अरिहंत वेयर हाउस में अव्यवस्थाओं का अंबार: हाईवे तक ट्रैक्टरों की कतार, बारिश में भीगा हजारों क्विंटल गेहूं हादसे में किसान घायल, खरीदी केंद्र प्रभारी ने जताई बेबसी—“मैं सिर्फ खड़ा हूं” गोपालगंज: सहकारी समिति सिलादेही द्वारा संचालित गेहूं खरीदी केंद्र बाघराज स्थित अरिहंत वेयर हाउस में अव्यवस्थाएं चरम पर पहुंच गई हैं। बदहाल व्यवस्थाओं के कारण किसानों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है और हालात दिन-ब-दिन बिगड़ते जा रहे हैं। वेयरहाउस परिसर में पर्याप्त जगह नहीं होने के कारण ट्रैक्टर-ट्रॉलियों की लंबी कतार राष्ट्रीय राजमार्ग-44 तक पहुंच गई है, जिससे यातायात भी प्रभावित हो रहा है। इसी अव्यवस्था के बीच जमुनिया गांव का एक किसान ट्रैक्टर से टकराकर गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कर आईसीयू में रखा गया है। घटना के बाद और हादसों की आशंका भी बढ़ गई है। दोपहर में आई तेज आंधी और बारिश ने स्थिति को और गंभीर बना दिया। खुले में रखा लगभग 2500 क्विंटल गेहूं भीग गया, जिससे किसानों को भारी आर्थिक नुकसान का खतरा पैदा हो गया है। वेयरहाउस परिसर में जल निकासी की समुचित व्यवस्था नहीं होने से पानी भर गया और उपज सुरक्षित नहीं रह सकी। स्थिति यह है कि 60 से अधिक ट्रैक्टर-ट्रॉलियां कई दिनों से अपनी बारी का इंतजार कर रही हैं। कई किसान 4 से 5 दिनों से केंद्र पर डटे हुए हैं, जिससे उनका समय और पैसा दोनों बर्बाद हो रहा है। खरीदी केंद्र प्रभारी भीकम सनोदिया ने बताया कि वेयरहाउस प्रबंधन और हमालों के बीच विवाद के चलते खरीदी कार्य बार-बार बाधित हो रहा है। हमालों से आधार कार्ड की मांग और गड़बड़ी की स्थिति में भरपाई की जिम्मेदारी तय किए जाने से नाराज हमाल 22 अप्रैल से काम पर नहीं आ रहे हैं। बीच में व्यवस्था कुछ समय के लिए संभली, लेकिन अब फिर से काम ठप हो गया है। 15 अप्रैल से अब तक मात्र करीब 6969 क्विंटल गेहूं की ही खरीदी हो सकी है, जो लक्ष्य के मुकाबले बेहद कम है। किसानों का कहना है कि भीषण गर्मी और उमस के बीच उन्हें घंटों इंतजार करना पड़ रहा है, जबकि खरीदी की रफ्तार बेहद धीमी है। प्रभारी सनोदिया ने अपनी बेबसी जाहिर करते हुए कहा, “मैं तो सिर्फ खड़ा हूं, सारे काम वेयर हाउस संचालक और उनका लड़का अपने हिसाब से करा रहे हैं। तोल में भी गड़बड़ी हो रही है, कहीं 51 किलो 200 ग्राम तो कहीं 50 किलो 900 ग्राम की भर्ती ली जा रही है। मैं मूक दर्शक बन गया हूं।” उन्होंने यह भी बताया कि आगामी खरीदी श्रीजी वेयर हाउस हरहरपुर में प्रस्तावित है, जबकि कई किसानों की स्लॉट तिथि भी निकल चुकी है। किसानों ने प्रशासन से तत्काल हस्तक्षेप की मांग की है। उनका कहना है कि यदि जल्द ही व्यवस्थाएं दुरुस्त नहीं की गईं, तो हालात और बिगड़ सकते हैं। अब सभी की नजर प्रशासनिक कार्रवाई पर टिकी है कि आखिर किसानों को इन समस्याओं से कब राहत मिल पाएगी।
