पूर्णाहुति के साथ संपन्न हुई श्री हनुमंत कथा, श्रद्धालुओं ने लिया 101 दीपों की महाआरती का पुण्य लाभ राष्ट्रीय संत ज्योति शंकर शर्मा पुराणाचार्य के तत्वावधान में आयोजित श्री हनुमंत कथा का पूर्णाहुति एवं भव्य आरती के साथ समापन हुआ। समापन अवसर पर बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने उपस्थित होकर धार्मिक अनुष्ठान में भाग लिया। कथा व्यास आचार्य ऋतुराज शर्मा ने हनुमत तत्व का आध्यात्मिक महत्व बताते हुए कहा कि हनुमान जी द्वारा जन्म लेते ही सूर्य को ग्रसने की कथा ज्ञान के प्रति अटूट जिज्ञासा का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि सूर्य ज्ञान का प्रतीक है और प्रत्येक व्यक्ति के जीवन में जन्म से ही ज्ञान प्राप्त करने की पिपासा होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि जिस प्रकार सुग्रीव हनुमान जी के माध्यम से भगवान श्रीराम की शरण में पहुंचे, उसी प्रकार जीवन में हनुमत तत्व का समावेश होने पर प्रभु प्राप्ति का मार्ग सहज हो जाता है। राष्ट्रीय संत ज्योति शंकर शर्मा पुराणाचार्य ने अपने उद्बोधन में दान की महिमा का वर्णन करते हुए कहा कि सनातन धर्म में दान का विशेष महत्व है। उन्होंने कहा कि प्रत्येक व्यक्ति को राष्ट्र एवं धर्म के लिए अपनी आय का दस प्रतिशत भाग दान स्वरूप अवश्य समर्पित करना चाहिए। उन्होंने कहा कि जिस प्रकार खेत में बोया गया एक बीज अनेक गुना होकर लौटता है, उसी प्रकार सत्पात्र को दिया गया दान भी अनंत गुना फल प्रदान करता है। इसे श्रीमद्भगवद्गीता में सात्विक दान की संज्ञा दी गई है। समापन अवसर पर 101 दीपों से श्री हनुमान जी की भव्य आरती की गई। आरती में अर्जुन लाल शर्मा, बूंदी राव राजा वंशवर्धन सिंह, विजेंद्र माहेश्वरी, जयपुर से आए डॉ. लोकेश चतुर्वेदी, सत्येश शर्मा, डॉ. अंकिता अग्रवाल, पवन अग्रवाल, परमानंद शर्मा, लीला शर्मा, अंजना गौतम, अंता से भारत विकास परिषद के अध्यक्ष पवन सुमन, सुरेंद्र पंचाल, महेश शर्मा सहित अनेक श्रद्धालुओं ने भाग लिया। कार्यक्रम के अंत में सभी भक्तों को प्रसाद वितरित किया गया।

- क्रिकेट के मैदान में ऐसा भी होता जहां बाल हवा में ऊंचाई पर जा कर नीचे आति है लेकिन अपने साथ द्रोण केमरा को भी नीचे ले आती है बोल मैदान में खड़े रोबोट कोंलागती है उसको गुस्सा आ जाता है1
- मेघना तरुण और जगदीश भारती को मिला विकल्प कथा-सम्मान, प्रेमचन्द जयंती पर विकल्प की तरफ से कथा सम्मान समारोह आयोजित कोटा। अखिल भारतीय जन सांस्कृतिक संघ सभा मोर्चा की इकाई विकल्प जन सांस्कृतिक मंच कोटा की तरफ से प्रेस क्लब में प्रेमचन्द जयंती पर 31 जुलाई को एक भव्य साहित्यिक कार्यक्रम का आयोजन हुआ। कार्यक्रम में जगदीश भारती और मेघना तरुण को प्रतिष्ठित विकल्प कथा-सम्मान प्रदान किया गया। जगदीश भारती ने अपनी हाड़ौती की कहानी कुण ऊंच, कुण नीच तथा मेघना तरुण ने अपनी हिंदी कहानी भंवर का वाचन किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता अम्बिका दत्त ने की, जबकि मुख्य अतिथि प्रोफेसर रमेश चंद मीणा, विशिष्ट अतिथि डॉ. अतुल चतुर्वेदी व मुकुट मणि राज रहे। संचालन विकल्प के अध्यक्ष दिनेश राय द्विवेदी ने किया। रामकरण प्रभाती ने जगदीश भारती का परिचय तथा बद्रीलाल दिव्य ने भारती की कहानी पर अपना अभिमत दिया। वहीं मयंक सोलंकी ने मेघना तरुण का परिचय जबकि विजय