logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

गाजियाबाद में हेलीकॉप्टर से कांवड़ियों पर हुई पुष्पवर्षा, आसमान से बरसे फूल तो झूम उठे भोले के भक्त गाजियाबाद में कांवड़ यात्रा के दौरान रविवार को कांवड़ियों का उत्साह उस समय और बढ़ गया, जब आसमान से उन पर पुष्पवर्षा की गई। डीसीपी धवल जायसवाल ने राजकीय हेलीकॉप्टर से कांवड़ मार्गों का हवाई निरीक्षण किया। इस दौरान पाइपलाइन रोड, गंगनहर पटरी, मुरादनगर घाट और राजचौपला क्षेत्र में हेलीकॉप्टर से कांवड़ियों पर पुष्पवर्षा की गई। आसमान से फूल बरसते देख कांवड़ियों में जबरदस्त उत्साह दिखाई दिया और हर-हर महादेव के जयकारे गूंज उठे। हवाई निरीक्षण के दौरान डीसीपी ने कांवड़ मार्गों पर सुरक्षा व्यवस्था, यातायात प्रबंधन और श्रद्धालुओं को उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं का भी जायजा लिया। पुलिस-प्रशासन की ओर से कांवड़ यात्रा को सुरक्षित और व्यवस्थित बनाने के लिए लगातार निगरानी की जा रही है। हेलीकॉप्टर से निरीक्षण और पुष्पवर्षा ने कांवड़ियों के बीच खासा उत्साह पैदा कर दिया।

5 hrs ago
user_पत्रकार जितेन्द्र ठाकुर
पत्रकार जितेन्द्र ठाकुर
Media house गाज़ियाबाद, गाज़ियाबाद, उत्तर प्रदेश•
5 hrs ago

गाजियाबाद में हेलीकॉप्टर से कांवड़ियों पर हुई पुष्पवर्षा, आसमान से बरसे फूल तो झूम उठे भोले के भक्त गाजियाबाद में कांवड़ यात्रा के दौरान रविवार को कांवड़ियों का उत्साह उस समय और बढ़ गया, जब आसमान से उन पर पुष्पवर्षा की गई। डीसीपी धवल जायसवाल ने राजकीय हेलीकॉप्टर से कांवड़ मार्गों का हवाई निरीक्षण किया। इस दौरान पाइपलाइन रोड, गंगनहर पटरी, मुरादनगर घाट और राजचौपला क्षेत्र में हेलीकॉप्टर से कांवड़ियों पर पुष्पवर्षा की गई। आसमान से फूल बरसते देख कांवड़ियों में जबरदस्त उत्साह दिखाई दिया और हर-हर महादेव के जयकारे गूंज उठे। हवाई निरीक्षण के दौरान डीसीपी ने कांवड़ मार्गों पर सुरक्षा व्यवस्था, यातायात प्रबंधन और श्रद्धालुओं को उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं का भी जायजा लिया। पुलिस-प्रशासन की ओर से कांवड़ यात्रा को सुरक्षित और व्यवस्थित बनाने के लिए लगातार निगरानी की जा रही है। हेलीकॉप्टर से निरीक्षण और पुष्पवर्षा ने कांवड़ियों के बीच खासा उत्साह पैदा कर दिया।

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • गाजियाबाद : गार्ड ने चोर समझकर किशोर को मारी गोली ➡गोली लगने 17 वर्षीय समीर की मौत ➡पार्श्वनाथ बिल्डिंग में रील बनाने गया था किशोर ➡परिजनों का गार्ड, उसके साथियों पर आरोप ➡किशोर संग मारपीट करने का भी आरोप ➡पुलिस ने गार्ड को हिरासत में लिया ➡जिले के थाना साहिबाबाद क्षेत्र की घटना थाना साहिबाबाद क्षेत्र में हिंडन पुल चौकी के अंतर्गत अर्थला क्षेत्र में स्थित अर्धनिर्मित पार्श्वनाथ बिल्डिंग परिसर में गोली चलने की सूचना पुलिस को प्राप्त हुई थी। पुलिस द्वारा तत्काल इसका संज्ञान लेते हुए घटनास्थल पर जाकर इसकी जांच की गई तो पता चला कि वहाँ पर तैनात सिक्योरिटी गार्ड विवेक यादव के द्वारा लाइसेंसी असलहे से गोली चलाई गई थी जो एक युवक समीर पुत्र नबी अहमद को लगी है।