खजुराहो में भारतीय श्रमजीवी पत्रकार महासंघ से संबद्ध मध्य भारत वर्किंग जर्नलिस्ट यूनियन का भव्य आयोजन *खजुराहो में भारतीय श्रमजीवी पत्रकार महासंघ से संबद्ध मध्य भारत वर्किंग जर्नलिस्ट यूनियन का भव्य आयोजन* *पत्रकारों के हित, संरक्षण और अधिकारों से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर हुआ मंथन* खजुराहो। भारतीय श्रमजीवी पत्रकार महासंघ से संबद्ध मध्य भारत वर्किंग जर्नलिस्ट यूनियन ऑफ मध्य प्रदेश के तत्वावधान में खजुराहो स्थित होटल झंकार में एक भव्य एवं गरिमामय कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में प्रदेशभर से पत्रकारों एवं संगठन से जुड़े पदाधिकारियों ने सहभागिता की। आयोजन के दौरान पत्रकारों के हित, अधिकार, सुरक्षा एवं कल्याण से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि भारतीय जनता पार्टी की प्रदेश उपाध्यक्ष श्रीमती नंदिता पाठक रहीं। कार्यक्रम की अध्यक्षता मध्य भारत वर्किंग जर्नलिस्ट यूनियन के प्रदेश अध्यक्ष उपेंद्र गौतम ने की, जबकि भारतीय श्रमजीवी पत्रकार महासंघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष अवधेश भार्गव विशिष्ट अतिथि के रूप में कार्यक्रम में उपस्थित रहे। कार्यक्रम का आयोजन पत्रकार संघ के प्रदेश उपाध्यक्ष देवेंद्र चतुर्वेदी ने किया, आयोजन की सहयोगी अनुपम गुप्ता अविनाश तिवारी भास्कर पाठक तुलसीदास सोनी रिककी सिंह बालकिशन विश्वकर्मा देवेंद्र जैन रहे कार्यक्रम का सफल संचालन राजू सिंह चौहान के द्वारा किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों एवं पत्रकार प्रतिनिधियों के स्वागत के साथ हुआ। वक्ताओं ने पत्रकारिता को लोकतंत्र का महत्वपूर्ण आधार बताते हुए कहा कि समाज में जनसमस्याओं को शासन-प्रशासन और आमजन के सामने प्रभावी ढंग से रखने में पत्रकारों की महत्वपूर्ण भूमिका है। बदलते दौर में पत्रकारों के सामने आ रही चुनौतियों तथा उनके हितों के संरक्षण के लिए संगठित प्रयासों की आवश्यकता पर भी जोर दिया गया। इस अवसर पर पत्रकारों की सुरक्षा, सम्मान, सामाजिक एवं आर्थिक हितों, कार्यस्थल से जुड़ी समस्याओं तथा पत्रकारों को मिलने वाली सुविधाओं सहित अनेक विषयों पर विचार-विमर्श किया गया। वक्ताओं ने कहा कि पत्रकारों की समस्याओं को उचित मंच तक पहुंचाने और उनके अधिकारों के लिए निरंतर आवाज उठाना संगठन की प्राथमिकता है। मुख्य अतिथि श्रीमती नंदिता पाठक ने पत्रकारिता के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि निष्पक्ष एवं जिम्मेदार पत्रकारिता समाज को सही दिशा देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है। उन्होंने पत्रकारों की समस्याओं और उनके हितों से जुड़े विषयों पर सकारात्मक पहल की आवश्यकता पर बल दिया। राष्ट्रीय अध्यक्ष अवधेश भार्गव ने संगठन की भूमिका और पत्रकारों की एकजुटता पर जोर देते हुए कहा कि पत्रकार हितों की रक्षा के लिए सभी पत्रकारों को एकजुट होकर कार्य करना होगा। उन्होंने संगठन के माध्यम से पत्रकारों की समस्याओं को प्रभावी तरीके से उठाने और उनके समाधान के लिए निरंतर प्रयास करने की बात कही। कार्यक्रम के विशिष्ट भरत पाठक जी के द्वारा