*कृषि विभाग के प्राविधिक सहायक ग्रुप-सी पद पर 33 चयनित अभ्यर्थियों को वितरित किए गए नियुक्ति पत्र* *कृषि विभाग के प्राविधिक सहायक ग्रुप-सी पद पर 33 चयनित अभ्यर्थियों को वितरित किए गए नियुक्ति पत्र* *मधुबन विधायक श्री राम विलास चौहान ने चयनित अभ्यर्थियों को प्रदान किए नियुक्ति पत्र* *लखनऊ में आयोजित कार्यक्रम का किया गया सजीव प्रसारण* मऊ-कृषि विभाग के प्राविधिक सहायक ग्रुप-सी पद पर चयनित जनपद के 33 अभ्यर्थियों को आज विकास भवन सभागार में नियुक्ति पत्र वितरित किए गए। मधुबन विधायक श्री राम विलास चौहान ने चयनित अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र प्रदान किए। इस अवसर पर लखनऊ में मा. मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ जी की उपस्थिति में आयोजित नियुक्ति पत्र वितरण कार्यक्रम का विकास भवन सभागार में सीधा प्रसारण भी किया गया। नियुक्ति पत्र वितरण के उपरांत मधुबन विधायक श्री राम विलास चौहान ने सभी नव चयनित प्राविधिक सहायकों को बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए कहा कि चयनित अभ्यर्थियों को जनपद के विभिन्न विकासखंडों में तैनात किया जाएगा। वे कृषि विभाग से संबंधित तकनीकी कार्यों में अपनी महत्वपूर्ण सेवाएं प्रदान करेंगे तथा किसानों तक कृषि संबंधी योजनाओं एवं तकनीकी जानकारी पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे। विधायक श्री राम विलास चौहान ने कहा कि मा. मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ जी के नेतृत्व में प्रदेश सरकार द्वारा विभिन्न आयोगों एवं बोर्डों के माध्यम से पारदर्शी एवं निष्पक्ष तरीके से चयन प्रक्रिया संपन्न कराते हुए योग्य अभ्यर्थियों को नियुक्तियां प्रदान की जा रही हैं। उन्होंने कहा कि वर्तमान सरकार युवाओं को रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने के लिए निरंतर कार्य कर रही है। विपक्ष द्वारा रोजगार के संबंध में लगाए जा रहे आरोपों पर उन्होंने कहा कि विपक्ष का कार्य आलोचना करना है, जबकि प्रदेश सरकार पारदर्शी एवं निष्पक्ष नियुक्तियों के माध्यम से बड़ी संख्या में युवाओं को सरकारी सेवाओं में अवसर प्रदान कर रही है। उन्होंने कहा कि आज नियुक्ति पत्र प्राप्त करने वाले सभी अभ्यर्थियों के लिए यह उनके परिश्रम एवं योग्यता का परिणाम है। उन्होंने सभी नव नियुक्त प्राविधिक सहायकों को पूरी निष्ठा एवं ईमानदारी से अपने दायित्वों का निर्वहन करने तथा किसानों के हित में कार्य करने का आह्वान किया। इस अवसर पर उप कृषि निदेशक श्री प्रेम कुमार ठाकुर सहित कृषि विभाग के अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी तथा नियुक्ति पत्र प्राप्त करने वाले चयनित अभ्यर्थी उपस्थित रहे।
*कृषि विभाग के प्राविधिक सहायक ग्रुप-सी पद पर 33 चयनित अभ्यर्थियों को वितरित किए गए नियुक्ति पत्र* *कृषि विभाग के प्राविधिक सहायक ग्रुप-सी पद पर 33 चयनित अभ्यर्थियों को वितरित किए गए नियुक्ति पत्र* *मधुबन विधायक श्री राम विलास चौहान ने चयनित अभ्यर्थियों को प्रदान किए नियुक्ति पत्र* *लखनऊ में आयोजित कार्यक्रम का किया गया सजीव प्रसारण* मऊ-कृषि विभाग के प्राविधिक सहायक ग्रुप-सी पद पर चयनित जनपद के 33 अभ्यर्थियों को आज विकास भवन सभागार में नियुक्ति पत्र वितरित किए गए। मधुबन विधायक श्री राम विलास चौहान ने चयनित अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र प्रदान किए।
