logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

भारत कौशल प्रतियोगिता 2026-27: एटा में पंजीकरण को लेकर CDO ने की बैठक, 15 सितंबर अंतिम तिथि.. #ETAH एटा- भारत कौशल प्रतियोगिता 2026-27: एटा में पंजीकरण को लेकर CDO ने की बैठक, 15 सितंबर अंतिम तिथि.. ➡️ भारत कौशल प्रतियोगिता-2026-27 में अधिक से अधिक युवाओं की भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए आज विकास भवन के शताक्षी सभागार में CDO राजेंद्र प्रसाद मिश्र* की अध्यक्षता में बैठक हुई.. ➡️ बैठक में जिला समन्वयक डॉ. मो. आसिफ ने बताया कि मिशन निदेशक लखनऊ के निर्देश पर 63 अलग-अलग स्किल में प्रतिभागियों का पंजीकरण Skill India Digital Hub (SIDH) पोर्टल पर किया जा रहा है.. ➡️ CDO ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि योग्य युवाओं को जागरूक कर 15 सितंबर 2026 से पहले पंजीकरण कराया जाए। उन्होंने कहा ये प्रतियोगिता युवाओं को राज्य और राष्ट्रीय स्तर पर अपनी प्रतिभा दिखाने का बड़ा मंच है.. #EtahNews #IndiaSkill2026 #CDO_Etah #SkillIndia #SIDH_Portal #YuvaKaushal #Etah #UP_SkillDevelopment #amupdate

2 days ago
user_Vinit Kumar
Vinit Kumar
अलीगंज, एटा, उत्तर प्रदेश•
2 days ago
f792fcfd-5634-4285-af38-f57e76a273bd

भारत कौशल प्रतियोगिता 2026-27: एटा में पंजीकरण को लेकर CDO ने की बैठक, 15 सितंबर अंतिम तिथि.. #ETAH एटा- भारत कौशल प्रतियोगिता 2026-27: एटा में पंजीकरण को लेकर CDO ने की बैठक, 15 सितंबर अंतिम तिथि.. ➡️ भारत कौशल प्रतियोगिता-2026-27 में अधिक से अधिक युवाओं की भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए आज विकास भवन के शताक्षी सभागार में CDO राजेंद्र प्रसाद मिश्र* की अध्यक्षता में बैठक हुई.. ➡️ बैठक में जिला समन्वयक डॉ. मो. आसिफ ने बताया कि मिशन निदेशक लखनऊ के निर्देश पर 63 अलग-अलग स्किल में प्रतिभागियों का पंजीकरण Skill India Digital Hub (SIDH) पोर्टल पर किया जा रहा है.. ➡️ CDO ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि योग्य युवाओं को जागरूक कर 15 सितंबर 2026 से पहले पंजीकरण कराया जाए। उन्होंने कहा ये प्रतियोगिता युवाओं को राज्य और राष्ट्रीय स्तर पर अपनी प्रतिभा दिखाने का बड़ा मंच है.. #EtahNews #IndiaSkill2026 #CDO_Etah #SkillIndia #SIDH_Portal #YuvaKaushal #Etah #UP_SkillDevelopment #amupdate

