Shuru
Apke Nagar Ki App…
छात्र संदीप भारती की मौत की जांच करने आवास पर पहुंची फारेंसिक टीम। संदीप भारती की मौत के मामले में जांच करने पहुंची फारेसिंक टीम। दियोरिया कला। मधवापुर में मंगलवार रात में संदिग्ध परिस्थितियों में हुई छात्र संदीप भारती की मौत के मामले में पुलिस ने तीन लोगों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरु कर दी है वहीं बुधवार दोपहर बाद फारेसिंक टीम कोतवाली पुलिस के साथ मृतक संदीप भारती के घर पहुंचीं थानाध्यक्ष गौतम सिंह के साथ सभी पहलुओं पर गंभीरता पूर्वक जांच पड़ताल कर पीड़ितों से जानकारी जुटाई परिजनों ने जांच टीम को बताया कि मृतक ने छत पर उल्टी की थी।फारेंसिक टीम ने मौके पर जाकर जांच की पुलिस टीम तमाम बिंदुओं को लेकर जांच कर रही है मौत की गुत्थी सुलझाने के लिए तमाम बिंदुओं पर जांच में जुटी हुई है।
Shivkumar Gangwar
छात्र संदीप भारती की मौत की जांच करने आवास पर पहुंची फारेंसिक टीम। संदीप भारती की मौत के मामले में जांच करने पहुंची फारेसिंक टीम। दियोरिया कला। मधवापुर में मंगलवार रात में संदिग्ध परिस्थितियों में हुई छात्र संदीप भारती की मौत के मामले में पुलिस ने तीन लोगों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरु कर दी है वहीं बुधवार दोपहर बाद फारेसिंक टीम कोतवाली पुलिस के साथ मृतक संदीप भारती के घर पहुंचीं थानाध्यक्ष गौतम सिंह के साथ सभी पहलुओं पर गंभीरता पूर्वक जांच पड़ताल कर पीड़ितों से जानकारी जुटाई परिजनों ने जांच टीम को बताया कि मृतक ने छत पर उल्टी की थी।फारेंसिक टीम ने मौके पर जाकर जांच की पुलिस टीम तमाम बिंदुओं को लेकर जांच कर रही है मौत की गुत्थी सुलझाने के लिए तमाम बिंदुओं पर जांच में जुटी हुई है।
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- पीलीभीत सूचना विभाग 15 अप्रैल 2026/जनगणना -2027 के सफल संचालन एवं क्रियान्वयन हेतु निदेशक, जनगणना निदेशालय, लखनऊ द्वारा दिये गये निर्देशों के क्रम जनपद पीलीभीत में 15 चार्ज बनाये गये हैं, जिसमें 05 तहसीलों को ग्रामीण क्षेत्र चार्ज, 03 नगर पालिका परिषद व 07 नगर पंचायतों को शहरी क्षेत्र चार्ज बनाया गया है। जनगणना-2027 के ऑकडों का संग्रहण डिजिटल उपकरणों (प्रगणकों द्वारा स्वयं के स्मार्टफोन) के माध्यम से किया जायेगा। जनगणना-2027 कार्य हेतु जनपद पीलीभीत में कुल 4116 प्रगणकों व 688 सुपरवाईजरों को चिन्हित कर सीएमएसएस पोर्टल पर डाटा फीड कर ड्यूटी लगायी गयी है। उक्त सुपरवाईजर व प्रगणकों में 10 प्रतिशत रिजर्व भी सम्मिलित है। उक्त प्रगणकों एवं सुपरवाईजरों के प्रशिक्षण कार्यक्रम का जनपद की समस्त तहसीलों के 18 प्रशिक्षण केन्द्र चिन्हित करते हुए 40-50 प्रगणकों/सुपरवाईजरों के 3-3 दिवसों के प्रशिक्षण हेतु 102 बैचो में कराया जाना है। उक्त प्रशिक्षण कार्यक्रम दिनांक 15.04.2026 से प्रारम्भ होकर दिनांक 30.04.2026 तक पूर्ण कराये