उपचार के दौरान एमएमजी हॉस्पिटल में उसकी मृत्यु हुई है।प्रकरण में सिक्योरिटी गार्ड को हिरासत में लिया गया है तथा लाइसेंसी हथियार को भी रिकवर किया गया है। सिक्योरिटी गार्ड से पूछताछ के क्रम में उसने बताया कि कुछ युवक वहाँ से लोहे की सरिया वगैरह चुरा रहे थे, जिनको डराने के उद्देश्य से उसके द्वारा गोली चलाई गई थी। प्रकरण में मृतक पक्ष की ओर से तहरीर प्राप्त कर सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर आवश्यक विधिक कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। मौके पर शांति व्यवस्था कायम है। बाइट – श्री अमित सक्सेना, सहायक पुलिस आयुक्त साहिबाबाद
    1
    गाजियाबाद : गार्ड ने चोर समझकर किशोर को मारी गोली 

➡गोली लगने 17 वर्षीय समीर की मौत
➡पार्श्वनाथ बिल्डिंग में रील बनाने गया था किशोर
➡परिजनों का गार्ड, उसके साथियों पर आरोप
➡किशोर संग मारपीट करने का भी आरोप
➡पुलिस ने गार्ड को हिरासत में लिया
➡जिले के थाना साहिबाबाद क्षेत्र की घटना

थाना साहिबाबाद क्षेत्र में हिंडन पुल चौकी के अंतर्गत अर्थला क्षेत्र में स्थित अर्धनिर्मित पार्श्वनाथ बिल्डिंग परिसर में गोली चलने की सूचना पुलिस को प्राप्त हुई थी। पुलिस द्वारा तत्काल इसका संज्ञान लेते हुए घटनास्थल पर जाकर इसकी जांच की गई तो पता चला कि वहाँ पर तैनात सिक्योरिटी गार्ड विवेक यादव के द्वारा लाइसेंसी असलहे से गोली चलाई गई थी जो एक युवक समीर पुत्र नबी अहमद को लगी है।उपचार के दौरान एमएमजी हॉस्पिटल में उसकी मृत्यु हुई है।प्रकरण में सिक्योरिटी गार्ड को हिरासत में लिया गया है तथा लाइसेंसी हथियार को भी रिकवर किया गया है। सिक्योरिटी गार्ड से पूछताछ के क्रम में उसने बताया कि कुछ युवक वहाँ से लोहे की सरिया वगैरह चुरा रहे थे, जिनको डराने के उद्देश्य से उसके द्वारा गोली चलाई गई थी। प्रकरण में मृतक पक्ष की ओर से तहरीर प्राप्त कर सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर आवश्यक विधिक कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। मौके पर शांति व्यवस्था कायम है।
बाइट – श्री अमित सक्सेना, सहायक पुलिस आयुक्त साहिबाबाद
    user_Duniya Direct news
    Duniya Direct news
    Voice of people गाज़ियाबाद, गाज़ियाबाद, उत्तर प्रदेश•
    12 hrs ago
  • गाजियाबाद मटका कांवड़ के साथ सोनू प्रजापति का पर्यावरण संदेश - शिविर के सेवकों को भेंट किए पौधे, 1100 पेड़ लगाने का लिया संकल्प* *गाजियाबाद | उप संपादक आशीष मिश्रा* *गाजियाबाद मटका कांवड़ के साथ सोनू प्रजापति का पर्यावरण संदेश - शिविर के सेवकों को भेंट किए पौधे, 1100 पेड़ लगाने का लिया संकल्प* *गाजियाबाद | उप संपादक आशीष मिश्रा* सावन माह में आस्था के साथ पर्यावरण बचाने का अनूठा संदेश। *दिल्ली