खीरी जिले की पढ़ुआ थाना पुलिस ने शनिवार को एक बड़ी कार्रवाई करते हुए चोरी की दो भैंसें, दो अवैध तमंचे 315 बोर और तीन जिंदा कारतूस के साथ दो शातिर चोरों को गिरफ्तार किया है। पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि चोरी की भैंस लेकर कुछ लोग कटहा मोड़ नाले के पास मौजूद हैं। इस सूचना पर थाना प्रभारी मोहित पुंडीर के नेतृत्व में पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए 20 जून की सुबह करीब 8 बजे कटहा मोड़ नाले से लगभग 250 मीटर आगे घेराबंदी कर गुलाम पुत्र हबीब (निवासी पठाननपुरवा थाना पढ़ुआ) और अमित पुत्र माखन (निवासी प्रीतनपुरवा थाना निघासन) को दबोच लिया। दोनों आरोपियों की उम्र करीब 32 साल बताई गई है। पूछताछ में यह सामने आया है कि बरामद की गई भैंसें थाना सिंगाही क्षेत्र से चोरी की गई थीं। गिरफ्तार किए गए आरोपी गुलाम के खिलाफ खीरी के अलग-अलग थानों में चोरी, लूट, गैंगस्टर और अवैध हथियारों से संबंधित कई मुकदमे पहले से ही दर्ज हैं, जबकि अमित पर भी चोरी और गंभीर अपराधों के मामले पंजीकृत हैं। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। इस कार्रवाई को अंजाम देने वाली पुलिस टीम में थाना प्रभारी मोहित पुंडीर, उपनिरीक्षक जुबेर अहमद, सिपाही चन्द्रमोहन त्यागी, अंकित कुमार और कृष्ण कुमार शामिल थे।
खीरी जिले की पढ़ुआ थाना पुलिस ने शनिवार को एक बड़ी कार्रवाई करते हुए चोरी की दो भैंसें, दो अवैध तमंचे 315 बोर और तीन जिंदा कारतूस के साथ दो शातिर चोरों को गिरफ्तार किया है। पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि चोरी की भैंस लेकर कुछ लोग कटहा मोड़ नाले के पास मौजूद हैं। इस सूचना पर थाना प्रभारी मोहित पुंडीर के नेतृत्व में पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए 20 जून की सुबह करीब 8 बजे कटहा मोड़ नाले से लगभग 250 मीटर आगे घेराबंदी कर गुलाम पुत्र हबीब (निवासी पठाननपुरवा थाना पढ़ुआ) और अमित पुत्र माखन (निवासी प्रीतनपुरवा थाना निघासन) को दबोच लिया। दोनों आरोपियों की उम्र करीब 32 साल बताई गई है। पूछताछ में यह सामने आया है कि बरामद की गई भैंसें थाना सिंगाही क्षेत्र से चोरी की गई थीं। गिरफ्तार किए गए आरोपी गुलाम के खिलाफ खीरी के अलग-अलग थानों में चोरी, लूट, गैंगस्टर और अवैध हथियारों से संबंधित कई मुकदमे पहले से ही दर्ज हैं, जबकि अमित पर भी चोरी और गंभीर अपराधों के मामले पंजीकृत हैं। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। इस कार्रवाई को अंजाम देने वाली पुलिस टीम में थाना प्रभारी मोहित पुंडीर, उपनिरीक्षक जुबेर अहमद, सिपाही चन्द्रमोहन त्यागी, अंकित कुमार और कृष्ण कुमार शामिल थे।
- लखीमपुर खीरी की सदर कोतवाली में एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहाँ मालखाने से करोड़ों रुपये का सोना गायब होने के बाद पुलिस ने अदालत में अजीबोगरीब दलील दी। पुलिस ने दावा किया कि बारिश में भीगने के बाद सुखाने रखे गए जेवर बंदर उठा ले गए। माननीय न्यायालय ने पुलिस की इस हास्यास्पद दलील को सिरे से खारिज कर दिया है, इसे गंभीर कदाचार मानते हुए जिम्मेदार पुलिसकर्मियों पर आपराधिक मुकदमा (FIR) दर्ज करने का आदेश दिया है। यह घटना कानून की रखवाली करने वाली पुलिस पर गंभीर सवाल खड़े करती है और पूरे सिस्टम को कटघरे में खड़ा करती है। यह 'फिल्मी दास्तान' वर्ष 2007 में शुरू हुई थी, जब दीपावली की रात कपूरथला मोहल्ले की रानी अग्रवाल उर्फ जूली की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मायके वालों की शिकायत पर पति मुदित अग्रवाल और उनके ससुरालियों पर दहेज हत्या का मामला दर्ज किया गया