logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

राजकीय श्रावणी मेला, बासुकीनाथ धाम-2026 के समापन अवसर पर शुक्रवार संध्या पवित्र शिवगंगा में भव्य *सूचना भवन दुमका* *जिला जनसंपर्क कार्यालय,दुमका* *=========================* *दिनांक-28 अगस्त 2026* *प्रेस विज्ञप्ति संख्या-592* *=========================* राजकीय श्रावणी मेला, बासुकीनाथ धाम-2026 के समापन अवसर पर शुक्रवार संध्या पवित्र शिवगंगा में भव्य महाआरती का आयोजन किया गया। महाआरती के दौरान पूरा शिवगंगा परिसर भक्तिमय वातावरण से सराबोर रहा। बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने महाआरती में शामिल होकर बाबा बासुकीनाथ से सुख, शांति एवं समृद्धि की कामना की। महाआरती के दौरान वैदिक मंत्रोच्चार, शंखनाद एवं भक्ति गीतों से शिवगंगा परिसर गुंजायमान रहा। श्रद्धालुओं ने दीप प्रज्वलित कर भगवान भोलेनाथ की आराधना की। इस अवसर पर उपस्थित श्रद्धालुओं ने राजकीय श्रावणी मेला के सफल एवं शांतिपूर्ण आयोजन के लिए जिला प्रशासन एवं सभी सहयोगी विभागों के प्रति आभार व्यक्त किया। महाआरती के साथ ही एक माह तक चले राजकीय श्रावणी मेला, बासुकीनाथ धाम-2026 का विधिवत समापन हुआ। *==========================* *#team prd(Dumka)*

2 hrs ago
user_मो० साबिर अंसारी
मो० साबिर अंसारी
रानीश्वर, दुमका, झारखंड•
2 hrs ago
f116bafd-a671-4fe3-9f9a-b3904faca16a

राजकीय श्रावणी मेला, बासुकीनाथ धाम-2026 के समापन अवसर पर शुक्रवार संध्या पवित्र शिवगंगा में भव्य *सूचना भवन दुमका* *जिला जनसंपर्क कार्यालय,दुमका* *=========================* *दिनांक-28 अगस्त 2026* *प्रेस विज्ञप्ति संख्या-592* *=========================* राजकीय श्रावणी मेला, बासुकीनाथ धाम-2026 के समापन अवसर पर शुक्रवार संध्या पवित्र शिवगंगा में भव्य महाआरती का आयोजन किया गया। महाआरती के दौरान पूरा शिवगंगा परिसर भक्तिमय वातावरण से सराबोर रहा। बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने महाआरती में शामिल होकर बाबा बासुकीनाथ से सुख, शांति एवं समृद्धि की कामना की। महाआरती के दौरान वैदिक मंत्रोच्चार, शंखनाद एवं भक्ति गीतों से शिवगंगा परिसर गुंजायमान रहा। श्रद्धालुओं ने दीप प्रज्वलित कर भगवान भोलेनाथ की आराधना की। इस अवसर पर उपस्थित श्रद्धालुओं ने राजकीय श्रावणी मेला के सफल एवं शांतिपूर्ण आयोजन के लिए जिला प्रशासन एवं सभी सहयोगी विभागों के प्रति आभार व्यक्त किया। महाआरती के साथ ही एक माह तक चले राजकीय श्रावणी मेला, बासुकीनाथ धाम-2026 का विधिवत समापन हुआ। *==========================* *#team prd(Dumka)*

More news from झारखंड and nearby areas
  • रानेश्वर प्रखंड के दक्षिणजोल पंचायत के अलीगंज में बन रहे रानेश्वर दुमका
    1
    रानेश्वर प्रखंड के दक्षिणजोल पंचायत के अलीगंज में बन रहे 
रानेश्वर दुमका
    user_मो० साबिर अंसारी
    मो० साबिर अंसारी
    रानीश्वर, दुमका, झारखंड•
    3 hrs ago
  • मसलिया थाना क्षेत्र में एनजीटी रोक के बावजूद गोवासोल घाट से बालू तस्करी एनजीटी की रोक के बावजूद गोवासोल घाट से दिनदहाड़े बालू की तस्करी जारी है। गुरुवार दोपहर बिना नंबर के ट्रैक्टर से बालू लोड करते देखा गया। ग्रामीणों का आरोप है कि रोज दर्जनों ट्रैक्टरों से अवैध उठाव हो रहा है। पूछने पर मजदूर भाग गए। अंचलाधिकारी रंजन यादव ने छापेमारी का आश्वासन दिया है।
    1
    मसलिया थाना क्षेत्र में एनजीटी रोक के बावजूद गोवासोल घाट से बालू तस्करी