अशोक नगर निवासी सोनू प्रजापति* ने प्रजापति समाज का नाम रोशन करते हुए *पहली बार मटका कांवड़* लाकर मिसाल पेश की। सोनू प्रजापति ने बताया मटका हमारी पहचान है। प्लास्टिक की बोतल नहीं, मटके में ही शुद्ध जल लाया जा सकता है उन्होंने अपनी स्कूटी में *प्रेशर सिस्टम* भी लगवाया था जिससे यात्रा के दौरान भक्तों पर *गंगाजल का छिड़काव* किया गया। साथ ही स्कूटी को हरी-भरी कर *1100 पेड़ लगाने का संकल्प* लिया। हरिद्वार से चलकर ये हरियाली मटका कांवड़ *गाजियाबाद भोपुरा, तुलसी नगर स्थित प्रजापति कांवड़ सेवा शिविर* पहुंची। यहां *मोनू प्रजापति* के पूछने पर सोनू ने कहा हमारा संकल्प है पर्यावरण को बचाना और समाज का नाम आगे बढ़ाना सबसे खास बात ये रही कि सोनू प्रजापति ने शिविर में *सेवा करने वाले सभी लोगों को पौधे भेंट किए* और सभी से निवेदन किया सभी लोग पौधे लगाएं, पर्यावरण को बचाएं शिविर में उपस्थित *भोला भाई भोपुरा वाले, नवरत्न, रोबिन, राकेश, चतर सिंह प्रजापति* और आयोजक *विष्णु कुमार प्रजापति* ने सोनू एवं उनके साथियों को *मेडल और भोलेनाथ की तस्वीर* देकर सम्मानित किया।
    1
    गाजियाबाद  मटका कांवड़ के साथ सोनू प्रजापति का पर्यावरण संदेश - शिविर के सेवकों को भेंट किए पौधे, 1100 पेड़ लगाने का लिया संकल्प*

*गाजियाबाद | उप संपादक आशीष मिश्रा*  
*गाजियाबाद  मटका कांवड़ के साथ सोनू प्रजापति का पर्यावरण संदेश - शिविर के सेवकों को भेंट किए पौधे, 1100 पेड़ लगाने का लिया संकल्प*
*गाजियाबाद | उप संपादक आशीष मिश्रा*  
सावन माह में आस्था के साथ पर्यावरण बचाने का अनूठा संदेश। *दिल्ली अशोक नगर निवासी सोनू प्रजापति* ने प्रजापति समाज का नाम रोशन करते हुए *पहली बार मटका कांवड़* लाकर मिसाल पेश की।
सोनू प्रजापति ने बताया मटका हमारी पहचान है। प्लास्टिक की बोतल नहीं, मटके में ही शुद्ध जल लाया जा सकता है उन्होंने अपनी स्कूटी में *प्रेशर सिस्टम* भी लगवाया था जिससे यात्रा के दौरान भक्तों पर *गंगाजल का छिड़काव* किया गया। साथ ही स्कूटी को हरी-भरी कर *1100 पेड़ लगाने का संकल्प* लिया।
हरिद्वार से चलकर ये हरियाली मटका कांवड़ *गाजियाबाद भोपुरा, तुलसी नगर स्थित प्रजापति कांवड़ सेवा शिविर* पहुंची। 
यहां *मोनू प्रजापति* के पूछने पर सोनू ने कहा  हमारा संकल्प है पर्यावरण को बचाना और समाज का नाम आगे बढ़ाना
सबसे खास बात ये रही कि सोनू प्रजापति ने शिविर में *सेवा करने वाले सभी लोगों को पौधे भेंट किए* और सभी से निवेदन किया सभी लोग पौधे लगाएं, पर्यावरण को बचाएं
शिविर में उपस्थित *भोला भाई भोपुरा वाले, नवरत्न, रोबिन, राकेश, चतर सिंह प्रजापति* और आयोजक *विष्णु कुमार प्रजापति* ने सोनू एवं उनके साथियों को *मेडल और भोलेनाथ की तस्वीर* देकर सम्मानित किया।
    user_आशीष मिश्रा जर्नलिस्ट
    आशीष मिश्रा जर्नलिस्ट
    Press advisory Ghaziabad, Uttar Pradesh•
    12 hrs ago
