Shuru
Apke Nagar Ki App…
पृथ्वीराज खेड़ा के किसानों को नहीं मिला हाईटेंशन लाइन का मुआवजा, पीसांगन एसडीएम को सौंपा ज्ञापन.... गोला पंचायत के पृथ्वीराज खेड़ा गांव के किसानों ने बुधवार को SDM मोहनलाल चौधरी को ज्ञापन सौंपा। किसानों ने बताया कि तहसीलदार की मध्यस्थता में 15 मई और फिर SDM की मौजूदगी में 20 जुलाई तक पूरा मुआवजा देने का समझौता हुआ था, लेकिन 16 सितंबर तक भी भुगतान नहीं हुआ। उल्टा लाइन चालू कर दी गई और किसानों पर ही मुकदमे दर्ज करा दिए गए। किसान संघर्ष समिति ने 20 सितंबर तक मुआवजा दिलाने की मांग की है, नहीं तो बड़े आंदोलन की चेतावनी दी है। ज्ञापन के दौरान रमेश गुर्जर, सत्यनारायण गुर्जर, हिम्मत सिंह राठौड़ सहित कई ग्रामीण मौजूद रहे।
PRADEEP CHOUDHARY
पृथ्वीराज खेड़ा के किसानों को नहीं मिला हाईटेंशन लाइन का मुआवजा, पीसांगन एसडीएम को सौंपा ज्ञापन.... गोला पंचायत के पृथ्वीराज खेड़ा गांव के किसानों ने बुधवार को SDM मोहनलाल चौधरी को ज्ञापन सौंपा। किसानों ने बताया कि तहसीलदार की मध्यस्थता में 15 मई और फिर SDM की मौजूदगी में 20 जुलाई तक पूरा मुआवजा देने का समझौता हुआ था, लेकिन 16 सितंबर तक भी भुगतान नहीं हुआ। उल्टा लाइन चालू कर दी गई और किसानों पर ही मुकदमे दर्ज करा दिए गए। किसान संघर्ष समिति ने 20 सितंबर तक मुआवजा दिलाने की मांग की है, नहीं तो बड़े आंदोलन की चेतावनी दी है। ज्ञापन के दौरान रमेश गुर्जर, सत्यनारायण गुर्जर, हिम्मत सिंह राठौड़ सहित कई ग्रामीण मौजूद रहे।
More news from राजस्थान and nearby areas
- रियान बड़ी में नगर पालिका अध्यक्ष पद के चुनाव को लेकर बुधवार को उपखंड मुख्यालय पर राजनीतिक गतिविधियां तेज हो गईं। भाजपा और कांग्रेस सहित कई दलों के उम्मीदवार अपने समर्थकों के साथ उपखंड अधिकारी कार्यालय पहुंचे। उन्होंने अध्यक्ष पद के लिए नामांकन दाखिल किया। नामांकन के बाद निर्वाचित भाजपा और कांग्रेस के पार्षदों ने उपखंड अधिकारी और निर्वाचन अधिकारी विनीत कुमार सुखाड़िया के सामने शपथ ली। निर्वाचन अधिकारी ने सभी पार्षदों को शपथ दिलाई और उन्हें निर्वाचन प्रमाण पत्र दिए। प्रमाण पत्र मिलने के बाद पार्षदों और उम्मीदवारों के चेहरे पर खुशी दिखी। शपथ और प्रमाण पत्र वितरण के बाद पार्टी नेता अपने समर्थक पार्षदों को गाड़ियों में बैठाकर ले गए। उपखंड मुख्यालय से निकलते ही पार्टी की गाड़ियां उम्मीदवारों और पार्षदों को लेकर रवाना हो गईं। इससे नगर पालिका अध्यक्ष पद के चुनाव को लेकर सियासी हलचल और तेज होने के संकेत मिले। इस दौरान कई पार्षदों और उम्मीदवारों से मिलने उनके परिजन भी उपखंड मुख्यालय पहुंचे। लंबे समय से चल रही चुनावी प्रक्रिया के बाद निर्वाचन प्रमाण पत्र मिलने पर समर्थकों और परिजनों ने उन्हें बधाई दी। नगर पालिका के पहले अध्यक्ष के चुनाव को लेकर भाजपा, कांग्रेस और अन्य दलों के बीच गतिविधियां लगातार बढ़ रही हैं। नामांकन के बाद अब सभी की नजर अध्यक्ष पद के चुनाव और पार्षदों के समर्थन के समीकरणों पर टिकी है। आने वाले समय में कौन सा राजनीतिक समीकरण बनता है, यह अध्यक्ष पद के चुनाव में साफ होगा। रियान बड़ी में नगर पालिका अध्यक्ष पद के चुनाव को लेकर बुधवार को उपखंड मुख्यालय पर राजनीतिक गतिविधियां तेज हो गईं। भाजपा और कांग्रेस