एनजीटी की रोक के बावजूद गोवासोल घाट से दिनदहाड़े बालू की तस्करी जारी है। गुरुवार दोपहर बिना नंबर के ट्रैक्टर से बालू लोड करते देखा गया। ग्रामीणों का आरोप है कि रोज दर्जनों ट्रैक्टरों से अवैध उठाव हो रहा है। पूछने पर मजदूर भाग गए। अंचलाधिकारी रंजन यादव ने छापेमारी का आश्वासन दिया है।
    user_Vipat kumar yadav
    Vipat kumar yadav
    मसालिया, दुमका, झारखंड•
    14 hrs ago
  • jamtara News:मिहिजाम के दुर्गा मंदिर में भी बहनों ने मंत्री को बांधी राखी डॉ. इरफान अंसारी बोले—बहनों का प्यार और दुआएं मेरी सबसे बड़ी कमाई
    1
    jamtara News:मिहिजाम के दुर्गा मंदिर में भी बहनों ने मंत्री को बांधी राखी
डॉ. इरफान अंसारी बोले—बहनों का प्यार और दुआएं मेरी सबसे बड़ी कमाई
    user_यूके न्यूज जामताड़ा,(झारखंड)
    यूके न्यूज जामताड़ा,(झारखंड)
    जामताड़ा, जामताड़ा, झारखंड•
    6 min ago
  • आईआरबी-1 के डीएसपी प्रमोद कुमार सिंह की अचानक मौत, किचन में गिरने के बाद हुए बेहोश आईआरबी-1 के डीएसपी प्रमोद कुमार सिंह की अचानक मौत, किचन में गिरने के बाद हुए बेहोश
    1
    आईआरबी-1 के डीएसपी प्रमोद कुमार सिंह की अचानक मौत, किचन में गिरने के बाद हुए बेहोश
आईआरबी-1 के डीएसपी प्रमोद कुमार सिंह की अचानक मौत, किचन में गिरने के बाद हुए बेहोश
    user_Yogesh Kumar
    Yogesh Kumar
    Local News Reporter जामताड़ा, जामताड़ा, झारखंड•
    8 hrs ago
  • MMDR बिल के विरोध में कांग्रेस का टावर चौक पर एक दिवसीय महाधरना गिरिडीह। केंद्र सरकार द्वारा लाए गए नए खनन एवं खनिज संशोधन विधेयक (MMDR Bill) के विरोध में गिरिडीह जिला कांग्रेस कमिटी की ओर से गुरुवार को टावर चौक पर एक दिवसीय महाधरना आयोजित किया गया। धरने में कांग्रेस के नेताओं और कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते हुए नए खनन कानून को झारखंड के हितों के खिलाफ बताया। कांग्रेस नेताओं ने कहा कि केंद्र सरकार ने लोकसभा में नया खनन बिल पारित कर झारखंड के हितों पर कुठाराघात करने का काम किया है। उनका आरोप है कि इस कानून के माध्यम से राज्य के खनिज संसाधनों पर झारखंड के अधिकार को कमजोर करने का प्रयास किया जा रहा है, जिसका सीधा असर राज्य की अर्थव्यवस्था और यहां संचालित कल्याणकारी योजनाओं पर पड़ सकता है। कांग्रेस नेताओं ने कहा कि झारखंड खनिज संपदा से समृद्ध राज्य है और यहां के संसाधनों से मिलने वाले राजस्व का उपयोग राज्य के विकास और जनकल्याणकारी योजनाओं में होता है। ऐसे में नए खनन बिल से राज्य के हितों पर पड़ने वाले प्रभाव को लेकर कांग्रेस लगातार विरोध कर रही है। धरना कार्यक्रम के दौरान कांग्रेस नेताओं ने केंद्र सरकार पर अन्य मुद्दों को लेकर भी निशाना साधा। नेताओं ने राम मंदिर निर्माण के लिए जुटाए गए चंदे में कथित अनियमितताओं का आरोप लगाते हुए इसकी जांच की मांग उठाई। कार्यक्रम में झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष सह कोडरमा लोकसभा प्रभारी मणिशंकर और गिरिडीह जिला कांग्रेस प्रभारी सुरेंद्र सिंह समेत बड़ी संख्या में कांग्रेस नेता एवं कार्यकर्ता शामिल हुए। वक्ताओं ने कहा कि कांग्रेस झारखंड के अधिकारों और हितों की रक्षा के लिए सड़क से लेकर सदन तक संघर्ष जारी रखेगी।
    2
    MMDR बिल के विरोध में कांग्रेस का टावर चौक पर एक दिवसीय महाधरना
गिरिडीह। केंद्र सरकार द्वारा लाए गए नए खनन एवं खनिज संशोधन विधेयक (MMDR Bill) के विरोध में गिरिडीह जिला कांग्रेस कमिटी की ओर से गुरुवार को टावर चौक पर एक दिवसीय महाधरना आयोजित किया गया। धरने में कांग्रेस के नेताओं और कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते हुए नए खनन कानून को झारखंड के हितों के खिलाफ बताया।