  • गाजियाबाद के डीएम रविन्द्र कुमार मांदड़ ने कांवड़ियों पर पुष्पवर्षा की गाजियाबाद से खालिद चौधरी की रिपोर्ट गाजियाबाद के डीएम रविन्द्र कुमार मांदड़ ने कांवड़ियों पर पुष्पवर्षा की गाजियाबाद से खालिद चौधरी की रिपोर्ट
    2
    गाजियाबाद के डीएम रविन्द्र कुमार मांदड़ ने कांवड़ियों पर पुष्पवर्षा की गाजियाबाद से खालिद चौधरी की रिपोर्ट
गाजियाबाद के डीएम रविन्द्र कुमार मांदड़ ने कांवड़ियों पर पुष्पवर्षा की गाजियाबाद से खालिद चौधरी की रिपोर्ट
    user_पत्रकार  धीरेंद्र त्रिपाठी
    पत्रकार धीरेंद्र त्रिपाठी
    Local News Reporter गाज़ियाबाद, गाज़ियाबाद, उत्तर प्रदेश•
    12 hrs ago
  • मां काली की कृपा प्राप्त करने के लिए शनिवार का यह उपाय जरूर करें अधिक जानकारी के लिए whats app kara 8527233646
    1
    मां काली की कृपा प्राप्त करने के लिए शनिवार का यह उपाय जरूर करें अधिक जानकारी के लिए whats app kara 8527233646
    user_Soniya kashyap
    Soniya kashyap
    Astrologer गाज़ियाबाद, गाज़ियाबाद, उत्तर प्रदेश•
    13 hrs ago
  • NH-58 पर जलभराव! दो दिन से पानी में डूबी सड़क, नगर पालिका की आंखों पर पट्टी? मुरादनगर। कांवड़ मेले के बीच मुरादनगर में नगर पालिका परिषद के सफाई अभियान की जमीनी हकीकत पर सवाल खड़े हो रहे हैं। NH-58 पर पिछले दो दिनों से बारिश का पानी भरा हुआ है, लेकिन आरोप है कि नगर पालिका परिषद के जिम्मेदार अधिकारियों और कर्मचारियों की नजर अब तक इस जलभराव पर नहीं पड़ी है। ऐसे समय में जब कांवड़ मेला चल रहा है और सड़क पर श्रद्धालुओं की भारी आवाजाही है, सड़क पर जमा पानी राहगीरों और कांवड़ियों के लिए परेशानी का सबब बना हुआ है। एक तरफ नगर पालिका परिषद मुरादनगर के सफाई अभियान को लेकर सोशल मीडिया पर जमकर प्रचार-प्रसार और वाहवाही दिखाई दे रही है। तस्वीरों और पोस्ट के माध्यम से सफाई व्यवस्था को बेहतर बताया जा रहा है, लेकिन दूसरी तरफ सड़क पर दो दिन से जमा बारिश का पानी इस दावे की जमीनी हकीकत पर सवालिया निशान लगा रहा है। सबसे बड़ा सवाल यह है कि जब कांवड़ मेले के दौरान NH-58 जैसे महत्वपूर्ण मार्ग पर हजारों लोगों की आवाजाही हो रही है, तो नगर पालिका के जिम्मेदार अधिकारियों को सड़क पर जमा पानी दिखाई क्यों नहीं दे रहा? क्या नगर पालिका परिषद की निगरानी व्यवस्था केवल सोशल मीडिया तक सीमित होकर रह गई है? स्थानीय लोगों का कहना है कि जलभराव के कारण आवागमन प्रभावित हो रहा है और कांवड़ियों को भी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। लोगों ने मांग की है कि नगर पालिका परिषद तत्काल पानी की निकासी की व्यवस्था कर सड़क को साफ-सुथरा और आवागमन योग्य बनाए। अब देखना यह होगा कि नगर पालिका परिषद सोशल मीडिया की वाहवाही से बाहर निकलकर धरातल पर कब जागती है, या फिर NH-58 पर जमा पानी जिम्मेदार अधिकारियों की कथित “कुंभकरण की नींद” टूटने का इंतजार करता रहेगा।
    2
    NH-58 पर जलभराव! दो दिन से पानी में डूबी सड़क, नगर पालिका की आंखों पर पट्टी?
