींद के नागरिक अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसकी गंभीर हालत को देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद उसे रोहतक पीजीआई रेफर कर दिया।घटना के बाद आरोपी युवक को जान से मारने की धमकी देते हुए मौके से फरार हो गए। पुलिस ने पीड़ित की शिकायत के आधार पर संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है और आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।

- धौरहरा में मौत का खेल: ओवरलोड ट्रकों ने ली जानें, प्रशासन मौन! लखीमपुर खीरी की धौरहरा तहसील एक बार फिर खून से लाल हो गई। दाहोरा पुल पर गन्ने से भरी ओवरलोड ट्रक पलट गई, जिसमें लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। सवाल वही—आखिर जिम्मेदार कौन? आए दिन ओवरलोड वाहन सड़कों पर दौड़ रहे हैं, नियमों को कुचलते हुए। खबरें लगातार चलती रहीं, शिकायतें होती रहीं, लेकिन प्रशासन मानो गहरी नींद में सोया है। न चेकिंग, न सख्ती—बस हादसों का इंतजार! क्या जिम्मेदार अधिकारी किसी और बड़े हादसे का इंतजार कर रहे हैं? आखिर कब जागेगा प्रशासन? कब इन मौत के सौदागरों पर कसेगा शिकंजा? धौरहरा की सड़कों पर अब डर है, गुस्सा है और एक ही मांग—तुरंत कार्रवाई, नहीं तो जवाब दो! हक की आवाज न्यूज़ चैनल संपादक ऑल इंडिया प्रेस महापात्रा सन्नो आचार्य 90058991491
- #बाबा बालक नाथ सीनियर सेकेंडरी स्कूल में होगी शूटिंग अकादमी #जिसमे योगेश सिंह अंतर्राष्ट्रीय खिलाडी देंगे प्रशिक्षण1
- सफीदों के बागडू कलां गांव में सुरेश नाम के एक व्यक्ति ने अपने दोनों पत्नियों को मारने की कोशिश की जिन में पहली पत्नी की मौके पर ही मौत हो गई वहीं दूसरी पत्नी गंभीर रूप से घायल है जिसे पुलिस द्वारा सफीदों के अस्पताल में पहुंच गया जहां डॉक्टरों ने उन्हें पीजीआइएमएस रोहतक के लिए रेफर कर दिया । सरफाबाद चौकी इंचार्ज दिलबाग सिंह ने बताया कि सूचना मिली थी सुरेश पुत्र राम सिंह निवासी बांगडू कलां ने अपनी पहले वाली पत्नी और जो अभी जो दूसरी पत्नी है उनको तेज धारदार हथियार से चोटें मारी हैं । पुलिस मौके पर पहुंची और देखा कि जो पहली पत्नी थी वह मृत अवस्था में पड़ी है वह जो दूसरी पत्नी है वह गंभीर रूप से घायल है । सफीदों थाना एसएचओ मौके पर पहुंचे जिनकी गाड़ी से दूसरी पत्नी हस्पताल लेकर आए । यहां से डॉक्टर ने पीजीआईएमएस रोहतक के लिए रेफर कर दिया । पुलिस ने घायल महिला से पूछने की कोशिश की लेकिन वह काफी गंभीर हालत में है और कुछ बोल नहीं पा रही है । आरोपी सुरेश मौके पर नहीं मिला । हम दूसरी पत्नी के बारे में अभी इतना पता चला है कि वह 2 मार्च को माला डालकर लाया है । बताया जा रहा है कि पहली पत्नी को बच्चे नहीं होने बताए जा रहे है ।घायल अवस्थामें महिला को सर्वप्रथम बढ़ाने की कोशिश की है अब जाकर देखा जाएगा कि वह मौके से क्या बरामद होता है । वहीं जांच टीम को भी बुलाया गया है । जो उस जगह से साक्ष्य जुटाएगी । परिजनों को सूचित किया जा चुका है और जांच जारी है ।1
- haryana song1
- Post by PPT News1
- अनदेखे राजस्थान पुलिस ने हरियाणा रोडवेज ड्राइवर के लगाया ड्रिंक पी कर बस चलाने का आरोप। फिर क्या हुआ पूरा मामला देखे....1
- Post by PPT News1
- उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के चारबाग रेलवे स्टेशन पर जीआरपी ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक सनसनीखेज मामले का खुलासा किया है। वाराणसी से अहमदाबाद जा रही साबरमती एक्सप्रेस के फर्स्ट एसी कोच में सफर कर रही एक मेडिकल छात्रा के साथ दुष्कर्म की कोशिश का मामला सामने आया है। आरोप है कि सहयात्री ने पहले छात्रा को नशीला पदार्थ देने की कोशिश की, और विरोध करने पर छेड़छाड़ करते हुए उसे जबरन दबोच लिया। छात्रा के शोर मचाने और उसकी मां द्वारा सोशल मीडिया पर तत्काल मदद मांगने के बाद, ट्रेन के लखनऊ पहुंचते ही जीआरपी ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। इस घटना ने ट्रेन के सबसे सुरक्षित माने जाने वाले फर्स्ट एसी कोच की सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।1
- Post by Sandeep sheoran1