Shuru
Apke Nagar Ki App…
बनखेड़ी में किरार समाज के 48 जोड़े परिणय सूत्र में बंधे, सामूहिक विवाह सम्मेलन सम्पन्न बनखेड़ी में किरार समाज के 48 जोड़े परिणय सूत्र में बंधे, सामूहिक विवाह सम्मेलन सम्पन्न नर्मदापुरम में अखिल भारतीय किरार क्षत्रिय महासभा द्वारा अक्षय तृतीया के पावन अवसर पर 31वां सामूहिक आदर्श विवाह सम्मेलन आयोजित किया गया। सोमवार, 20 अप्रैल 2026 को शाम 5 बजे ग्राम महंगवा, तहसील बनखेड़ी में हुए इस आयोजन में 48 जोड़े परिणय सूत्र में बंधे। वैदिक मंत्रोच्चार और पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ विवाह संपन्न हुए। कार्यक्रम में समाज के वरिष्ठजन, जनप्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे। आयोजन का उद्देश्य सामाजिक एकता को बढ़ावा देना और सादगीपूर्ण विवाह को प्रोत्साहित करना रहा।
सोहागपुर न्यूज़
बनखेड़ी में किरार समाज के 48 जोड़े परिणय सूत्र में बंधे, सामूहिक विवाह सम्मेलन सम्पन्न बनखेड़ी में किरार समाज के 48 जोड़े परिणय सूत्र में बंधे, सामूहिक विवाह सम्मेलन सम्पन्न नर्मदापुरम में अखिल भारतीय किरार क्षत्रिय महासभा द्वारा अक्षय तृतीया के पावन अवसर पर 31वां सामूहिक आदर्श विवाह सम्मेलन आयोजित किया गया। सोमवार, 20 अप्रैल 2026 को शाम 5 बजे ग्राम महंगवा, तहसील बनखेड़ी में हुए इस आयोजन में 48 जोड़े परिणय सूत्र में बंधे। वैदिक मंत्रोच्चार और पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ विवाह संपन्न हुए। कार्यक्रम में समाज के वरिष्ठजन, जनप्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे। आयोजन का उद्देश्य सामाजिक एकता को बढ़ावा देना और सादगीपूर्ण विवाह को प्रोत्साहित करना रहा।
More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
- ग्राम गुंदरई में 34 वर्षीय व्यक्ति के साथ दो आरोपियों ने की मारपीट, पुलिस ने किया मामला दर्ज सोहागपुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले ग्राम गुंदरई में विवाद के चलते 34 वर्षीय जगदीश पिता प्रहलाद सिंह अहिरवार के साथ मारपीट का मामला सामने आया है फरियादी जगदीश अहिरवार ने मामले को लेकर सोहागपुर पुलिस थाने में शिकायत दर्ज कराई है फरियादी ने पुलिस को बताया कि विवाद के चलते आरोपी उतरी अहिरवार पिता रमेश अहिरवार और गंगा अहिरवार पति जगदीश अहिरवार ने मिलकर उसके साथ गली-गलौच की व मारपीट करते हुए जान से मारने की धमकी दी है फरियादी की शिकायत पर सोहागपुर थाना पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ सोमवार दोपहर 12:00 के लगभग प्रकरण दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।1
- बिर्जे निर्माण होने से नगर बनखेड़ी मे लग रहा है भयानक जाम लगने लागा है जिससे बनखेड़ी मे जय लोगों को दिक्कत का सामना करना पड़ता है साथी की बनखेड़ी मे पार्किंग विवस्था नही होने से लोग रोड पर ही गाड़िया खड़ी करते है, जिसके कारण कई बार एम्बुलेंस को भी निकलने से दिक्कत होती है, जिससे एम्बुलेंस मे जा रहे पेसेंट को कई दिक्कत का सामना करना पड़ता है1
- Post by S k तेज रफ्तार न्यूज़ भारत1
- नर्मदा पुरम में हर्ष उल्लास के साथ मनाया जा रहा है भगवान श्री परशुराम रिकार्ड्स ऑफ़ समिति राजा मोहल्ला नर्मदापुरम के सौरभ तिवारी ने बताया कि 19 अप्रैल 2026 दिन रविवार को सायं 7ः30 बजे राजा मोहल्ले में भगवान परशुराम चालीसा का पाठ और 56 भोग दर्शन के पश्चात सूजी के हलवे का प्रसाद वितरण किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में विप्र समाज के पुरुष एवं महिला सदस्य शामिल रहे। विप्र बंधुओ का स्वागत तिलक लगाकर किया गया। कार्यक्रम के दौरान कक्षा पांचवी, कक्षा आठवीं, कक्षा दसवीं और कक्षा बारहवीं की बोर्ड परीक्षा में 80 % से अधिक अंक लाने वाले समाज की प्रतिभाओं का सम्मान किया गया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से जिला अधिवक्ता संघ सचिव मनोज जराठे, अधिवक्ता दिनेश दुबे विक्रम परते,अनुराग दुबे, संजीव शर्मा आनंद थापक, केंएन त्रिपाठी, मोनिका दुबे, सरला दुबे, एकता दूबे ज्योति तिवारी अभिषेक दुबे हरिनारायण दुबे आदि मौजूद रही बाक्स कार्यक्रम में कक्षा बारहवीं की परीक्षा 93.4% अंक लाकर उत्तीर्ण करने वाले समाज की प्रतिभा छात्र हर्षवर्धन तिवारी, कक्षा दसवीं की परीक्षा 98% अंक से उत्तीर्ण करने और प्रदेश की मैरिट सूची में स्थान बनाने वाली छात्रा दिशा तिवारी और कक्षा दसवीं की परीक्षा 90% अंक से पास करने वाले जयंत तिवारी के अलावा कक्षा आठवीं की परीक्षा उत्कृष्ट अंकों से उत्तीर्ण करने वाली छात्रा निशि तिवारी, दिव्यांशु तिवारी तथा कक्षा पांचवी की बोर्ड परीक्षा अच्छे अंको से पास करने वाले वैदिक तिवारी, मृदुल तिवारी और रिद्धिमा शर्मा को सम्मानित किया गया।1
