गोगा जाहरवीर के दरबार में उमड़ी भीड़, श्रद्धालुओं ने टेका मत्था इकदिल। गोगा नवमी के पावन पर्व पर कांकरपुर नहर पुल स्थित प्रसिद्ध गोगा जाहरवीर मंदिर श्रद्धा और आस्था का केंद्र बना रहा। सुबह से ही मंदिर में दर्शन-पूजन के लिए श्रद्धालुओं के पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया, जो देर शाम तक जारी रहा। बड़ी संख्या में महिला, पुरुष और बच्चे मंदिर पहुंचे और गोगा जाहरवीर के दरबार में मत्था टेककर सुख-समृद्धि की कामना की। श्रद्धालुओं ने विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर अपनी मनोकामनाओं की पूर्ति के लिए मन्नतें मांगीं। गोगा नवमी के अवसर पर मंदिर परिसर में आयोजित मेले को लेकर भी लोगों में खासा उत्साह देखने को मिला। आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों के अलावा दूर-दराज से भी श्रद्धालु दर्शन के लिए पहुंचे। गोगा जाहरवीर के जयकारों से गूंजा मंदिर परिसर श्रद्धालुओं की भीड़ के बीच मंदिर परिसर गोगा जाहरवीर के जयकारों से गूंजता रहा। आस्था में डूबे श्रद्धालु घंटों कतार में खड़े होकर अपनी बारी का इंतजार करते नजर आए। कई श्रद्धालुओं ने मन्नत पूरी होने पर मंदिर में पूजा-अर्चना कर प्रसाद चढ़ाया। नवमी पर उमड़ी भीड़ ने मेले की रौनक को और बढ़ा दिया।
गोगा जाहरवीर के दरबार में उमड़ी भीड़, श्रद्धालुओं ने टेका मत्था इकदिल। गोगा नवमी के पावन पर्व पर कांकरपुर नहर पुल स्थित प्रसिद्ध गोगा जाहरवीर मंदिर श्रद्धा और आस्था का केंद्र बना रहा। सुबह से ही मंदिर में दर्शन-पूजन के लिए श्रद्धालुओं के पहुंचने का सिलसिला शुरू हो
गया, जो देर शाम तक जारी रहा। बड़ी संख्या में महिला, पुरुष और बच्चे मंदिर पहुंचे और गोगा जाहरवीर के दरबार में मत्था टेककर सुख-समृद्धि की कामना की। श्रद्धालुओं ने विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर अपनी मनोकामनाओं की पूर्ति के लिए मन्नतें मांगीं। गोगा नवमी के अवसर पर
मंदिर परिसर में आयोजित मेले को लेकर भी लोगों में खासा उत्साह देखने को मिला। आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों के अलावा दूर-दराज से भी श्रद्धालु दर्शन के लिए पहुंचे। गोगा जाहरवीर के जयकारों से गूंजा मंदिर परिसर श्रद्धालुओं की भीड़ के बीच मंदिर परिसर गोगा जाहरवीर के
जयकारों से गूंजता रहा। आस्था में डूबे श्रद्धालु घंटों कतार में खड़े होकर अपनी बारी का इंतजार करते नजर आए। कई श्रद्धालुओं ने मन्नत पूरी होने पर मंदिर में पूजा-अर्चना कर प्रसाद चढ़ाया। नवमी पर उमड़ी भीड़ ने मेले की रौनक को और बढ़ा दिया।
- शिक्षक ही राष्ट्र निर्माण के वास्तविक शिल्पकार, उनका सम्मान हर पीढ़ी का दायित्व : रामशेष बघेल शिक्षक ही राष्ट्र निर्माण के वास्तविक शिल्पकार, उनका सम्मान हर पीढ़ी का दायित्व : रामशेष बघेल भिण्ड, 5 सितंबर। जिला कांग्रेस कमेटी (ग्रामीण) कार्यालय में भारत के पूर्व राष्ट्रपति,महान शिक्षाविद् एवं भारत रत्न डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन की जयंती शिक्षक दिवस के रूप में श्रद्धा एवं सम्मान के साथ मनाई गई। कार्यक्रम में वरिष्ठ शिक्षकों का सम्मान किया गया। इस अवसर पर पूर्व शिक्षक जय श्री राम बघेल एवं पूर्व शिक्षक रामस्वरूप गोयल का शॉल एवं श्रीफल भेंटकर अभिनंदन किया गया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिला कांग्रेस कमेटी (ग्रामीण) के जिलाध्यक्ष रामशेष बघेल ने कहा कि "शिक्षक केवल शिक्षा नहीं देते, बल्कि समाज और राष्ट्र के भविष्य का निर्माण करते हैं। डॉ. राधाकृष्णन का जीवन हम सभी के लिए प्रेरणास्रोत है। शिक्षकों के ज्ञान,त्याग और समर्पण का सम्मान करना प्रत्येक नागरिक का नैतिक दायित्व है।" उन्होंने कहा कि शिक्षकों द्वारा दिए गए संस्कार ही व्यक्ति को एक जिम्मेदार नागरिक बनाते हैं। कांग्रेस पार्टी सदैव शिक्षा, ज्ञान और सामाजिक मूल्यों को सशक्त बनाने के पक्ष में रही है। कार्यक्रम के अंत में सभी ने डॉ. राधाकृष्णन को श्रद्धांजलि अर्पित कर उनके आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया। इस अवसर पर नईम पठान, रामस्वरूप गोयल,विजेंद्र सिंह 'कल्लू',राम सिया राठौर, एसएसी विभाग जिलाध्यक्ष रूपसिंह खन्ना,राजेंद्र सिंह यादव,रामसेवक मौर्य, फौजदार सिंह बघेल,राजवीर सिंह बघेल,विवेक जामोर, संदीप बघेल,अभिषेक मौर्य, प्रमोद बघेल,रोहित अर्गल सहित पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रह3
- *दिल्ली में महिला पत्रकार से मारपीट का आरोप, पत्रकारों में आक्रोश* *दिल्ली में महिला पत्रकार से मारपीट का आरोप, पत्रकारों में आक्रोश* राजधानी दिल्ली से पत्रकारिता की स्वतंत्रता को लेकर एक बेहद गंभीर मामला सामने आया है। महिला पत्रकार के साथ कथित मारपीट और पुलिस कार्रवाई के बाद दिल्ली पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े हो गए हैं। *क्या है पूरा मामला?* जानकारी के अनुसार महिला पत्रकार को कथित तौर पर थाने ले जाकर प्रताड़ित किए जाने का आरोप लगा है। इस घटना के बाद राजधानी के पत्रकार जगत में भारी आक्रोश है। *पत्रकारों का विरोध प्रदर्शन:* घटना के विरोध में बड़ी संख्या में पत्रकार एकजुट होकर थाने पहुंचे। सभी ने हाथों में "प्रेस की स्वतंत्रता" और "निष्पक्ष जांच हो" के पोस्टर लेकर विरोध जताया और दोषी पुलिसकर्मियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग की। पत्रकार संगठनों का कहना है — _"पत्रकारिता का मूल दायित्व सत्ता और व्यवस्था से सवाल पूछना है। ऐसे में किसी पत्रकार को दबाने की कोशिश लोकतंत्र पर हमला है।"_ *बड़ा सवाल:* क्या दिल्ली में पत्रकार अब सुरक्षित नहीं हैं? क्या सवाल पूछना जुर्म बन गया है? इस मामले ने दिल्ली पुलिस की कार्यशैली पर बड़ी बहस छेड़ दी है। फिलहाल पूरे मामले में आधिकारिक जांच और पुलिस के पक्ष का इंतजार है।1
- भिंड छह महीने से बिजली लाइन बंद, अब ‘आर-पार’ की लड़ाई! अचलपुरा में ग्रामीणों का आमरण अनशन शुरू बिजली की मांग पूरी होने तक नहीं हटेंगे ग्रामीण बोले—समस्या का समाधान होने तक जारी रहेगा अनशन लहार/भिंड। लहार विधानसभा क्षेत्र के ग्राम अचलपुरा में बिजली की समस्या को लेकर ग्रामीणों ने आमरण अनशन शुरू कर दिया है। ट्यूबवेलों के लिए आई मेन बिजली लाइन करीब छह महीने से बंद पड़ी होने का दावा करते हुए ग्रामीणों ने यह कदम उठाया है। ग्रामीणों का कहना है कि बिजली विभाग के अधिकारियों से लेकर कलेक्टर तक कई बार आवेदन देने के बावजूद समस्या का समाधान नहीं हुआ। लगातार कार्यालयों के चक्कर लगाने के बाद भी सुनवाई नहीं होने पर ग्रामीण अब अनशन पर बैठ गए हैं। छह महीने से बिजली लाइन बंद, अब ‘आर-पार’ की लड़ाई! अचलपुरा में