logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

दौसा जिले के सिकराय में मानपुर थाना क्षेत्र के कालवान गांव में गुरुवार देर शाम एक पंचायत समिति सदस्य के पति और उनकी पत्नी पर कुछ युवकों ने हमला कर दिया। हमलावरों ने कार को घेरकर लाठी, सरिया और कुल्हाड़ी से तोड़फोड़ की और दंपती के साथ जमकर मारपीट की। इस हमले में पति-पत्नी दोनों घायल हो गए और उनकी कार भी पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। पीड़ित ने आरोपियों पर नगदी और आभूषण लूटने का भी आरोप लगाया है। पुलिस में दर्ज रिपोर्ट के अनुसार, कालवान निवासी सन्नू उर्फ श्रीनारायण मीणा अपनी पत्नी सीमा के साथ पांचोली गांव स्थित खेतों से घर लौट रहे थे। मॉडल स्कूल के पास बालाजी मंदिर के समीप बोलेरो सवार 5 से 7 युवकों ने उनकी कार के आगे अपना वाहन अड़ाकर रास्ता रोक लिया। इसके बाद आरोपियों ने लाठी, सरिया और कुल्हाड़ी से कार पर हमला कर दिया और दोनों के साथ मारपीट की। पीड़ित का आरोप है कि हमलावरों ने उनकी जेब में रखे ₹1.50 लाख छीन लिए और पत्नी सीमा के गले से सोने की चेन भी तोड़कर भाग गए। दंपती के शोर मचाने पर जब आसपास के लोग मौके पर पहुंचे, तो आरोपी वहां से फरार हो गए। पुलिस ने इस मामले में तीन नामजद आरोपियों सहित अन्य लोगों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि प्रारंभिक जांच में घटना के पीछे आपसी विवाद सामने आया है। फिलहाल मामले की सभी पहलुओं से जांच की जा रही है और आरोपों की पुष्टि के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।

1 day ago
user_पुष्पेन्द्र घूमना
पुष्पेन्द्र घूमना
Sikrai, Dausa•
1 day ago

दौसा जिले के सिकराय में मानपुर थाना क्षेत्र के कालवान गांव में गुरुवार देर शाम एक पंचायत समिति सदस्य के पति और उनकी पत्नी पर कुछ युवकों ने हमला कर दिया। हमलावरों ने कार को घेरकर लाठी, सरिया और कुल्हाड़ी से तोड़फोड़ की और दंपती के साथ जमकर मारपीट की। इस हमले में पति-पत्नी दोनों घायल हो गए और उनकी कार भी पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। पीड़ित ने आरोपियों पर नगदी और आभूषण लूटने का भी आरोप लगाया है। पुलिस में दर्ज रिपोर्ट के अनुसार, कालवान निवासी सन्नू उर्फ श्रीनारायण मीणा अपनी पत्नी सीमा के साथ पांचोली गांव स्थित खेतों से घर लौट रहे थे। मॉडल स्कूल के पास बालाजी मंदिर के समीप बोलेरो सवार 5 से 7 युवकों ने उनकी कार के आगे अपना वाहन अड़ाकर रास्ता रोक लिया। इसके बाद आरोपियों ने लाठी, सरिया और कुल्हाड़ी से कार पर हमला कर दिया और दोनों के साथ मारपीट की। पीड़ित का आरोप है कि हमलावरों ने उनकी जेब में रखे ₹1.50 लाख छीन लिए और पत्नी सीमा के गले से सोने की चेन भी तोड़कर भाग गए। दंपती के शोर मचाने पर जब आसपास के लोग मौके पर पहुंचे, तो आरोपी वहां से फरार हो गए। पुलिस ने इस मामले में तीन नामजद आरोपियों सहित अन्य लोगों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि प्रारंभिक जांच में घटना के पीछे आपसी विवाद सामने आया है। फिलहाल मामले की सभी पहलुओं से जांच की जा रही है और आरोपों की पुष्टि के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।