जाएगें। प्रशिक्षण कार्यक्रम में तहसीलवार विवरण निम्नवत है-तहसील पीलीभीत प्रशिक्षण स्थल/केन्द्र 05, बैचों की संख्या 27, कुल प्रशिक्षार्थियों (प्रगणक/सुपरवाईजर की संख्या 1252, प्रशिक्षण दिनांक 15 से 30.04.2026 तक, तहसील बीसलपुर प्रशिक्षण स्थल/केन्द्र 03, बैचों की संख्या 30, कुल प्रशिक्षार्थियों (प्रगणक/सुपरवाईजर की संख्या 1460, प्रशिक्षण दिनांक 15 से 24.04.2026 तक, तहसील पूरनपुर प्रशिक्षण स्थल/केन्द्र 06, बैचों की संख्या 19, कुल प्रशिक्षार्थियों (प्रगणक/सुपरवाईजर की संख्या 911, प्रशिक्षण दिनांक 15 से 25.04.2026 तक, तहसील अमरिया प्रशिक्षण स्थल/केन्द्र 01, बैचों की संख्या 14, कुल प्रशिक्षार्थियों (प्रगणक/सुपरवाईजर की संख्या 696, प्रशिक्षण दिनांक 15 से 25.04.2026 तक एवं तहसील कलीनगर प्रशिक्षण स्थल/केन्द्र 03, बैचों की संख्या 12, कुल प्रशिक्षार्थियों (प्रगणक/सुपरवाईजर की संख्या 485, प्रशिक्षण दिनांक 15 से 25.04.2026 तक निर्धारित है। इस प्रकार समस्त तहसीलों में प्रशिक्षण स्थल/केन्द्र 18, बैचों की संख्या 102 एवं कुल प्रशिक्षार्थियों (प्रगणक/सुपरवाईजर की संख्या 4804 है। जनपद पीलीभीत में 72 फील्ड टेªनरों को जनपद स्तर पर दिनांक 10.03.2026 से 16.03.2026 तक जनगणना निदेशालय लखनऊ से प्रशिक्षण प्राप्त मास्टर टेªनरों द्वारा 3-3 दिवस का प्रशिक्षण प्रदान किया गया था। उक्त 72 फील्ड टेªनरों द्वारा प्रगणकों/सुपरवाईजरों को दिनांक 15 से 30.04.2026 तक जनपद की समस्त तहसीलों में बनाये गये बैचों के प्रशिक्षुओं को प्रशिक्षण दिया जायेगा। उक्त समस्त प्रगणकों/सुपरवाईजर को प्रशिक्षण अवधि में चाय, पानी एवं भोजन की पूर्ण व्यवस्था चार्ज अधिकारियों द्वारा की गयी है। जनगणना-2027 के प्रगणकों/सुपरवाईजर के तहसील सदर पीलीभीत सभागार में संचालित प्रशिक्षण केन्द्र पर दिनांक 15.04.2026 को प्रशिक्षण का शुभारम्भ ज्ञानेन्द्र सिंह, जिलाधिकारी/प्रमुख जनगणना अधिकारी के करकमलों द्वारा किया गया। प्रशिक्षण शुभारम्भ के समय प्रसून द्विवेदी, जिला जगनणना अधिकारी/अपर जिलाधिकारी (वि./रा.), श्रीमती अर्चना सिंह, जिला अर्थ एवं संख्याधिकारी/अपर जिला जनगणना अधिकारी, मेराज हुसैन जिला सूचना विज्ञान अधिकारी, पवन कुमार उपजिलाधिकारी (न्यायिक), रोहित कुमार जिला पंचायत राज अधिकारी, श्रद्धा सिंह उप जिलाधिकारी सदर/चार्ज अधिकारी पीलीभीत, जनगणना निदेशालय से नामित मण्डल प्रभारी व शुभम बाजपेई जनपद नोडल अधिकारी, आशुतोष व श्रीमती प्रवेश सिंह, मास्टर टेªनर व फील्ड टेªनर आदि उपस्थित रहे।4