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • सत्ता की खनक, दमकल विभाग की गाड़ी धो रही कर, बेलगाम सरकार रवेन्द्र जादौन की खास रिपोर्ट *मध्य प्रदेश :- इसे कहते हैं सत्ता की हनक- गजब के ठाठ हैं भाजपा के विधायक साहब के.....* आरोप है कि सिंगरौली के भाजपा विधायक रामनिवास शाह की निजी कार फायर ब्रिगेड वाहन से धोई गई
    1
    सत्ता की खनक, दमकल विभाग की गाड़ी धो  रही कर, बेलगाम सरकार
रवेन्द्र जादौन की खास रिपोर्ट
*मध्य प्रदेश :- इसे कहते हैं सत्ता की हनक- गजब के ठाठ हैं भाजपा के विधायक साहब के.....* 
आरोप है कि सिंगरौली के भाजपा विधायक रामनिवास शाह की निजी कार फायर ब्रिगेड वाहन से धोई गई
    user_Ravendra Jadon पत्रकार
    Ravendra Jadon पत्रकार
    Farmer अलीगंज, एटा, उत्तर प्रदेश•
    4 hrs ago
  • एटा में जुआ खेलते 11 आरोपी गिरफ्तार, ₹1.02 लाख नकद और छह मोबाइल बरामद एटा। अवैध जुआ एवं सट्टे के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना कोतवाली नगर पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने विजय नगर कॉलोनी स्थित एक मकान में जुआ खेलते हुए 11 आरोपियों को गिरफ्तार किया। मौके से ₹1,02,800 की नकदी, ताश के पत्ते और छह मोबाइल फोन बरामद किए गए हैं। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एटा डॉ. इलामारन जी. के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक एटा श्री श्वेताभ पाण्डेय एवं अपर पुलिस अधीक्षक अपराध श्री योगेंद्र सिंह के निकट पर्यवेक्षण तथा क्षेत्राधिकारी नगर कीर्तिका सिंह के कुशल नेतृत्व में अवैध जुआ एवं सट्टे के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में 27 अगस्त 2026 को करीब 12:10 बजे थाना कोतवाली नगर पुलिस ने विजय नगर कॉलोनी में राकेश पुत्र शैतान सिंह के मकान के अंदर छापेमारी की। पुलिस के अनुसार, मौके पर 11 लोग जुआ खेलते पाए गए, जिन्हें गिरफ्तार कर लिया गया। तलाशी एवं फड़ से ₹1,02,800 नकद, ताश के पत्ते तथा छह मोबाइल फोन बरामद किए गए। बरामदगी में तीन नई गड्डी ताश के पत्तों की भी जानकारी दी गई है। पुलिस ने गिरफ्तार आरोपियों के विरुद्ध थाना कोतवाली नगर में मु0अ0सं0 403/26, धारा 3/4 सार्वजनिक जुआ अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर आवश्यक वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी है। गिरफ्तार आरोपियों में कमल, रामनरेश, राजेश, राकेश, वैभव उर्फ मोन्टी, विकेश, मानपाल, संजीव, कुवरपाल, मोहित और शैलेन्द्र सिंह शामिल हैं। सभी आरोपी जनपद एटा के विभिन्न मोहल्लों के निवासी बताए गए हैं। कार्रवाई करने वाली पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक धर्मेन्द्र सिंह पंवार, उपनिरीक्षक अंकुश राघव, उपनिरीक्षक पारस त्यागी, उपनिरीक्षक कर्ण सिंह, हेड कांस्टेबल अनिल तथा कांस्टेबल टिंकू, प्रदीप और सिचांत शामिल रहे।
    3
    एटा में जुआ खेलते 11 आरोपी गिरफ्तार, ₹1.02 लाख नकद और छह मोबाइल बरामद
