Shuru
Apke Nagar Ki App…
बिना अनुमति शीतला माता मंदिर में अंबेडकर की मूर्ति लगाने पर बवाल बुलंदशहर के खुर्जा के एक गांव के कुछ ऐसमाजिक लोगों ने माता शीतला माता के मंदिर में अंबेडकर की मूर्ति लगाई । गांव की शांति व्यवस्था को भंग करने की कोशिश की। गांव में प्रशासन हाई अलर्ट पर प्रशासन का कहना कि उत्तरपियों पर होगी कड़ी करवाई
Ashish Chauhan
बिना अनुमति शीतला माता मंदिर में अंबेडकर की मूर्ति लगाने पर बवाल बुलंदशहर के खुर्जा के एक गांव के कुछ ऐसमाजिक लोगों ने माता शीतला माता के मंदिर में अंबेडकर की मूर्ति लगाई । गांव की शांति व्यवस्था को भंग करने की कोशिश की। गांव में प्रशासन हाई अलर्ट पर प्रशासन का कहना कि उत्तरपियों पर होगी कड़ी करवाई
- Ashish Chauhanबुलंदशहर, बुलंदशहर, उत्तर प्रदेशबहुत अच्छा1 hr ago
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- खुद को बचाने की मिन्नतें करता रहा प्रेमी लेकिन सभासद ने दी तालिबानी सजा, प्रेमी की पिटाई का वीडियो वायरल। शादीशुदा प्रेमिका ने इंस्टाग्राम पर मैसेज कर खुर्जा के अरनिया से गुलावठी मिलने बुलाया था प्रेमी पुनीत कश्यप उर्फ़ बाबी। दबंगों ने प्रेमी की पिटाई करते वीडियो बनाई और सोशल मीडिया पर खुद ही वायरल की, वीडियो सामने आते ही मचा हड़कंप। वायरल वीडियो में कई दबंग कानून ठेंगा दिखाते आ रहे हैं नजर, आनन-फानन में पुलिस ने आरोपी सभासद किया गिरफ्तार। गुलावठी नगर पालिका से भाजपा का वार्ड सभासद है प्रेमी की लाठियों से पिटाई करने वाला मुख्यारोपी हिमांशु सैनी। गुलावठी थाना प्रभारी बोले... सभासद है गिरफ्तार, वायरल वीडियो में पिटाई करने वाले अन्य की पहचान और तलाश है जारी। बुलन्दशहर के गुलावठी कोतवाली क्षेत्र के कस्बा गुलावठी का एक सप्ताह पुराना बताया जा रहा है वायरल वीडियो।1
- खुर्जा नेहरूपुर चुंगी 80 गज का मकान बिकाऊ है 8 लाख रुपए मांग रहे हैं 9720896811 मूलचंद जी1
- जिसका शुभारंभ समिति संरक्षक श्री राजेंद्र गौड़, तहसीलदार श्री संजय कुमार जी ,अधिशासी अधिकारी नगर पालिका परिषद श्रीमती गार्गी त्यागी जी के करकमलों द्वारा फीता काटकर एवं श्री राम परिवार के आगे दीप प्रज्ज्वलित करके किया गया। नेत्र परीक्षण शिविर में डॉ कनिका शर्मा के नेतृत्व में नोएडा से आई टीम ने लगभग 215 मरीजों का चेकअप किया। इस अवसर पर अध्यक्ष सौरभ गौड़ ने कहा कि 'सर्वेन्द्रियाणां नयनं प्रधानम् ' “सभी इंद्रियों में, आंखें सबसे महत्वपूर्ण हैं।” हमारा मानना है कि अच्छी दृष्टि केवल एक भौतिक संपत्ति नहीं है; यह अवसरों, जागरूकता और बेहतर जीवन की ओर ले जाने वाला द्वार है। इसी बात को ध्यान में रखते हुए, श्री रामचरितमानस प्रचार समिति रजिस्टर्ड ने वंचित व्यक्तियों को आवश्यक नेत्र परीक्षण शिविर में रोगियों के लिए 6 अप्रैल 2026 को श्री अग्रसेन भवन अनूप शहर में एक निःशुल्क नेत्र जांच शिविर का आयोजन किया। एक सुलभ और सुविधाजनक स्थान पर आयोजित इस शिविर में निःशुल्क नेत्र परीक्षण, परामर्श और नेत्र स्वास्थ्य संबंधी मार्गदर्शन प्रदान किया