logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

पुलिस अधीक्षक द्वारा पुलिस कार्यालय पर निर्माण इकाई के प्रभारी व ठेकेदारों के साथ बैठक कर निर्माणाधीन पुलिस भवनों की प्रगति की समीक्षा की गयी_______________________ राघवेन्द्र त्रिपाठी संवाददाता विधान केसरी संत कबीर नगर संत कबीर नगर 10 मार्च 2026, पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगर संदीप कुमार मीना द्वारा पुलिस कार्यालय पर निर्माण इकाई के प्रभारी व ठेकेदारों के साथ बैठक कर निर्माणाधीन पुलिस भवनों की प्रगति की समीक्षा की गयी । जनपद में प्रचलित निर्माणाधीन पुलिस भवनों एवं आधारभूत संरचनाओं की प्रगति की गहन समीक्षा की गई । निर्धारित समयसीमा में निर्माण कार्यों को पूर्ण कर गुणवत्ता सुनिश्चित करने के उद्देश्य से आयोजित इस समीक्षा गोष्ठी में संबंधित निर्माण इकाइयों एवं विभागीय अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए । समीक्षा के दौरान पुलिस लाइन संतकबीरनगर, नवसृजित थाना बेलहरकला, रिजर्व पुलिस लाइन मेहदावल एवं धनघटा, साइबर थाना सहित विभिन्न स्थलों पर निर्माणाधीन आवासीय एवं अनावासीय भवनों, बैरकों एवं विवेचना कक्षों की वर्तमान प्रगति का विस्तृत अवलोकन किया गया। पुलिस अधीक्षक महोदय ने स्पष्ट निर्देश दिए कि समस्त निर्माण कार्यों को निर्धारित समयावधि में पूर्ण करते हुए उच्च गुणवत्ता मानकों का पूर्णतः पालन किया जाए। किसी भी स्तर पर लापरवाही या अनावश्यक विलंब को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने निर्माण इकाइयों को लंबित कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर शीघ्र पूर्ण कराकर हस्तांतरण की प्रक्रिया सुनिश्चित करने के निर्देश दिए, जिससे पुलिस बल को आधुनिक एवं सुव्यवस्थित कार्यस्थल उपलब्ध कराए जा सकें । समीक्षा बैठक में उपस्थित अधिकारियों से नियमित अनुश्रवण एवं मासिक प्रगति रिपोर्ट प्रस्तुत करने को भी कहा गया, ताकि निर्माण परियोजनाओं की निरंतर निगरानी सुनिश्चित की जा सके । पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगर ने कहा कि सुदृढ़ पुलिस अवसंरचना जनपद में कानून व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी । इस दौरान क्षेत्राधिकारी धनघटा अभयनाथ मिश्र, प्रधान लिपिक उमाशंकर, पीआरओ पुलिस अधीक्षक पी0के0गुप्ता सहित अन्य अधिकारी /कर्मचारीगण मौजूद रहे ।

7 hrs ago
user_राघवेंद्र त्रिपाठी राष्ट्रीय म
राघवेंद्र त्रिपाठी राष्ट्रीय म
Media Consultant वाराणसी, गोरखपुर, उत्तर प्रदेश•
7 hrs ago
7d076631-9647-4870-b9f4-88047847086d

पुलिस अधीक्षक द्वारा पुलिस कार्यालय पर निर्माण इकाई के प्रभारी व ठेकेदारों के साथ बैठक कर निर्माणाधीन पुलिस भवनों की प्रगति की समीक्षा की गयी_______________________ राघवेन्द्र त्रिपाठी संवाददाता विधान केसरी संत कबीर नगर संत कबीर नगर 10 मार्च 2026, पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगर संदीप कुमार मीना द्वारा पुलिस कार्यालय पर निर्माण इकाई के प्रभारी व ठेकेदारों के साथ बैठक कर निर्माणाधीन पुलिस भवनों की प्रगति की समीक्षा की गयी । जनपद में प्रचलित निर्माणाधीन पुलिस भवनों एवं आधारभूत