एटा। अवैध जुआ एवं सट्टे के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना कोतवाली नगर पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने विजय नगर कॉलोनी स्थित एक मकान में जुआ खेलते हुए 11 आरोपियों को गिरफ्तार किया। मौके से ₹1,02,800 की नकदी, ताश के पत्ते और छह मोबाइल फोन बरामद किए गए हैं।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एटा डॉ. इलामारन जी. के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक एटा श्री श्वेताभ पाण्डेय एवं अपर पुलिस अधीक्षक अपराध श्री योगेंद्र सिंह के निकट पर्यवेक्षण तथा क्षेत्राधिकारी नगर कीर्तिका सिंह के कुशल नेतृत्व में अवैध जुआ एवं सट्टे के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है।
इसी क्रम में 27 अगस्त 2026 को करीब 12:10 बजे थाना कोतवाली नगर पुलिस ने विजय नगर कॉलोनी में राकेश पुत्र शैतान सिंह के मकान के अंदर छापेमारी की। पुलिस के अनुसार, मौके पर 11 लोग जुआ खेलते पाए गए, जिन्हें गिरफ्तार कर लिया गया। तलाशी एवं फड़ से ₹1,02,800 नकद, ताश के पत्ते तथा छह मोबाइल फोन बरामद किए गए। बरामदगी में तीन नई गड्डी ताश के पत्तों की भी जानकारी दी गई है।
पुलिस ने गिरफ्तार आरोपियों के विरुद्ध थाना कोतवाली नगर में मु0अ0सं0 403/26, धारा 3/4 सार्वजनिक जुआ अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर आवश्यक वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी है।
गिरफ्तार आरोपियों में कमल, रामनरेश, राजेश, राकेश, वैभव उर्फ मोन्टी, विकेश, मानपाल, संजीव, कुवरपाल, मोहित और शैलेन्द्र सिंह शामिल हैं। सभी आरोपी जनपद एटा के विभिन्न मोहल्लों के निवासी बताए गए हैं।
कार्रवाई करने वाली पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक धर्मेन्द्र सिंह पंवार, उपनिरीक्षक अंकुश राघव, उपनिरीक्षक पारस त्यागी, उपनिरीक्षक कर्ण सिंह, हेड कांस्टेबल अनिल तथा कांस्टेबल टिंकू, प्रदीप और सिचांत शामिल रहे।
    user_Amit Gupta Ptrkar Etah
    Amit Gupta Ptrkar Etah
    Newspaper publisher अलीगंज, एटा, उत्तर प्रदेश•
    6 hrs ago
  • एटा। मंत्री ने किया फोन, एटा के डीएम ने नहीं उठाया कॉल, फिर मंत्री ने जताई नाराजगी।
    1
    एटा। मंत्री ने किया फोन, एटा के डीएम ने नहीं उठाया कॉल, फिर मंत्री ने जताई नाराजगी।
    user_पत्रकार विपिन शाक्य
    पत्रकार विपिन शाक्य
    Newspaper publisher अलीगंज, एटा, उत्तर प्रदेश•
    6 hrs ago
  • बेवर –ईद मिलादुन्नबी (बारावफात) के पावन अवसर पर पैगंबर हजरत मोहम्मद साहब के 1501वें जन्मदिवस की खुशी में बुधवार को बेवर नगर में जुलूस-ए-मोहम्मदी निकाला गया। नगर के मोहल्ला ब्राह्मनान, धनकरी, इटावा रोड, चमनगंज सहित विभिन्न मोहल्लों की मस्जिदों से जुलूस निकाले गए। इनमें बड़ी संख्या में मुस्लिम समाज के लोग शामिल हुए। जुलूस विभिन्न मार्गों से होता हुआ नगर के प्रमुख रास्तों से गुजरा और बेवर ईदगाह पहुंचा, जहां इसका समापन किया गया। जुलूस के दौरान लोगों में उत्साह और उल्लास का माहौल दिखाई दिया। लोगों ने शांतिपूर्ण ढंग से जुलूस में शामिल होकर ईद मिलादुन्नबी की खुशी मनाई। जुलूस को लेकर स्थानीय पुलिस प्रशासन पूरी तरह अलर्ट रहा। बेवर सिटी इंचार्ज शैलेश निगम पुलिस बल के साथ सुरक्षा व्यवस्था में मुस्तैद रहे। जुलूस के मार्गों पर पुलिस कर्मियों की तैनाती की गई और पूरे कार्यक्रम के दौरान सुरक्षा व्यवस्था पर नजर रखी गई।:::
    2
