logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

भीम आर्मी की बैठक में सामाजिक एकता और युवाओं की भागीदारी बढ़ाने पर जोर मित्रपुरा, सवाई माधोपुर भीम आर्मी भारत एकता मिशन के तत्वावधान में मित्रपुरा क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में सामाजिक एकता को मजबूत करने और युवाओं की भागीदारी बढ़ाने को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। बैठक में आगामी डॉ. भीमराव आंबेडकर जयंती (14 अप्रैल) के कार्यक्रमों की तैयारियों पर विशेष फोकस किया गया। जिला स्तरीय टीम सहित कई पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे। संगठन विस्तार और समाज मे जागरूकता फैलाने को लेकर रणनीति बनाई गई। पदाधिकारियों ने अधिक से अधिक लोगों से कार्यक्रम में भाग लेने और बाबा साहब के विचारों को जन-जन तक पहुंचाने की अपील की

11 hrs ago
user_जनहित आवाज
जनहित आवाज
Newsagent खंडर, सवाई माधोपुर, राजस्थान•
11 hrs ago
25509b27-0a78-4757-bee5-6c65b8224a6c

भीम आर्मी की बैठक में सामाजिक एकता और युवाओं की भागीदारी बढ़ाने पर जोर मित्रपुरा, सवाई माधोपुर भीम आर्मी भारत एकता मिशन के तत्वावधान में मित्रपुरा क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में सामाजिक एकता को मजबूत करने और युवाओं की भागीदारी बढ़ाने को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। बैठक में आगामी डॉ. भीमराव आंबेडकर जयंती (14 अप्रैल) के कार्यक्रमों की तैयारियों पर विशेष फोकस किया गया। जिला स्तरीय टीम सहित कई पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे। संगठन विस्तार और समाज मे जागरूकता फैलाने को लेकर रणनीति बनाई गई। पदाधिकारियों ने अधिक से अधिक लोगों से कार्यक्रम में भाग लेने और बाबा साहब के विचारों को जन-जन तक पहुंचाने की अपील की

More news from Rajasthan and nearby areas
  • सवाई माधोपुर, 30 मार्च। बिजली, पानी, सड़क, शिक्षा, चिकित्सा, सम्पर्क पोर्टल, बजट घोषणाओं सहित आवश्यक सेवाओं की साप्ताहिक समीक्षा बैठक सोमवार को जिला कलक्टर काना राम की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट परिसर स्थित भारत निर्माण राजीव गांधी सेवा केन्द्र में आयोजित हुई। जिला कलक्टर ने सम्पर्क पोर्टल (सीएम-हैल्पलाइन 181) की समीक्षा करते हुए पोर्टल पर प्राप्त परिवादों का समयबद्ध और संतुष्टिपूर्ण निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश संबंधित विभागीय अधिकारियों को प्रदान किए। उन्होंने सभी उपखण्ड अधिकारियों से जनगणना-2027 की तैयारियों की जानकारी लेते हुए प्रत्येक ब्लॉक स्तर पर गतिविधियों की तैयारियां करने तथा कार्मिकों को समुचित प्रशिक्षण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने समस्त अधिकारियों को निर्देश दिए कि प्रत्येक माह अपने-अपने विभागों का निरीक्षण कर कार्यालय में पाई गई कमियों को दुरस्त किया जाए। उन्होंने सभी विभागीय अधिकारियों को योजनावार निरीक्षण प्रारूप तैयार कर मॉनिटरिंग करने के निर्देश दिए। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि कार्यालय समय पर जिन कार्यालयों में ताला लगा मिले उनके विरूद्ध सख्त कार्यवाही सुनिश्चित की जाए। उन्होंने मुख्यमंत्री विकसित ग्राम/शहरी वार्ड अभियान का सभी राजीव गांधी सेवा केन्द्रों पर आईईसी पोस्टर बैनर के माध्यम प्रचार-प्रसार करने के निर्देश दिए। साथ ही, उन्होंने सभी ग्राम पंचायतों में ग्राम सभाओं का आयोजन कर गांवों के विकास की कार्ययोजना तैयार करने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए। उन्होंने पंचायतवार कैम्पों का आयोजन कर पट्टा विहीन सभी राजकीय विद्यालयों का पट्टा जारी करने के निर्देश उपखण्ड अधिकारी एवं विकास अधिकारियों को दिए।
    1
    सवाई माधोपुर, 30 मार्च। बिजली, पानी, सड़क, शिक्षा, चिकित्सा, सम्पर्क पोर्टल, बजट घोषणाओं सहित आवश्यक सेवाओं की साप्ताहिक समीक्षा बैठक सोमवार को जिला कलक्टर काना राम की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट परिसर स्थित भारत निर्माण राजीव गांधी सेवा केन्द्र में आयोजित हुई।
जिला कलक्टर ने सम्पर्क पोर्टल (सीएम-हैल्पलाइन 181) की समीक्षा करते हुए पोर्टल पर प्राप्त परिवादों का समयबद्ध और संतुष्टिपूर्ण निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश संबंधित विभागीय अधिकारियों को प्रदान किए। उन्होंने सभी उपखण्ड अधिकारियों से जनगणना-2027 की तैयारियों की जानकारी लेते हुए प्रत्येक ब्लॉक स्तर पर गतिविधियों की तैयारियां करने तथा कार्मिकों को समुचित प्रशिक्षण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
उन्होंने समस्त अधिकारियों को निर्देश दिए कि प्रत्येक माह अपने-अपने विभागों का निरीक्षण कर कार्यालय में पाई गई कमियों को दुरस्त किया जाए। उन्होंने सभी विभागीय अधिकारियों को योजनावार निरीक्षण प्रारूप तैयार कर मॉनिटरिंग करने के निर्देश दिए। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि कार्यालय समय पर जिन कार्यालयों में ताला लगा मिले उनके विरूद्ध सख्त कार्यवाही सुनिश्चित की जाए।
उन्होंने मुख्यमंत्री विकसित ग्राम/शहरी वार्ड अभियान का सभी राजीव गांधी सेवा केन्द्रों पर आईईसी पोस्टर बैनर के माध्यम प्रचार-प्रसार करने के निर्देश दिए। साथ ही, उन्होंने सभी ग्राम पंचायतों में ग्राम सभाओं का आयोजन कर गांवों के विकास की कार्ययोजना तैयार करने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए। उन्होंने पंचायतवार कैम्पों का आयोजन कर पट्टा विहीन सभी राजकीय विद्यालयों का पट्टा जारी करने के निर्देश उपखण्ड अधिकारी एवं विकास अधिकारियों को दिए।
    user_Rakesh Agarwal
    Rakesh Agarwal
    पत्रकारिता Sawai Madhopur, Rajasthan•
    7 hrs ago
  • Post by Noshad ahmad qureshi
    1
    Post by Noshad ahmad qureshi
    user_Noshad ahmad qureshi
    Noshad ahmad qureshi
    INDIA News 28 M.P. Sheopur श्योपुर, श्योपुर, मध्य प्रदेश•
    5 hrs ago
  • कुड़गांव थाना पुलिस द्वारा ग्राम रक्षक सीएलजी मेंबर के सहयोग से थाना परिसर में पक्षियों के लिए परिंडे बांधे गए व पशु पक्षियों पर्यावरण और प्रकृति की संरक्षण की शपथ ली गई
    1
    कुड़गांव थाना पुलिस द्वारा ग्राम रक्षक सीएलजी मेंबर के सहयोग से थाना परिसर में पक्षियों के लिए परिंडे बांधे गए व पशु पक्षियों पर्यावरण और प्रकृति की संरक्षण की शपथ ली गई