अपने संबोधन में कहा गया कि सरकार की विभिन्न योजनाओं का लाभ पत्रकारों को मिल रहा है एवं केंद्र सरकार और प्रदेश सरकार के द्वारा पत्रकारों की सुरक्षा पर विशेष ध्यान दिया गया है। प्रदेश अध्यक्ष उपेंद्र गौतम ने कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए कहा कि मध्य भारत वर्किंग जर्नलिस्ट यूनियन पत्रकारों के हितों और अधिकारों के लिए लगातार सक्रिय रहेगा। उन्होंने प्रदेश के पत्रकारों से संगठन को मजबूत बनाने तथा पत्रकारों से जुड़े मुद्दों को प्राथमिकता के साथ उठाने का आह्वान किया। भारतीय जनता पार्टी के मंडल अध्यक्ष गौरव सिंह बघेल के द्वारा की पत्रकारों को संबोधित किया गया। नवनीत जैन ने भी सभी को संबोधित करते हुए कहा कि पत्रकार समाज का आईना है और हरदम पत्रकार मजबूती के साथ सच्चाई की बात को लिखना है और लिखता रहेगा। *कार्यक्रम में इनका किया गया सम्मान* पांच सितारा होटल रेडिसन, चंदेला, ललित, बुंदेला रिजॉर्ट, क्लार्क, पत्रकार संघ, व्यापारी संघ, अधिवक्ता संघ, होटल एसोसिएशन, श्रीमती ममता वर्मा, सोम प्रकाश अग्रवाल, राघव पाठक, हरीश लवानिया, मनीष जैन, पर्यटकसहायक एसोसिएशन, ओशो स्वामी, पंडित जी रेस्टोरेंट, एड आरके उपाध्याय ,एड जय तिवारी, ब्राह्मण समाज से वीरेंद्र तिवारी, विश्व हिंदू परिषद राजकुमार गंगले, प्रदेशभर के पत्रकारों की रही उल्लेखनीय सहभागिता सम्मेलन में राम गोपाल बंसल, प्रदेश महासचिव; रामबिलास शर्मा, नेशनल काउंसलर; राहुल सिंह राणा, संगठन प्रभारी मध्यप्रदेश; संजय द्विवेदी, बांदा; राम लखन गुप्ता, रीवा; गिरजा शंकर राय, झांसी; अभय पाठक, भोपाल; नीरज धर्मवीर पचौरी, ब्लॉक अध्यक्ष पोरसा; शैलेन्द्र तिवारी, जिलाध्यक्ष शहडोल जिला इकाई; गणेश केवट, उपाध्यक्ष संभागीय इकाई शहडोल; जितेंद्र विश्वकर्मा, सचिव संभागीय इकाई शहडोल; अजय केवट, ब्लॉक अध्यक्ष शहडोल-सोहागपुर इकाई सहित प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों से आए पत्रकार एवं संगठन पदाधिकारी उपस्थित रहे। स्थानीय समाजसेवी एवं राजनेताओं ने भी कार्यक्रम में सहभागिता की। कार्यक्रम में पत्रकारिता के वर्तमान स्वरूप, बदलती तकनीक, पत्रकारों के समक्ष उत्पन्न हो रही नई चुनौतियों और संगठन की आगामी कार्ययोजना पर भी चर्चा हुई। उपस्थित पत्रकारों ने अपने-अपने क्षेत्रों से जुड़ी समस्याएं और सुझाव अतिथियों के समक्ष रखे। आयोजन के अंत में अतिथियों एवं प्रदेशभर से पहुंचे पत्रकारों का आभार व्यक्त किया गया। कार्यक्रम को पत्रकारों की एकजुटता, संगठनात्मक मजबूती और उनके हितों की दिशा में महत्वपूर्ण पहल के रूप में देखा गया। आयोजन ने यह संदेश दिया कि पत्रकारों के अधिकारों और सम्मान की रक्षा के लिए संगठित होकर निरंतर प्रयास करना समय की आवश्यकता है।
