Shuru
Apke Nagar Ki App…
नरसिंहपुर कंट्रोल रूम में हुआ जनसुनवाई का आयोजन,अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ने सुनीं जनता की समस्याएं नरसिंहपुर पुलिस कंट्रोल रूम में आज मंगलवार दोपहर 2 बजे जनसुनवाई का आयोजन किया गया। इस दौरान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ने जिलेवासियों की शिकायतों और समस्याओं को बेहद ध्यान से सुना। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ने उपस्थित पुलिस अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए कि जनता की हर समस्या का समाधान गंभीरता, संवेदनशीलता और प्राथमिकता के आधार पर किया जाए, ताकि आम नागरिकों को त्वरित न्याय और बेहतर पुलिसिंग मिल सके।
SATISH DUBEY
नरसिंहपुर कंट्रोल रूम में हुआ जनसुनवाई का आयोजन,अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ने सुनीं जनता की समस्याएं नरसिंहपुर पुलिस कंट्रोल रूम में आज मंगलवार दोपहर 2 बजे जनसुनवाई का आयोजन किया गया। इस दौरान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ने जिलेवासियों की शिकायतों और समस्याओं को बेहद ध्यान से सुना। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ने उपस्थित पुलिस अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए कि जनता की हर समस्या का समाधान गंभीरता, संवेदनशीलता और प्राथमिकता के आधार पर किया जाए, ताकि आम नागरिकों को त्वरित न्याय और बेहतर पुलिसिंग मिल सके।
More news from Narsinghpur and nearby areas
- एसपी ऋषिकेश मीना ने ली सुरक्षा समीक्षा बैठक दिए त्योहारों पर विशेष सतर्कता और त्वरित पुलिसिंग के निर्देश नरसिंहपुर पुलिस अधीक्षक डॉ. ऋषिकेश मीना ने पुलिस कंट्रोल रूम में जिले के सभी थाना प्रभारियों और अधिकारियों के साथ कानून-व्यवस्था और अपराधों की समीक्षा बैठक की। आगामी नवरात्रि और दशहरा को देखते हुए एसपी ने धार्मिक स्थलों, दुर्गा पंडालों और भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों में कड़े सुरक्षा इंतजाम और नियमित पेट्रोलिंग के निर्देश दिए। उन्होंने सोशल मीडिया पर अफवाह फैलाने वालों पर सख्त कार्रवाई और आयोजकों से समन्वय बनाने पर जोर दिया। इसके साथ ही गंभीर अपराधों में तत्काल एफआईआर, लंबित शिकायतों के त्वरित निराकरण और गुंडा-बदमाशों पर सतत निगरानी रखने के आदेश दिए ताकि त्यौहार में जिले में शांतिपूर्ण माहौल बना रहे।1
- शहडोल - ट्रक से 735 किलो गांजा जब्त 2 आरोपी गिरफ्तार 1.13 करोड़ का मशरुका बरामद किया गया1
- पुलिस अधीक्षक डॉ. ऋषिकेश मीना ने ली कानून-व्यवस्था, अपराधों एवं आगामी त्योहारों की सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा बैठक नरसिंहपुर पुलिस अधीक्षक डॉ. ऋषिकेश मीना ने ली कानून-व्यवस्था, अपराधों एवं आगामी त्योहारों की सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा बैठक • *नवरात्रि, दशहरा एवं आगामी त्योहारों को शांतिपूर्ण एवं सुरक्षित संपन्न कराने के लिए विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश।* • *धार्मिक स्थलों, दुर्गा पंडालों, भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों एवं आयोजन स्थलों पर सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश।* • *गंभीर अपराधों में तत्काल एफआईआर एवं विवेचना, लंबित प्रकरणों के समयबद्ध निराकरण के निर्देश।* • *संगठित अपराधों पर प्रभावी अंकुश एवं गुंडा-बदमाशों की गतिविधियों पर सतत निगरानी के निर्देश।* • *आमजन की शिकायतों का त्वरित निराकरण कर बेहतर पुलिसिंग सुनिश्चित करने पर जोर।