गया। कई प्रतिभागियों के लिए, यह उनकी पहली पेशेवर नेत्र जांच थी। डॉक्टरों ने आंखों की विभिन्न समस्याओं का निदान किया, जिनमें सामान्य अपवर्तक दोष से लेकर मोतियाबिंद के शुरुआती लक्षण शामिल थे, और मरीजों को तत्काल देखभाल संबंधी सुझाव दिए और मोतियाबिंद रोगियों के निशुल्क ऑपरेशन के लिए उनको निशुल्क वाहन से ऑपरेशन के लिए ले जाया गया महज एक जांच से कहीं बढ़कर, यह पहल गरिमा और आत्मनिर्भरता को बहाल करने के बारे में थी, क्योंकि जब कोई व्यक्ति स्पष्ट रूप से देख सकता है, तो वह अधिक परिपूर्ण जीवन जी सकता है। तहसीलदार श्री संजय कुमार ने कहा कि संस्कृत श्लोक के प्राचीन ज्ञान से प्रेरित होकर, श्री रामचरितमानस प्रचार समिति ने स्वास्थ्य सेवा तक पहुंच और सामुदायिक कल्याण के प्रति अपनी प्रतिबद्धता और नर सेवा ही नारायण सेवा के संकल्प को साकार किया वास्तव में आज का यह निशुल्क नेत्र परीक्षण शिविर मानव सेवा को और अपनी भव्यता और दिव्यता को समर्पित है। शिविर में लगभग 60 मरीजों को चश्मा दिया गया तथा 22 लोगों को आज ही मोतियाबिंद ऑपरेशन के लिए नोएडा भेजा गया। इस अवसर पर संरक्षक सतीश शर्मा, अध्यक्ष सौरभ गौड़ महासचिव जयप्रकाश सिंह, कार्यक्रम व्यवस्थापक रामू तिवारी, हेमंत शर्मा, दिनेश चौहान ब्रजेश नांगल, सोमेश शर्मा, ललित गुप्ता ,पिकेश शर्मा, विवेक कुमार डौजी, जयवीर सिंह, दिगम्बर सिंह, संदीप शर्मा, तरुण शर्मा ,आनंद शर्मा, जीवाराम गौड़ ,मुकेश सैनी, श्रीकृष्ण अग्रवाल, अनुज शर्मा ,गगन वार्ष्णेय,विवेक शर्मा आदि समिति कार्यकर्ताओं का विशेष सहयोग रहा। कार्यक्रम के प्रारंभ में अतिथि श्री संजय कुमार जी (तहसीलदार साहब) एवं अधिशासी अधिकारी श्रीमती गार्गी त्यागी जी को श्री राम दरबार देकर सम्मानित किया गया तथा कार्यक्रम के अंत में नेत्र विशेषज्ञ डॉ कनिका शर्मा एवं उनकी टीम को श्रीराम दरबार देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर नगर संघचालक सुनील गुप्ता, अभय गर्ग, सी पी सिंह, विकास सूर्यवंशी ,दीपांशु गर्ग, हर्षित गर्ग,गोविंद अग्रवाल, राहुल वाल्मीकि, अर्चना शर्मा, राकेश शर्मा,सहित गणमान्य लोग उपस्थित रहे।4
- Post by Irfan Tomar1
- शिकारपुर : नगर व ग्रामीण क्षेत्रों में देर रात क्षेत्र के मौसम में अचानक आए बदलाव ने जनजीवन को प्रभावित कर दिया है रात के सन्नाटे को चीरती हुई तेज हवाओं के साथ शुरू हुई झमाझम बारिश ने जहां तपिश से राहत दी वहीं यह बारिश कई वर्गों के लिए मुसीबत का सबब भी बनी किसानों की बढ़ी चिन्ता इस बेमौसम बारिश और तेज हवाओं ने सबसे ज्यादा चोट खेती-किसानी पर की है खेतों में खड़ी और कटाई के लिए तैयार फसलों को भारी नुकसान की आशंका है अचानक हुई इस बारिश को देखकर किसानों के चेहरों पर मायूसी साफ देखी जा सकती है किसानों का कहना है कि अगर मौसम का यही हाल रहा तो उनकी मेहनत की कमाई पर पानी फिर सकता है राहगीर हुए बेहाल बारिश और तेज हवाओं के कारण देर रात आवाजाही कर रहे राहगीरों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ा दृश्यता कम होने और सड़कों पर जलभराव के कारण दोपहिया वाहन चालक सुरक्षित ठिकानों की तलाश में इधर-उधर भटकते नजर आए कई इलाकों में बिजली गुल होने से राहगीरों की मुश्किलें और बढ़ गई प्रशासनिक सतर्कता मौसम विभाग ने आने वाले समय में भी मौसम के इसी तरह बने रहने की चेतावनी दी है प्रशासन ने लोगों से सतर्क रहने और खराब मौसम में अनावश्यक यात्रा से बचने की अपील की है ।1
