स्कूल चलो अभियान रैली के साथ नए शिक्षा सत्र का शुभारंभ, परीक्षा फल व पुस्तक वितरण सम्पन्न लखीमपुर-खीरी | पसगवां। विकास खंड पसगवां के संविलियन विद्यालय डंडौरा में नए शिक्षा सत्र के शुभारंभ के अवसर पर स्कूल चलो अभियान के तहत जागरूकता रैली का आयोजन किया गया। रैली का उद्देश्य शत-प्रतिशत नामांकन सुनिश्चित करना और हर बच्चे को विद्यालय से जोड़ना रहा। कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों और शिक्षकों ने गांव में रैली निकालकर अभिभावकों को शिक्षा के प्रति जागरूक किया। साथ ही, विद्यालय में परीक्षा फल वितरण एवं नि:शुल्क पाठ्य पुस्तकों का वितरण भी किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रबंध समिति के अध्यक्ष अखिलेश कुमार जौहर ने की। इस अवसर पर प्रधानाध्यापक श्रीमती वंदना शुक्ला, सहायक अध्यापक अतुल कुमार त्रिपाठी, नीरज कुमार, शिक्षा मित्र डिम्पल सिंह, गोपाल शंकर सहित विद्यालय स्टाफ मौजूद रहा। इसके अलावा रसोइया सोनी देवी, लक्ष्मी देवी, रामदेवी, तुरन्त नाथ, विश्वजीत, हजारीलाल सहित अन्य गणमान्य लोग भी कार्यक्रम में उपस्थित रहे। कार्यक्रम उत्साहपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ और सभी ने मिलकर अधिक से अधिक बच्चों का नामांकन कराने का संकल्प लिया।
स्कूल चलो अभियान रैली के साथ नए शिक्षा सत्र का शुभारंभ, परीक्षा फल व पुस्तक वितरण सम्पन्न लखीमपुर-खीरी | पसगवां। विकास खंड पसगवां के संविलियन विद्यालय डंडौरा में नए शिक्षा सत्र के शुभारंभ के अवसर पर स्कूल चलो अभियान के तहत जागरूकता रैली का आयोजन किया गया। रैली का उद्देश्य शत-प्रतिशत नामांकन सुनिश्चित करना और हर बच्चे को
विद्यालय से जोड़ना रहा। कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों और शिक्षकों ने गांव में रैली निकालकर अभिभावकों को शिक्षा के प्रति जागरूक किया। साथ ही, विद्यालय में परीक्षा फल वितरण एवं नि:शुल्क पाठ्य पुस्तकों का वितरण भी किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रबंध समिति के अध्यक्ष अखिलेश कुमार जौहर ने की। इस अवसर पर प्रधानाध्यापक श्रीमती वंदना शुक्ला, सहायक
अध्यापक अतुल कुमार त्रिपाठी, नीरज कुमार, शिक्षा मित्र डिम्पल सिंह, गोपाल शंकर सहित विद्यालय स्टाफ मौजूद रहा। इसके अलावा रसोइया सोनी देवी, लक्ष्मी देवी, रामदेवी, तुरन्त नाथ, विश्वजीत, हजारीलाल सहित अन्य गणमान्य लोग भी कार्यक्रम में उपस्थित रहे। कार्यक्रम उत्साहपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ और सभी ने मिलकर अधिक से अधिक बच्चों का नामांकन कराने का संकल्प लिया।