    बेवर –ईद मिलादुन्नबी (बारावफात) के पावन अवसर पर पैगंबर हजरत मोहम्मद साहब के 1501वें जन्मदिवस की खुशी में बुधवार को बेवर नगर में जुलूस-ए-मोहम्मदी निकाला गया। नगर के मोहल्ला ब्राह्मनान, धनकरी, इटावा रोड, चमनगंज सहित विभिन्न मोहल्लों की मस्जिदों से जुलूस निकाले गए। इनमें बड़ी संख्या में मुस्लिम समाज के लोग शामिल हुए।
जुलूस विभिन्न मार्गों से होता हुआ नगर के प्रमुख रास्तों से गुजरा और बेवर ईदगाह पहुंचा, जहां इसका समापन किया गया। जुलूस के दौरान लोगों में उत्साह और उल्लास का माहौल दिखाई दिया। लोगों ने शांतिपूर्ण ढंग से जुलूस में शामिल होकर ईद मिलादुन्नबी की खुशी मनाई।
जुलूस को लेकर स्थानीय पुलिस प्रशासन पूरी तरह अलर्ट रहा। बेवर सिटी इंचार्ज शैलेश निगम पुलिस बल के साथ सुरक्षा व्यवस्था में मुस्तैद रहे। जुलूस के मार्गों पर पुलिस कर्मियों की तैनाती की गई और पूरे कार्यक्रम के दौरान सुरक्षा व्यवस्था पर नजर रखी गई।:::
    user_Akhalesh Kumar
    Akhalesh Kumar
    Indian Grocery Shop भोगाँव, मैनपुरी, उत्तर प्रदेश•
    12 hrs ago
  • बूलगढ़ी बिटिया कांड में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! यूपी सरकार को 3 महीने में पीड़ित परिवार को नोएडा/गाजियाबाद में घर और एक सदस्य को सरकारी नौकरी देने का आदेश! 🚨 बूलगढ़ी बिटिया कांड में बड़ा फैसला: हाईकोर्ट का यूपी सरकार को आदेश इलाहाबाद हाईकोर्ट ने हाथरस के बहुचर्चित बूलगढ़ी बिटिया कांड में पीड़ित दलित परिवार के पुनर्वास को लेकर बड़ा आदेश दिया है। कोर्ट ने यूपी सरकार को निर्देश दिया है कि 3 महीने के भीतर पीड़ित परिवार को नोएडा या गाजियाबाद में घर और परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी उपलब्ध कराने की व्यवस्था की जाए। पीड़ित परिवार सुरक्षा कारणों से अलीगढ़, एटा या कासगंज में रहने को तैयार नहीं था। इसके बावजूद यूपी सरकार इन्हीं जिलों में घर देने पर जोर दे रही थी। हाईकोर्ट ने सरकार के इस रुख को अड़ियल रवैया बताते हुए 22 फरवरी 2025 के आदेश को रद्द कर दिया। जस्टिस राजन रॉय और जस्टिस जसप्रीत सिंह की पीठ ने यह फैसला सुनाया। 📌 क्या है बूलगढ़ी कांड? 14 सितंबर 2020 को हाथरस के बूलगढ़ी गांव में एक दलित युवती के साथ कथित गैंगरेप का मामला सामने आया था। मामले में चार आरोपियों—लवकुश, रामू, रवि और संदीप—के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया था। 29 सितंबर 2020 को दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में इलाज के दौरान पीड़िता की मौत हो गई थी। अब हाईकोर्ट के आदेश के बाद यूपी सरकार को नोएडा/गाजियाबाद में परिवार के पुनर्वास और एक सदस्य को नौकरी की व्यवस्था करनी होगी। आप इस हाईकोर्ट के फैसले को कैसे देखते हैं? कमेंट में अपनी राय जरूर बताएं। #Hathras #Boolgarhi #HathrasCase #AllahabadHighCourt #HighCourt #UttarPradesh #UPNews #BreakingNews #DalitFamily #Justice #HindNews247
    1
    बूलगढ़ी बिटिया कांड में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला!
यूपी सरकार को 3 महीने में पीड़ित परिवार को नोएडा/गाजियाबाद में घर और एक सदस्य को सरकारी नौकरी देने का आदेश!
🚨 बूलगढ़ी बिटिया कांड में बड़ा फैसला: हाईकोर्ट का यूपी सरकार को आदेश