इस अवसर पर लखनऊ में मा. मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ जी की उपस्थिति में आयोजित नियुक्ति पत्र वितरण कार्यक्रम का विकास भवन सभागार में सीधा प्रसारण भी किया गया। नियुक्ति पत्र वितरण के उपरांत मधुबन विधायक श्री राम विलास चौहान ने सभी नव चयनित प्राविधिक सहायकों को बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए कहा कि चयनित अभ्यर्थियों को जनपद के विभिन्न विकासखंडों में तैनात किया जाएगा। वे कृषि विभाग से संबंधित तकनीकी कार्यों में अपनी महत्वपूर्ण सेवाएं प्रदान करेंगे तथा किसानों तक कृषि संबंधी योजनाओं एवं तकनीकी जानकारी पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे। विधायक
श्री राम विलास चौहान ने कहा कि मा. मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ जी के नेतृत्व में प्रदेश सरकार द्वारा विभिन्न आयोगों एवं बोर्डों के माध्यम से पारदर्शी एवं निष्पक्ष तरीके से चयन प्रक्रिया संपन्न कराते हुए योग्य अभ्यर्थियों को नियुक्तियां प्रदान की जा रही हैं। उन्होंने कहा कि वर्तमान सरकार युवाओं को रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने के लिए निरंतर कार्य कर रही है। विपक्ष द्वारा रोजगार के संबंध में लगाए जा रहे आरोपों पर उन्होंने कहा कि विपक्ष का कार्य आलोचना करना है, जबकि प्रदेश सरकार पारदर्शी एवं निष्पक्ष नियुक्तियों
के माध्यम से बड़ी संख्या में युवाओं को सरकारी सेवाओं में अवसर प्रदान कर रही है। उन्होंने कहा कि आज नियुक्ति पत्र प्राप्त करने वाले सभी अभ्यर्थियों के लिए यह उनके परिश्रम एवं योग्यता का परिणाम है। उन्होंने सभी नव नियुक्त प्राविधिक सहायकों को पूरी निष्ठा एवं ईमानदारी से अपने दायित्वों का निर्वहन करने तथा किसानों के हित में कार्य करने का आह्वान किया। इस अवसर पर उप कृषि निदेशक श्री प्रेम कुमार ठाकुर सहित कृषि विभाग के अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी तथा नियुक्ति पत्र प्राप्त करने वाले चयनित अभ्यर्थी उपस्थित रहे।
- बारावफात (ईद-मिलादुन्नबी) त्योहार के दृष्टिगत पुलिस अधीक्षक मऊ द्वारा जुलूस मार्गों का निरीक्षण एवं सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया गया बारावफात (ईद-मिलादुन्नबी) त्योहार को शांतिपूर्ण, सौहार्दपूर्ण एवं सुरक्षित वातावरण में संपन्न कराने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक मऊ कमलेश बहादुर द्वारा क्षेत्राधिकारी नगर नितेश प्रताप सिंह व थाना कोतवाली नगर, थाना दक्षिण टोला, महिला थाना पुलिस व यातायात पुलिस व भारी संख्या में पुलिस बल के साथ मऊ नगर क्षेत्र के जुलूस मार्गों पर भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था का गहन जायजा लिया गया। जुलूस मार्ग का निरीक्षण पुलिस अधीक्षक मऊ द्वारा मुंशीपुरा ब्रिज से आरंभ होकर हुजूरी मस्जिद होते हुए सेलटेक्स गली तक निकलने वाले जुलूस मार्ग का पैदल भ्रमण कर सुरक्षा इंतजामों का बारीकी से निरीक्षण किया गया। सुरक्षा एवं सतर्कता निर्देश बारावफात त्योहार ड्यूटी में लगे समस्त पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को सतर्क रहने, भीड़भाड़ वाले स्थानों पर कड़ी निगरानी रखने तथा सुरक्षा व्यवस्था दुरुस्त रखने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। असामाजिक तत्वों