राघव ने उनकी कहानी पर अपना अभिमत प्रस्तुत किया। कार्यक्रम की शुरुआत नारायण शर्मा ने प्रेमचन्द की कहानियों पर बनी फिल्मों के गीत प्रस्तुत कर की। सम्मान समारोह को इन्होंने किया संबोधित सम्मान समारोह को विशिष्ट अतिथि मुकुट मणिराज, डॉ. अतुल चतुर्वेदी, मुख्य अतिथि प्रोफेसर रमेश चंद मीणा और कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे अंबिका दत ने अपना विशेष संबोधन दिया। अंत में विकल्प के सचिव चांद शेरी ने सभी को धन्यवाद दिया। कार्यक्रम में कोटा सहित हाड़ौती संभाग के रचनाकारों ने बड़ी संख्या में शिरकत की।4
- शहर में विभिन्नस्थानों पर आश्रम मंदिरों पर गुरुऔरभक्तों के बीच में संगम महा आरती एवं भंडारे संपन्न गुरु पूर्णिमा पर श्रद्धा का महासंगम: कोटा के मंदिरों में गुरु चरण पूजन, महाप्रभुजी मंदिर सहित कई स्थानों पर महाभंडारों का आयोजन कोटा। गुरु पूर्णिमा के पावन अवसर पर कोटा शहर मंगलवार को पूरी तरह भक्तिमय वातावरण में सराबोर नजर आया। शहर के विभिन्न मंदिरों, आश्रमों एवं धार्मिक स्थलों पर श्रद्धालुओं ने अपने गुरुजनों का विधि-विधान से गुरु चरण पूजन कर आशीर्वाद प्राप्त किया। सुबह से ही मंदिरों में दर्शन, पूजन एवं गुरु वंदना के लिए श्रद्धालुओं की लंबी कतारें लगी रहीं। शहर के महाप्रभुजी मंदिर सहित अनेक धार्मिक स्थलों पर विशेष पूजा-अर्चना, वेद मंत्रोच्चार, भजन-कीर्तन, सत्संग एवं आध्यात्मिक प्रवचनों का आयोजन किया गया। गुरु महिमा का गुणगान करते हुए संत-महात्माओं ने श्रद्धालुओं को ज्ञान, सेवा, संस्कार और मानवता के मार्ग पर चलने का संदेश दिया। गुरु पूर्णिमा के उपलक्ष्य में कई स्थानों पर विशाल महाभंडारों का आयोजन किया गया, जहां हजारों श्रद्धालुओं ने प्रसादी ग्रहण कर धर्म लाभ अर्जित किया। मंदिर परिसरों में भक्तों की भारी भीड़ रही तथा महिलाओं, युवाओं और बच्चों ने भी उत्साहपूर्वक धार्मिक कार्यक्रमों में भाग लिया। पूरे दिन शहर में "जय गुरुदेव" और "गुरु महाराज की जय" के जयघोष गूंजते रहे। धार्मिक आयोजनों के दौरान सामूहिक आरती, गुरु वंदना, प्रसाद वितरण एवं सेवा कार्य भी किए गए। आयोजकों ने बताया कि भारतीय संस्कृति में गुरु का स्थान सर्वोच्च माना गया है, क्योंकि गुरु ही अज्ञान के अंधकार को दूर कर ज्ञान का प्रकाश प्रदान करते हैं। गुरु पूर्णिमा महोत्सव के अवसर पर शहर के विभिन्न धार्मिक संगठनों एवं मंदिर समितियों ने श्रद्धालुओं के लिए उत्कृष्ट व्यवस्थाएं कीं। श्रद्धा, सेवा और आध्यात्मिक ऊर्जा से परिपूर्ण यह पर्व कोटा शहर में पूरे उत्साह और उल्लास के साथ मनाया गया।1
- श्रीनाथ पुरम A में चोरों का आतंक पुलिस को दे रहे चुनौती,व्यापारियों और नागरिकों में रोष एवं निराशा कोटा। शहर के श्रीनाथपुरम-ए क्षेत्र में लगातार हो रही चोरी की घटनाओं से व्यापारी और स्थानीय नागरिकों में भारी रोष और निराशा व्याप्त है। व्यापारियों का आरोप है कि शिकायतों के बावजूद पुलिस की ओर से प्रभावी कार्रवाई नहीं होने से चोरों के हौसले बुलंद हैं। हाड़ौती संभाग होलसेल व्यापार महासंघ के अध्यक्ष पंकज बागड़ी को व्यापारियों और क्षेत्रवासियों ने मौके पर बुलाकर हालात से अवगत कराया। बताया गया कि स्नेह कैश काउंटर के संचालक मनोज खंडेलवाल की किराना दुकान में चोर टीन शेड के रास्ते खिड़की से अंदर घुसे और गल्ले से करीब 10 हजार रुपये नकद चोरी कर ले गए।1