* दिनांक 13 अक्टूबर 2026 को पुलिस अधीक्षक नरसिंहपुर डॉ. ऋषिकेश मीना द्वारा पुलिस कंट्रोल रूम में जिले के समस्त थानों की कानून-व्यवस्था एवं अपराधों की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री संदीप भूरिया सहित जिले के सभी अनुभागों के एसडीओपी, उप पुलिस अधीक्षक, थाना प्रभारी, चौकी प्रभारी, रक्षित निरीक्षक एवं विभिन्न शाखाओं के प्रभारी उपस्थित रहे। बैठक के दौरान पुलिस अधीक्षक द्वारा थानावार अपराधों की समीक्षा के साथ-साथ नवरात्रि, दशहरा एवं आगामी त्योहारों के दौरान शांति, सुरक्षा एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए की जा रही तैयारियों एवं सुरक्षा इंतजामों की समीक्षा की गई। उन्होंने अधिकारियों को त्योहारों के दौरान विशेष सतर्कता बरतने, संवेदनशील क्षेत्रों में निगरानी रखने तथा आवश्यकतानुसार पुलिस बल की तैनाती सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। *त्योहारों के दौरान सुरक्षा व्यवस्था के लिए दिशा-निर्देश :* • सुरक्षा इंतजाम: नवरात्रि, दशहरा एवं आगामी त्योहारों के दौरान धार्मिक स्थलों, दुर्गा पंडालों, भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों एवं प्रमुख आयोजन स्थलों पर आवश्यक सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। • संवेदनशील क्षेत्रों में सतर्कता: संवेदनशील क्षेत्रों में विशेष निगरानी रखते हुए कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए आवश्यक कदम उठाए जाएं। • आयोजकों से समन्वय: धार्मिक आयोजनों एवं जुलूसों के आयोजकों से समन्वय बनाए रखते हुए निर्धारित नियमों एवं दिशा-निर्देशों का पालन सुनिश्चित कराया जाए। • पेट्रोलिंग एवं चेकिंग: त्योहारों के दौरान नियमित पेट्रोलिंग, रात्रि गश्त एवं सघन चेकिंग की जाए तथा असामाजिक तत्वों की गतिविधियों पर सतत निगरानी रखी जाए। • अफवाहों पर नियंत्रण: सोशल मीडिया एवं अन्य माध्यमों से फैलने वाली भ्रामक सूचनाओं पर निगरानी रखी जाए तथा शांति एवं सौहार्द बिगाड़ने का प्रयास करने वालों के विरुद्ध वैधानिक कार्रवाई की जाए। *अपराध नियंत्रण एवं बेहतर पुलिसिंग के लिए प्रमुख निर्देश :* • गंभीर अपराधों में त्वरित कार्रवाई: गंभीर अपराध की सूचना मिलते ही तत्काल एफआईआर दर्ज कर विवेचना प्रारंभ की जाए तथा प्रकरणों का समय-सीमा में निराकरण सुनिश्चित किया जाए। • संगठित अपराधों पर अंकुश: थाना क्षेत्रों में संगठित अपराधों एवं आपराधिक गतिविधियों पर प्रभावी नियंत्रण रखते हुए लंबित प्रकरणों का प्राथमिकता से निराकरण किया जाए। • शिकायतों का त्वरित निराकरण: विभिन्न आयोगों, वरिष्ठ कार्यालयों एवं थाना स्तर पर प्राप्त शिकायतों का समयबद्ध निराकरण किया जाए तथा आमजन की शिकायतों को अनावश्यक रूप से लंबित न रखा जाए। • अपराधियों पर सतत निगरानी: गुंडा-बदमाशों एवं असामाजिक तत्वों की गतिविधियों पर नियंत्रण के लिए नियमित पेट्रोलिंग, रात्रि गश्त एवं सघन चेकिंग की जाए। • अवैधानिक गतिविधियों के विरुद्ध कार्रवाई: अवैधानिक गतिविधियों में संलिप्त व्यक्तियों एवं कानून-व्यवस्था प्रभावित करने वाले तत्वों के विरुद्ध प्रभावी वैधानिक कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। *नरसिंहपुर पुलिस की प्राथमिकता :* पुलिस अधीक्षक डॉ. ऋषिकेश मीना ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि अपराध नियंत्रण एवं बेहतर पुलिसिंग के साथ-साथ नवरात्रि, दशहरा एवं आगामी त्योहारों को शांतिपूर्ण, सुरक्षित एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के लिए आवश्यक सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। आमजन की सुरक्षा, कानून-व्यवस्था बनाए रखना एवं शिकायतों का त्वरित निराकरण पुलिस की सर्वोच्च प्राथमिकता रहे।4
- दमोह - दमोह में सनातन हिंदू एकता रथयात्रा का जगह जगह स्वागत पं धीरेन्द्र शास्त्री बोले, घर से न निकले तो तुम सबसे बडे बुजदिल1
- भेंरुदा- नगर भेंरुदा ग्रामीण क्षेत्रों में सड़कों के हाल बेहाल1
- कटनी - हादसे के बाद प्रशासन का बड़ा एक्सन समाने आया1