कांग्रेस नेताओं ने कहा कि केंद्र सरकार ने लोकसभा में नया खनन बिल पारित कर झारखंड के हितों पर कुठाराघात करने का काम किया है। उनका आरोप है कि इस कानून के माध्यम से राज्य के खनिज संसाधनों पर झारखंड के अधिकार को कमजोर करने का प्रयास किया जा रहा है, जिसका सीधा असर राज्य की अर्थव्यवस्था और यहां संचालित कल्याणकारी योजनाओं पर पड़ सकता है।
कांग्रेस नेताओं ने कहा कि झारखंड खनिज संपदा से समृद्ध राज्य है और यहां के संसाधनों से मिलने वाले राजस्व का उपयोग राज्य के विकास और जनकल्याणकारी योजनाओं में होता है। ऐसे में नए खनन बिल से राज्य के हितों पर पड़ने वाले प्रभाव को लेकर कांग्रेस लगातार विरोध कर रही है।
धरना कार्यक्रम के दौरान कांग्रेस नेताओं ने केंद्र सरकार पर अन्य मुद्दों को लेकर भी निशाना साधा। नेताओं ने राम मंदिर निर्माण के लिए जुटाए गए चंदे में कथित अनियमितताओं का आरोप लगाते हुए इसकी जांच की मांग उठाई।
कार्यक्रम में झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष सह कोडरमा लोकसभा प्रभारी मणिशंकर और गिरिडीह जिला कांग्रेस प्रभारी सुरेंद्र सिंह समेत बड़ी संख्या में कांग्रेस नेता एवं कार्यकर्ता शामिल हुए। वक्ताओं ने कहा कि कांग्रेस झारखंड के अधिकारों और हितों की रक्षा के लिए सड़क से लेकर सदन तक संघर्ष जारी रखेगी।
    user_Moloy Gope
    Moloy Gope
    Reporter निरसा-कम-चिरकुंडा, धनबाद, झारखंड•
    23 hrs ago
  • सूबे के अल्पसंख्यक कल्याण एवं जल संसाधन विभाग के मंत्री हफ़ीजुल हसन अंसारी ने गुरुवार को कानो में आयोजित पुल शिलान्यास कार्यक्रम में पथ प्रमंडल देवघर अन्तर्गत कानो से मदनकट्टा भाया महुआटांड़ मुरलीपहाड़ी, बस्कुपी, बदिया पथ के चैनेज 1+100 किलोमीटर में अवस्थित बगडरो नदी पर 8 करोड़ 25 लाख 53 हजार 200 रुपये की लागत से बनने वाली उच्चस्तरीय सेतु निर्माण कार्य का शिलान्यास किया।
    1
    सूबे के अल्पसंख्यक कल्याण एवं जल संसाधन विभाग के मंत्री हफ़ीजुल हसन अंसारी ने गुरुवार को कानो में आयोजित पुल शिलान्यास कार्यक्रम में पथ प्रमंडल देवघर अन्तर्गत कानो से मदनकट्टा भाया महुआटांड़ मुरलीपहाड़ी, बस्कुपी, बदिया पथ के चैनेज 1+100 किलोमीटर में अवस्थित बगडरो नदी पर 8 करोड़ 25 लाख 53 हजार 200 रुपये की लागत से बनने वाली उच्चस्तरीय सेतु निर्माण कार्य का शिलान्यास किया।
    user_Minhaj Akhtar
    Minhaj Akhtar
    Journalist Margo Munda, Deoghar•
    2 hrs ago
  • कांग्रेस पार्टी द्वारा आयोजित निशुल्क कमरिया सेवा शिविर का समापन समारोह में अपने बातों को रखते कांग्रेस प्रदेश प्रवक्ता अवधेश कुमार प्रजापति
    1
    कांग्रेस पार्टी द्वारा आयोजित निशुल्क कमरिया सेवा शिविर का समापन समारोह में अपने बातों को रखते कांग्रेस प्रदेश प्रवक्ता अवधेश कुमार प्रजापति
    user_Awadhesh Kumar Prajapati
    Awadhesh Kumar Prajapati
    Voice of people देवघर, देवघर, झारखंड•
    15 hrs ago
  • देवघर में श्रावणी मेला खत्म, बाबा मंदिर में फिर शुरू हुई स्पर्श पूजा शुक्रवार को गर्भगृह से हटाया गया अरघा, शनिवार सुबह से श्रद्धालु कर सकेंगे बाबा बैद्यनाथ की स्पर्श पूजा।
    1
    देवघर में श्रावणी मेला खत्म, बाबा मंदिर में फिर शुरू हुई स्पर्श पूजा
शुक्रवार को गर्भगृह से हटाया गया अरघा, शनिवार सुबह से श्रद्धालु कर सकेंगे बाबा बैद्यनाथ की स्पर्श पूजा।
    user_यूके न्यूज जामताड़ा,(झारखंड)
    यूके न्यूज जामताड़ा,(झारखंड)
    जामताड़ा, जामताड़ा, झारखंड•
    27 min ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.