- कोटा रेल मंडल की आरपीएफ ने अप्रैल-जून 2026 के दौरान 3,932 चालान कर ₹22.44 लाख की पेनल्टी वसूली, 5 चोरी के मामलों का खुलासा कर ₹8 लाख का सामान बरामद किया और 63 यात्रियों को करीब ₹44 लाख का खोया सामान लौटाया। इस दौरान 34 बच्चों का सुरक्षित रेस्क्यू भी किया गया। कोटा रेल मंडल की आरपीएफ ने अप्रैल-जून 2026 के दौरान 3,932 चालान कर ₹22.44 लाख की पेनल्टी वसूली, 5 चोरी के मामलों का खुलासा कर ₹8 लाख का सामान बरामद किया और 63 यात्रियों को करीब ₹44 लाख का खोया सामान लौटाया। इस दौरान 34 बच्चों का सुरक्षित रेस्क्यू भी किया गया।1
- आतंकवादियों के खिलाफ वाजपेई सरकार Pota कानून लेकर आई थी लेकिन उसका विरोध कांग्रेस ने संसद में किया था कांग्रेस आतंकवादियों को बचाना चाहती थी सुनिए गृहमंत्री का बयान जो कि संसद में दिया गया है।।1
- स्काउट गाइड के जिला परिषद अधिवेशन में द्वारका प्रसाद प्रजापत व जगदीश गुर्जर को मिला दीर्घ सेवा अलंकार स्काउट गाइड के जिला परिषद अधिवेशन में द्वारका प्रसाद प्रजापत व जगदीश गुर्जर को मिला दीर्घ सेवा अलंकार दूनी/टोंक(हरि शंकर माली)। राजस्थान राज्य भारत स्काउट गाइड के लक्ष्मीबाई महाविद्यालय मालपुरा में आयोजित जिला परिषद वार्षिक अधिवेशन में स्थानीय संघ देवली से द्वारका प्रसाद प्रजापत व जगदीश गुर्जर को दीर्घ सेवा अलंकार से सम्मानित किया गया। वहीं अपनी योग्यता अभिवृद्धि कर देवड़ावास से शिक्षका झिलमवती, महात्मागांधी नगरफोर्ट से लाड भाई शर्मा, बालिका आंवा से ज्योति सांसी को हिमालय हुड़ वेज प्रदान किया गया। वहीं नेशनल एडवेंचर कैंप मनाली हिमाचल प्रदेश में भाग लेने वाले मुकेश प्रजापति, खेमराज मीणा, अनिल गौतम, द्वारका प्रसाद प्रजापत को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर उपखंड अधिकारी मालपुरा कपिल शर्मा, राज्य संगठन आयुक्त विनोददत जोशी, मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी सुबेसिंह यादव, देवली सीबीईओ अर्जुन लाल बुनकर, एसीबीईओ प्रथम अरुण कुमार शर्मा, देवली गाइड प्रभारी सा जिला कमिश्नर वसुधा शर्मा की मौजूदगी में सम्मान प्राप्त किया। इसके लिए टोंक सी ओ सुरेन्द्र कुमार ने देवली स्थानीय संघ की उपलब्धियों पर प्रसन्नता व्यक्त कर शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर देवली ब्लॉक से पवन सेन, बद्री लाल कहार, गणपत सिंह, कमलेश नागवंश आदि ने भी भाग लिया।1
- पटेरा बीज वितरण विवाद में जांच शुरू,भ्रष्टाचार के आरोपों से हड़कंप मचा,#madhyapradesh #damoh #patera1
- बिहार के सरकारी स्कूल में दबंगई! छात्र की बेरहमी से पिटाई का वीडियो वायरल गोपालगंज में सरकारी स्कूल के अंदर दबंगई का एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। शिक्षा मंत्री के गृह जिले के थावे प्रखंड स्थित उत्क्रमित मध्य विद्यालय प्यारेपुर में कथित भूमिदाता पर विद्यालय परिसर में घुसकर एक छात्र की पिटाई करने का आरोप लगा है। बिहार के सरकारी स्कूल में दबंगई! छात्र की बेरहमी से पिटाई का वीडियो वायरल गोपालगंज में सरकारी स्कूल के अंदर दबंगई का एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। शिक्षा मंत्री के गृह जिले के थावे प्रखंड स्थित उत्क्रमित मध्य विद्यालय प्यारेपुर में कथित भूमिदाता पर विद्यालय परिसर में घुसकर एक छात्र की पिटाई करने का आरोप लगा है।1