खजुराहो में भारतीय श्रमजीवी पत्रकार महासंघ से संबद्ध मध्य भारत वर्किंग जर्नलिस्ट यूनियन का भव्य आयोजन *खजुराहो में भारतीय श्रमजीवी पत्रकार महासंघ से संबद्ध मध्य भारत वर्किंग जर्नलिस्ट यूनियन का भव्य आयोजन* *पत्रकारों के हित, संरक्षण और अधिकारों से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर हुआ मंथन* खजुराहो। भारतीय श्रमजीवी पत्रकार महासंघ से संबद्ध मध्य भारत वर्किंग जर्नलिस्ट यूनियन ऑफ मध्य प्रदेश के तत्वावधान में खजुराहो स्थित होटल झंकार में एक भव्य एवं गरिमामय कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में प्रदेशभर से पत्रकारों एवं संगठन से जुड़े पदाधिकारियों ने सहभागिता की। आयोजन के दौरान पत्रकारों के हित, अधिकार, सुरक्षा एवं कल्याण से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि भारतीय जनता पार्टी की प्रदेश उपाध्यक्ष श्रीमती नंदिता पाठक रहीं। कार्यक्रम की अध्यक्षता मध्य भारत वर्किंग जर्नलिस्ट यूनियन के प्रदेश अध्यक्ष उपेंद्र गौतम ने की, जबकि भारतीय श्रमजीवी पत्रकार महासंघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष अवधेश भार्गव विशिष्ट अतिथि के रूप में कार्यक्रम में उपस्थित रहे। कार्यक्रम का आयोजन पत्रकार संघ के प्रदेश उपाध्यक्ष देवेंद्र चतुर्वेदी ने किया, आयोजन की सहयोगी अनुपम गुप्ता अविनाश तिवारी भास्कर पाठक तुलसीदास सोनी रिककी सिंह बालकिशन विश्वकर्मा देवेंद्र जैन रहे कार्यक्रम का सफल संचालन राजू सिंह चौहान के द्वारा किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों एवं पत्रकार प्रतिनिधियों के स्वागत के साथ हुआ। वक्ताओं ने पत्रकारिता को लोकतंत्र का महत्वपूर्ण आधार बताते हुए कहा कि समाज में जनसमस्याओं को शासन-प्रशासन और आमजन के सामने प्रभावी ढंग से रखने में पत्रकारों की महत्वपूर्ण भूमिका है। बदलते दौर में पत्रकारों के सामने आ रही चुनौतियों तथा उनके हितों के संरक्षण के लिए संगठित प्रयासों की आवश्यकता पर भी जोर दिया गया। इस अवसर पर पत्रकारों की सुरक्षा, सम्मान, सामाजिक एवं आर्थिक हितों, कार्यस्थल से जुड़ी समस्याओं तथा पत्रकारों को मिलने वाली सुविधाओं सहित अनेक विषयों पर विचार-विमर्श किया गया। वक्ताओं ने कहा कि पत्रकारों की समस्याओं को उचित मंच तक पहुंचाने और उनके अधिकारों के लिए निरंतर आवाज उठाना संगठन की प्राथमिकता है। मुख्य अतिथि श्रीमती नंदिता पाठक ने पत्रकारिता के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि निष्पक्ष एवं जिम्मेदार पत्रकारिता समाज को सही दिशा देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है। उन्होंने पत्रकारों की समस्याओं और उनके हितों से जुड़े विषयों पर सकारात्मक पहल की आवश्यकता पर बल दिया। राष्ट्रीय अध्यक्ष अवधेश भार्गव ने संगठन की भूमिका और पत्रकारों की एकजुटता पर जोर देते हुए कहा कि पत्रकार हितों की रक्षा के लिए सभी पत्रकारों को एकजुट होकर कार्य करना होगा। उन्होंने संगठन के माध्यम से पत्रकारों की समस्याओं
को प्रभावी तरीके से उठाने और उनके समाधान के लिए निरंतर प्रयास करने की बात कही। कार्यक्रम के विशिष्ट भरत पाठक जी के द्वारा अपने संबोधन में कहा गया कि सरकार की विभिन्न योजनाओं का लाभ पत्रकारों को मिल रहा है एवं केंद्र सरकार और प्रदेश सरकार के द्वारा पत्रकारों की सुरक्षा पर विशेष ध्यान दिया गया है। प्रदेश अध्यक्ष उपेंद्र गौतम ने कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए कहा कि मध्य भारत वर्किंग जर्नलिस्ट यूनियन पत्रकारों के हितों और अधिकारों के लिए