- 🚨 जुन्नारदेव में भड़की भीषण आग, पुलिस थाने के पास मचा हड़कंप 🔥 मार्केट दुकान में लगी आग ने ली विकराल रूप 🚒 दमकल की टीम मौके पर, आग बुझाने का जारी है प्रयास1
- गोदड़ी में हुआ यदुवंशी समाज का सामूहिक विवाह सम्मेलन1
- नाहरकोला में शादी समारोह बना खूनखराबे का मैदान: चाकूबाजी में 1 की मौत, 6 घायल, पुलिस पर भी हमला नर्मदापुरम जिले के शिवपुर थाना क्षेत्र के ग्राम नाहरकोला में रविवार रात एक शादी समारोह के दौरान मामूली विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। चाकूबाजी की इस घटना में एक युवक की मौत हो गई, जबकि 6 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद जब पुलिस आरोपियों को पकड़ने पहुंची तो उन पर भी हमला कर दिया गया, जिसमें एक आरक्षक बुरी तरह घायल हो गया। शराब के नशे में शुरू हुआ विवाद पुलिस के अनुसार, रामनारायण के भतीजे की शादी का कार्यक्रम चल रहा था। इसी दौरान आरोपी अमर सिंह कीर शराब के नशे में समारोह में पहुंचा। रामनारायण ने उसे खाना खाने के लिए कहा, लेकिन आरोपी ने नशे में अपमानजनक बातें करना शुरू कर दीं। भीड़ अधिक होने के कारण उसे वहां से भेज दिया गया। कुछ देर बाद आरोपी अमर सिंह अपने बेटे लोकेश कीर के साथ वापस लौटा। इस बार अमर सिंह के हाथ में डंडा और लोकेश के पास चाकू था। दोनों ने आते ही विवाद शुरू कर दिया। समझाने आए लोगों पर हमला जब दूल्हे के चाचा हरिनारायण ने उन्हें समझाने की कोशिश की तो लोकेश ने उन पर चाकू से हमला कर दिया। बीच-बचाव करने आए दौलत कीर, रामनारायण कीर, जय नारायण कीर और महिला क्षमा बाई सहित अन्य लोगों पर भी आरोपियों ने ताबड़तोड़ चाकू से वार किए। इस हमले में दौलत कीर गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें अस्पताल ले जाया गया, जहां उनकी मौत हो गई। वहीं रामनारायण और जय नारायण सहित अन्य घायलों को इलाज के लिए जिला अस्पताल नर्मदापुरम रेफर किया गया है। पुलिस पर भी किया हमला घटना की सूचना मिलते ही थाना प्रभारी केएन रजक पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। आरोपियों को पकड़ने के दौरान जब पुलिस ने पीछा किया तो आरोपी ने आरक्षक ओम जाट पर भी चाकू से हमला कर दिया। आरक्षक ओम जाट के पेट, हाथ और पैर में कुल 9 जगह चाकू के वार लगे। गंभीर हालत में उन्हें सिवनी मालवा से नर्मदापुरम रेफर किया गया। डॉक्टरों के अनुसार उनकी हालत फिलहाल स्थिर है। आधी रात को मौके पर पहुंचे वरिष्ठ अधिकारी घटना की गंभीरता को देखते हुए देर रात पुलिस अधीक्षक सांई कृष्णा एस थोटा, एएसपी और एसडीओपी सहित भारी पुलिस बल मौके पर पहुंचा। एसपी ने अस्पताल जाकर घायल आरक्षक की स्थिति का जायजा लिया। आरोपियों की तलाश जारी एसपी सांई कृष्णा एस थोटा ने बताया कि बाप-बेटे के खिलाफ हत्या और हत्या के प्रयास के दो अलग-अलग मामले दर्ज किए गए हैं। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए विशेष टीम गठित कर दी गई है और उनकी तलाश जारी है। घटना में घायल महिला क्षमा बाई ने बताया कि डीजे बजने को लेकर आरोपी अमर सिंह गाली-गलौज कर रहा था। समझाने पर वह चला गया, लेकिन कुछ देर बाद अपने बेटे के साथ लौटकर चाकू से हमला कर दिया। इस हमले में उनके भाई की मौत हो गई।1
- सोहागपुर विधायक विजयपाल सिंह ने ग्राम माछा में दी श्रद्धांजलि सोहागपुर। क्षेत्रीय विधायक विजयपाल सिंह ने ग्राम माछा पहुंचकर स्वर्गीय श्रीमती चंद्रप्रभा ठाकुर के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया। इस दौरान उन्होंने दिवंगत के निवास पर पहुंचकर श्रद्धांजलि अर्पित की तथा परिजनों से मिलकर उन्हें ढांढस बंधाया।विधायक ने ईश्वर से प्रार्थना की कि दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करें और शोक संतप्त परिवार को इस कठिन समय में धैर्य एवं संबल प्रदान करें। इस अवसर पर उनके साथ भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता एवं अन्य जनप्रतिनिधि भी उपस्थित रहे।1