- राष्ट्र रक्षक, धर्म रक्षक, अवध सम्राट 52 किले के मालिक गांजर युद्ध विजेता उन्नाव नरेश महाराजा सातन पासी जी की जयंती पर लाखन आर्मी राष्ट्रीय अध्यक्ष माननीय श्री सूरज पासी जी किले पर पहुंचकर उन्हें नमन किया! किले पर उपस्थित भव्य जनसभा को संबोधित करते हुए किले पर महाराजा सातन पासी जी की भव्य प्रतिमा एवं किले को संरक्षित व माता सुचैना देवी मंदिर का भी सौंदरीकरण हो: माननीय श्री सूरज पासी राष्ट्रीय अध्यक्ष लाखन आर्मी #लाखन_आर्मी_सम्पूर्ण_भारत मोहित पासी लाखन आर्मी #highlight #pasi #UttarPradesh #Unnao #PerformanceMarketing1
- Post by Kailash Gupta1
- *लखीमपुर खीरी: शौचालय के नाम पर 'सफाई' करने आए थे ठग, लुधौरी के ग्रामीणों ने बीच सड़क पर कर दिया 'सिस्टम' हैंग!* निघासन (लखीमपुर खीरी): कहते हैं कि 'बकरे की अम्मा कब तक खैर मनाएगी', और निघासन के लुधौरी इलाके में यही सच साबित हुआ। सरकारी योजना का चोला ओढ़कर मासूम ग्रामीणों की जेब पर डाका डालने वाले शातिर ठगों का 'खेला' उस वक्त फेल हो गया, जब ग्रामीणों ने उन्हें रंगे हाथों दबोच लिया। *लेडी डॉन के साथ आए थे ठगी का 'टेंडर' लेकर!* हैरानी की बात यह है कि इस ठगी के सिंडिकेट में एक महिला भी 'फुल फॉर्म' में शामिल थी। खुद को सरकारी नुमाइंदा बताकर ये तिकड़ी शौचालय दिलाने का झांसा दे रही थी और धड़ल्ले से वसूली कर रही थी। लेकिन ग्रामीणों को दाल में कुछ काला लगा और फिर क्या था... देखते ही देखते पूरे गांव में हड़कंप मच गया और ठगों की घेराबंदी शुरू हो गई। *वीडियो हुआ वायरल, गिड़गिड़ाने लगे ठग!* जैसे ही ग्रामीणों ने इन्हें घेरा, ठगों की सारी हेकड़ी हवा हो गई। ग्रामीणों का रौद्र रूप देख तीनों के चेहरे की हवाइयां उड़ने लगीं। पकड़े जाने के डर से ठगों ने तुरंत 'यू-टर्न' लिया और वसूली गई पाई-पाई मौके पर ही वापस कर दी। इस पूरे हाई-वोल्टेज ड्रामे का वीडियो अब सोशल मीडिया पर आग की तरह फैल रहा है। *पैसा लौटाया और फिल्मी स्टाइल में हुए 'नौ दो ग्यारह'* पैसे वापस करने के बाद, जैसे ही ग्रामीणों का ध्यान थोड़ा भटका, ये तीनों शातिर मौका ताड़कर वहां से रफूचक्कर होने में कामयाब रहे। ग्रामीणों के मुताबिक, पकड़े गए लोगों में से महिला और एक पुरुष पास के ही ग्राम बौधिया खुर्द मजरा खैरहना गांव के 'लाल' बताए जा रहे हैं, जबकि तीसरे साथी की पहचान अभी भी एक रहस्य बनी हुई है। *अब पुलिस खंगालेगी इनकी 'कुंडली*' भले ही ये ठग मौके से भाग निकले हों, लेकिन ग्रामीणों ने इनकी पूर 'कुंडली' पुलिस और उच्च अधिकारियों की चौखट तक पहुंचा दी है। अब देखना यह है कि खाकी इन 'शौचालय ठगों' को कब तक सलाखों के पीछे पहुंचाती है ताकि भविष्य में कोई और 'चूना' न लगा सके। *इस ठगों के खिलाफ एप्लिकेशन BDO और निघासन पुलिस को भी दी गई थी लेकिन ठगों के खिलाफ कोई कार्यवाही नहीं हुई*1