- अटल आवासीय विद्यालय में चयनित दो छात्राओं का सम्मान। भुता । क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय भगवानपुर जिही की दो छात्राओं का अटल आवासीय विद्यालय में चयनित होने के उपलक्ष में सम्मान में समारोह आयोजित किया गया। 8 मार्च को हुई परीक्षा में दो छात्राओं का चयन होने की खुशी में विद्यालय के प्रांगण में आयोजित इस कार्यक्रम में चयनित छात्राओं को विद्यालय के प्रधानाध्यापक सैयद सरफराज अहमद ने चयनित छात्राएं अनुराधा और गायत्री को माला पहनाकर और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। प्रधानाचार्य ने कहा कि छात्राओं की यह सफलता अन्य विद्यार्थियों के लिए प्रेरणा बनेगी। छात्राएं अनुराधा और गायत्री ने बताया की इस प्रतियोगिता की तैयारी उनके क्लास टीचर सत्यपाल गंगवार द्वारा कराई गई तथा इस तैयारी में जो भी पुस्तके, स्टेशनरी, आदि की जरूरत पड़ती थी वह सब क्लास टीचर सत्यपाल गंगवार द्वारा निशुल्क उपलब्ध कराई गई थी। कार्यक्रम में अनुराधा और गायत्री के माता-पिता का भी सम्मान किया गया। कार्यक्रम संचालन डॉ युनुस हुसैन ने बताया यह कार्यक्रम निर्माण श्रमिकों के मेधावी बच्चों के उज्जवल भविष्य की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। न्याय पंचायत प्रभारी रामनिवास ने अभिभाबको से सरकारी विद्यालयों में अधिक से अधिक बच्चों का नामांकन करने की भी अपील की उन्होंने कहा कि सरकार बेहतर सुविधाएं और योग शिक्षक उपलब्ध करा रही है। कार्यक्रम में शिक्षकों और अभिभावकों ने भी अटल आवासीय विद्यालय में दोनों चयनित छात्राओं को बधाई दी। एवं अन्य विद्यार्थियों ने तालियां बजाकर उनका उत्साहवर्धन किया। इस अवसर पर न्याय पंचायत प्रभारी रामनिवास, प्रधानाध्यापक सैयद सरफराज अहमद, कार्यक्रम संचालन डॉक्टर यूनुस हुसैन, क्लास टीचर सतपाल गंगवार, इरफान अली, अमीर चंद, राकेश कुमार, एवं अन्य ग्रामीण और अभिभावक मौजूद रहे।1
- #खोज सूचना: गुमशुदा व्यक्ति की तलाश नमस्कार आप देख रहे हैं ख़बर जंक्शन बरेली न्यूज़ चैनल बरेली से मुशताक की रिपोर्ट बरेली से एक अहम खबर सामने आई है, जहां एक व्यक्ति पिछले कई दिनों से लापता है और परिजन परेशान होकर उसकी तलाश में जुटे हैं। गुमशुदा व्यक्ति का नाम अनीस मियां उर्फ दुईया पुत्र स्वर्गीय लाल मोहम्मद उर्फ लल्लू है, जो कंकर टोला, चौकी हबीब शाह का मजार, थाना बारादरी, जनपद बरेली के निवासी हैं। परिजनों के अनुसार, अनीस मियां 6 अप्रैल 2026 की सुबह करीब 6 बजे घर से निकले थे, लेकिन उसके बाद से अब तक वापस नहीं लौटे। काफी खोजबीन के बाद भी उनका कोई सुराग नहीं लग सका है। परिवार वालों का रो-रोकर बुरा हाल है और उन्होंने आम जनता से मदद की अपील की है। अगर किसी भी व्यक्ति को अनीस मियां कहीं दिखाई दें या उनके बारे में कोई जानकारी मिले, तो तुरंत s दिए गए नंबरों पर संपर्क करें: 📞 9058587203 📞 7618482330 📞 8630895130 📞 9058579205 📢 आपकी एक सूचना किसी परिवार को फिर से खुशियां दे सकती है। कृपया इस खबर को ज्यादा से ज्यादा शेयर करें।#1
