पुलिया के बीच खुला होल दे रहा हादसों को दावत, जिम्मेदार बेखबर पुलिया के बीच खुला होल दे रहा हादसों को दावत, जिम्मेदार बेखबर ठाकुरद्वारा। नगर के सबसे व्यस्त बाजार क्षेत्रों में शामिल घास मंडी स्थित शगुन चौराहे के निकट पुलिया के बीच बना खुला होल इन दिनों लोगों के लिए बड़ी मुसीबत बन गया है। सड़क के बीच बने इस गहरे खुले हिस्से के कारण हर समय दुर्घटना की आशंका बनी रहती है। दिनभर भारी संख्या में गुजरने वाले दोपहिया, चारपहिया वाहन और ई-रिक्शा चालक डर के साये में सफर करने को मजबूर हैं, लेकिन संबंधित विभाग इस गंभीर समस्या की ओर कोई ध्यान नहीं दे रहा है। स्थानीय व्यापारियों का कहना है कि यह मार्ग नगर का मुख्य बाजार क्षेत्र है, जहां सुबह से देर रात तक लोगों की आवाजाही बनी रहती है। पुलिया के बीच खुला पड़ा होल दूर से दिखाई नहीं देता, जिसके कारण कई वाहन चालक अचानक संतुलन खो बैठते हैं। खासकर रात के समय स्थिति और अधिक खतरनाक हो जाती है। सड़क पर पर्याप्त रोशनी और चेतावनी संकेत न होने से हादसे का खतरा कई गुना बढ़ जाता है। रविवार रात भी एक बाइक चालक खुले होल के पास पहुंचकर दुर्घटना का शिकार होते-होते बच गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार यदि बाइक की रफ्तार थोड़ी अधिक होती तो बड़ा हादसा हो सकता था। स्थानीय लोगों का कहना है कि कई बार दोपहिया वाहन चालक इस होल में फंसकर गिर चुके हैं, लेकिन अभी तक प्रशासन की ओर से कोई स्थायी समाधान नहीं किया गया। दुकानदारों ने आरोप लगाया कि कई बार नगर प्रशासन और संबंधित विभाग को समस्या से अवगत कराया जा चुका है, लेकिन केवल आश्वासन देकर मामला टाल दिया जाता है। लोगों का कहना है कि यदि समय रहते पुलिया की मरम्मत और खुले होल को बंद नहीं कराया गया तो भविष्य में कोई गंभीर हादसा हो सकता है। स्थानीय नागरिकों और व्यापार मंडल के लोगों ने प्रशासन से तत्काल पुलिया की मरम्मत कराने, खुले होल को सुरक्षित तरीके से बंद करने की मांग की है।

- sentakhera.village.man road.condition #sentakhera#dmrampur1
- Post by अकरम खान1
- जेल के अंदर की आत्महत्या जनता में इस घटना से है बड़े बड़े सवाल जिला बिजनोर जेल में हुई ऐसी घटना जिसको लेकर बड़े बड़े सवाल उठ रहे है यानी जेल में हुई मौत।1
- Post by Pankaj Daksh1
- उत्तर प्रदेश की बिजनौर जिला जेल में 30 वर्षीय कैदी दीपक का शव पेड़ से संदिग्ध परिस्थितियों में लटका मिला। इसे हत्या बताते हुए परिजनों और ग्रामीणों ने भारी हंगामा किया और डीआईजी की गाड़ी के सामने लेटकर विरोध प्रदर्शन किया। पुलिस ने बड़ी मुश्किल से स्थिति को संभाला।1
- उत्तर प्रदेश के नजीबाबाद में पुलिस और गोकशों के बीच मुठभेड़ हुई। इसमें एक बदमाश के पैर में गोली लगी, जिसके बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया।1
- मुरादाबाद में हथियारबंद बदमाशों का आतंक पीतल कारोबारी के घर 1 करोड़ की डकैती परिवार को गन पॉइंट पर बनाकर बंधक नगदी और जेवरात लेकर फरार हुए बदमाश मुरादाबाद में हथियारबंद बदमाशों का आतंक पीतल कारोबारी के घर 1 करोड़ की डकैती परिवार को गन पॉइंट पर बनाकर बंधक नगदी और जेवरात लेकर फरार हुए बदमाश मुरादाबाद। नागफनी थाना क्षेत्र के अकबर कंपाउंड में सोमवार तड़के हथियारबंद बदमाशों ने पीतल कारोबारी के घर धावा बोलकर लाखों रुपये की डकैती की सनसनीखेज वारदात को अंजाम दे दिया घटना के बाद पूरे इलाके में दहशत का माहौल है जबकि पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया बताया जा रहा है कि सुबह करीब साढ़े तीन बजे 3 से 4 नकाबपोश बदमाश हथियारों के साथ कारोबारी के घर में घुस आए। बदमाशों ने घर में मौजूद परिवार के लोगों को गन पॉइंट पर लेकर बंधक बना लिया और विरोध करने पर जान से मारने की धमकी दी। इसके बाद बदमाशों ने घर में रखी करोड़ रुपये की नगदी और कीमती जेवरात समेट लिए पीड़ित परिवार के मुताबिक बदमाश बेहद शातिर थे और पूरी तैयारी के साथ आए थे। वारदात के दौरान परिवार के लोगों में चीख-पुकार मच गई लेकिन बदमाश हथियार लहराते हुए सभी को डराते रहे। बदमाशों ने घर के हर कमरे को खंगाला और आराम से फरार हो गए नगर के बीचों-बीच हुई इस बड़ी डकैती की सूचना मिलते ही पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया। मौके पर नागफनी थाना पुलिस के साथ एसपी सिटी कुमार रणविजय सिंह भारी पुलिस बल के साथ पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण किया घटना की गंभीरता को देखते हुए फोरेंसिक टीम को भी बुलाया गया जिसने मौके से साक्ष्य जुटाए वहीं पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है ताकि बदमाशों की पहचान की जा सके प्रारंभिक जांच में आशंका जताई जा रही है कि बदमाशों ने पहले से घर की रेकी की थी और उन्हें घर में नगदी होने की जानकारी थी फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है और जल्द खुलासे का दावा कर रही है हालांकि इस पूरे मामले को देखते हुए पुलिस के उच्चे अधिकारियों की ओर से कोई बयान सामने नहीं आया हैं।2
- Post by Pankaj Daksh1