इलाहाबाद हाईकोर्ट ने हाथरस के बहुचर्चित बूलगढ़ी बिटिया कांड में पीड़ित दलित परिवार के पुनर्वास को लेकर बड़ा आदेश दिया है।
कोर्ट ने यूपी सरकार को निर्देश दिया है कि 3 महीने के भीतर पीड़ित परिवार को नोएडा या गाजियाबाद में घर और परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी उपलब्ध कराने की व्यवस्था की जाए।
पीड़ित परिवार सुरक्षा कारणों से अलीगढ़, एटा या कासगंज में रहने को तैयार नहीं था। इसके बावजूद यूपी सरकार इन्हीं जिलों में घर देने पर जोर दे रही थी। हाईकोर्ट ने सरकार के इस रुख को अड़ियल रवैया बताते हुए 22 फरवरी 2025 के आदेश को रद्द कर दिया।
जस्टिस राजन रॉय और जस्टिस जसप्रीत सिंह की पीठ ने यह फैसला सुनाया।
📌 क्या है बूलगढ़ी कांड?
14 सितंबर 2020 को हाथरस के बूलगढ़ी गांव में एक दलित युवती के साथ कथित गैंगरेप का मामला सामने आया था। मामले में चार आरोपियों—लवकुश, रामू, रवि और संदीप—के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया था। 29 सितंबर 2020 को दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में इलाज के दौरान पीड़िता की मौत हो गई थी।
अब हाईकोर्ट के आदेश के बाद यूपी सरकार को नोएडा/गाजियाबाद में परिवार के पुनर्वास और एक सदस्य को नौकरी की व्यवस्था करनी होगी।
आप इस हाईकोर्ट के फैसले को कैसे देखते हैं? कमेंट में अपनी राय जरूर बताएं।
#Hathras #Boolgarhi #HathrasCase #AllahabadHighCourt #HighCourt #UttarPradesh #UPNews #BreakingNews #DalitFamily #Justice #HindNews247
    user_Hind News
    Hind News
    Classified ads newspaper publisher मैनपुरी, मैनपुरी, उत्तर प्रदेश•
    2 hrs ago
  • #Etah विजय नगर कॉलोनी में जुए के अड्डे पर पुलिस की छापेमारी, जुआरी दबोचे #etahcity #jsknewsindia #etahfeed #viralreelsシ #VIRALNEWSTODAY #viralreelschallenge
    1
    #Etah विजय नगर कॉलोनी में जुए के अड्डे पर पुलिस की छापेमारी, जुआरी दबोचे
 #etahcity #jsknewsindia #etahfeed #viralreelsシ #VIRALNEWSTODAY #viralreelschallenge
    user_पत्रकार विपिन शाक्य
    पत्रकार विपिन शाक्य
    Newspaper publisher अलीगंज, एटा, उत्तर प्रदेश•
    8 hrs ago
  • मैनपुरी ब्रेकिंग करहल-सिरसागंज मार्ग किनारे नवजात का शव मिलने से मचा हड़कंप थाना करहल-सिरसागंज मार्ग के किनारे गुरुवार को करीब चार से पांच दिन के नवजात शिशु का शव मिलने से सनसनी फैल गई सड़क किनारे शव पड़ा देख ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी सूचना मिलते ही करहल और बरनाहल पुलिस मौके पर पहुंची पुलिस ने नवजात के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ करने के साथ ही यह पता लगाने में जुटी है कि नवजात को सड़क किनारे कौन छोड़कर गया आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों और अन्य साक्ष्यों के आधार पर भी जांच की जा रही है फिलहाल नवजात की पहचान और उसे सड़क किनारे छोड़े जाने की वजह स्पष्ट नहीं हो सकी है पोस्टमार्टम रिपोर्ट और पुलिस जांच के बाद ही मामले की पूरी स्थिति साफ हो पाए गी पूरा मामला करहल थाना क्षेत्र के दिहुली निकट शाहजहांपुर का मामला
    1
    मैनपुरी ब्रेकिंग