था। पोस्टमार्टम के दौरान मृतका के शरीर से सोने की चूड़ियाँ, चेन, लॉकेट, अंगूठी और नाक की कील जैसे बहुमूल्य आभूषण बरामद हुए थे, जिन्हें सदर कोतवाली के मालखाने में सुरक्षित जमा किया गया। वर्तमान में इन आभूषणों की अनुमानित कीमत लगभग 1 करोड़ रुपये आंकी गई है। हालाँकि, वर्षों तक चले ट्रायल के दौरान पुलिस इन आभूषणों को कभी भी साक्ष्य के रूप में अदालत में पेश नहीं कर पाई, जिसके चलते फरवरी 2024 में सबूतों के अभाव में मुदित अग्रवाल और उनका परिवार बरी हो गया। मामले में असली मोड़ तब आया जब बरी होने के बाद मुदित अग्रवाल ने अदालत के माध्यम से अपने जेवर वापस मांगे। कोर्ट के आदेश पर कोतवाली पुलिस ने जो रिपोर्ट पेश की, उसे सुनकर न्यायालय भी दंग रह गया। पुलिस का दावा था कि वर्ष 2013 में मालखाने की पोटलियाँ सीलन के कारण खराब हो रही थीं, जिन्हें सुखाने के लिए छत पर रखा गया था। इसी दौरान अचानक बारिश आ गई और बाद में बंदरों ने उन पोटलियों पर धावा बोलकर करोड़ों रुपये के जेवर गायब कर दिए। पीड़ित पक्ष के अधिवक्ता शैलेंद्र सिंह गौड़ ने इस स्पष्टीकरण को हैरान करने वाला बताया और कहा कि यह साफ तौर पर भ्रष्टाचार की ओर इशारा करता है, क्योंकि पंचनामा में दर्ज इन जेवरों की कीमत आज की तारीख में लगभग एक करोड़ रुपये है। न्यायालय ने पुलिस की इस पूरी कहानी को मनगढ़ंत और अविश्वसनीय करार दिया। कोर्ट ने तीखी टिप्पणी करते हुए कहा कि सोना कभी पानी में नहीं गलता और करोड़ों की सरकारी तथा जब्त संपत्ति को इस तरह खुले में छोड़ देना घोर लापरवाही व साजिश का हिस्सा है। न्यायालय ने प्रथम दृष्टया यह माना कि मालखाने के आभूषणों के साथ हेराफेरी की गई है और रिकॉर्ड में फर्जी एंट्री करके मामले को दबाने की कोशिश की गई। अदालत ने दोषी पुलिसकर्मियों के खिलाफ आपराधिक मुकदमा दर्ज करने और पीड़ित को उचित क्षतिपूर्ति (मुआवजा) देने का ऐतिहासिक आदेश जारी किया है। कोर्ट के इस कड़े रुख के बाद, पूरे जिले की नजरें अब इस बात पर टिकी हैं कि खाकी के इस 'सिंडिकेट' का पर्दाफाश कब और कैसे होता है।4
- शनिवार सुबह पलिया कला के दुधवा नेशनल पार्क परिसर में एक भालू को चहलकदमी करते हुए देखा गया। भालू को परिसर में देखकर वहां मौजूद लोग सुरक्षित स्थानों पर भागे और खुद को कमरों में बंद कर लिया। इस दौरान कुछ लोगों ने भालू का वीडियो भी बनाया।1
- शनिवार सुबह लखीमपुर खीरी जिले के पलिया कला स्थित दुधवा नेशनल पार्क परिसर में एक भालू को खुलेआम चहलकदमी करते देखा गया। इस अप्रत्याशित नजारे को देखकर पार्क परिसर में मौजूद लोग तुरंत सुरक्षित स्थानों की ओर भागे और खुद को कमरों में बंद कर लिया। इस घटना के दौरान कुछ लोगों ने भालू का वीडियो भी बनाया।1
- जनपद सीतापुर के कोतवाली लहरपुर क्षेत्र में चोरों ने एक होटल को निशाना बनाया है। चोरों ने ताला काटकर चोरी की वारदात को अंजाम दिया, जिसके बाद पुलिस की कार्यशैली पर गंभीर सवाल उठने लगे हैं।1
- लखीमपुर खीरी में पुलिस ने अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत एक बड़ी सफलता हासिल की है। ईसानगर पुलिस टीम ने आज दिनांक 19.06.2026 को हत्या के एक वांछित अभियुक्त सुनील राजपूत को गिरफ्तार कर लिया। यह गिरफ्तारी थाना ईसानगर पर पंजीकृत मु0अ0सं0 209/2026 धारा 103(1) बीएनएस से संबंधित मामले में की गई है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक खीरी, डा0 ख्याति गर्ग के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक खीरी (पूर्वी) के पर्यवेक्षण और क्षेत्राधिकारी धौरहरा के कुशल मार्गदर्शन में यह कार्रवाई की गई। थानाध्यक्ष ईसानगर श्री बृजेश कुमार सिंह