- बाबा नीलकंठ मंदिर में गूंज रही शिव महापुराण कथा! बरेली के राजेंद्र नगर स्थित बाबा नीलकंठ महादेव मंदिर में इन दिनों भक्ति का अद्भुत संगम देखने को मिल रहा है। शिव महापुराण कथा के भव्य आयोजन में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी है। कथा व्यास संध्या भारद्वाज अपनी मधुर वाणी में भगवान शिव की महिमा का ऐसा वर्णन कर रही हैं कि श्रद्धालु भाव-विभोर हो उठे। मंदिर परिसर को फूलों और रंग-बिरंगी रोशनी से सजाया गया है, जहां भजन-कीर्तन से पूरा माहौल शिवमय बना हुआ है। आयोजन की अध्यक्षता पवन अरोड़ा ने की, जबकि विशेष सहयोग पार्षद सतीश कातिब (मम्मा) का रहा। महिलाओं ने निकाली भव्य कलश यात्रा, जिससे पूरे क्षेत्र में धार्मिक उत्साह का माहौल बन गया। कथा समापन पर होगा हवन-यज्ञ और विशाल भंडारा — बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के पहुंचने की उम्मीद। स्थानीय लोगों का कहना है कि ऐसे आयोजन समाज में सकारात्मक ऊर्जा और एकता का संदेश देते हैं। पूरी खबर के लिए वीडियो देखें और चैनल को सब्सक्राइब करें1
- वही नगर की अम्बेडकर जन सेवा समिति द्वारा मंगलवार की सुबह शहर के अंबेडकर नगर स्थित अम्बेडकर पार्क में बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा में माल्यार्पण किया गया। इसके बाद उनकी भव्य शोभा यात्रा गांजे बाजें के साथ सम्पूर्ण शहर में निकाली गई। कार्यक्रम समाजसेवी मुकेश कुमार के नेतृत्व में आयोजित इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में समिति से जुड़े पदाधिकारी एवं जनप्रतिनिधी तथा राजनीतिक दलों से कार्यकताओं एवं स्कूली छात्रों ने भाग लिया। शोभा यात्रा पूरे शहर का भ्रमण करने के बाद अम्बेडकर पार्क में आकर समाप्त हुई। रैली में मौजूद लोगों बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर को याद करते हुए जम भीम के जयघोष लगायें। इस मौके पर पहुंचे क्षेत्रीय विधायक डॉ मोहन सिंह बिष्ट की धर्मपत्नी चंन्द्रीका बिष्ट, पूर्व विधायक नवीन चन्द्र दुम्का,नगर पंचायत अध्यक्ष सुरेंद्र लोटनी,पूर्व ब्लाक प्रमुख रूपा देवी,वन क्षेत्राधिकारी रूपनारायण गौतम,पूर्व ब्लाक प्रमुख संध्या डालाकोटी, वरिष्ठ कांग्रेस नेता हरेन्द्र बोरा, पूर्व चेयरमैन लालचन्द्र सिंह, कांग्रेस नेता कुंदन मेहता, भाजपा मंडल अध्यक्ष अरुण जोशी,भाजपा नेता उमेश शर्मा, कांग्रेस नेता शंकर जोशीयुवा नेता भुवन पांडे, सभासद भुवन पांडे, सुरेश शाह,उदयवीर सिंह,बिन्दुखत्ता कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष पुष्कर दानू, मोहन कुड़ाई, मुकेश कुमार,ज़फर अंसारी, गौरव गुप्ता, गुरूदेव मोर्या,संजय सिंह,अनीता देवी, विनोद श्रीवास्तव, धर्मवीर गौतम,अरविंद कुमार, शंगरतन्न बौद्ध सहित कई लोग मौजूद रहे वहीं लालकुआं के होली ट्रिनिटी सीनियर सेकेंडरी के स्कूली बच्चों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए।1