पर निगरानी: त्योहार के दौरान शांति व कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए असामाजिक व अराजक तत्वों पर पैनी नजर रखने तथा किसी भी प्रकार की अफवाह फैलाने वालों के विरुद्ध सख्त कानूनी कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए। यातायात व सीसीटीवी निगरानी: जुलूस के दौरान यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने और प्रमुख मार्गों पर सीसीटीवी व ड्रोन कैमरों के माध्यम से सतत निगरानी रखने के निर्देश दिए गए। साथ ही मठिया टोला में होने वाले पूजा के दृष्टीगत भ्रमण किया गया तथा आयोजको से वार्ता कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया गया। थाना कोतवाली नगर को हिदायत किया गया कि असामाजिक व अराजक तत्वों पर पैनी नजर रखने तथा किसी भी प्रकार की अफवाह फैलाने वालों के विरुद्ध सख्त कानूनी कार्रवाई करे तथा मोके पर पर्याप्त पुलिस बल लगाकर शांति/सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करें।2
- सहायक आयुक्त (खाद्य) ll सुश्री मंजूषा सिंह के नेतृत्व में खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन की टीम द्वारा छापेमारी आयुक्त महोदया, खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन उत्तर प्रदेश, लखनऊ एवं जिलाधिकारी महोदय, जनपद मऊ के आदेश के अनुपालन में आगामी त्यौहार रक्षाबंधन के दृष्टिगत आम जनमानस को खाद्य एवं पेय पदार्थों की गुणवत्ता सुनिश्चित करने के उद्देश्य से आज दिनांक-25.08.2026 को सहायक आयुक्त (खाद्य) ll सुश्री मंजूषा सिंह के नेतृत्व में खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन की टीम द्वारा छापेमारी कार्यवाही की गई, कृत प्रवर्तन कार्यवाही का विवरण निम्नवत है ... बढ़ुआ गोदाम स्थित फोर लेन पर गाड़ी संख्या DL 1M-D 0210 रोककर निरीक्षण किया गया, वाहन में विक्रय हेतु भंडारित पनीर, लस्सी, क्लासिक दही तथा तड़का छाछ का नमूना संग्रहित कर जांच हेतु प्रयोगशाला को प्रेषित कर दिया गया है l जांच रिपोर्ट प्राप्त होने के उपरांत नियमनुसार विधिक कार्यवाही प्रचलन में लाई जाएगी l खाद्य सचलदल अभियान में सहायक आयुक्त खाद्य-ll, सुश्री मंजूषा सिंह, खाद्य सुरक्षा अधिकारी श्री अमित कुमार राना, श्री विजय प्रकाश, श्री अजीत कुमार त्रिपाठी व श्री ओम प्रकाश यादव उपस्थित रहे। मंजूषा सिंह सहायक आयुक्त (खाद्य) ll खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन जनपद मऊ4
- ऊर्जा मंत्री ए.के. शर्मा ने स्वयं सहायता समूहों की प्रदर्शनी का किया अवलोकन1
- गाज़ीपुर डीएम अनुपम शुक्ला को समूह की महिलाओं ने राखी बांधी । "गाज़ीपुर डीएम अनुपम शुक्ला को समूह की महिलाओं ने बांधी राखी,दी धन्यवाद बोलीं पीएम साहब बहुत अच्छे हैं उनके रहते हम लोग को मिल रहा है रोजगार और सुरक्षा ।1
- देवरिया में स्वागत समारोह के दौरान मारपीट का वीडियो वायरल, समर्थकों से जुड़ी घटना पर उठे सवाल देवरिया के गौरी बाजार क्षेत्र के खरोह चौराहे पर भाजपा के राष्ट्रीय सोशल मीडिया सह-संयोजक शिवानंद द्विवेदी के स्वागत समारोह के दौरान मारपीट का एक और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने का दावा किया जा रहा है। वायरल वीडियो को लेकर आरोप लगाया जा रहा है कि समारोह में बबलू सिंह के समर्थकों ने माननीय जी के करीबी समर्थकों के साथ मारपीट की, जिसमें कुछ लोग घायल