संरचनाओं की प्रगति की गहन समीक्षा की गई । निर्धारित समयसीमा में निर्माण कार्यों को पूर्ण कर गुणवत्ता सुनिश्चित करने के उद्देश्य से आयोजित इस समीक्षा गोष्ठी में संबंधित निर्माण इकाइयों एवं विभागीय अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए । समीक्षा के दौरान पुलिस लाइन संतकबीरनगर, नवसृजित थाना बेलहरकला, रिजर्व पुलिस लाइन मेहदावल एवं धनघटा, साइबर थाना सहित विभिन्न स्थलों पर निर्माणाधीन आवासीय एवं अनावासीय भवनों, बैरकों एवं विवेचना कक्षों की वर्तमान प्रगति का विस्तृत

52fdb336-d974-46b5-b30a-3e0e5950ad1f

अवलोकन किया गया। पुलिस अधीक्षक महोदय ने स्पष्ट निर्देश दिए कि समस्त निर्माण कार्यों को निर्धारित समयावधि में पूर्ण करते हुए उच्च गुणवत्ता मानकों का पूर्णतः पालन किया जाए। किसी भी स्तर पर लापरवाही या अनावश्यक विलंब को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने निर्माण इकाइयों को लंबित कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर शीघ्र पूर्ण कराकर हस्तांतरण की प्रक्रिया सुनिश्चित करने के निर्देश दिए, जिससे पुलिस बल को आधुनिक एवं सुव्यवस्थित कार्यस्थल उपलब्ध कराए जा सकें । समीक्षा बैठक में उपस्थित अधिकारियों से नियमित अनुश्रवण एवं मासिक प्रगति रिपोर्ट प्रस्तुत करने को भी कहा गया, ताकि निर्माण परियोजनाओं की निरंतर निगरानी सुनिश्चित की जा सके । पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगर ने कहा कि सुदृढ़ पुलिस अवसंरचना जनपद में कानून व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी । इस दौरान क्षेत्राधिकारी धनघटा अभयनाथ मिश्र, प्रधान लिपिक उमाशंकर, पीआरओ पुलिस अधीक्षक पी0के0गुप्ता सहित अन्य अधिकारी /कर्मचारीगण मौजूद रहे ।

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • गोरखपुर: पीड़ित परिवार से मिले कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय, MBBS छात्र आकाश पांडेय की मौत पर जताई संवेदना | UP News
    1
    गोरखपुर: पीड़ित परिवार से मिले कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय, MBBS छात्र आकाश पांडेय की मौत पर जताई संवेदना | UP News
    user_EN Daily National
    EN Daily National
    Journalist वाराणसी, गोरखपुर, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
  • Post by Abc Hindustan
    1
    Post by Abc Hindustan
    user_Abc Hindustan
    Abc Hindustan
    News Anchor Gorakhpur, Uttar Pradesh•
    3 hrs ago
  • Post by Golu khan
    3
    Post by Golu khan
    user_Golu khan
    Golu khan
    वाराणसी, गोरखपुर, उत्तर प्रदेश•
    7 hrs ago
  • ईरान में मारे जा रहे निर्दोष बच्चों और नागरिकों की रक्षा के लिए पूर्वांचल गांधी ने भारत के प्रधानमंत्री सहित UNO को लिखा पत्र। #iranwar #gorakhpur
    1
    ईरान में मारे जा रहे निर्दोष बच्चों और नागरिकों की रक्षा के लिए पूर्वांचल गांधी ने भारत के प्रधानमंत्री सहित UNO को लिखा पत्र। #iranwar #gorakhpur
    user_Gorakhpurhalchal Saeed Alam Kh
    Gorakhpurhalchal Saeed Alam Kh
    Gorakhpur, Uttar Pradesh•
    7 hrs ago
