दिल्ली एनकाउंटर: पुलिस की स्पेशल सेल की बड़ी कार्रवाई | भाऊ गैंग के 2 बदमाश मुठभेड़ के बाद दबोचे राजधानी दिल्ली के बाहरी इलाके बापरौला में दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने एक बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है। काउंटर इंटेलीजेंस टीम और कुख्यात भाऊ गैंग के इनामी बदमाशों के बीच देर रात मुठभेड़ हुई, जिसमें दो बदमाश घायल हो गए। पुलिस के अनुसार घायल बदमाशों की पहचान अतुल और दीपक के रूप में हुई है। मुठभेड़ के दौरान दोनों ने पुलिस टीम पर फायरिंग की, जिसके जवाब में पुलिस ने भी जवाबी कार्रवाई की। इस दौरान दोनों बदमाशों के पैर में गोली लगी, जिसके बाद उन्हें काबू कर लिया गया। जांच में सामने आया है कि आरोपी दीपक पहले एक पुलिसकर्मी की हत्या के मामले में शामिल रह चुका है, जबकि अतुल गुरुग्राम में एक कार शोरूम पर फायरिंग की घटना में वांछित था। दोनों आरोपियों के खिलाफ दिल्ली और हरियाणा में कई संगीन आपराधिक मामले दर्ज हैं और ये लंबे समय से फरार चल रहे थे। मौके से पुलिस ने एक पिस्टल और जिंदा कारतूस बरामद किए हैं। शुरुआती जांच में दोनों के भाऊ गैंग से जुड़े होने की पुष्टि हुई है। फिलहाल पुलिस दोनों आरोपियों से पूछताछ कर रही है और यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि वे आगे किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने की फिराक में तो नहीं थे। पुलिस इस पूरे नेटवर्क को खंगालने में जुटी हुई है।

- Post by BHARAT TODAY NEWS1
- Post by সেন্টু সরকার1
- खमेनेई के निधन पर ईरान एंबेसी द्वारा आयोजित शोक सभा धर्मगुरुओं,भारत सरकार के विदेश राज्यमंत्री, पूर्व केन्द्रीय मंत्रियों और विभिन्न देशों के राजदूतों के अलावा और राष्ट्रीय लोकमत केंद्र के मार्गदर्शक आरएसएस विचारक सुनील पांडेयजी और राष्ट्रीय संयोजक कृष्ण कुमार दुबे भी हुए शामिल। ईरानी राष्ट्रपति के प्रतिनिधि हामिद ने शोक सभा को संबोधित करते हुए कहा कि खमेनेई ने विश्व में अमन शांति के बलिदान दिया.... देखिए राजपथ न्यूज़ पर....1
- भारतरत्न बाबासाहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर जी की जयंती के अवसर पर, मुख्यमंत्री श्रीमती रेखा गुप्ता ने आज, पीतमपुरा और शालीमार बाग के सेवा बस्ती ब्लॉक में वॉटर एटीएम का उद्घाटन किया। 7 स्थानों पर स्थापित ये वॉटर एटीएम, सुनिश्चित करेंगे कि हर परिवार तक स्वच्छ पेयजल सम्मानपूर्वक पहुंचे। * प्रति घंटे 2000 लीटर शुद्ध पानी की उपलब्धता * 5-स्टेज RO तकनीक से 3000 TDS तक शुद्धिकरण * 24×7 मॉनिटरिंग से पारदर्शिता और संरक्षण * वाटर एटीएम कार्ड के माध्यम से प्रति व्यक्ति प्रतिदिन 20 लीटर पेयजल1
- #Badli #DelhiNews #LandMafia #IllegalColony #MCD #DelhiCrime #BreakingNews #SurendraNursery #Encroachment #DelhiUpdates #TV100 #SanjaySingh #HindiNews #GroundReport #BulldozerAction1
- सादड़ी में सब्जी के दाम पर विवाद, चाकू से किया हमलाः कहासुनी के बाद विवाद बढ़ा, पिता-पुत्र ने किए वार; युवक अस्पताल में भर्ती सादडी से रिपोटर भीकाराम कंडारा की रिपोर्ट (सादड़ी )की पाली-स्थानीय सब्जी मंडी में मंगलवार सुबह सब्जी के दाम को लेकर हुए विवाद में एक युवक पर चाकू से हमला किया गया। लाटाड़ा निवासी 50 वर्षीय नेकाराम चौधरी गंभीर रूप से घायल हो गए। हमला करने वाले पिता-पुत्र बताए जा रहे हैं। जानकारी के अनुसार, नेकाराम चौधरी सादड़ी-रणकपुर सड़क मार्ग स्थित मंडी में सब्जी खरीदने पहुंचे थे। इसी दौरान सब्जी के भाव को लेकर उनकी कुछ लोगों से कहासुनी हो गई, जिसने हिंसक रूप ले लिया। विवाद बढ़ने पर जब नेकाराम आगे बढ़े, तो आरोपियों ने उन पर हमला कर दिया। विरोध करने पर पिता-पुत्र ने मिलकर नेकाराम पर चाकू से कई वार किए। इस हमले में नेकाराम गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। एएसआई मनोहर सिंह ने बताया कि यह घटना सादड़ी-रणकपुर सड़क मार्ग स्थित सब्जी मंडी में हुई। पुलिस ने तुरंत घायल नेकाराम को सादड़ी अस्पताल पहुंचाया, जहां उनका इलाज जारी है। पुलिस ने इस संबंध में मामला दर्ज कर लिया है और आगे की जांच शुरू कर दी है।1
- Post by Ajmaul1