- Post by Jagtar singh1
- प्यार बेजुबान होता है, ये वीडियो इसका सबूत है। एक मासूम दोस्ती के लिए वीडियो को "Like" करें, इस प्यारी जोड़ी पर अपनी राय "Comment" करें, और इंसानियत की ये मिसाल दुनिया को दिखाने के लिए "Share" करें! ऐसी ही दिल को छू लेने वाली कहानियों के लिए Rajat Ai Studio को अभी "Subscribe" करें!1
- पुलिस अधीक्षक खीरी, डा0 ख्याति गर्ग द्वारा जनपद खीरी में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के अंतर्गत अपर पुलिस अधीक्षक खीरी के निकट पर्यवेक्षण में व सहायक पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी सदर के कुशल मार्गदर्शन एवं प्रभारी निरीक्षक थाना शारदानगर के नेतृत्व में दिनांक 01.04.2026 को थाना शारदानगर पुलिस द्वारा, दिनांक 31.03.2026 को बालाजी मन्दिर, कस्बा शारदानगर में चोरी हुए मंगलसूत्र के सम्बन्ध में थाना स्थानीय पर वादी पवन कुमार पुत्र सुरेश कुमार बरसोला कलां थाना तिकुनियां लखीमपुर खीरी की लिखित तहरीर पर पंजीकृत मु0अ0सं0 78/2026 धारा 303(2) बीएनएस का 24 घन्टे के अन्दर सफल अनावरण करते हुए चोरी हुए मंगलसूत्र की बरामदगी कर घटना कारित करने वाली 05 नफर अभियुक्ताओ को बाला जी मंदिर व निघासन लखीमपुर मार्ग कस्बा शारदानगर से गिरफ्तार किया गया । चोरी करने वाली महिलाओ के सम्बन्ध में जानकारी की गयी तो इनके विरूद्ध जनपद लखनऊ, सीतापुर, हरदोई आदि जनपदो मे चोरी व गैंगेस्टर से सम्बन्धित कई मुकदमे पंजीकृत होना पाये गये है। गिरफ्तार अभियुक्ताओं के विरुद्ध अग्रिम विधिक कार्यवाही कर माननीय न्यायालय भेजा गया । *गिरफ्तार अभियुक्ताओं का विवरण-* 1.शैलकुमारी पत्नी कपिल उर्फ राजकुमार पासी निवासी भगवन्तपुर थाना रामपुर कलां जिला सीतापुर 2.रेखा उर्फ संध्या पत्नी भानू उर्फ उमेश पासी नि0 भगवन्तपुर थाना रामपुर कलां जनपद सीतापुर 3.फुर्तीला उर्फ कमला देवी पत्नी स्व0 विनोद कुमार पासी नि0 कादीपुर सरय्या थाना रामपुर कला जनपद 4.रूबी पत्नी स्व0 रामू निवासी भगवन्तपुर थाना रामपुर कलां जनपद सीतापुर हाल पता कब्रिस्तान के पास कस्बा व थाना मानपुर जिला सीतापुर 5.मोहिनी पत्नी श्यामू पासी निवासी भगवन्तपुर थाना रामपुर कलां जिला सीतापुर *अभियुक्ताओं का आपराधिक इतिहास* *शैल कुमारी पत्नी कपिल उर्फ राजकुमार पासी निवासी भगवन्तपुर थाना रामपुर कला जिला सीतापु* र 1.मु0अ0सं0 493/23 धारा 379/411 आईपीसी थाना हरगांव सीतापुर 2.मुअ0सं0 494/2023 धारा 379/411 आईपीसी थाना हरगांव सीतापुर 3.मु0अ0सं0 419/2024 धारा 304(2), 317(2) बीएनएस थाना पारा जनपद लखनऊ 4.मु0अ0सं0 443/2025 धारा 303(2), 317(2)बीएनएस थाना महमूदाबाद सीतापुर 5.