*कलेक्टर नरेंद्र कुमार सूर्यवंशी का सख्त रुख समय पर कार्यालय न पहुंचने वाले अधिकारियों एवं कर्मचारियों की लगाई जमकर क्लास* *♦️रीवा : समाचार अपडेट* शासकीय कार्यों में कसावट लाने और कार्य संस्कृति में सुधार के उद्देश्य से कलेक्टर नरेंद्र कुमार सूर्यवंशी इन दिनों बेहद सख्त नजर आ रहे हैं। इसी कड़ी में आज उन्होंने कलेक्ट्रेट कार्यालय एवं जिला पंचायत कार्यालय का औचक निरीक्षण किया।इस दौरान निर्धारित समय के बाद कार्यालय पहुंचने वाले अधिकारी-कर्मचारियों को कलेक्टर की कड़ी नाराजगी का सामना करना पड़ा। *औचक निरीक्षण से मचा हड़कंप* आज सुबह जैसे ही कार्यालयीन समय शुरू हुआ, कलेक्टर नरेंद्र कुमार सूर्यवंशी अचानक कलेक्ट्रेट और जिला पंचायत कार्यालय जा पहुंचे। उनके साथ अपर कलेक्टर सपना त्रिपाठी एवं जिला पंचायत सीईओ मेहताब सिंह गुर्जर भी मौजूद रहे।निरीक्षण के दौरान कई कर्मचारी अपने कक्षों से नदारद मिले, जिसे देखकर कलेक्टर ने गहरी नाराजगी व्यक्त की। *अनुशासनहीनता बर्दाश्त नहीं की जाएगी* देरी से आने वाले कर्मचारियों को मौके पर ही बुलाकर कलेक्टर ने जमकर फटकार लगाई।उन्होंने दो टूक शब्दों में कहा कि शासन द्वारा निर्धारित समय सुबह 10:00 बजे सभी अधिकारी और कर्मचारी अपनी उपस्थिति दर्ज कराना सुनिश्चित करें।कलेक्टर ने स्पष्ट किया कि आम जनता दूर-दराज के गांवों से अपने काम लेकर आती है, ऐसे में कर्मचारियों की अनुपस्थिति के कारण उन्हें भटकना पड़ता है, जो कतई स्वीकार्य नहीं है। *अधिकारियों को दिए निर्देश* कलेक्टर श्री सूर्यवंशी ने मौके पर मौजूद अधिकारियों को निर्देशित किया कि विलंब से आने वाले कर्मचारियों की सूची तैयार कर उनके विरुद्ध अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाए। उपस्थिति रजिस्टर और बायोमेट्रिक अटेंडेंस की नियमित निगरानी हो।भविष्य में भी इसी तरह के आकस्मिक निरीक्षण जारी रहेंगे।इस औचक निरीक्षण के बाद से पूरे प्रशासनिक अमले में हड़कंप की स्थिति है। कलेक्टर के इस सख्त तेवर से यह साफ संदेश गया है कि शासकीय सेवा में लापरवाही और समय की पाबंदी का उल्लंघन करने वालों पर कड़ी गाज गिर सकती है।

- जिसमें सैकड़ो यात्री और सब इंस्पेक्टर की परीक्षा में सम्मिलित होने वाले विद्यार्थी हो रहे परेशान1
- Post by Prime 24 News1
- Post by बुद्धसेन चौरसिया1
- रीवा जोन में जन चौपाल: बहेलियाभाठ में उमड़ा जनसैलाब, डीआईजी-एसपी ने सुनीं जनता की समस्याएं* *रामपुर बाघेलान, 27 अप्रैल 2026।* पुलिस और आमजन के बीच संवाद मजबूत करने के उद्देश्य से चलाए जा रहे जन चौपाल अभियान के तहत मंगलवार शाम 4 बजे रामपुर बाघेलान थाना क्षेत्र के ग्राम बहेलियाभाठ (बंगाली कॉलोनी) में विशेष जन चौपाल का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में डीआईजी रीवा जोन हेमंत चौहान एवं सतना एसपी हंसराज सिंह विशेष रूप से उपस्थित रहे। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मेवलाल धुव्रे, डीएसपी मनोज दीक्षित, थाना प्रभारी संदीप चतुर्वेदी सहित पुलिस-प्रशासन के अन्य अधिकारी भी मौजूद रहे। जन चौपाल में साइबर फ्रॉड से बचाव, नशे पर पूर्ण रोक, महिला सुरक्षा एवं स्थानीय समस्याओं के त्वरित निराकरण पर विस्तृत चर्चा की गई। अधिकारियों ने ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं और मौके पर ही निराकरण के निर्देश दिए। मुख्य रूप से उपस्थित रहे: जिला पंचायत उपाध्यक्ष श्रीमती सुष्मिता डॉ. पंकज सिंह परिहार श्री प्रजेश द्विवेदी जनपद सदस्य एवं सभापति अमरपाटन जितेंद्र मिश्रा बहेलिया सरपंच श्रीमती ममता विनय विश्वास, सम्राट सिंह, हरिनाथ द्विवेदी, गोमती द्विवेदी, मनोज द्विवेदी, कृष्ण कुमार द्विवेदी, शशि अग्निहोत्री, मानेद्र सिंह बेला, बद्री दहिया, प्रदीप चौरसिया, लक्ष्मण रावत, रामप्रसाद साहू, संदीप वर्मा, मनीष पाठक, सौरभ सेन, महिला टीम अध्यक्ष तृप्ति दास सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि एवं ग्रामीणजन उपस्थित रहे। कार्यक्रम के सफल आयोजन में प्रजेश द्विवेदी 'दादा भाई' के समस्त टीम कीअहम भूमिका रही।4
- । कार्यकर्ताओं का आरोप है कि शास्त्री ने शिवाजी के इतिहास को भ्रामक बताया। विरोध में नारेबाजी कर बाबा से होश में आने को कहा।1
- Post by Bolti Divare1
- Post by Abhishek Pandey1
- NH394
- इनका नाम अंजली है और यह उज्जैन पुलिस में तैनात हैं, मैडम को रील बनाने का नशा है! DGP के आदेश के बावजूद भी इनको कोई डर नहीं है ! मोहतरमा ड्यूटी के दौरान वर्दी में धुआंधार रील बनाती रहती हैं ! खैर DGP साहब ने आदेश तो निकाला था कि कोई भी पुलिस वाले ड्यूटी और वर्दी में रील नहीं बनायेंगे और शोसल मीडिया से दूर रहें लेकिन यह आदेश सिर्फ पन्नो पर ही रह गया क्योंकि अभी तक किसी भी रील बाज पुलिस कर्मी पर कार्यवाही नहीं हुई !1