More news from Karauli and nearby areas
  • करौली के सदर थाना अंतर्गत फुले की झोपड़ी गांव में आपसी रंजिश के चलते एक व्यक्ति की हत्या का मामला सामने आया है। इस हत्या की वारदात के बाद लोगों में भारी आक्रोश है और इसके विरोध में कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन किया जा रहा है। यह पूरी घटना सदर थाना पुलिस के क्षेत्र में आने वाले गांव की है, जहां आपसी रंजिश के कारण इस वारदात को अंजाम दिया गया, जिसके बाद लोग कलेक्ट्रेट पर एकत्रित होकर अपना विरोध जता रहे हैं।
    1
    करौली के सदर थाना अंतर्गत फुले की झोपड़ी गांव में आपसी रंजिश के चलते एक व्यक्ति की हत्या का मामला सामने आया है। इस हत्या की वारदात के बाद लोगों में भारी आक्रोश है और इसके विरोध में कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन किया जा रहा है। यह पूरी घटना सदर थाना पुलिस के क्षेत्र में आने वाले गांव की है, जहां आपसी रंजिश के कारण इस वारदात को अंजाम दिया गया, जिसके बाद लोग कलेक्ट्रेट पर एकत्रित होकर अपना विरोध जता रहे हैं।
    user_मनोज तिवाड़ी
    मनोज तिवाड़ी
    Court reporter Hindaun, Karauli•
    18 hrs ago
  • राजस्थान के सरकारी कॉलेजों में बीए, बीएससी और बीकॉम की खाली सीटों पर ऑफलाइन फॉर्म भरने की प्रक्रिया चल रही है।
    1
    राजस्थान के सरकारी कॉलेजों में बीए, बीएससी और बीकॉम की खाली सीटों पर ऑफलाइन फॉर्म भरने की प्रक्रिया चल रही है।
    user_Omprakash
    Omprakash
    सुरोठ, करौली, राजस्थान•
    12 hrs ago
  • सवाई माधोपुर के गंगापुर सिटी में एबीवीपी द्वारा एक सदस्यता अभियान चलाया गया है। इस अभियान के दौरान वहां के छात्र-छात्राओं ने बढ़-चढ़कर संगठन की सदस्यता ली।
    1
    सवाई माधोपुर के गंगापुर सिटी में एबीवीपी द्वारा एक सदस्यता अभियान चलाया गया है। इस अभियान के दौरान वहां के छात्र-छात्राओं ने बढ़-चढ़कर संगठन की सदस्यता ली।
    user_Anil Kumar journalist
    Anil Kumar journalist
    Rajasthan TV news buro chief Gangapur, Sawai Madhopur•
    17 hrs ago
  • करौली दिव्यांगजन कमेटी ने जिले में पहले रह चुके समाज कल्याण अधिकारी बबलू शर्मा को फिर से करौली में ही लगाए जाने की मांग की है। इस संबंध में दिव्यांगजन कमेटी के अध्यक्ष दिवाली लाल ने शनिवार दोपहर 12:00 बजे एसडीएम को एक ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में समाज कल्याण विभाग के अधिकारी बबलू शर्मा के स्थानांतरण को निरस्त करने की मांग की गई है। दिव्यांगजनों ने राज्य सरकार से बबलू शर्मा को फिर से करौली का समाज कल्याण अधिकारी नियुक्त करने की पुरजोर मांग की है। अपनी मांग को लेकर दिव्यांगजनों द्वारा आगे धरना प्रदर्शन किया जाएगा, जिसके लिए उन्होंने एसडीएम से धरना प्रदर्शन की अनुमति देने की भी मांग की है। ज्ञापन सौंपने के दौरान मौके पर कई दिव्यांगजन मौजूद रहे।
    1
    करौली दिव्यांगजन कमेटी ने जिले में पहले रह चुके समाज कल्याण अधिकारी बबलू शर्मा को फिर से करौली में ही लगाए जाने की मांग की है। इस संबंध में दिव्यांगजन कमेटी के अध्यक्ष दिवाली लाल ने शनिवार दोपहर 12:00 बजे एसडीएम को एक ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में समाज कल्याण विभाग के अधिकारी बबलू शर्मा के स्थानांतरण को निरस्त करने की मांग की गई है।

दिव्यांगजनों ने राज्य सरकार से बबलू शर्मा को फिर से करौली का समाज कल्याण अधिकारी नियुक्त करने की पुरजोर मांग की है। अपनी मांग को लेकर दिव्यांगजनों द्वारा आगे धरना प्रदर्शन किया जाएगा, जिसके लिए उन्होंने एसडीएम से धरना प्रदर्शन की अनुमति देने की भी मांग की है। ज्ञापन सौंपने के दौरान मौके पर कई दिव्यांगजन मौजूद रहे।
    user_RK LIVE KARAULI
    RK LIVE KARAULI
    Court reporter करौली, करौली, राजस्थान•
    13 hrs ago
  • करौली जिले के सभी राजकीय स्वास्थ्य केंद्रों पर प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान दिवस प्लस का सफलतापूर्वक आयोजन किया गया। इस अवसर पर स्वास्थ्य केंद्रों में पहुंची गर्भवती महिलाओं को स्वास्थ्य जांच, परामर्श और आवश्यक चिकित्सकीय सेवाएं निःशुल्क उपलब्ध करवाई गईं। सीएमएचओ डॉ सतीश चंद मीणा ने मंडरायल में आयोजित पीएम-एसएमए प्लस पर प्रदान की जा रही सेवाओं का जायजा लिया। इस दौरान गर्भवती महिलाओं की एएनसी जांच, रक्तचाप और हीमोग्लोबिन जांच सहित विभिन्न आवश्यक परीक्षण किए गए। जिन गर्भवती महिलाओं का हीमोग्लोबिन स्तर कम पाया गया, उन्हें फेरिक कार्बाॅक्सी माल्टोज (एफसीएम) इंजेक्शन लगाया गया। चिकित्सा अधिकारियों और स्वास्थ्य कर्मियों ने महिलाओं को नियमित जांच, संतुलित आहार, आयरन-फोलिक एसिड के सेवन, टीकाकरण और संस्थागत प्रसव के लिए प्रेरित किया। आरसीएचओ डॉ दीपका मीणा ने बताया कि इस विशेष दिवस पर कुल 2535 गर्भवती महिलाओं की जांच की गई और 105 से अधिक महिलाओं को एफसीएम इंजेक्शन लगाया गया। डीपीओ आशुतोष पांडे ने इस अभियान के उद्देश्यों पर प्रकाश डालते हुए कहा कि इसका मुख्य लक्ष्य गर्भवती महिलाओं को गुणवत्तापूर्ण एवं समय पर स्वास्थ्य सेवाएं देकर मातृ एवं शिशु मृत्यु दर में कमी लाना है।
    4
    करौली जिले के सभी राजकीय स्वास्थ्य केंद्रों पर प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान दिवस प्लस का सफलतापूर्वक आयोजन किया गया। इस अवसर पर स्वास्थ्य केंद्रों में पहुंची गर्भवती महिलाओं को स्वास्थ्य जांच, परामर्श और आवश्यक चिकित्सकीय सेवाएं निःशुल्क उपलब्ध करवाई गईं।