    user_Uttam Kumar Meena
    Uttam Kumar Meena
    Media and information sciences faculty गंगापुर, सवाई माधोपुर, राजस्थान•
    3 hrs ago
  • उनियारा/टोंक। पिछले चौबीस घंटों से बदले मौसम के मिजाज ने क्षेत्र के किसानों की कमर तोड़ दी है। रविवार देर शाम और आज सुबह हुई मूसलाधार बारिश के साथ गिरे बेर के आकार के ओलों ने खेतों में खड़ी 'सोना' उगलती फसलों को जमींदोज कर दिया है। उनियारा, अलीगढ़, काकोड़ और आसपास के ग्रामीण अंचलों में प्रकृति के इस कहर से चारों ओर बर्बादी का मंजर दिखाई दे रहा है। ​पककर तैयार थी फसल, अब बिछी है मिट्टी में क्षेत्र में इस बार गेहूं, सरसों और चने की बंपर पैदावार की उम्मीद थी। अधिकांश खेतों में फसल पककर तैयार खड़ी थी और कुछ जगहों पर कटाई का कार्य शुरू ही हुआ था। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, अचानक आए अंधड़ और ओलावृष्टि ने चंद मिनटों में ही सब कुछ तबाह कर दिया। ओलों की मार से सरसों की फलियां टूटकर खेत में गिर गई हैं और गेहूं की बालियां टूटकर बिखर गई हैं। ​किसानों के छलके आंसू: "अब कैसे चुकेगा कर्ज?" प्रभावित गांव के एक पीड़ित किसान ने रूंधे गले से बताया, "हमने खून-पसीना एक कर फसल को पाला था। खाद-बीज के लिए साहूकारों से कर्ज लिया था, उम्मीद थी कि इस बार फसल अच्छी होगी तो कर्ज उतर जाएगा। लेकिन कुदरत ने एक झटके में हमें सड़क पर ला दिया।" ​प्रशासन से मुआवजे की गुहार घटना की सूचना मिलते ही क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों और किसान संगठनों ने गहरा दुख जताया है। किसानों ने राज्य सरकार और जिला प्रशासन से मांग की है कि: ​तत्काल विशेष गिरदावरी (सर्वेक्षण) के आदेश दिए जाएं। ​फसल बीमा योजना का लाभ बिना किसी जटिल प्रक्रिया के दिलाया जाए। ​प्रभावित किसानों को उचित आर्थिक मुआवजा देकर राहत प्रदान की जाए। ​प्रमुख सुर्खियां (Sub-Headlines): ​सफेद चादर में लिपटे खेत: ओलावृष्टि इतनी भीषण थी कि कुछ ही समय में खेत बर्फ की सफेद चादर से ढक गए। ​पशुचारे का भी संकट: फसलों के साथ-साथ चारे के बर्बाद होने से पशुपालकों की चिंता भी बढ़ गई है।
    1
    उनियारा/टोंक। पिछले चौबीस घंटों से बदले मौसम के मिजाज ने क्षेत्र के किसानों की कमर तोड़ दी है। रविवार देर शाम और आज सुबह हुई मूसलाधार बारिश के साथ गिरे बेर के आकार के ओलों ने खेतों में खड़ी 'सोना' उगलती फसलों को जमींदोज कर दिया है। उनियारा, अलीगढ़, काकोड़ और आसपास के ग्रामीण अंचलों में प्रकृति के इस कहर से चारों ओर बर्बादी का मंजर दिखाई दे रहा है।
​पककर तैयार थी फसल, अब बिछी है मिट्टी में
क्षेत्र में इस बार गेहूं, सरसों और चने की बंपर पैदावार की उम्मीद थी। अधिकांश खेतों में फसल पककर तैयार खड़ी थी और कुछ जगहों पर कटाई का कार्य शुरू ही हुआ था। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, अचानक आए अंधड़ और ओलावृष्टि ने चंद मिनटों में ही सब कुछ तबाह कर दिया। ओलों की मार से सरसों की फलियां टूटकर खेत में गिर गई हैं और गेहूं की बालियां टूटकर बिखर गई हैं।
​किसानों के छलके आंसू: "अब कैसे चुकेगा कर्ज?"