ग्रामीणों का आमरण अनशन शुरू बिजली की मांग पूरी होने तक नहीं हटेंगे ग्रामीण बोले—समस्या का समाधान होने तक जारी रहेगा अनशन लहार/भिंड। लहार विधानसभा क्षेत्र के ग्राम अचलपुरा में बिजली की समस्या को लेकर ग्रामीणों ने आमरण अनशन शुरू कर दिया है। ट्यूबवेलों के लिए आई मेन बिजली लाइन करीब छह महीने से बंद पड़ी होने का दावा करते हुए ग्रामीणों ने यह कदम उठाया है। ग्रामीणों का कहना है कि बिजली विभाग के अधिकारियों से लेकर कलेक्टर तक कई बार आवेदन देने के बावजूद समस्या का समाधान नहीं हुआ। लगातार कार्यालयों के चक्कर लगाने के बाद भी सुनवाई नहीं होने पर ग्रामीण अब अनशन पर बैठ गए हैं।1
- बलराम कृषि महोत्सव में बिजली गुल,एस.ई. एमपीईबी और एस.डी.ओ ईएण्डएम को नोटिस कलेक्टर भिण्ड ने बलराम कृषि महोत्सव कार्यक्रम के दौरान विद्युत आपूर्ति बाधित होने के कारण कार्यक्रम में बांधा उत्पन्न होने पर एस.ई. एमपीईबी मनीष गोतम तथा एस.डी.ओ ईएण्डएम नवाब सिंह परिहार को नोटिस जारी किया है। जारी नोटिस में कहा है कि दिनांक 05 सितंबर 2026 को नवीन कृषि उपज मंडी प्रांगण भिण्ड में बलराम कृषि महोत्सव के सफल एवं सुचारु संचालन हेतु कार्यक्रम स्थल पर निर्बाध विद्युत आपूर्ति की व्यवस्था सुनिश्चित करने के संबंध में संबंधित अधिकारियों को पूर्व में कार्यालय कलेक्टर जिला भिण्ड के आदेश दिनांक 03 सितम्बर 2026 के माध्यम से स्पष्ट निर्देश दिए गए थे। कार्यक्रम के दौरान दिनांक 05 सितम्बर 2026 को समय लगभग 1:15 बजे पर विद्युत आपूर्ति बाधित होने के कारण मुख्यमंत्री के संबोधन के समय कार्यक्रम बाधित हुआ, जो सम्बंधित अधिकारियों की लापरवाही एवं उदासीनता का द्योतक है। दोनों अधिकारियों को अपना स्पष्टीकरण तत्काल समक्ष में प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए हैं, अन्यथा की स्थिति में सिविल सेवा आचरण नियम 1965 में विहित धाराओं के तहत एक-तरफा अनुशासनात्मक कार्यवाही की जाएगी।1
- किसानों की आय बढ़ाने सरकार संकल्पित, बलराम कृषि महोत्सव में प्रगतिशील कृषक सम्मानित भिण्ड। नवीन कृषि उपज मंडी परिसर में शनिवार को बलराम कृषि महोत्सव आयोजित किया गया। कार्यक्रम को मुख्यमंत्री डॉ.मोहन यादव ने वर्चुअली संबोधित करते हुए कहा कि किसानों की आय बढ़ाने के लिए सरकार लगातार प्रयास कर रही है। पूरा वर्ष किसान कल्याण वर्ष के रूप में मनाया जा रहा है। इसी क्रम में प्रदेशभर में बलराम कृषि महोत्सव आयोजित किए जा रहे हैं।मुख्यमंत्री ने कहा कि भिण्ड जिले में 3 हजार से अधिक किसानों ने 1250 हेक्टेयर क्षेत्र में प्राकृतिक खेती अपनाई है। जिले में 60 गौशालाएं संचालित हैं, जबकि दुग्ध संकलन में 31 प्रतिशत की वृद्धि हुई है। पांडरी गांव की स्वावलंबी गौशाला में 5 हजार गौवंश के स्थायी आश्रय की व्यवस्था की जा रही है। मत्स्य पालन में आधुनिक तकनीक से 8 मीट्रिक टन उत्पादन हुआ है।उन्होंने कहा कि चंबल-कालीसिंध-पार्वती लिंक परियोजना से जिले को सिंचाई का लाभ मिलेगा। सिमार स्टॉपडेम से 210 हेक्टेयर और कनेरा उद्वहन सिंचाई परियोजना से 15 हजार हेक्टेयर से अधिक क्षेत्र में सिंचाई सुविधा मिलने की उम्मीद है। वर्तमान में विभिन्न नहर परियोजनाओं से 1 लाख 62 हजार 381 हेक्टेयर भूमि सिंचित हो रही है।