मुरादनगर। कांवड़ मेले के बीच मुरादनगर में नगर पालिका परिषद के सफाई अभियान की जमीनी हकीकत पर सवाल खड़े हो रहे हैं। NH-58 पर पिछले दो दिनों से बारिश का पानी भरा हुआ है, लेकिन आरोप है कि नगर पालिका परिषद के जिम्मेदार अधिकारियों और कर्मचारियों की नजर अब तक इस जलभराव पर नहीं पड़ी है। ऐसे समय में जब कांवड़ मेला चल रहा है और सड़क पर श्रद्धालुओं की भारी आवाजाही है, सड़क पर जमा पानी राहगीरों और कांवड़ियों के लिए परेशानी का सबब बना हुआ है।
एक तरफ नगर पालिका परिषद मुरादनगर के सफाई अभियान को लेकर सोशल मीडिया पर जमकर प्रचार-प्रसार और वाहवाही दिखाई दे रही है। तस्वीरों और पोस्ट के माध्यम से सफाई व्यवस्था को बेहतर बताया जा रहा है, लेकिन दूसरी तरफ सड़क पर दो दिन से जमा बारिश का पानी इस दावे की जमीनी हकीकत पर सवालिया निशान लगा रहा है।
सबसे बड़ा सवाल यह है कि जब कांवड़ मेले के दौरान NH-58 जैसे महत्वपूर्ण मार्ग पर हजारों लोगों की आवाजाही हो रही है, तो नगर पालिका के जिम्मेदार अधिकारियों को सड़क पर जमा पानी दिखाई क्यों नहीं दे रहा? क्या नगर पालिका परिषद की निगरानी व्यवस्था केवल सोशल मीडिया तक सीमित होकर रह गई है?
स्थानीय लोगों का कहना है कि जलभराव के कारण आवागमन प्रभावित हो रहा है और कांवड़ियों को भी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। लोगों ने मांग की है कि नगर पालिका परिषद तत्काल पानी की निकासी की व्यवस्था कर सड़क को साफ-सुथरा और आवागमन योग्य बनाए।
अब देखना यह होगा कि नगर पालिका परिषद सोशल मीडिया की वाहवाही से बाहर निकलकर धरातल पर कब जागती है, या फिर NH-58 पर जमा पानी जिम्मेदार अधिकारियों की कथित “कुंभकरण की नींद” टूटने का इंतजार करता रहेगा।
    user_Virender Kumar
    Virender Kumar
    Social Media Manager Ghaziabad, Uttar Pradesh•
    16 hrs ago
  • 61 लीटर जल लेकर हरिद्वार से मोदीनगर पहुंची 15 वर्षीय खुशी, किसान यूनियन ने भेंट की होंडा एक्टिवा। मोदीनगर में कांवड़ यात्रा के दौरान 15 वर्षीय खुशी चौधरी ने अपनी आस्था और साहस से लोगों का दिल जीत लिया। ग्राम अबूपुर निवासी किसान सुनील चौधरी की बेटी खुशी हरिद्वार से 61 लीटर जल लेकर मोदीनगर पहुंचीं। उनकी इस कठिन यात्रा और दृढ़ संकल्प को देखते हुए भारतीय किसान यूनियन (अराजनैतिक) गाजियाबाद इकाई की ओर से भव्य सम्मान समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में जिला अध्यक्ष विनीत त्यागी सौंदा, संगठन के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष चौधरी मांगेराम त्यागी और एसडीएम की मौजूदगी में खुशी चौधरी को होंडा एक्टिवा स्कूटी भेंट कर सम्मानित किया गया। वक्ताओं ने कहा कि इतनी कम उम्र में 61 लीटर जल लेकर हरिद्वार से मोदीनगर तक पहुंचना साहस, अनुशासन और श्रद्धा का प्रतीक है। उन्होंने खुशी को बेटियों के लिए प्रेरणास्रोत बताया। कार्यक्रम में किसान यूनियन पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं और स्थानीय लोगों ने उनका जोरदार स्वागत किया।