  • फरार अभियुक्त के गांव में मुनादी, न्यायालय में उपस्थित होने का दिया गया नोटिस_____________________ राघवेन्द्र त्रिपाठी संवाददाता विधान केसरी संत कबीर नगर संतकबीरनगर, 10 मार्च 2026, पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगर संदीप कुमार मीना के निर्देशन में थाना महुली पुलिस द्वारा विधि सम्मत तरीके से धारा 82 सीआरपीसी अन्तर्गत फरार अभियुक्त के गांव में मुनादी की गई। वाद संख्या 711/2021 धारा 376/506 भाद0वि0 में फरार अभियुक्त आकाश पुत्र अशोक निवासी बेलराई थाना महुली जनपद संतकबीरनगर के महोदय न्यायालय द्वारा जारी आदेश के अनुपालन में थाना महुली पुलिस द्वारा न्यायालय द्वारा जारी धारा 82 सीआरपीसी के अंतर्गत उद्घोषणा की कार्यवाही करते हुए पुलिस टीम द्वारा अभियुक्त के घर एवं ग्राम में पहुंचकर सार्वजनिक रूप से मुनादी कराई गई। इस दौरान ग्रामीणों को अवगत कराया गया कि उक्त अभियुक्त को माननीय न्यायालय के समक्ष निर्धारित तिथि पर उपस्थित होना अनिवार्य है। यदि अभियुक्त निर्धारित समयावधि के भीतर न्यायालय में उपस्थित नहीं होता है तो उसके विरुद्ध अग्रिम वैधानिक कार्रवाई (कुर्की आदि) की जाएगी। थाना महुली पुलिस द्वारा यह कार्रवाई न्यायालय के आदेश के अनुपालन में विधि सम्मत तरीके से की गई तथा संबंधित कार्यवाही की रिपोर्ट न्यायालय को प्रेषित की जा रही है। पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगर संदीप कुमार मीना, अपर पुलिस अधीक्षक सुशील कुमार सिंह, क्षेत्राधिकारी धनघटा अभयनाथ मिश्रा, थानाध्यक्ष महुली दुर्गेश पाण्डेय की देखरेख में यह कार्यवाही की गई।
    1
    फरार अभियुक्त के गांव में मुनादी, न्यायालय में उपस्थित होने का दिया गया नोटिस_____________________
राघवेन्द्र त्रिपाठी संवाददाता विधान केसरी संत कबीर नगर 
संतकबीरनगर, 10 मार्च 2026,
पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगर  संदीप कुमार मीना के निर्देशन में थाना महुली पुलिस द्वारा विधि सम्मत तरीके से धारा 82 सीआरपीसी अन्तर्गत फरार अभियुक्त के गांव में मुनादी की गई। वाद संख्या 711/2021 धारा 376/506 भाद0वि0 में फरार अभियुक्त आकाश पुत्र अशोक निवासी बेलराई थाना महुली जनपद संतकबीरनगर के महोदय न्यायालय द्वारा जारी आदेश के अनुपालन में थाना महुली पुलिस द्वारा न्यायालय द्वारा जारी धारा 82 सीआरपीसी के अंतर्गत उद्घोषणा की कार्यवाही करते हुए पुलिस टीम द्वारा अभियुक्त के घर एवं ग्राम में पहुंचकर सार्वजनिक रूप से मुनादी कराई गई। इस दौरान ग्रामीणों को अवगत कराया गया कि उक्त अभियुक्त को माननीय न्यायालय के समक्ष निर्धारित तिथि पर उपस्थित होना अनिवार्य है। यदि अभियुक्त निर्धारित समयावधि के भीतर न्यायालय में उपस्थित नहीं होता है तो उसके विरुद्ध अग्रिम वैधानिक कार्रवाई (कुर्की आदि) की जाएगी। थाना महुली पुलिस द्वारा यह कार्रवाई न्यायालय के आदेश के अनुपालन में विधि सम्मत तरीके से की गई तथा संबंधित कार्यवाही की रिपोर्ट  न्यायालय को प्रेषित की जा रही है। पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगर  संदीप कुमार मीना, अपर पुलिस अधीक्षक  सुशील कुमार सिंह, क्षेत्राधिकारी धनघटा अभयनाथ मिश्रा, थानाध्यक्ष महुली  दुर्गेश पाण्डेय की देखरेख में यह कार्यवाही की गई।
