*प्रेस नो* *थाना ताला जिला मैहर* 🚨*इटमा में कथित गोलीकांड की घटना का खुलासा— अवैध हथियार बनाने के दौरान हुआ हादसा* *घर से अवैध हथियार निर्माण की सामग्री बरामद* दिनांक 06/03/2026 को डायल 112 के माध्यम से सूचना प्राप्त हुई कि थाना ताला क्षेत्र अंतर्गत ग्राम इटमा में किसी अज्ञात नकाबपोश व्यक्ति द्वारा अभिषेक दाहिया को गोली मारकर फरार हो जाने की घटना हुई है तथा घायल को उपचार हेतु संजय गांधी मेमोरियल हॉस्पिटल रीवा में भर्ती कराया गया है। सूचना प्राप्त होते ही थाना ताला पुलिस तत्काल घटनास्थल पर पहुँची एवं पुलिस स्टाफ के साथ मौके का निरीक्षण किया गया। रात्रि अधिक होने एवं पर्याप्त प्रकाश व्यवस्था न होने के कारण घटनास्थल की विस्तृत तलाशी तत्काल संभव नहीं हो सकी। इस आधार पर अज्ञात आरोपी के विरुद्ध अपराध पंजीबद्ध कर प्रकरण विवेचना में लिया गया। पुलिस अधीक्षक मैहर श्री अवधेश प्रताप सिंह के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डॉ. चंचल नागर एवं एसडीओपी अमरपाटन श्रीमती ख्याति मिश्रा के मार्गदर्शन में थाना ताला पुलिस द्वारा मामले की गंभीरता से जांच की गई। साथ ही पुलिस अधीक्षक मैहर द्वारा घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण करने एवं सघन जांच करने के निर्देश दिए गए। विवेचना के दौरान घायल अभिषेक दाहिया से पूछताछ की गई तथा उसके कथन लेखबद्ध किए गए। साथ ही कार्यपालिक मजिस्ट्रेट के समक्ष घायल के मरणासन्न कथन भी कराए गए। पूछताछ एवं कथनों के दौरान अभिषेक दाहिया द्वारा बताया गया कि दिनांक 06/03/2026 को वह अपने घर पर एक पाइप में कारतूस (राउंड) डालकर उसे लाइटर से गर्म कर रहा था, तभी राउंड अचानक फट गया और उसकी कंधे के नीचे जा घुसा। घटना के बाद परिवार एवं विशेष रूप से अपनी माँ के डर के कारण उसने झूठी कहानी बनाकर यह कह दिया कि कोई अज्ञात व्यक्ति मुंह बांधकर आया और दरवाजा खुलवाकर उसे गोली मारकर भाग गया। विवेचना के दौरान घटनास्थल निरीक्षण में पीड़ित के कमरे से पाइप, कारतूस (राउंड), लाइटर सहित अवैध रूप से हथियार बनाने में उपयोग होने वाली अन्य सामग्री भी बरामद की गई। जांच में यह भी पाया गया कि पीड़ित द्वारा दी गई हत्या के प्रयास की सूचना असत्य थी। उक्त तथ्यों के आधार पर थाना ताला पुलिस द्वारा अभिषेक दाहिया के विरुद्ध अवैध रूप से हथियार निर्माण करने पर आयुध अधिनियम 1959 की धारा 25(1_A A) के तहत अपराध पंजीबद्ध कर प्रकरण विवेचना में लिया गया है। पुलिस द्वारा मामले की विस्तृत जांच की जा रही है तथा विधि अनुसार अग्रिम कार्रवाई की जाएगी। *सराहनीय भूमिका* थाना प्रभारी ताला निरीक्षक महेंद्र मिश्रा, उप निरीक्षक आर.बी.अहिरवार,हवलदार पंकज मिश्रा, हवलदार राकेश मिश्रा, हवलदार संजय तिवारी,आरक्षक संतोष द्विवेदी, आरक्षक आशीष मिश्रा, आरक्षक विवेक मिश्रा

- satna rajendra nagar Gali no. 13 ka naliyo ka hal1
- *सतना में खूनी संघर्ष: दो सगे भाइयों ने मिलकर छोटे भाई को मरणासन्न होने तक पीटा, टिकरी चौराहे पर मची अफरा-तफरी। सूत्रों के हवल1
- Post by मीडिया1
