Shuru
Apke Nagar Ki App…
मध्य प्रदेश के नरोत्तम मिश्रा दिल्ली के लिए रवाना हो गए हैं। आज शाम को उनकी मुलाकात भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और गृह मंत्री अमित शाह जी से होगी। आलाकमान के साथ होने वाली इस बैठक में कोई बड़ा फैसला होने की संभावना जताई जा रही है।
RAVIDEEP LITORIYA
मध्य प्रदेश के नरोत्तम मिश्रा दिल्ली के लिए रवाना हो गए हैं। आज शाम को उनकी मुलाकात भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और गृह मंत्री अमित शाह जी से होगी। आलाकमान के साथ होने वाली इस बैठक में कोई बड़ा फैसला होने की संभावना जताई जा रही है।
More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
- भोपाल में मुख्यमंत्री निवास पर भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता डॉ. नरोत्तम मिश्रा ने मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष व विधायक श्री हेमंत खण्डेलवाल और क्षेत्रीय संगठन महामंत्री श्री अजय जामवाल से मुलाकात की। इस मुलाकात के बाद भाजपा प्रदेश अध्यक्ष श्री हेमंत खण्डेलवाल ने बड़ा बयान देते हुए कहा कि पार्टी दतिया उपचुनाव भारी बहुमत से जीतेगी और भावावेश में आकर कार्यकर्ताओं द्वारा दिए गए इस्तीफे संगठन द्वारा स्वीकार नहीं किए जाएंगे। प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खण्डेलवाल ने स्पष्ट किया कि पार्टी संगठन ने दतिया उपचुनाव के लिए श्री आशुतोष तिवारी को अपना अधिकृत उम्मीदवार बनाया है। दतिया में कुछ लोगों द्वारा नाराजगी या भावावेश में आकर इस्तीफा दिए जाने की खबरों पर उन्होंने कहा कि उनके संज्ञान में यह बात आई है, लेकिन अभी तक उन्हें किसी भी कार्यकर्ता का इस्तीफा प्राप्त नहीं हुआ है। उन्होंने दृढ़ता से कहा कि पार्टी संगठन ने तय किया है कि किसी भी कार्यकर्ता का इस्तीफा स्वीकार नहीं किया जाएगा। हेमंत खण्डेलवाल ने डॉ. नरोत्तम मिश्रा को पार्टी का वरिष्ठ और सम्मानित नेता बताते हुए कहा कि भाजपा उनके ही मार्गदर्शन में दतिया उपचुनाव लड़ेगी। उन्होंने भरोसा जताया कि पार्टी प्रत्याशी श्री आशुतोष तिवारी को ऐतिहासिक मतों से विजयी बनाने के लिए भारतीय जनता पार्टी के सभी कार्यकर्ता पूरी एकजुटता के साथ मैदान में जुट चुके हैं।1
- दतिया में होने वाले उपचुनाव को लेकर बड़ी अपडेट सामने आ रही है। इस चुनाव में किसकी क्या दावेदारी है, यह पूरी जानकारी विस्तार से जानने और हर बड़े अपडेट से लगातार जुड़े रहने के लिए हमारे साथ बने रहिए।1
- दतिया जिले की ग्राम पंचायत रामनेर में इन दिनों बारिश के मौसम के कारण ग्रामीणों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। गांव के लोगों का सीधे तौर पर कहना है कि सरपंच देवेंद्र सिंह किरार गांव के विकास के लिए सिर्फ वादे करते हैं। ग्रामीणों के अनुसार, सरपंच को विकास के वादे करते-करते 4 साल का लंबा समय बीत चुका है, लेकिन आज तक उन्होंने गांव के लिए कुछ भी नहीं किया है। ग्रामीणों का कहना है कि बारिश के इस समय में आरसीसी रोड पर पानी भरा रहता है और गांव में साफ-सफाई बिल्कुल नहीं होती है। नालियां बंद रहने के कारण पानी बाहर नहीं निकल पाता है, जिससे अब यह पानी लोगों के घरों में भरने लगा है।1
- दतिया में आशुतोष तिवारी पर डॉ. नरोत्तम मिश्रा के बयान का सबको इंतज़ार था कि उन्होंने इस संबंध में क्या कहा है।1
- मध्य प्रदेश के दतिया में कांग्रेस से घनश्याम सिंह को टिकट मिलते ही महिला कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर दौड़ गई है। घनश्याम सिंह को कांग्रेस द्वारा टिकट दिए जाने के इस फैसले से महिला कार्यकर्ता बेहद खुश और उत्साहित नजर आ रही हैं।1
- ग्वालियर की रहने वाली पूनम वाल्मीकि ने मध्य प्रदेश के दतिया जिले के भांडेर थाना क्षेत्र में अपने पति और ससुराल वालों पर प्रताड़ना, गाली-गलौज और जातिसूचक अपमान करने का गंभीर आरोप लगाया है। पीड़िता ने थाने में दिए आवेदन में बताया कि उसकी शादी करीब तीन वर्ष पहले मोनू उनिया से हुई थी, लेकिन उसका पति पिछले एक महीने से उसके साथ नहीं रह रहा है। शनिवार को जब वह अपने पति की तलाश में भांडेर स्थित काजीपाठा मोहल्ले में उसके घर पहुंची, तो वहां विवाद खड़ा हो गया। पीड़िता का आरोप है कि वहां पहुंचने पर उसके पति के भाई सोनू और ससुर ने उसके साथ जमकर गाली-गलौज की। उसे न केवल घर में प्रवेश करने से रोका गया, बल्कि जातिसूचक शब्दों का इस्तेमाल कर बुरी तरह अपमानित भी किया गया। ससुराल पक्ष के इस व्यवहार और प्रताड़ना से आहत होकर पीड़िता ने अब पुलिस से मामले में सख्त कार्रवाई करने की मांग की है।1
- दतिया के गोराघाट थाना पुलिस ने विधानसभा उपचुनाव से पहले बड़ी कार्रवाई करते हुए हवाई फायरिंग के मामले में पिछले 10 माह से फरार चल रहे आदतन अपराधी दीपक रावत को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने गिरफ्तार आरोपी के कब्जे से 315 बोर का एक देशी कट्टा और दो जिंदा कारतूस बरामद किए हैं। पूछताछ में सामने आया कि आरोपी वर्ष 2025 में दर्ज हवाई फायरिंग के मामले में फरार चल रहा था। पुलिस के अनुसार, इस आदतन अपराधी के खिलाफ पहले से ही मारपीट, अवैध हथियार रखने और हवाई फायरिंग सहित तीन आपराधिक प्रकरण दर्ज हैं और काफी समय से उसकी तलाश की जा रही थी। गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने आरोपी का जुलूस निकालकर उसकी हेकड़ी निकाल दी। विधानसभा उपचुनाव के मद्देनजर जिले में अपराधियों के खिलाफ पुलिस की यह धरपकड़ कार्रवाई लगातार जारी है।1