    user_राघवेंद्र त्रिपाठी राष्ट्रीय म
    राघवेंद्र त्रिपाठी राष्ट्रीय म
    Media Consultant वाराणसी, गोरखपुर, उत्तर प्रदेश•
    7 hrs ago
  • आत्मनिर्भरता बनाम निर्भरता: 30 दिन की समय-सीमा भारत जैसी बड़ी अर्थव्यवस्था के लिए अपमानजनक है।
    1
    आत्मनिर्भरता बनाम निर्भरता: 30 दिन की समय-सीमा भारत जैसी बड़ी अर्थव्यवस्था के लिए अपमानजनक है।
    user_जय हिन्द न्यूज़
    जय हिन्द न्यूज़
    पत्रकार Gorakhpur, Uttar Pradesh•
    8 hrs ago
  • सावधान! कहीं आपके बच्चे भी तो नहीं खा रहे ये ₹5 वाला केक? बस्ती में एक की मौत, दूसरा अस्पताल में भर्ती बस्ती से एक ऐसी घटना सामने आई है जिसके बाद दुकान से पैकेट बंद सामान खरीदकर खाने में कई बार सोचना पड़ेगा। यहां गौर थाना क्षेत्र के महुआडाबर गांव में एक दुकान से खरीदे गए केक को खाने के बाद एक 18 वर्षीय युवक की मौत हो गई। जबकि एक 3 साल का बच्चा गंभीर है। जानकारी के अनुसार, महुआडाबर निवासी अमन सिंह ने शनिवार शाम को गांव की ही एक किराने की दुकान से 5-5 रुपये वाले दो केक खरीदे थे। अमन ने एक केक खुद खाया और दूसरा केक पड़ोस में रहने वाले 3 साल के मासूम ओंकार को दे दिया। केक खाने के कुछ ही देर बाद दोनों की तबीयत अचानक खराब होने लगी। दोनों के पेट में तेज दर्द होने लगा और उल्टी भी आने लगी। खराब हालत देखकर परिजनों ने दोनों को आनन-फानन में नजदीकी अस्पताल में भर्ती करवाया। अस्पताल में इलाज के दौरान अमन की मौत हो गई, जबकि ओंकार की हालत नाजुक बनी हुई है
    1
    सावधान! कहीं आपके बच्चे भी तो नहीं खा रहे ये ₹5 वाला केक? बस्ती में एक की मौत, दूसरा अस्पताल में भर्ती 
बस्ती से एक ऐसी घटना सामने आई है जिसके बाद दुकान से पैकेट बंद सामान खरीदकर खाने में कई बार सोचना पड़ेगा। यहां गौर थाना क्षेत्र के महुआडाबर गांव में एक दुकान से खरीदे गए केक को खाने के बाद एक 18 वर्षीय युवक की मौत हो गई। जबकि एक 3 साल का बच्चा गंभीर है। जानकारी के अनुसार, महुआडाबर निवासी अमन सिंह ने शनिवार शाम को गांव की ही एक किराने की दुकान से 5-5 रुपये वाले दो केक खरीदे थे। अमन ने एक केक खुद खाया और दूसरा केक पड़ोस में रहने वाले 3 साल के मासूम ओंकार को दे दिया। केक खाने के कुछ ही देर बाद दोनों की तबीयत अचानक खराब होने लगी। दोनों के पेट में तेज दर्द होने लगा और उल्टी भी आने लगी। खराब हालत देखकर परिजनों ने दोनों को आनन-फानन में नजदीकी अस्पताल में भर्ती करवाया। अस्पताल में इलाज के दौरान अमन की मौत हो गई, जबकि ओंकार की हालत नाजुक बनी हुई है
    user_Pooja sharma
    Pooja sharma
    Congress Gorakhpur, Uttar Pradesh•
    14 hrs ago
  • 20 रमज़ान पर हज़रत अली की शहादत: गोरखपुर में निकला क़दीमी ताबूत व मातमी जुलूस | Miyan Bazar Gorakhpur
    1
    20 रमज़ान पर हज़रत अली की शहादत: गोरखपुर में निकला क़दीमी ताबूत व मातमी जुलूस | Miyan Bazar Gorakhpur
    user_EN Daily National
    EN Daily National
    Journalist वाराणसी, गोरखपुर, उत्तर प्रदेश•
    2 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.