- Post by PANKAJ KUMAR2
- पहचान छिपाने के लिए पत्थरों से कुचला चेहरा, पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। दो नामजद और अज्ञात के खिलाफ हत्या की तहरीर दर्ज, मृतक नर्सल घाट का निवासी और धमेड़ा अड्डे पर चलाता था क्लिनिक। डॉक्टर की मौत से परिवार और क्षेत्र में पसरा मातम, पुलिस ने आरोपियों की तलाश में शुरू की छापेमारी। कोतवाली देहात की मंडी चौकी क्षेत्र के भईपुरा गांव के पास बंबे में मिला शव।4
- "मंदिर के 78 वर्षीय पुजारी नरेश पाल सिंह का आरोप है कि कुछ दबंगों ने जमीन कब्जाने की नियत से बिना अनुमति यह मूर्ति लगाई है और विरोध करने पर अभद्रता की गई। ग्रामीणों में इस घटना को लेकर भारी आक्रोश है और आरोप लगाया जा रहा है कि यह शहर का माहौल बिगाड़ने की एक साजिश है।" "मौके की गंभीरता को देखते हुए SPRA, SDM और CO समेत भारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। प्रशासन शांति बनाए रखने की अपील कर रहा है, वहीं मंदिर कमेटी दोषियों पर सख्त कार्रवाई की मांग पर अड़ी है।" "क्या यह वाकई आस्था का मामला है या जमीन कब्जाने का खेल? पुलिस जांच में जुटी है। पल-पल की अपडेट के लिए बने रहिए हमारे साथ।" बुलन्दशहर टाइम्स न्यूज से मनोज गिरी की रिपोर्ट1
- अभिनंदन, सोमवार को भारतीय जनता पार्टी के 47वें स्थापना दिवस पर अटल पथ जेल रोड स्थित कार्यालय में संगोष्ठी आयोजित हुई, जिसमें भारतीय जनता पार्टी के विचारों को वक्ताओं द्वारा रखा गया, जिलाध्यक्ष अन्नू श्रीवास्तव द्वारा उपस्थित पार्टी के वरिष्ठजनों का माल्यार्पण व अंगवस्त्र भेंट कर सम्मानित किया गया, उपस्थित पार्टी पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं के मध्य वरिष्ठजनों द्वारा संगठनात्मक स्वानुभव विचारों को सभी के बीच रखा गया, पार्टी के वरिष्ठ वक्ताओं द्वारा संगठन के प्रारंभिक चरण की कठिनाईयों को विन्दुवार रखते हुए तत्कालीन कठिनाइयों खासतौर पर आपातकाल के अत्याचारों की चर्चा की गई, वहीं पार्टी के विकास के गतिविधि को विस्तृत रूप से रखा गया, वक्ताओं ने कहा कि विश्व के सबसे बड़े राजनीतिक संगठन भारतीय जनता पार्टी की स्थापना 6 अप्रैल, 1980 को 'राष्ट्रवाद' और 'एकात्म मानववाद' की विचारधारा के आधार पर हुई थी। 