- *- प्रेसविज्ञप्ति -* दिनांक 14-10-2026 *पुलिस अधीक्षक डॉ. ऋषिकेश मीना ने ली कानून-व्यवस्था, अपराधों एवं आगामी त्योहारों की सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा बैठक* • *नवरात्रि, दशहरा एवं आगामी त्योहारों को शांतिपूर्ण एवं सुरक्षित संपन्न कराने के लिए विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश।* • *धार्मिक स्थलों, दुर्गा पंडालों, भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों एवं आयोजन स्थलों पर सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश।* • *गंभीर अपराधों में तत्काल एफआईआर एवं विवेचना, लंबित प्रकरणों के समयबद्ध निराकरण के निर्देश।* • *संगठित अपराधों पर प्रभावी अंकुश एवं गुंडा-बदमाशों की गतिविधियों पर सतत निगरानी के निर्देश।* • *आमजन की शिकायतों का त्वरित निराकरण कर बेहतर पुलिसिंग सुनिश्चित करने पर जोर।* दिनांक 13 अक्टूबर 2026 को पुलिस अधीक्षक नरसिंहपुर डॉ. ऋषिकेश मीना द्वारा पुलिस कंट्रोल रूम में जिले के समस्त थानों की कानून-व्यवस्था एवं अपराधों की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री संदीप भूरिया सहित जिले के सभी अनुभागों के एसडीओपी, उप पुलिस अधीक्षक, थाना प्रभारी, चौकी प्रभारी, रक्षित निरीक्षक एवं विभिन्न शाखाओं के प्रभारी उपस्थित रहे। बैठक के दौरान पुलिस अधीक्षक द्वारा थानावार अपराधों की समीक्षा के साथ-साथ नवरात्रि, दशहरा एवं आगामी त्योहारों के दौरान शांति, सुरक्षा एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए की जा रही तैयारियों एवं सुरक्षा इंतजामों की समीक्षा की गई। उन्होंने अधिकारियों को त्योहारों के दौरान विशेष सतर्कता बरतने, संवेदनशील क्षेत्रों में निगरानी रखने तथा आवश्यकतानुसार पुलिस बल की तैनाती सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। *त्योहारों के दौरान सुरक्षा व्यवस्था के लिए दिशा-निर्देश :* • सुरक्षा इंतजाम: नवरात्रि, दशहरा एवं आगामी त्योहारों के दौरान धार्मिक स्थलों, दुर्गा पंडालों, भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों एवं प्रमुख आयोजन स्थलों पर आवश्यक सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। • संवेदनशील क्षेत्रों में सतर्कता: संवेदनशील क्षेत्रों में विशेष निगरानी रखते हुए कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए आवश्यक कदम उठाए जाएं। • आयोजकों से समन्वय: धार्मिक आयोजनों एवं जुलूसों के आयोजकों से समन्वय बनाए रखते हुए निर्धारित नियमों एवं दिशा-निर्देशों का पालन सुनिश्चित कराया जाए। • पेट्रोलिंग एवं चेकिंग: त्योहारों के दौरान नियमित पेट्रोलिंग, रात्रि गश्त एवं सघन चेकिंग की जाए तथा असामाजिक तत्वों की गतिविधियों पर सतत निगरानी रखी जाए। • अफवाहों पर नियंत्रण: सोशल मीडिया एवं अन्य माध्यमों से फैलने वाली भ्रामक सूचनाओं पर निगरानी रखी जाए तथा शांति एवं सौहार्द बिगाड़ने का प्रयास करने वालों के विरुद्ध वैधानिक कार्रवाई की जाए। *अपराध नियंत्रण एवं बेहतर पुलिसिंग के लिए प्रमुख निर्देश :* • गंभीर अपराधों में त्वरित कार्रवाई: गंभीर अपराध की सूचना मिलते ही तत्काल एफआईआर दर्ज कर विवेचना प्रारंभ की जाए तथा प्रकरणों का समय-सीमा में निराकरण सुनिश्चित किया जाए। • संगठित अपराधों पर अंकुश: थाना क्षेत्रों में संगठित अपराधों एवं आपराधिक गतिविधियों पर प्रभावी नियंत्रण रखते हुए लंबित प्रकरणों का प्राथमिकता से निराकरण किया जाए। • शिकायतों का त्वरित निराकरण: विभिन्न आयोगों, वरिष्ठ कार्यालयों एवं थाना स्तर पर प्राप्त शिकायतों का समयबद्ध निराकरण किया जाए तथा आमजन की शिकायतों को अनावश्यक रूप से लंबित न रखा जाए। • अपराधियों पर सतत निगरानी: गुंडा-बदमाशों एवं असामाजिक तत्वों की गतिविधियों पर नियंत्रण के लिए नियमित पेट्रोलिंग, रात्रि गश्त एवं सघन चेकिंग की जाए। • अवैधानिक गतिविधियों के विरुद्ध कार्रवाई: अवैधानिक गतिविधियों में संलिप्त व्यक्तियों एवं कानून-व्यवस्था प्रभावित करने वाले तत्वों के विरुद्ध प्रभावी वैधानिक कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। *नरसिंहपुर पुलिस की प्राथमिकता :* पुलिस अधीक्षक डॉ. ऋषिकेश मीना ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि अपराध नियंत्रण एवं बेहतर पुलिसिंग के साथ-साथ नवरात्रि, दशहरा एवं आगामी त्योहारों को शांतिपूर्ण, सुरक्षित एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के लिए आवश्यक सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। आमजन की सुरक्षा, कानून-व्यवस्था बनाए रखना एवं शिकायतों का त्वरित निराकरण पुलिस की सर्वोच्च प्राथमिकता रहे।1
- EXPRESS MP CG News1