रोड नहीं तो वोट नहीं" | वार्ड 57 में जनता का हल्ला बोल ब्रेकिंग न्यूज़ रोड नहीं तो वोट नहीं" | वार्ड 57 में जनता का हल्ला बोल आगरा के राजपुर चुंगी, उखरा रोड स्थित गुरु गोविंद नगर कॉलोनी में विकास के नाम पर सिर्फ धोखा मिला। वार्ड नंबर 57 के नागरिक आज सड़कों पर उतर आए हैं। गड्ढे, गंदा पानी और बीमारियों से त्रस्त लोगों ने सीधे पार्षद धर्मवीर पर लापरवाही का आरोप लगाया है। गुरु गोविंद नगर कॉलोनी की ये तस्वीरें खुद चीख-चीख कर अपनी कहानी कह रही हैं। सड़कें पूरी तरह गड्ढे युक्त हैं। नालियां महीनों से साफ नहीं हुईं, जिसकी वजह से गंदा पानी सड़कों पर भरा हुआ है। बारिश के बाद यहां से निकलना किसी जंग से कम नहीं। सबसे ज्यादा परेशानी बच्चों और बुजुर्गों को हो रही है। रुके हुए पानी में मच्छरों का प्रकोप बढ़ गया है और डेंगू, मलेरिया जैसी बीमारियों का खतरा मंडरा रहा है। "नेताओं के सारे वादे खोखले निकले। वोट मांगने आ जाते हैं, काम के नाम पर जीरो। जब तक रोड नहीं बनेगी, वोट भी नहीं देंगे।" प्रदर्शन कर रहे लोगों के हाथों में बैनर थे। बैनर पर साफ-साफ लिखा था रोड नहीं तो वोट नहीं लोगों का कहना है कि कई बार शिकायत के बाद भी वार्ड 57 के पार्षद धर्मवीर ने इस तरफ ध्यान नहीं दिया एंकर ऑन कैमरा अब सवाल ये है कि क्या नगर निगम और प्रशासन इस कॉलोनी की आवाज सुनेगा या फिर जनता को अगला चुनाव भी इसी हाल में निकालना पड़ेगा। संवाददाता भीकम सिंह

- छात्रसंघ चुनाव बहाली को लेकर एनएसयूआई का सरकार पर हल्लाबोल1
- ताजमहल पर फिर दिखी आगरा पुलिस की संवेदनशीलताफिरोजाबाद से ताजमहल घूमने आए परिवार का 6 वर्षीय मासूम निशांत कुमार परिजनों से बिछड़ गया। ताज सुरक्षा पुलिस ने तत्काल सक्रियता दिखाते हुए सीसीटीवी, रेडियो #ताजमहल पर फिर दिखी आगरा पुलिस की संवेदनशीलता फिरोजाबाद से ताजमहल घूमने आए परिवार का 6 वर्षीय मासूम निशांत कुमार परिजनों से बिछड़ गया। ताज सुरक्षा पुलिस ने तत्काल सक्रियता दिखाते हुए सीसीटीवी, रेडियो अनाउंसमेंट और आरटी सेट की मदद से महज 30 मिनट में बच्चे को सकुशल उसके माता-पिता से मिलवा दिया। बच्चे की मां भावुक हो गईं, जबकि पिता ने आगरा पुलिस का हाथ जोड़कर आभार व्यक्त किया। इस सराहनीय कार्य में उप निरीक्षक शिवराज सिंह, उपनिरीक्षक आशना बी, मुख्य आरक्षी किरन पाल सिंह, आरक्षी दुर्गेश कुमार एवं महिला आरक्षी गुड्डी देवी की अहम भूमिका रही। संवेदनशील पुलिस, सुरक्षित ताज।1