मु0अ0सं0 453/2025 धारा 303(2), 317(2)बीएनएस थाना महमूदाबाद सीतापुर 6.मु0अ0सं0 003/2026 धारा 303(2), 317(2)बीएनएस थाना महमूदाबाद सीतापुर 7.मु0अ0सं0 78/2026 धारा 303(2)/317(2)/317(4)/3(5) बीएनएस थाना शारदानगर खीरी *रूबी पत्नी स्व0 रामू निवासी भगवन्तपुर थाना रामपुर कला जिला सीतापुर व हाल पता थाना मानपुर सीतापुर* 1.मु0अ0सं0109/2022 धारा 392/411 भादवि थाना नैमिशराण्य जनपद सीतापुर 2.मु0अ0सं0 206/2021 धारा 392/411 भादवि थाना कोतवाली सिटी हरदोई 3.मु0अ0सं0 377/2021 धारा 380/411 भादवि थाना महमूदाबाद सीतापुर 4.मु0अ0सं0 548/2022धारा 41,411,467,468,471भादवि थाना माहोली जनपद सीतापुर 5.मु0अ0सं0 02/2023 धारा 2/ 3 गैगेस्टर अधिनियम थाना माहोली जनपद सीतापुर 6.मु0अ0सं0 0349/2018धारा 379, 411 भादवि थाना लहरपुर सीतापुर 7.मु0अ0सं0 78/2026 धारा 303(2)/317(2)/317(4)/3(5) बीएनएस थाना शारदानगर खीरी *रेखा उर्फ संध्या पत्नी भानू उर्फ उमेश पासी निवासी भगवन्तपुर थाना रामपुर कला जिला सीतापुर* 1.मु0अ0सं0 548/2022 धारा 41,411,467,468,471भादवि थाना महोली जनपद सीतापुर 2.मु0अ0सं0 02/2023 धारा 2, 3 गैगेस्टर अधिनियम थाना महोली जनपद सीतापुर 3.मु0अ0सं0 78/2026 धारा 303(2)/317(2)/317(4)/3(5) बीएनएस थाना शारदानगर खीरी *मोहिनी पत्नी श्यामू पासी निवासी भगवन्तपुर थाना रामपुर कलां जिला सीतापुर* 1.मु0अ0सं0 78/2026 धारा 303(2)/317(2)/317(4)/3(5) बीएनएस थाना शारदानगर खीरी 2.फुर्तीला उर्फ कमला देवी पत्नी स्व0 विनोद कुमार पासी नि0 कादीपुर सरय्या थाना रामपुर कला जनपद सीतापुर 3.मु0अ0सं0 78/2026 धारा 303(2)/317(2)/317(4)/3(5) बीएनएस थाना शारदानगर खीरी *अभियुक्ताओं से बरामदगी का विवरण* एक अदद मंगलसूत्र तीन ठप्पे वाला पीली धातु का *गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम* 1.थानाध्यक्ष बृजमोहन थाना शारदानगर जनपद खीरी 2.नि0अ0 इन्साफ अली थाना शारदानगर जनपद खीरी, 3.उ0नि0 राजीव कुमार थाना शारदानगर जनपद खीरी, 4.उ0नि0 मोनिका यादव थाना शारदानगर जनपद खीरी, 5.का0 अरुण कुमार थाना शारदानगर जनपद खीरी, 6.म0का0 सीमा पटेल थाना शारदानगर जनपद खीरी, रामनिवास गुप्ता की रिपोर्ट रिपोर्ट पुलिस सूत्रों पर आधारित2
- लखीमपुर खीरी उत्तर प्रदेश में योगी आदित्यनाथ सरकार के कानून-व्यवस्था मॉडल को नौरंगाबाद ने नंगा कर दिया। सिंगाही थाना पुलिस ने सच को कुचलकर झूठ की एफआईआर लिख दी । जिनकी पिटाई हुई, वही आरोपी बना दिए गए। महिलाओं पर डंडे बरसे, वीडियो/गवाह मौजूद, लेकिन कार्रवाई उलटी! डर और दहशत में पीड़ित परिवार घर छोड़ने को मजबूर।1
- Post by Kailash Gupta1
- महाराजा सातन पासी किला बचाओ अभियान चालू करो! #लाखन_आर्मी_सम्पूर्ण_भारत1