    2
    61 लीटर जल लेकर हरिद्वार से मोदीनगर पहुंची 15 वर्षीय खुशी, किसान यूनियन ने भेंट की होंडा एक्टिवा। 
मोदीनगर में कांवड़ यात्रा के दौरान 15 वर्षीय खुशी चौधरी ने अपनी आस्था और साहस से लोगों का दिल जीत लिया। ग्राम अबूपुर निवासी किसान सुनील चौधरी की बेटी खुशी हरिद्वार से 61 लीटर जल लेकर मोदीनगर पहुंचीं। उनकी इस कठिन यात्रा और दृढ़ संकल्प को देखते हुए भारतीय किसान यूनियन (अराजनैतिक) गाजियाबाद इकाई की ओर से भव्य सम्मान समारोह आयोजित किया गया।
कार्यक्रम में जिला अध्यक्ष विनीत त्यागी सौंदा, संगठन के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष चौधरी मांगेराम त्यागी और एसडीएम की मौजूदगी में खुशी चौधरी को होंडा एक्टिवा स्कूटी भेंट कर सम्मानित किया गया। वक्ताओं ने कहा कि इतनी कम उम्र में 61 लीटर जल लेकर हरिद्वार से मोदीनगर तक पहुंचना साहस, अनुशासन और श्रद्धा का प्रतीक है। उन्होंने खुशी को बेटियों के लिए प्रेरणास्रोत बताया। कार्यक्रम में किसान यूनियन पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं और स्थानीय लोगों ने उनका जोरदार स्वागत किया।
    user_पत्रकार जितेन्द्र ठाकुर
    पत्रकार जितेन्द्र ठाकुर
    Media house गाज़ियाबाद, गाज़ियाबाद, उत्तर प्रदेश•
    11 hrs ago
  • गाजियाबाद भोपुरा प्रजापति कावड़ सेवा शिविर में शिव भक्तों का उमड़ा सैलाब गाजियाबाद भोपुरा प्रजापति कावड़ सेवा शिविर में शिव भक्तों का उमड़ा सैलाब
    1
    गाजियाबाद भोपुरा प्रजापति  कावड़ सेवा शिविर में शिव भक्तों का उमड़ा सैलाब
गाजियाबाद भोपुरा प्रजापति  कावड़ सेवा शिविर में शिव भक्तों का उमड़ा सैलाब
    user_आशीष मिश्रा जर्नलिस्ट
    आशीष मिश्रा जर्नलिस्ट
    Press advisory Ghaziabad, Uttar Pradesh•
    19 hrs ago
  • 🌿🪴 new greeny 🪔.... #viralreel | Shivani615411
    1
    🌿🪴 new greeny 🪔.... #viralreel | Shivani615411
    user_प्रमोद कुमार कश्यप
    प्रमोद कुमार कश्यप
    Local News Reporter लोनी, गाज़ियाबाद, उत्तर प्रदेश•
    6 hrs ago
  • गाजियाबाद में पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़, दो बदमाश पुलिस की गोली लगने से घायल लगाजियाबाद में पुलिस और गांजा तस्करों के बीच मुठभेड़ हुई है। दरअसल थाना विजयनगर पुलिस को मुखबिर से सूचना है कि तीन गांजा तस्कर एक बिना नंबर प्लेट की स्कूटी पर इंदिरापुरम से हिंडन बैराज की ओर मादक पदार्थों की खेप लेकर आ रहे हैं। सूचना पर स्वाट टीम, सर्विलांस टीम व थाना विजयनगर की टीम द्वारा चेकिंग अभियान चलाया गया। चेकिंग के दौरान जब स्कूटी को आते देखा गया, उसे रोकने के लिए इशारा किया गया लेकिन स्कूटी सवार स्कूटी रोकने के बजाय पुश्ता रोड