6 अप्रैल 1980 को नई दिल्ली के कोटला मैदान में औपचारिक गठन के बाद श्रद्धेय पंडित अटल बिहारी वाजपेयी जी एवं श्री लालकृष्ण आडवाणी जी ने पार्टी को स्थापित किया। वर्ष 1984 के लोकसभा चुनावों में भाजपा केवल 2 सीटें जीत पाई थी। श्रद्धेय अटल जी की राष्ट्रवाद की जगाई अलख आज विश्व की विशालतम पार्टी के रूप में प्रतिष्ठित है। उपस्थित वरिष्ठजनों का आभार व्यक्त करते हुए जिलाध्यक्ष अन्नू श्रीवास्तव द्वारा अपने सम्बोधन में कहा कि मा० प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी द्वारा श्रद्धेय पंडित अटल बिहारी वाजपेयी जी के राष्ट्रवादी विचारों से अभिंचित करते हुए भाजपा की विचारधारा को जन - जन तक पहुंचाने का काम किया जा रहा है। आज मा० प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के कुशल एवं दूरदर्शी नेतृत्व में राष्ट्र प्रथम के ध्येय के साथ भारतीय जनता पार्टी विकसित भारत, आत्मनिर्भर भारत की दिशा में तेजी आगे बढ़ रही है। भारतीय जनता पार्टी के स्थापना दिवस पर आप समस्त कार्यकर्ताओं को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं देता हूं, हम सभी एक साथ मिलकर राष्ट्र निर्माण में अपनी भागदारी के संकल्प व विश्वास को आगे बढ़ाने में समर्पित भाव से योगदान देने में अग्रणी रहेंगे। संगोष्ठी में कृष्णा पासवान, राजेंद्र पटेल,करण सिंह पटेल, दिनेश बाजपेई,आशीष मिश्रा, अभय प्रताप सिंह, विक्रम सिंह , सुशीला मौर्या, पंकज त्रिपाठी, लवकुश मौर्या,पुष्पराज पटेल, पंकज त्रिवेदी, अपर्णा सिंह गौतम, कुलदीप भदौरिया, उदय लोधी,सुधीर मिश्रा, प्रवीण सिंह, अरिमर्दन सिंह, सुनीता गुप्ता, गौरव शुक्ला, शिवाकांत तिवारी, कमलेश, योगी,विजय प्रताप सिंह,अमित शिवहरे, जसवंत गिहार, नितिन सिंह,हिमांशु श्रीवास्तव,राजा सिंह कछवाह, सुमित द्विवेदी,शरद श्रीवास्तव,सिद्धार्थ दीक्षित,जितेंद्र सिंह गौतम, मनोज निषाद, शिवपूजन तिवारी,महेश कुशवाहा,छोटू महराज,अक्षय लोधी,शानू सिंह, योगेश पांडेय सहित पार्टी पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित रहे। *इनसेट 1* *पार्टी द्वारा इन वरिष्ठजनों को किया गया सम्मानित* स्थापना दिवस कार्यक्रम में सोमवार को पार्टी कार्यालय में जिलाध्यक्ष अन्नू श्रीवास्तव के नेतृत्व में संगठन के वरिष्ठजनों को सम्मानित किया गया जिसमें राधेश्याम गुप्ता, महेंद्रनाथ बाजपेई, राजकुमारी लोधी, अमरनाथ चौरसिया, रमाकांत त्रिपाठी, मनोज शुक्ला, श्यामलाल निषाद, जयपाल वर्मा, सुशील नारायण शुक्ला,मताबदल लोधी, रमेश सचान, रामप्रकाश लोहिया,प्रेमा सिंह राठौर, राजेंद्र गर्ग, शिवशंकर अग्निहोत्री, जगदीश तिवारी, गिरिजा दत्त बाजपेई, गोविन्द तिवारी, राधेश्याम हयारण, सत्य भगवान, शिवप्रसाद त्रिपाठी, हरिओम रस्तोगी,रज्जनलाल त्रिवेदी, विनोद गुप्ता, डॉ विजय सचान,देवनाथ धाकड़े, जगन्नाथ गांधी, रामप्रकाश गुप्ता सहित पार्टी के वरिष्ठजनों को माल्यार्पण व अंगवस्त्र भेंट कर सम्मानित किया गया। *इनसेट 2* भारतीय जनता पार्टी के 47वें स्थापना दिवस पर जिला कार्यालय को कार्यकर्ताओं द्वारा फूलों की लड़ियों से सजाया गया, जिला पदाधिकारियों द्वारा सभी आगंतुकों का स्नेहिल शुभकामनाओं के साथ स्वागत अभिनंदन किया गया, वहीं स्थापना दिवस की पूर्व संध्या पर कार्यालय रंग-बिरंगी रोशनी से जगमगाया गया, कार्यालय में कार्यकर्ताओं को प्रेरित करने के उद्देश्य से पार्टी के महापुरुषों के विचारों के स्टीकर,बैनर लगाए गए ।4