लगातार सक्रिय रहेगा। उन्होंने प्रदेश के पत्रकारों से संगठन को मजबूत बनाने तथा पत्रकारों से जुड़े मुद्दों को प्राथमिकता के साथ उठाने का आह्वान किया। भारतीय जनता पार्टी के मंडल अध्यक्ष गौरव सिंह बघेल के द्वारा की पत्रकारों को संबोधित किया गया। नवनीत जैन ने भी सभी को संबोधित करते हुए कहा कि पत्रकार समाज का आईना है और हरदम पत्रकार मजबूती के साथ सच्चाई की बात को लिखना है और लिखता रहेगा। *कार्यक्रम में इनका किया गया सम्मान* पांच सितारा होटल रेडिसन, चंदेला, ललित, बुंदेला रिजॉर्ट, क्लार्क, पत्रकार संघ, व्यापारी संघ, अधिवक्ता संघ, होटल एसोसिएशन, श्रीमती ममता वर्मा, सोम प्रकाश अग्रवाल, राघव पाठक, हरीश लवानिया, मनीष जैन, पर्यटकसहायक एसोसिएशन, ओशो स्वामी, पंडित जी रेस्टोरेंट, एड आरके उपाध्याय ,एड जय तिवारी, ब्राह्मण समाज से वीरेंद्र तिवारी, विश्व हिंदू परिषद राजकुमार गंगले, प्रदेशभर के पत्रकारों की रही उल्लेखनीय सहभागिता सम्मेलन में राम गोपाल बंसल, प्रदेश महासचिव; रामबिलास शर्मा, नेशनल काउंसलर; राहुल सिंह राणा, संगठन प्रभारी मध्यप्रदेश; संजय द्विवेदी, बांदा; राम लखन गुप्ता, रीवा; गिरजा शंकर राय, झांसी; अभय पाठक, भोपाल; नीरज धर्मवीर पचौरी, ब्लॉक अध्यक्ष पोरसा; शैलेन्द्र तिवारी, जिलाध्यक्ष शहडोल जिला इकाई; गणेश केवट, उपाध्यक्ष संभागीय इकाई शहडोल; जितेंद्र विश्वकर्मा, सचिव संभागीय इकाई शहडोल; अजय केवट, ब्लॉक अध्यक्ष शहडोल-सोहागपुर इकाई सहित प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों से आए पत्रकार एवं संगठन पदाधिकारी उपस्थित रहे। स्थानीय समाजसेवी एवं राजनेताओं ने भी कार्यक्रम में सहभागिता की। कार्यक्रम में पत्रकारिता के वर्तमान स्वरूप, बदलती तकनीक, पत्रकारों के समक्ष उत्पन्न हो रही नई चुनौतियों और संगठन की आगामी कार्ययोजना पर भी चर्चा हुई। उपस्थित पत्रकारों ने अपने-अपने क्षेत्रों से जुड़ी समस्याएं और सुझाव अतिथियों के समक्ष रखे। आयोजन के अंत में अतिथियों एवं प्रदेशभर से पहुंचे पत्रकारों का आभार व्यक्त किया गया। कार्यक्रम को पत्रकारों की एकजुटता, संगठनात्मक मजबूती और उनके हितों की दिशा में महत्वपूर्ण पहल के रूप में देखा गया। आयोजन ने यह संदेश दिया कि पत्रकारों के अधिकारों और सम्मान की रक्षा के लिए संगठित होकर निरंतर प्रयास करना समय की आवश्यकता है।
- ईद मिलाद-उन-नबी के जुलूस को लेकर पुलिस ने परखी सुरक्षा व्यवस्था छतरपुर। ईद मिलाद-उन-नबी के जुलूस को लेकर पुलिस प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्था को लेकर तैयारियां तेज कर दी हैं। जुलूस से पहले एडिशनल एसपी और सिटी कोतवाली टीआई ने मौके पर पहुंचकर सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लिया। अधिकारियों ने जुलूस के मार्ग का निरीक्षण करते हुए सुरक्षा व्यवस्था, पुलिस बल की तैनाती, यातायात व्यवस्था और संवेदनशील स्थानों की जानकारी ली। इस दौरान अधिकारियों ने संबंधित पुलिसकर्मियों को आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए। पुलिस अधिकारियों ने कहा कि जुलूस के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पर्याप्त पुलिस बल तैनात रहेगा। साथ ही लोगों से शांतिपूर्ण और आपसी भाईचारे के साथ पर्व मनाने की अपील की गई है।1