सहित कई दलों के उम्मीदवार अपने समर्थकों के साथ उपखंड अधिकारी कार्यालय पहुंचे। उन्होंने अध्यक्ष पद के लिए नामांकन दाखिल किया। नामांकन के बाद निर्वाचित भाजपा और कांग्रेस के पार्षदों ने उपखंड अधिकारी और निर्वाचन अधिकारी विनीत कुमार सुखाड़िया के सामने शपथ ली। निर्वाचन अधिकारी ने सभी पार्षदों को शपथ दिलाई और उन्हें निर्वाचन प्रमाण पत्र दिए। प्रमाण पत्र मिलने के बाद पार्षदों और उम्मीदवारों के चेहरे पर खुशी दिखी। शपथ और प्रमाण पत्र वितरण के बाद पार्टी नेता अपने समर्थक पार्षदों को गाड़ियों में बैठाकर ले गए। उपखंड मुख्यालय से निकलते ही पार्टी की गाड़ियां उम्मीदवारों और पार्षदों को लेकर रवाना हो गईं। इससे नगर पालिका अध्यक्ष पद के चुनाव को लेकर सियासी हलचल और तेज होने के संकेत मिले। इस दौरान कई पार्षदों और उम्मीदवारों से मिलने उनके परिजन भी उपखंड मुख्यालय पहुंचे। लंबे समय से चल रही चुनावी प्रक्रिया के बाद निर्वाचन प्रमाण पत्र मिलने पर समर्थकों और परिजनों ने उन्हें बधाई दी। नगर पालिका के पहले अध्यक्ष के चुनाव को लेकर भाजपा, कांग्रेस और अन्य दलों के बीच गतिविधियां लगातार बढ़ रही हैं। नामांकन के बाद अब सभी की नजर अध्यक्ष पद के चुनाव और पार्षदों के समर्थन के समीकरणों पर टिकी है। आने वाले समय में कौन सा राजनीतिक समीकरण बनता है, यह अध्यक्ष पद के चुनाव में साफ होगा।1
- व्हाट्सएप स्टेटस लगाए और पैसे कमाने का मौका पाए लाइक करें सब्सक्राइब करें AJMER भाजपा ने महापौर पद के लिए अनामिका शर्मा का भरा नामांकनDainik News AJMER1
- कांग्रेस में महापौर पद के लिए किरण गढ़वाल पर जताया भरोसा वार्ड 57 से कांग्रेस के से चुनाव जीत का आई किरण गढ़वाल कांग्रेस में महापौर पद के लिए किरण गढ़वाल पर जताया भरोसा वार्ड 57 से कांग्रेस के से चुनाव जीत का आई किरण गढ़वाल शहर जिला कांग्रेस अध्यक्ष राजकुमार जयपाल सहित कांग्रेस के वरिष्ठ नेता ने किरण गढ़वाल का भरवाया नामांकन,कांग्रेस ने नगर निगम बोर्ड बनाने के किया दावा, बताया जा रहा है नगर निकाय चुनाव में जीते हुए निर्दलीय पार्षद का मिल रहा समर्थन,1
- जैतारण में हुई आज दिन भर मूसलाधार वर्षा जैतारण बस स्टैंड बना तालाब पानी निकासी की पर्याप्त व्यवस्था नहीं होने से जैतारण राधेश्याम दाधीच1
- झूँठा में वीर तेजाजी महाराज का भव्य मेला, विभिन्न प्रकार की दुकानों से सजा तेजा चौक झूँठा में वीर तेजाजी महाराज का भव्य मेला, विभिन्न प्रकार की दुकानों से सजा तेजा चौक झूँठा। ग्राम झूँठा के तेजा चौक स्थित वीर तेजाजी महाराज मंदिर पर आज बुधवार को भव्य मेले का आयोजन किया जा रहा है। मेले को लेकर ग्रामीणों और श्रद्धालुओं में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है। आसपास के गांवों से भी बड़ी संख्या में श्रद्धालु मेले में पहुंच रहे हैं। मेले से पूर्व मंगलवार शाम मंदिर परिसर में भव्य भजन संध्या का आयोजन किया गया था। भजन कलाकारों ने वीर तेजाजी महाराज की महिमा का गुणगान करते हुए शानदार भजनों की प्रस्तुतियां दीं। भजन संध्या के दौरान श्रद्धालु देर रात तक भक्ति में सराबोर नजर आए। वहीं बुधवार को आयोजित मेले में विभिन्न प्रकार की दुकानें आकर्षण का केंद्र बनी हुई हैं। मेले में खिलौनों, खान-पान, मिठाई, चाट-पकौड़ी, घरेलू