प्रगतिशील किसानों और मेधावी विद्यार्थियों का सम्मान नवीन एवं नवकरणीय ऊर्जा मंत्री राकेश शुक्ला ने कहा कि मुख्यमंत्री की पहल पर प्रदेशभर में उत्सव के माहौल में बलराम कृषि महोत्सव मनाया जा रहा है। कार्यक्रम में विधायक नरेंद्र सिंह कुशवाह सहित अतिथियों ने फलोद्यान नर्सरी, प्राकृतिक एवं जैविक खेती, केंचुआ खाद, उन्नत तकनीक से टमाटर-मिर्च उत्पादन और देशी बीज संरक्षण सहित विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले 10 किसानों को शाल और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया।1
- डीसीएम में इलेक्ट्रॉनिक सामान के बीच छिपाकर ले जाई जा रही 23 पेटी अवैध शराब बरामद, एक गिरफ्तार मैनपुरी। बिछवां थाना पुलिस और एवीटी टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए डीसीएम में इलेक्ट्रॉनिक सामान के बीच छिपाकर दूसरे राज्य ले जाई जा रही हरियाणा की 23 पेटी अवैध शराब बरामद की है। पुलिस ने मौके से एक आरोपी को गिरफ्तार किया है, जबकि उसका मालिक फरार बताया गया है। पुलिस के अनुसार, 5 सितंबर को मुखबिर की सूचना पर ग्राम खिरिया के पास जीटी रोड पर डीसीएम संख्या UP 17 AT 4615 की चेकिंग की गई। बैटरी, इनवर्टर, फ्रिज और अन्य सामान के बीच छिपाकर रखी गई 23 पेटी शराब, जिसकी अनुमानित कीमत करीब 1.80 लाख रुपये है, बरामद हुई। मौके से अजीत कुमार पुत्र जाहर सिंह, निवासी राजलपुर सोनई, थाना कुरावली, मैनपुरी को गिरफ्तार किया गया। पूछताछ में आरोपी ने शराब को गाजियाबाद से समस्तीपुर, बिहार ले जाने की बात बताई। पुलिस ने उसके पास से 610 रुपये और एक मोबाइल फोन भी बरामद किया है। मामले में ओम प्रकाश राठौर निवासी मुकारी, जिला बागपत को फरार बताया गया है। थाना बिछवां में आबकारी अधिनियम और बीएनएस की संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तार आरोपी को न्यायालय के समक्ष भेजा जा रहा है।1
- आयुष्मान आरोग्य मंदिर तक पहुंचने का रास्ता बदहाल, गर्भवती महिलाओं व बच्चों को खतरा आयुष्मान आरोग्य मंदिर तक पहुंचने का रास्ता बदहाल, गर्भवती महिलाओं व बच्चों को खतरा अटसू औरैया। कस्बा अटसू के श्री नगर में स्वास्थ्य सुविधाओं को बेहतर बनाने के लिए संचालित आयुष्मान आरोग्य मंदिर तक पहुंचने वाले रास्ते को लेकर अब सवाल उठने लगे हैं। केंद्र पर तैनात एएनएम सुधा ने नगर पंचायत अजीतमल के अध्यक्ष/अधिकारी को पत्र भेजकर रास्ते की समस्या का समाधान कराने की मांग की है। एएनएम द्वारा दिए गए पत्र में बताया गया है कि आयुष्मान आरोग्य मंदिर पर प्रतिदिन गर्भवती महिलाओं और बच्चों का आना-जाना लगा रहता है। ऐसे में केंद्र तक पहुंचने के लिए पर्याप्त एवं सुरक्षित रास्ता नहीं होने के कारण मरीजों और उनके परिजनों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। खासकर गर्भवती महिलाओं और छोटे बच्चों को आवागमन के दौरान परेशानी होने के साथ ही चोट लगने का खतरा भी बना रहता है। पत्र में कहा गया है कि स्वास्थ्य केंद्र पर रोजाना मरीज स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ लेने पहुंचते हैं, लेकिन रास्ते की समुचित व्यवस्था न होने से उन्हें असुविधा का सामना करना पड़ रहा है। एएनएम ने नगर पंचायत से इस समस्या को गंभीरता से लेते हुए आवश्यक निर्माण/व्यवस्था कराने की मांग की है। पहले भी दी जा चुकी है सूचना एएनएम ने अपने पत्र में यह भी उल्लेख किया है कि इस समस्या के संबंध में