- नौगांव की पिपरी मस्जिद में हुई परचम कुशाई, अमन और खुशहाली की मांगी गई दुआ परचम कुशाही पिपरी मस्जिद के पेश इमाम साजिद अली साहब ने की साथ ही ईद मिलादुन्नबी के मुबारक मौके देश सहित नगर एवं क्षेत्र में अमन-चैन, खुशहाली, तरक्की और आपसी भाईचारे के लिए खास दुआ की गई ।1
- ग्राम पंचायत बख्तरी की हरिजन बस्ती में जलभराव से कई मकान क्षतिग्रस्त पन्ना। मंगलवार, 25 अगस्त को कलेक्टर कार्यालय पन्ना में आयोजित जनसुनवाई के दौरान ग्राम पंचायत बख्तरी की हरिजन बस्ती में जलभराव का मामला सामने आया। ग्रामीणों का आरोप है कि बस्ती से लगे खेत में मेड़ डालकर पानी रोक दिए जाने के कारण बस्ती में पानी भर गया, जिससे कई मकान क्षतिग्रस्त हो गए। ग्रामीणों के अनुसार, इस मामले की शिकायत 181 पर भी दर्ज कराई गई है। वर्तमान सरपंच रजनी राजा द्वारा ग्राम के लोगों के साथ कलेक्टर कार्यालय पहुंचकर मामले में आवेदन प्रस्तुत किया गया और समस्या के निराकरण की मांग की गई। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि बस्ती से लगे खेत में मेड़ डालकर पानी रोकने से यह स्थिति निर्मित हुई। वहीं, आवेदन में वर्तमान सरपंच रजनी राजा को बदनाम और नाकाम साबित करने की कथित मंशा से ऐसा किए जाने के आरोप भी लगाए गए हैं। ग्रामीणों ने प्रशासन से मामले की जांच कर जलभराव की समस्या दूर कराने और क्षतिग्रस्त मकानों को लेकर आवश्यक कार्रवाई की मांग की है।4
- घर में घुसकर तीन बुजुर्ग भाइयों पर लाठी-डंडों से हमला, बृजपुर पुलिस की कार्रवाई पर उठे सवाल; SP से न्याय की गुहार पन्ना। पन्ना जिले के बृजपुर थाना क्षेत्र के ग्राम शहपुरा में पुराने विवाद को लेकर तीन बुजुर्ग भाइयों पर घर में घुसकर लाठी-डंडों से हमला किए जाने का मामला सामने आया है। घटना में घायल भाइयों ने अब पुलिस अधीक्षक पन्ना से शिकायत कर फरार आरोपियों की गिरफ्तारी, निष्पक्ष जांच और परिवार की सुरक्षा की मांग की है। पीड़ितों ने बृजपुर थाना पुलिस की कार्रवाई पर भी सवाल उठाए हैं। शिकायतकर्ता मुन्नीलाल यादव, जवाहरलाल यादव और तुलसीदास यादव का आरोप है कि गांव के ही छह लोगों ने पुराने विवाद को लेकर उनके घर में घुसकर लाठी-डंडों से हमला कर दिया। अचानक हुए हमले में तीनों भाई घायल हो गए। पीड़ितों के मुताबिक, हमले में मुन्नीलाल यादव के सिर में गंभीर चोट, जवाहरलाल यादव के हाथ में फ्रैक्चर, जबकि तुलसीदास यादव के सिर में गंभीर चोट आई, जिसके चलते उन्हें कई टांके लगाए गए। मामले में बृजपुर थाना पुलिस ने अपराध क्रमांक 0172/2026 के तहत भारतीय न्याय संहिता (BNS) की विभिन्न धाराओं में प्रकरण दर्ज किया है। *अस्पताल से छुट्टी के बाद भी कार्रवाई का इंतजार* पीड़ितों का कहना है कि घायलों को 20 अगस्त को अस्पताल से छुट्टी मिल गई थी। उनका आरोप है कि 24 अगस्त तक पुलिस की ओर से उनसे पूछताछ के लिए कोई अधिकारी नहीं पहुंचा। पीड़ितों के मुताबिक, घटना के बाद से आरोपी फरार हैं और उनकी गिरफ्तारी को लेकर पुलिस की कार्रवाई अपेक्षित गति से नहीं हो रही है। शिकायत में पीड़ित परिवार