सामान, श्रृंगार सामग्री सहित अलग-अलग प्रकार की दुकानें सजी हुई हैं। बच्चों के लिए खिलौनों और मनोरंजन से जुड़ी दुकानों पर भी खासा उत्साह देखने को मिल रहा है। मेले में खरीदारी के साथ ग्रामीण और श्रद्धालु वीर तेजाजी महाराज के दर्शन कर पूजा-अर्चना कर रहे हैं। पूरे तेजा चौक में चहल-पहल का माहौल बना हुआ है। मंदिर परिसर वीर तेजाजी महाराज के जयकारों से गूंज रहा है। आयोजन को लेकर ग्रामीणों एवं आयोजन समिति की ओर से श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए आवश्यक व्यवस्थाएं की गई हैं। मेले में आसपास के गांवों से बड़ी संख्या में लोगों के पहुंचने से झूँठा का तेजा चौक आस्था और उत्सव के रंग में रंगा नजर आ रहा है।1
- ब्यावर )रायपुर नगर पालिका अध्यक्ष पद के लिए नामांकन: भारा है रायपुर नगर पालिका अध्यक्ष पद के लिए नामांकन: भाजपा: मदनलाल माली राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी (RLP): चैनाराम माली दोनों अध्यक्ष पक्ष का चुनाव में सीधा टक्कर1
- पीसांगन नगरपालिका अध्यक्ष चुनाव : भाजपा-कांग्रेस में सीधी टक्कर,भाजपा का बोर्ड बनना तय..... पीसांगन नगरपालिका चुनाव में अध्यक्ष पद के लिए भाजपा और कांग्रेस में सीधी टक्कर है। भाजपा के पास 9 पार्षद + 6निर्दलीयों के साथ 15 का बहुमत मौजूद है, जबकि कांग्रेस के पास 8 पार्षद। संख्या बल में भाजपा कांग्रेस से काफी आगे। कल ही लोकेश लम्बा के साथ करीब 6 निर्दलीय ने भाजपा का दामन थामा था।।2
- भिनाय बस स्टैंड चौराहे पर अभी अभी हुई बारिश के पानी के बहाव का विहंगम दृश्य जैतारण राधेश्याम दाधीच1
- राजकीय यज्ञनारायण अस्पताल में रक्तदान को लेकर शपथ ग्रहण *सुमेर पारीक* *पीएमओ परसा राम चौधरी के नेतृत्व में चिकित्सकों एवं नर्सिंगकर्मियों ने लिया संकल्प, डॉ. मानसिंह शेखावत ने रक्तदान कर दिया प्रेरणादायी संदेश* किशनगढ़। राजकीय यज्ञनारायण अस्पताल में आज पीएमओ परसा राम चौधरी के नेतृत्व में चिकित्सकों एवं नर्सिंगकर्मियों ने रक्तदान को लेकर जागरूकता एवं प्रेरणा का संदेश दिया। इस अवसर पर अस्पताल के चिकित्सा एवं नर्सिंग स्टाफ ने अधिक से अधिक लोगों को रक्तदान के लिए आगे आने तथा जरूरतमंद मरीजों की जान बचाने में अपना योगदान देने का संकल्प लिया। कार्यक्रम के दौरान सभी चिकित्सकों एवं नर्सिंगकर्मियों ने रक्तदान को बढ़ावा देने और लोगों को इसके लिए प्रेरित करने की शपथ ग्रहण की। उपस्थित कर्मचारियों ने कहा कि रक्तदान एक महान सेवा है, जिसके माध्यम से जरूरतमंद मरीजों को जीवनदान दिया जा सकता है। समाज में रक्तदान के प्रति जागरूकता बढ़ाकर अधिक से अधिक लोगों को इस पुनीत कार्य से जोड़ने का आह्वान किया गया। डॉ. मानसिंह शेखावत ने रक्तदान कर दिया संदेश शपथ ग्रहण कार्यक्रम के दौरान डॉ. मानसिंह शेखावत ने स्वयं रक्तदान कर सभी को प्रेरणा दी। पीएमओ परसाराम चौधरी ने रक्तदान के महत्व को समझाते हुए लोगों से आगे बढ़कर रक्तदान करने की अपील की। उनके इस कदम से उपस्थित चिकित्सा एवं नर्सिंगकर्मियों को भी रक्तदान के लिए प्रेरित होने का संदेश मिला। पीएमओ परसा राम चौधरी के नेतृत्व में आयोजित इस पहल का उद्देश्य रक्तदान के प्रति सकारात्मक वातावरण तैयार करना और जरूरतमंदों की सहायता के लिए अधिक से अधिक लोगों को प्रेरित करना हे1