प्रभावित गांव के एक पीड़ित किसान ने रूंधे गले से बताया, "हमने खून-पसीना एक कर फसल को पाला था। खाद-बीज के लिए साहूकारों से कर्ज लिया था, उम्मीद थी कि इस बार फसल अच्छी होगी तो कर्ज उतर जाएगा। लेकिन कुदरत ने एक झटके में हमें सड़क पर ला दिया।"
​प्रशासन से मुआवजे की गुहार
घटना की सूचना मिलते ही क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों और किसान संगठनों ने गहरा दुख जताया है। किसानों ने राज्य सरकार और जिला प्रशासन से मांग की है कि:
​तत्काल विशेष गिरदावरी (सर्वेक्षण) के आदेश दिए जाएं।
​फसल बीमा योजना का लाभ बिना किसी जटिल प्रक्रिया के दिलाया जाए।
​प्रभावित किसानों को उचित आर्थिक मुआवजा देकर राहत प्रदान की जाए।
​प्रमुख सुर्खियां (Sub-Headlines):
​सफेद चादर में लिपटे खेत: ओलावृष्टि इतनी भीषण थी कि कुछ ही समय में खेत बर्फ की सफेद चादर से ढक गए।
​पशुचारे का भी संकट: फसलों के साथ-साथ चारे के बर्बाद होने से पशुपालकों की चिंता भी बढ़ गई है।
    user_Anand Sharma
    Anand Sharma
    उनियारा, टोंक, राजस्थान•
    5 hrs ago
  • अनाथ बेटी सोनम और काजल की शादी से पहले गिरवी रखें मकान को विधायक हंसराज मीणा ने छुड़ाया #wardwiselist #राजस्थान #करौली #सपोटरा #बालौती #karouli
    1
    अनाथ बेटी सोनम और काजल की शादी से पहले गिरवी रखें मकान को विधायक हंसराज मीणा ने छुड़ाया
#wardwiselist
#राजस्थान
#करौली
#सपोटरा
#बालौती #karouli
    user_Rakhi g News
    Rakhi g News
    सम्पादक , राखी गरिमा समाचार पत्र गंगापुर, सवाई माधोपुर, राजस्थान•
    5 hrs ago
  • Post by Anil Kumar journalist
    1
    Post by Anil Kumar journalist
    user_Anil Kumar journalist
    Anil Kumar journalist
    Rajasthan TV news buro chief Gangapur, Sawai Madhopur•
    7 hrs ago
  • लाखेरी - गेहूं खरीद केंद्र पर बार दाने की कमी की मिल रही थी सूचना जिस पर उपखण्ड अधिकारी सुरेंद्र सिंह चौधरी दोपहर बाद अचानक पहुंचे कृषि उपज मंडी,बारदाने को लेकर ली जानकारी और शीघ्र बारदाना उपलब्ध कराने के दिए कहा तथा मौसम खराब के चलते किसानों की फसल खराब नही हो इसको लेकर दिए आवश्यक दिशा निर्देश,इस दौरान केंद्र प्रभारी विजय सिंह, आलोक शर्मा,कौशल गौतम,बादल सिंह,सहित मंडी स्टाफ मौजूद रहा।
    2
    लाखेरी - गेहूं खरीद केंद्र पर बार दाने की कमी की मिल रही थी सूचना जिस पर उपखण्ड अधिकारी सुरेंद्र सिंह चौधरी दोपहर बाद अचानक पहुंचे कृषि उपज मंडी,बारदाने को लेकर ली जानकारी और शीघ्र बारदाना उपलब्ध कराने के दिए कहा तथा मौसम खराब के चलते किसानों की फसल खराब नही हो इसको लेकर दिए आवश्यक दिशा निर्देश,इस दौरान केंद्र प्रभारी विजय सिंह, आलोक शर्मा,कौशल गौतम,बादल सिंह,सहित मंडी स्टाफ मौजूद रहा।
    user_Vishwanath Sharma
    Vishwanath Sharma
    संवाददाता इंद्रगढ़, बूंदी, राजस्थान•
    9 hrs ago
  • Post by Noshad ahmad qureshi
    1
    Post by Noshad ahmad qureshi
    user_Noshad ahmad qureshi
    Noshad ahmad qureshi
    INDIA News 28 M.P. Sheopur श्योपुर, श्योपुर, मध्य प्रदेश•
    8 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.