- बरेली। नवाबगंज स्थित ओसवाल गन्ना मिल द्वारा किसानों का दो वर्ष का बकाया भुगतान न किए जाने से किसानों में भारी आक्रोश है। पैनी नजर सामाजिक संस्था की अध्यक्ष एडवोकेट सुनीता गंगवार के नेतृत्व में किसानों ने नवाबगंज प्रशासन को पत्र देकर चेतावनी दी है कि 27 अप्रैल को किसान पुनः तहसील परिसर में एकत्र होंगे। सुनीता गंगवार ने बताया कि पूर्व में 9 दिन तक चले अनिश्चितकालीन धरने के बाद प्रशासन ने लिखित आश्वासन दिया था कि मार्च तक किसानों का भुगतान कर दिया जाएगा, जिसके बाद धरना समाप्त किया गया था। लेकिन आश्वासन के बावजूद भुगतान न होने से किसान दोबारा आंदोलन के लिए मजबूर हैं। उन्होंने कहा कि करीब 3 करोड़ 20 लाख रुपये की चीनी बिक्री के बाद कुछ किसानों को आंशिक भुगतान मिला था और 52 बीघा भूमि की नीलामी प्रक्रिया भी शुरू हुई थी, लेकिन क्षेत्रीय विधायक की आपत्ति के बाद नीलामी रोक दी गई। इसके बाद मंडल आयुक्त द्वारा जांच बैठाए जाने से भुगतान प्रक्रिया ठप हो गई, जिससे लगभग 24 हजार किसान प्रभावित हैं। किसानों ने सवाल उठाया है कि आपत्ति को निराधार मानते हुए खारिज क्यों नहीं किया गया और भुगतान में देरी क्यों हो रही है। सुनीता गंगवार ने कहा कि 27 अप्रैल को आयोजित संवाद कार्यक्रम में किसान मंडल आयुक्त से जवाब लिए बिना वापस नहीं जाएंगे। उन्होंने प्रशासन से किसानों की सुरक्षा, पेयजल, बैठने और चिकित्सा व्यवस्था सुनिश्चित करने की मांग की है। इस दौरान संस्था के साथी वहीद अहमद अंसारी, ब्रह्मानंद गंगवार, सोम प्रकाश सहित बड़ी संख्या में किसान मौजूद रहे।1
- #बरेली के बाबा नीलकंठ मंदिर में शिव महापुराण कथा का भव्य आयोजन#1
- **गैंगरेप के मुकदमे के सरगना को पुलिस ने आज गिरफ्तार करके भेजा जेल लगी बड़ी सफलता हाथ** भोजीपुरा(बरेली)- थाना भोजीपुरा क्षेत्र में विगत 2 अप्रैल को थाना क्षेत्र की एक नाबालिग़ के साथ गैंगरेप के मामला प्रकाश में आने पर मुकदमा पंजीकृत हुआ था तभी से पुलिस लगातार आरोपियों की तलाश में दबिश दे रही थी आज उसको बड़ी सफलता हाथ लगते हुए मुख्य सरगना हत्थे चढ़ गया जिसको गिरफ्तार करके जेल भेज दिया गया मिली जानकारी के अनुसार थाना पुलिस ने नाबालिग लड़की से दुष्कर्म के मामले में वांछित आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। आरोपी के खिलाफ पॉक्सो एक्ट सहित गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई करते हुए आरोपी अरशद हैदर उर्फ करन (उम्र 20 वर्ष), पुत्र अफसर अली, निवासी ग्राम भैरपुरा खजुरिया बाजार से करीब 100 मीटर की दूरी पर घेराबंदी कर पकड़ा। आरोपी मु0अ0सं0 208/26 धारा 70(1)/115(2) बीएनएस व 5(g)/6 पॉक्सो एक्ट में वांछित था। पूछताछ में अभियुक्त अरशद हैदर उर्फ करन ने बताया कि वह और पीड़िता एक-दूसरे से प्यार करते थे। उसने बताया कि 02 अप्रैल 2026 को पीड़िता ने उसे ग्राम खजुरिया स्थित सैफी कैफे में बुलाया था। गिरफ्तारी के बाद आरोपी को माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया। पुलिस ने दोहराया कि महिलाओं और बच्चों के विरुद्ध अपराधों में जीरो टॉलरेंस की नीति अपनाई जा रही है।2
- Post by Anshu Kumar Press1