की तरफ मुड़े और कच्चे रास्ते की तरफ भागने लगे। पुलिस टीम द्वारा भाग रहे बदमाशों का पीछा किया गया तभी हड़बड़ाहट में बदमाशों की स्कूटी फिसल गई और वे गिर गए। पुलिस से अपने आप को घिरता देख बदमाशों ने पुलिस टीम पर फायरिंग शुरू कर दी । जहां पुलिस टीम ने भी अपने बचाव में जवाबी फायरिंग की जिसमें अनस नाम बदमाश के पैर में दो गोली लगी, जबकि दिलशाद नाम के बदमाश के पैर में एक गोली लगी जबकि इनके तीसरे साथी असलम को मोंके से गिरफ्तार किया गया है । पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 21 किलो गांजा, एक बिना नंबर प्लेट की स्कूटी , दो अवैध तमंचे, कुछ खोके-कारतूस बरामद किए हैं। गिरफ्तार किए गए बदमाश अनस के ऊपर डेढ़ दर्जन से ज्यादा मुकदमे दर्ज हैं वहीं अन्य आरोपियों के आपराधिक इतिहास की जानकारी पुलिस द्वारा की जा रही है। दोनों घायलों को उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया है । मामले में पुलिस आवश्यक वैधानिक कार्रवाई कर रही है।
    1
    गाजियाबाद में पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़, दो बदमाश पुलिस की गोली लगने से घायल
लगाजियाबाद में पुलिस और गांजा तस्करों के बीच मुठभेड़ हुई है। दरअसल थाना विजयनगर पुलिस को मुखबिर से सूचना है कि तीन गांजा तस्कर एक बिना नंबर प्लेट की स्कूटी पर इंदिरापुरम से हिंडन बैराज की ओर मादक पदार्थों की खेप लेकर आ रहे हैं। सूचना पर स्वाट टीम, सर्विलांस टीम व थाना विजयनगर की टीम द्वारा चेकिंग अभियान चलाया गया। चेकिंग के दौरान जब स्कूटी को आते देखा गया, उसे रोकने के लिए इशारा किया गया लेकिन स्कूटी सवार स्कूटी रोकने के बजाय पुश्ता रोड की तरफ मुड़े और कच्चे रास्ते की तरफ भागने लगे। पुलिस टीम द्वारा भाग रहे बदमाशों का पीछा किया गया तभी हड़बड़ाहट में बदमाशों की स्कूटी फिसल गई और वे गिर गए। पुलिस से अपने आप को घिरता देख बदमाशों ने पुलिस टीम पर फायरिंग शुरू कर दी । जहां पुलिस टीम ने भी अपने बचाव में जवाबी फायरिंग की जिसमें अनस नाम बदमाश के पैर में दो गोली लगी, जबकि दिलशाद नाम के बदमाश के पैर में एक गोली लगी जबकि इनके तीसरे साथी असलम को मोंके से गिरफ्तार किया गया है । पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 21 किलो गांजा, एक बिना नंबर प्लेट की
स्कूटी , दो अवैध तमंचे, कुछ खोके-कारतूस बरामद किए हैं। गिरफ्तार किए गए बदमाश अनस के ऊपर डेढ़ दर्जन से ज्यादा मुकदमे दर्ज हैं वहीं अन्य आरोपियों के आपराधिक इतिहास की जानकारी पुलिस द्वारा की जा रही है। दोनों घायलों को उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया है । मामले में पुलिस आवश्यक वैधानिक कार्रवाई कर रही है।
    user_Pramod Singh
    Pramod Singh
    Media company गाज़ियाबाद, गाज़ियाबाद, उत्तर प्रदेश•
    16 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.