पूर्व में भी नगर पंचायत अध्यक्ष को लिखित रूप से सूचना दी जा चुकी है, लेकिन अभी तक समस्या का समाधान नहीं हो सका है। जिसके चलते परेशानी लगातार बनी हुई है। उन्होंने नगर पंचायत प्रशासन से आग्रह किया है कि मामले में शीघ्र संज्ञान लेकर मौके का निरीक्षण कराया जाए और आयुष्मान आरोग्य मंदिर तक आने-जाने के लिए सुरक्षित एवं सुविधाजनक रास्ते की व्यवस्था कराई जाए, ताकि गर्भवती महिलाओं, बच्चों और अन्य मरीजों को किसी प्रकार की परेशानी न हो। स्वास्थ्य केंद्र तक सुरक्षित पहुंच जरूरी ग्रामीण और कस्बाई क्षेत्रों में आयुष्मान आरोग्य मंदिर जैसी स्वास्थ्य सुविधाएं लोगों को घर के नजदीक प्राथमिक स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से महत्वपूर्ण हैं। उपकेंद्रों पर एएनएम की मौजूदगी से गर्भवती महिलाओं की देखभाल, बच्चों के टीकाकरण सहित विभिन्न स्वास्थ्य सेवाओं में सुविधा मिलती है। ऐसे में स्वास्थ्य केंद्र तक सुरक्षित और सुगम आवागमन की व्यवस्था होना भी उतना ही जरूरी है। अब देखना होगा कि नगर पंचायत प्रशासन इस शिकायत पर कब तक कार्रवाई करता है और गर्भवती महिलाओं व बच्चों की परेशानी को दूर करने के लिए क्या कदम उठाए जाते हैं।1
- @उत्तर प्रदेश मैनपुरी जिले की घिरोर गाँव कोसमा हिनूद और कोसमा मुसलमीन के बीच में 'कोसमा में सफाई कर्मचारी नहीं आते नालियों में गंदगी भरी हुई है सड़क पर कूड़ा पड़ता है सफाई करने व मौजों में कोई नहीं है गाँव में दो-दो प्रधान हैं, फिर भी कोई नहीं सुन रहा है कोई भी एक प्रधान पुलिया नहीं बनवा सकता क्या आम जनता का जीना मुहाल हो चुका है। सड़कों पर फैली भारी कीचड़ और जलभराव के कारण लोगों का पैदल चलना भी मुश्किल हो गया है।तस्वीरों और वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि कैसे स्थानीय निवासी, स्कूली बच्चे और बुजुर्ग इस गंदगी के बीच से गुजरने को मजबूर हैं। प्रशासन की अनदेखी स्कूल आने-जाने वाली बसों में भीड़ और आने-जाने में होने वाली परेशानी एक बहुत ही गंभीर समस्या है। इसकी वजह से न सिर्फ समय बर्बाद होता है, बल्कि छात्रों की सुरक्षा और सेहत पर भी बुरा असर पड़ता@ कोसमा में सफाई कर्मचारी नहीं आते नालियों में गंदगी भरी हुई है सड़क पर कूड़ा पड़ता है सफाई करने व मौजों में कोई नहीं हैगाँव में दो-दो प्रधान हैं, फिर भी कोई नहीं सुन रहा है कोई भी एक प्रधान पुलिया नहीं बनवा सकता2
- छात्र छात्राओं ने शिक्षक दिवस पर किया शिक्षकों का सम्मान उत्तर प्रदेश कौशल विकास मिशन के तहत सनराइज एजुकेशनल सोसायटी पर आज बड़े ही धूमधाम से शिक्षक दिवस मनाया गया जिसमें बच्चों ने शिक्षक से केक कटवाकर आयोजन किया बताते चलें कि करहल में उत्तर प्रदेश कौशल विकास मिशन के तहत सनराइज एजुकेशनल सोसायटी पर उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा चलाई जा रही योजना में हेल्थ केयर का कोर्स कराया जा रहा है जो की बिल्कुल निशुल्क है सरकार द्वारा ड्रेस वह बुक वितरण होती हैं इस योजना में छात्र एवं छात्राएं की ट्रेनिंग पूरी होने के बाद जॉब मिलती है यह योजना सरकार द्वारा निःशुल्क होती है इस योजना में छात्र एवं छात्रा ट्रेनिंग के साथ-साथ स्किल भी सिखाते हैं सनराइज एजुकेशनल सोसाइटी के डायरेक्टर इंजीनियर भानु प्रताप ने आज शिक्षक दिवस पर बच्चों को उनके उज्जवल भविष्य की कामना की1