अरिहंत वेयर हाउस में अव्यवस्थाओं का अंबार: हाईवे तक ट्रैक्टरों की कतार, बारिश में भीगा हजारों क्विंटल गेहूं हादसे में किसान घायल, खरीदी केंद्र प्रभारी ने जताई बेबसी—“मैं सिर्फ खड़ा हूं” गोपालगंज: सहकारी समिति सिलादेही द्वारा संचालित गेहूं खरीदी केंद्र बाघराज स्थित अरिहंत वेयर हाउस में अव्यवस्थाएं चरम पर पहुंच गई हैं। बदहाल व्यवस्थाओं के कारण किसानों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है और हालात दिन-ब-दिन बिगड़ते जा रहे हैं। वेयरहाउस परिसर में पर्याप्त जगह नहीं होने के कारण ट्रैक्टर-ट्रॉलियों की लंबी कतार राष्ट्रीय राजमार्ग-44 तक पहुंच गई है, जिससे यातायात भी प्रभावित हो रहा है। इसी अव्यवस्था के बीच जमुनिया गांव का एक किसान ट्रैक्टर से टकराकर गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कर आईसीयू में रखा गया है। घटना के बाद और हादसों की आशंका भी बढ़ गई है। दोपहर में आई तेज आंधी और बारिश ने स्थिति को और गंभीर बना दिया। खुले में रखा लगभग 2500 क्विंटल गेहूं भीग गया, जिससे किसानों को भारी आर्थिक नुकसान का खतरा पैदा हो गया है। वेयरहाउस परिसर में जल निकासी की समुचित व्यवस्था नहीं होने से पानी भर गया और उपज सुरक्षित नहीं रह सकी। स्थिति यह है कि 60 से अधिक ट्रैक्टर-ट्रॉलियां कई दिनों से अपनी बारी का इंतजार कर रही हैं। कई किसान 4 से 5 दिनों से केंद्र पर डटे हुए हैं, जिससे उनका समय और पैसा दोनों बर्बाद हो रहा है। खरीदी केंद्र प्रभारी भीकम सनोदिया ने बताया कि वेयरहाउस
प्रबंधन और हमालों के बीच विवाद के चलते खरीदी कार्य बार-बार बाधित हो रहा है। हमालों से आधार कार्ड की मांग और गड़बड़ी की स्थिति में भरपाई की जिम्मेदारी तय किए जाने से नाराज हमाल 22 अप्रैल से काम पर नहीं आ रहे हैं। बीच में व्यवस्था कुछ समय के लिए संभली, लेकिन अब फिर से काम ठप हो गया है। 15 अप्रैल से अब तक मात्र करीब 6969 क्विंटल गेहूं की ही खरीदी हो सकी है, जो लक्ष्य के मुकाबले बेहद कम है। किसानों का कहना है कि भीषण गर्मी और उमस के बीच उन्हें घंटों इंतजार करना पड़ रहा है, जबकि खरीदी की रफ्तार बेहद धीमी है। प्रभारी सनोदिया ने अपनी बेबसी जाहिर करते हुए कहा, “मैं तो सिर्फ खड़ा हूं, सारे काम वेयर हाउस संचालक और उनका लड़का अपने हिसाब से करा रहे हैं। तोल में भी गड़बड़ी हो रही है, कहीं 51 किलो 200 ग्राम तो कहीं 50 किलो 900 ग्राम की भर्ती ली जा रही है। मैं मूक दर्शक बन गया हूं।” उन्होंने यह भी बताया कि आगामी खरीदी श्रीजी वेयर हाउस हरहरपुर में प्रस्तावित है, जबकि कई किसानों की स्लॉट तिथि भी निकल चुकी है। किसानों ने प्रशासन से तत्काल हस्तक्षेप की मांग की है। उनका कहना है कि यदि जल्द ही व्यवस्थाएं दुरुस्त नहीं की गईं, तो हालात और बिगड़ सकते हैं। अब सभी की नजर प्रशासनिक कार्रवाई पर टिकी है कि आखिर किसानों को इन समस्याओं से कब राहत मिल पाएगी।
- बालाघाट जिले की कटंगी तहसील क्षेत्र के ग्राम सेलवा में करीब 1 माह से शराब दुकान को लेकर विवाद चल रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि दुकान गाँव के बीचोंबीच और मंदिर के सामने होने से धार्मिक माहौल बिगड़ रहा है। इसीलिए इसे गांव के बाहर विस्थापित किया जाए। अपनी इस मांग को लेकर ग्रामीणों ने कलेक्टर कार्यालय, आबकारी कार्यालय, पुलिस अधीक्षक कार्यालय सहित स्थानीय अधिकारियों को ज्ञापन सौंपा है।1