- आगरा का चौंकाने वाला स्कूल! 20 साल से बिना बिजली, 11 छात्रों पर 11 शिक्षक | Maharaja Surajmal Inter College आगरा के राजामंडी स्थित महाराजा सूरजमल इंटर कॉलेज की बदहाल व्यवस्था सामने आई है। विद्यालय में पिछले 20 वर्षों से बिजली नहीं है। कक्षा 1 से 12 तक सिर्फ 11 छात्र पढ़ रहे हैं, जबकि 11 शिक्षक तैनात हैं। शुद्ध पेयजल की सुविधा भी नहीं है। स्कूल प्रशासन और शिक्षकों ने जिम्मेदार अधिकारियों पर लापरवाही का आरोप लगाया है।1
- श्रावण मास: आगरा पुलिस अलर्ट, मंदिरों और मेलों की सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम1
- नमस्कार लिए आपको बताते चलें आगरा शहर में सावन माह की पहले सोमवार को आगरा पुलिस प्रशासन पूरी तरीके जगह-जगह की गई सारी सुरक्षा एवं कांवरियों को पूरी तरीके से सुविधा जनक सुविधाओं का दिया जारहा है लाव वाइट=डीसीपी सिटी अली अब्बास जी द्वारा दी गई1
- बरौली ब्लॉक के सेमरी गांव में सरकारी बावड़ी पर कब्जे का प्रयास कूड़ा और गोबर डालकर गंदा की जा रही ऐतिहासिक बावड़ी, ग्रामीणों में आक्रोश बरौली ब्लॉक के सेमरी गांव में सरकारी बावड़ी पर कब्जे का प्रयास कूड़ा और गोबर डालकर गंदा की जा रही ऐतिहासिक बावड़ी, ग्रामीणों में आक्रोश बरौली ब्लॉक के सेमरी गांव में स्थित सरकारी जमीन पर बनी पुरानी बावड़ी को कुछ लोगों द्वारा कूड़ा और गोबर डालकर पाटने और उस पर कब्जा करने का प्रयास किया जा रहा है। बावड़ी के चारों ओर गंदगी का अंबार लग गया है जिससे न सिर्फ ऐतिहासिक धरोहर नष्ट हो रही है बल्कि गांव में बीमारियों का खतरा भी बढ़ गया है। वीडियो और स्थानीय लोगों के अनुसार बावड़ी के आसपास प्लास्टिक, पन्नी, कचरा और गोबर का ढेर लगा हुआ है। बरसात के कारण कीचड़ और गंदा पानी भी जमा हो गया है। बावड़ी के पास लगे पेड़ और टूटी-फूटी दीवारें भी अतिक्रमण की कहानी बता रही हैं। ग्रामीणों का आरोप है कि कुछ दबंग लोग धीरे-धीरे बावड़ी को कचरे से भरकर उस जमीन पर कब्जा करना चाहते हैं। बीमारी का खतरा* स्वास्थ्य विशेषज्ञों का कहना है कि खुले में कचरा और गोबर जमा होने से मच्छर, मक्खियां और संक्रमण बढ़ते हैं। बरसात में यही गंदगी नालियों में बहकर गांव के जल स्रोतों को भी दूषित कर सकती है। सेमरी गांव की सरकारी बावड़ी बनी कचरा घर, कब्जे की साजिश कूड़े-गोबर से पाटी जा रही सेमरी की ऐतिहासिक बावड़ी, ग्रामीण परेशान2
- बुलाती है मगर जाने का नहीं जमाना बहुत खराब चल रहा हैं रायबरेली पत्नी ने पति के साथ मिलकर की प्रेमी की हत्या, घर के अंदर ही शव दफनाया। शव से बदबू आने पर ग्रामीणों ने पुलिस को दी सूचना, पुलिस ने खुदाई कर शव घर से किया बरामद आरोपी पत्नी रीता को हिरासत में आरोपी पति फरार प्रेमी से विवाद के चलते हुई हत्या डलमऊ थाना क्षेत्र के पूरे रजऊ मजरे मुस्तफाबाद बेलहनी गांव की घटना।1