हुए। हालांकि, वायरल वीडियो और लगाए जा रहे आरोपों की स्वतंत्र पुष्टि अभी नहीं हुई है। इस घटना को लेकर राजनीतिक गलियारों में सवाल उठ रहे हैं कि यदि किसी जनप्रतिनिधि या प्रभावशाली नेता के करीबी समर्थक ही सार्वजनिक कार्यक्रम में कथित मारपीट से सुरक्षित नहीं रह पाए, तो आम जनता की सुरक्षा को लेकर क्या भरोसा किया जाए? जनता के बीच यह सवाल भी चर्चा में है कि सत्ता और संगठन के प्रभाव का वास्तविक लाभ आखिर किसे मिल रहा है—आम जनता को या फिर प्रभावशाली लोगों के समर्थकों को? वायरल वीडियो की सत्यता और घटना के पूरे तथ्यों की पुष्टि संबंधित पुलिस जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगी।1
- चीनी किल्लत को लेकर चल रही प्रदेश भर में खबर को लेकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने किया पलटवार चीनी की क्राइसिस की चर्चा की चल रही है, लेकिन यूपी में चीनी की कमी नहीं.. यूपी की एक महीने की कुल खपत है 4 लाख टन चीनी,एक महीने की खपत है, हमारे पास मौजूद है 28 लाख टन, आप अनुमान करिए 7 महीने की चीनी हमारे पास मौजूद है और हम 15 अक्टूबर से फिर चीनी मिल चालू करेंगे, तो 90 लाख टन यानी 900 लाख क्विंटल चीनी का फिर से प्रोडक्शन अपनी चीनी मिलों के माध्यम से कर देंगे, यानी इतने बड़े पैमाने पर सामर्थ्य यूपी के पास है। यूपी की 25 करोड़ जनता का ही नहीं, भारत की 140 करोड़ जनता का पेट भरने की सामर्थ्य यूपी रखता है और उसके लिए तकनीकी सहायक में आपकी एक बड़ी भूमिका हो सकती है।1
- चिरैयाकोट में भीषण सड़क हादसा: बाइक दुर्घटनाग्रस्त, युवक गंभीर रूप से घायल स्थान: चिरैयाकोट चिरैयाकोट क्षेत्र में एक भीषण सड़क हादसा होने की खबर सामने आई है। सड़क किनारे एक मोटरसाइकिल बुरी तरह से दुर्घटनाग्रस्त स्थिति में मिली है, जिससे हादसे की भयावहता का अंदाजा लगाया जा सकता है। हादसे के तुरंत बाद एक युवक सड़क पर गंभीर रूप से घायल अवस्था में पड़ा हुआ देखा गया, जिसके सिर से खून बह रहा था। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर स्थानीय लोगों की भारी भीड़ इकट्ठा हो गई। स्थानीय निवासियों ने तत्परता दिखाते हुए घायल युवक को तुरंत इलाज के लिए अस्पताल भिजवाने की व्यवस्था की, ताकि उसे समय पर चिकित्सा मिल सके।1
- बलिया में चाकू से हमला, युवक गंभीर, BHU रेफर, क्षेत्राधिकारी सदर अक्षय कुमार ने किया कुछ कहा देखें पूरी रिपोर्ट... बलिया में चाकू से हमला, युवक गंभीर, BHU रेफर, क्षेत्राधिकारी सदर अक्षय कुमार ने किया कुछ कहा देखें पूरी रिपोर्ट... बलिया।।सादर अवगत कराना है कि दिनांक 25.08.2026 को शाम समय लगभग 6:00 बजे फेफना पुलिस को सूचना प्राप्त हुई कि ऋषिकांत दुबे पुत्र गुड्डू दुबे निवासी थम्मनपुर को अभिषेक पासवान पुत्र भूपेंद्र पासवान के द्वारा पेट में चाकू मार दिया गया है, सूचना मिलते ही फेफना पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची, मजरुब को तुरंत जिला अस्पताल बलिया ले जाया गया, जहां से डॉक्टरों की टीम द्वारा मजरुब को BHU हास्पिटल वाराणसी रेफर कर दिया गया है, परिजनों से तहरीर प्राप्त कर सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत किया जा रहा है, अभिषेक को पुलिस हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है, मौके पर शांति व्यवस्था कायम है। इस संबंध में क्षेत्राधिकारी सदर अक्षय कुमार की वीडियो बाइट👇1