- प्रशासन की बेरुखी: तहसीलदार-पटवारी आए पर नहीं मिली कोई ठोस मदद। घर, अनाज, जेवर और पैसे... भीषण आग ने निलाबाई से छीना सब कुछ।1
- *परासिया: इंटक रीजनल कार्यालय चांदामेटा में मनाया गया मजदूर दिवस, रैली निकालकर रखीं 16 सूत्रीय मांगें* *चांदामेटा/परासिया:* राष्ट्रीय कोयला खदान मजदूर संघ (इंटक) रीजनल कार्यालय चांदामेटा में 01 मई 2026 को "मजदूर दिवस समारोह" का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ एस.क्यू. जमा अध्यक्ष इंटक वेकोलि एवं श्याम सुन्दर यादव अध्यक्ष म.प्र. इंटक के मुख्य आतिथ्य में हुआ। *विशाल रैली से हुई शुरुआत* कार्यक्रम की शुरुआत प्रातः 10 बजे इंटक पेंच-कन्हान के कार्यकर्ताओं की विशाल रैली से हुई। रैली इंटक रीजनल कार्यालय प्रांगण से महादेवपुरी चौक तक गई और वापस कार्यालय पहुंची। *16 सूत्रीय मांगों का प्रस्ताव रखा* सभागार में आयोजित मुख्य कार्यक्रम में विधायक सोहनलाल बाल्मीक ने स्वागत भाषण दिया। महामंत्री भगवानदीन यादव ने मजदूर दिवस के अवसर पर क्षेत्र की प्रमुख 16 बिंदुओं की मांगों का प्रस्ताव सभासदों के समक्ष प्रस्तुत किया। *सेवानिवृत्त पदाधिकारियों का सम्मान* कार्यक्रम में इंटक पेंच-कन्हान के सेवानिवृत्त पदाधिकारियों को सम्मानित किया गया। मुख्य अतिथि एस.क्यू. जमा एवं श्याम सुन्दर यादव ने अपने उद्बोधन में मजदूरों को महत्वपूर्ण जानकारियां दीं। *ये रहे मौजूद* इस अवसर पर म.प्र. इंटक के महामंत्री बी.डी. गौतम, कार्य अध्यक्ष राजेन्द्र सिंह, कोषाध्यक्ष लक्ष्मीनारायण पाठक, मंत्री शंकरदयाल शर्मा और इंटक वेकोलि से महामंत्री के.के. सिंह, गंगाधर रेवतकर, रिजवान अंसारी सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे। मंच संचालन मनोज तिवारी अध्यक्ष इंटक पेंच एरिया ने किया और आभार प्रदर्शन मदन जंघेला अध्यक्ष इंटक कन्हान एरिया ने किया। _परासिया से शेख फरीद की रिपोर्ट_1
- जनपद पंचायत सदस्य श्रीमती उमा संतोष वर्मा ने जनपद क्षेत्र में प्राथमिक और माध्यमिक शालाओं को बर्तन की सौगात दी है जिसके बाद जनपद सदस्य ने शिक्षा मंत्री उदय प्रताप राव सांसद बंटी साहू विधायक कमलेश शाह का आभारमाना है1
- Post by Samarpit sahu1
- 🌹🌹pop lover's 🌹🌹 call me now1
- जनपद पंचायत कटंगी के सभागार में विधायक गौरव सिंह पारधी, जनपद अध्यक्ष कविता देशमुख की प्रमुख उपस्थिति में दोपहर 03 बजे जनपद अंतर्गत विभिन्न ग्राम पंचायतों के प्रतिनिधियों और संबंधित अधिकारियों की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में पंचायतों में चल रहे विकास कार्यों की प्रगति तथा लंबित योजनाओं पर विस्तृत चर्चा की गई। अधिकारियों ने पंचायत प्रतिनिधियों से उपलब्ध राशि का समयबद्ध एवं नियमानुसार उपयोग सुनिश्चित करने पर जोर दिया।1
- नरवाई की आग बनी आफत! हरहरपुर में परिवार की पूरी गृहस्थी खाक, 3 दिन बाद भी नहीं मिली मदद1
- “पारिवारिक कार्यक्रम में पसरा मातम— गांव में फैली शोक की लहर1