के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम, जिसमें उ0नि0 श्री धर्मेन्द्र कुमार सिंह, ए0एस0आई0 श्री शरद शुक्ला (सर्विलांस सेल खीरी), हे0का0 उमेश मिश्रा (सर्विलांस सेल खीरी), हे0का0 मो0 शोएब और का0 महताब व का0 भूपेन्द्र सिंह शामिल थे, ने सुनील राजपूत पुत्र चंद्रिका प्रसाद, निवासी ग्राम फूलपुर मजरा अदलीशपुर, थाना ईसानगर, जनपद खीरी को आलाकत्ल (हत्या के हथियार) और मृतका के सामान सहित गिरफ्तार किया। गिरफ्तारी के उपरांत, अभियुक्त को माननीय न्यायालय खीरी के समक्ष विधिक कार्रवाई हेतु प्रस्तुत किया जा रहा है।1
- लखीमपुर खीरी के नगर पंचायत धौरहरा खीरी क्षेत्र में तहसील रोड पर बसंतपुर जाने वाले मार्ग पर स्थित अमेठी तिराहे के पास रविवार को एक ओवरलोड सीमेंट लदी ट्रक अनियंत्रित होकर नाले में फंस गई। इस घटना से मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया और कुछ समय के लिए मार्ग पर यातायात भी प्रभावित रहा। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, यह दुर्घटना उस समय हुई जब ट्रक चालक कथित तौर पर लापरवाही और अनियमित तरीके से वाहन चला रहा था। ट्रक जैसे ही अमेठी तिराहे से गुजर रही थी, उसका अगला पहिया अचानक सड़क किनारे बने नाले में जा गिरा, जिससे पूरा वाहन एक ओर झुक गया। हालांकि, इस घटना में किसी के हताहत होने की कोई सूचना नहीं मिली है। सूचना मिलते ही स्थानीय प्रशासन और संबंधित विभाग के कर्मचारी मौके पर पहुंचे और ट्रक को सुरक्षित बाहर निकालने की कार्रवाई शुरू कराई। स्थानीय लोगों ने इस बात पर चिंता व्यक्त की है कि ओवरलोड वाहनों के आवागमन और लापरवाह ड्राइविंग के कारण इस मार्ग पर अक्सर दुर्घटनाओं का खतरा बना रहता है। उन्होंने प्रशासन से मांग की है कि ओवरलोड वाहनों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए और सड़क सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक मजबूत बनाया जाए।1
- आज दिनांक 21 जून 2026 को सुबह 5:00 बजे बीर बाबा स्थान (मूर्तिया ग्राम पंचायत) में वन विभाग की टीम ने लगातार प्रयासों के बाद एक और तेंदुए को पिंजरे में कैद करने में सफलता हासिल की। इस नवीनतम उपलब्धि के साथ, वन विभाग की टीम ने बीते एक महीने के भीतर कुल चार तेंदुओं को पिंजरे में कैद किया है। भारतीय किसान यूनियन टिकैत की निघासन इकाई ने वन विभाग के सभी अधिकारी गणों और कर्मचारी गणों का इस सफलता के लिए हृदय से धन्यवाद व्यक्त किया है। उन्होंने विशेष रूप से वन क्षेत्राधिकार भूपेंद्र चौधरी साहब और S.D.O मनोज तिवारी जी, साथ ही उत्तर रेंज की D.F.O मैडम जी का आभार जताया, जिन्होंने तेंदुओं को पकड़ने के लिए उच्च अधिकारियों से बातचीत कर पिंजरे लगवाने में अहम भूमिका निभाई। संगठन ने ईश्वर से प्रार्थना की है कि सभी अधिकारी व कर्मचारी स्वस्थ रहें, उन्हें लंबी उम्र मिले और वे जनसेवा में सदैव तत्पर रहें।1
- लखीमपुर खीरी जिले में, धौरहरा वन रेंज के क्षेत्र अधिकारी और कर्मचारियों की मिलीभगत से जामुन के पेड़ों का बड़े पैमाने पर अवैध कटान जारी है। इस क्षेत्र में खुलेआम जामुन के पेड़ों पर आरा चलाया जा रहा है। यह स्थिति तब है जब माननीय मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 'एक पेड़ माँ के नाम' वृक्षारोपण अभियान चला रहे हैं। इसके बावजूद, धौरहरा वन रेंज के वन विभाग के कर्मचारियों की मिलीभगत से जामुन के पेड़ बेधड़क काटे जा रहे हैं। सूत्रों के अनुसार, ईसानगर से कटौली मार्ग पर ट्रैक्टर पटियाला पर लदी हुई लकड़ी ले जाई जा रही है। कोतवाली ईसानगर क्षेत्र में हो रहे इस अवैध कटान का एक वीडियो भी वायरल हो रहा है, लेकिन प्रशासन इस मामले पर मौन है।1