करहल-सिरसागंज मार्ग किनारे नवजात का शव मिलने से मचा हड़कंप

थाना करहल-सिरसागंज मार्ग के किनारे गुरुवार को करीब चार से पांच दिन के नवजात शिशु का शव मिलने से सनसनी फैल गई

सड़क किनारे शव पड़ा देख ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी

सूचना मिलते ही करहल और बरनाहल पुलिस मौके पर पहुंची

पुलिस ने नवजात के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है

पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ करने के साथ ही यह पता लगाने में जुटी है कि नवजात को सड़क किनारे कौन छोड़कर गया

आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों और अन्य साक्ष्यों के आधार पर भी जांच की जा रही है

फिलहाल नवजात की पहचान और उसे सड़क किनारे छोड़े जाने की वजह स्पष्ट नहीं हो सकी है

पोस्टमार्टम रिपोर्ट और पुलिस जांच के बाद ही मामले की पूरी स्थिति साफ हो पाए गी

पूरा मामला  करहल थाना क्षेत्र के  दिहुली निकट शाहजहांपुर का मामला
    user_KARHAL BULLETIN NEWS
    KARHAL BULLETIN NEWS
    मैनपुरी, मैनपुरी, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
  • प्यारपुर में मोबाइल चोरी के आरोप में राजमिस्त्री की संदिग्ध मौत, परिजनों ने पीट-पीटकर हत्या का लगाया आरोप मैनपुरी। कोतवाली क्षेत्र के ग्राम प्यारपुर में एक राजमिस्त्री की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत से सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान चंद्रपाल पुत्र पोतीराम के रूप में हुई है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत की वास्तविक वजह स्पष्ट हो सकेगी। वहीं मृतक के भाई ने पड़ोस में रहने वाले कुछ लोगों पर गंभीर आरोप लगाए हैं। आरोप है कि मोबाइल चोरी के शक में चंद्रपाल के साथ मारपीट की गई और पीट-पीटकर उसकी हत्या कर दी गई। परिजनों का यह भी आरोप है कि हत्या के बाद चंद्रपाल के शव को फांसी पर लटका दिया गया, ताकि घटना को आत्महत्या का रूप दिया जा सके। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के बाद ही यह स्पष्ट हो सकेगा कि चंद्रपाल की मौत किन परिस्थितियों में हुई। पुलिस द्वारा परिजनों की तहरीर और लगाए गए आरोपों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जा रही है।
    1
    प्यारपुर में मोबाइल चोरी के आरोप में राजमिस्त्री की संदिग्ध मौत, परिजनों ने पीट-पीटकर हत्या का लगाया आरोप

मैनपुरी। कोतवाली क्षेत्र के ग्राम प्यारपुर में एक राजमिस्त्री की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत से सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान चंद्रपाल पुत्र पोतीराम के रूप में हुई है।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत की वास्तविक वजह स्पष्ट हो सकेगी।

वहीं मृतक के भाई ने पड़ोस में रहने वाले कुछ लोगों पर गंभीर आरोप लगाए हैं। आरोप है कि मोबाइल चोरी के शक में चंद्रपाल के साथ मारपीट की गई और पीट-पीटकर उसकी हत्या कर दी गई। परिजनों का यह भी आरोप है कि हत्या के बाद चंद्रपाल के शव को फांसी पर लटका दिया गया, ताकि घटना को आत्महत्या का रूप दिया जा सके।

फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के बाद ही यह स्पष्ट हो सकेगा कि चंद्रपाल की मौत किन परिस्थितियों में हुई। पुलिस द्वारा परिजनों की तहरीर और लगाए गए आरोपों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जा रही है।
    user_Mainpuri explorer
    Mainpuri explorer
    मैनपुरी, मैनपुरी, उत्तर प्रदेश•
    4 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.