ने आरोप लगाया है कि आरोपी खुलेआम घूम रहे हैं, जिससे परिवार में भय का माहौल है। उन्होंने अपनी और परिवार के सदस्यों की सुरक्षा को लेकर भी चिंता जताई है। *विवेचक की कार्यप्रणाली पर भी सवाल* पीड़ित पक्ष ने मामले के विवेचक एएसआई पूर्णानंद मिश्रा की कार्यप्रणाली पर भी सवाल उठाए हैं। उन्होंने पुलिस अधीक्षक से मामले की विवेचना किसी अन्य अधिकारी को सौंपने की मांग की है, ताकि पूरे मामले की निष्पक्ष जांच हो सके। पीड़ित तीनों भाइयों ने पुलिस अधीक्षक से फरार आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी, निष्पक्ष विवेचना तथा परिवार की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए आवश्यक निर्देश जारी करने की मांग की है। अब देखना होगा कि पुलिस अधीक्षक स्तर से शिकायत पर क्या कार्रवाई की जाती है।1
- छतरपुर के गुलगंज थाना क्षेत्र के ग्राम पीरा की एक महिला ने एसपी कार्यालय पहुंचकर राजेश अहिरवार, सूरज अहिरवार समेत अन्य लोगों पर गंभीर आरोप लगाए हैं। महिला का आरोप है कि घर में घुसकर उसके साथ बुरी नीयत से हरकत की गई और विरोध करने पर उसके व देवर के साथ मारपीट की गई। महिला ने गुलगंज पुलिस पर कार्रवाई नहीं करने और राजीनामा के लिए दबाव बनाने का भी आरोप लगाया है। महिला ने एसपी से आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। छतरपुर के गुलगंज थाना क्षेत्र के ग्राम पीरा की एक महिला ने एसपी कार्यालय पहुंचकर राजेश अहिरवार, सूरज अहिरवार समेत अन्य लोगों पर गंभीर आरोप लगाए हैं। महिला का आरोप है कि घर में घुसकर उसके साथ बुरी नीयत से हरकत की गई और विरोध करने पर उसके व देवर के साथ मारपीट की गई। महिला ने गुलगंज पुलिस पर कार्रवाई नहीं करने और राजीनामा के लिए दबाव बनाने का भी आरोप लगाया है। महिला ने एसपी से आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।1
- श्री श्री 1008 श्री जुगल किशोर जू सरकारश्री श्री 1008 श्री जुगल किशोर जू सरकार धाम पन्ना दिनांक 25 अगस्त 2026 दिन मंगलवार के आज के दर्शन जय जय श्री राधे हरे कृष्णा हरे कृष्णा कृष्णा कृष्णा हरे हरे राम हरे राम राम राम हरे हरे जय जय श्री राधे...........1
- जलभराव के बीच ड्यूटी निभाते नजर आए चौकी प्रभारी, लोगों ने की सराहना महोबा। कीरत सागर के ओवरफ्लो पानी के कारण बुधवार को रेलवे स्टेशन मार्ग पर जलभराव से आवागमन प्रभावित रहा। इस दौरान बजरिया पुलिस चौकी प्रभारी उपनिरीक्षक गौरव चौबे जलभराव के बीच मौके पर डटे रहे और अपनी ड्यूटी का निर्वहन करते नजर आए। मुश्किल हालात के बावजूद पुलिसकर्मी द्वारा मौके पर रहकर यातायात व्यवस्था संभालने और राहगीरों की मदद किए जाने की तस्वीर सामने आई। उनके इस मानवीय प्रयास की स्थानीय लोगों ने सराहना की।1
- नौगांव में ईद मिलादुन्नबी की धूम, शानदार रोशनी और सजावट से जगमगाया शहर ईद मिलादुन्नबी के पर्व को लेकर नौगांव नगर में उत्साह का माहौल है। पैगंबर हजरत मोहम्मद साहब की यौमे पैदाइश के अवसर पर शहर की गलियों, चौराहों और मोहल्लों को आकर्षक रोशनी और सजावट से सजाया गया है । 26 अगस्त को ईद मिलादुन्नबी का जलसा और नगर में भव्य जुलूस-ए-मोहम्मदी निकाला जाएगा ।1