- सतना, मध्य प्रदेश सतना जिले के मझगवां थाना क्षेत्र में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहाँ एक पत्नी ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर अपने ही पति की बेरहमी से हत्या कर दी। पुलिस ने इस अंधे कत्ल की गुत्थी सुलझाते हुए दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। क्या है पूरा मामला? कुछ समय पूर्व मझगवां के मोटवा जंगल में एक युवक का शव पेड़ से लटका हुआ मिला था। शुरुआती नजर में यह मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा था, लेकिन पुलिस को घटनास्थल के हालातों और परिजनों के बयानों पर संदेह हुआ। पुलिस ने जब वैज्ञानिक साक्ष्यों और कॉल डिटेल के आधार पर जांच आगे बढ़ाई, तो चौंकाने वाला खुलासा हुआ। साजिश और हत्या का तरीका जांच में सामने आया कि मृतक की पत्नी का किसी अन्य युवक के साथ प्रेम प्रसंग चल रहा था। पति उनके रिश्ते में बाधा बन रहा था, जिसे रास्ते से हटाने के लिए पत्नी ने खौफनाक साजिश रची: बहाना: पत्नी अपने पति को मजदूरी दिलाने के बहाने मोटवा के घने जंगल में ले गई। हत्या: वहाँ पहले से मौजूद प्रेमी के साथ मिलकर दोनों ने युवक की गला दबाकर हत्या कर दी। गुमराह करने की कोशिश: हत्या को आत्महत्या का रूप देने के लिए उन्होंने शव को रस्सी के सहारे पेड़ से लटका दिया ताकि पुलिस और ग्रामीण इसे खुदकुशी समझें। पुलिस की कार्रवाई मझगवां पुलिस ने सोमवार को घेराबंदी कर पत्नी और उसके प्रेमी को हिरासत में लिया। कड़ी पूछताछ के बाद दोनों ने अपना जुर्म कबूल कर लिया है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ हत्या (IPC/BNS की संबंधित धाराएं) और साक्ष्य छिपाने का मामला दर्ज किया है। सोमवार शाम को ही दोनों को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया। मुख्य बिंदु: स्थान: मोटवा जंगल, मझगवां थाना क्षेत्र, सतना। आरोप: पत्नी और प्रेमी द्वारा मिलकर हत्या। पुलिस स्टेटस: दोनों आरोपी गिरफ्तार और जेल भेजे गए।1
- Post by Deepak Tiwari (Sonu)1
- satna panna main road nauniya near mdhi mode4
- 💥 *बड़ी खबर*💥 *बाबा बागेश्वर धाम पंडित धीरेंद्र शास्त्री जी अपने सेवादारों से परेशान। कहा कि वह गुरु का भोकाल देखकर सेवादार बन रहे हैं और कुछ लौंडे, लौंडियाबाजी के चक्कर में बन रहे हैं।* सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक वीडियो मे पंडित धीरेंद्र शास्त्री अपने चेलों पर बरसते हुए कहते हैं- हमारे यहां के सेवादारों की टोन बहुत खराब है। बात करने का तरीका बहुत घटिया है। ऐसे बात करते हैं, जैसे एहसान जता रहे हों। ऐसे धक्का देते हैं, जैसे ये आर्मी वाले हों। इनकी मानसिकता ऐसी हो गई है कि हमारे पीठ देते ही ये खुद गुरु बन जाते हैं। बात भी सही है कि चाय से ज्यादा केतली गरम होती है। इन्हें गुरु दिख ही नहीं रहा है। इन्हें गुरु के आस-पास का भौकाल दिख रहा है। इनकी नजर गुरु पर थोड़े है। इनकी नजर इस पर है कि इनका गुरु सीधा पीएम से जुड़ा है। सीएम से सीधी बात होती है। आधे सेवादार तो इसलिए बन रहे हैं, क्योंकि यहां बढ़िया माल-पानी है। कुछ लौंडे लौंडियाबाजी के चक्कर में चेले बन रहे हैं। कुछ माताएं और बच्चियां भी विचित्र होती हैं, हमसे मिलने के बहाने उनसे मिलने आती हैं। इसके बाद पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने अपने चेलों और सेवादारों को कड़ी चेतावनी देते हुए कहा कि उन्हें सबकी सच्चाई पता है। उन्होंने कहा कि कई लोग बिना उनसे मिले ही उनके नाम का इस्तेमाल कर सेवादार बन गए हैं। शास्त्री ने कहा कि आधे से ज्यादा लोग उनके नाम का सहारा लेकर पहचान बना रहे हैं। उन्होंने साफ शब्दों में कहा कि जैसे वे भक्तों की पर्ची निकालकर सच बताते हैं, वैसे ही जरूरत पड़ी तो सेवादारों की सच्चाई भी सबके सामने ला सकते हैं। हालांकि ये वायरल वीडियो कब का और कहां का है इसकी पुष्टी नहीं हो सकी है।1
- *मैहर जिले के बदेरा थाना में युवक की बेरहमी से पिटाई का मामला, दो पुलिसकर्मी लाइन हाजिर।*1