सीएमएचओ डॉ सतीश चंद मीणा ने मंडरायल में आयोजित पीएम-एसएमए प्लस पर प्रदान की जा रही सेवाओं का जायजा लिया। इस दौरान गर्भवती महिलाओं की एएनसी जांच, रक्तचाप और हीमोग्लोबिन जांच सहित विभिन्न आवश्यक परीक्षण किए गए। जिन गर्भवती महिलाओं का हीमोग्लोबिन स्तर कम पाया गया, उन्हें फेरिक कार्बाॅक्सी माल्टोज (एफसीएम) इंजेक्शन लगाया गया। चिकित्सा अधिकारियों और स्वास्थ्य कर्मियों ने महिलाओं को नियमित जांच, संतुलित आहार, आयरन-फोलिक एसिड के सेवन, टीकाकरण और संस्थागत प्रसव के लिए प्रेरित किया।

आरसीएचओ डॉ दीपका मीणा ने बताया कि इस विशेष दिवस पर कुल 2535 गर्भवती महिलाओं की जांच की गई और 105 से अधिक महिलाओं को एफसीएम इंजेक्शन लगाया गया। डीपीओ आशुतोष पांडे ने इस अभियान के उद्देश्यों पर प्रकाश डालते हुए कहा कि इसका मुख्य लक्ष्य गर्भवती महिलाओं को गुणवत्तापूर्ण एवं समय पर स्वास्थ्य सेवाएं देकर मातृ एवं शिशु मृत्यु दर में कमी लाना है।
    user_JOURNALIST Rajendra Prasad Kum
    JOURNALIST Rajendra Prasad Kum
    jaurnalist करौली, करौली, राजस्थान•
    16 hrs ago
  • राजस्थान के करौली जिले के टोडाभीम में शनिवार को भारतीय जनता पार्टी टोडाभीम शहर मंडल की मासिक शक्ति केंद्र संगठनात्मक बैठक संपन्न हुई। यह बैठक क्रमशः ठा सीताराम मंदिर एवं फुटा महादेव मंदिर प्रांगण में आयोजित की गई थी। बैठक की अध्यक्षता शक्ति केंद्रों के संयोजक अनंत पारीक, लोकेश बागोरिया और विवेक शर्मा ने की। इस दौरान मंडल अध्यक्ष श्रीमती रविना प्रेमराज बतौर मुख्य वक्ता विशेष रूप से उपस्थित रहीं। बैठक में संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने को लेकर मंथन किया गया, जिसके तहत बूथ रचना, बूथ प्रबंधन, आगामी संगठनात्मक कार्यक्रमों तथा 'मन की बात' कार्यक्रम के प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर विस्तृत चर्चा की गई। मंडल अध्यक्ष श्रीमती रविना प्रेमराज ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि बूथ ही संगठन की सबसे मजबूत इकाई है और सभी कार्यकर्ताओं को बूथ पर नियमित संपर्क रखकर पार्टी की योजनाओं को घर-घर तक पहुंचाने का काम करना है। बैठक में महामंत्री रमेश सैनी और शक्ति केंद्र प्रभारी राजेंद्र सोनी व संजय गहलोत ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय डिजिटल लर्निंग प्लेटफॉर्म की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि संगठनात्मक कार्यों को और अधिक प्रभावी बनाने के लिए प्रत्येक बूथ कार्यकर्ता को इस प्लेटफॉर्म पर प्रशिक्षण लेकर अपना पंजीकरण कराना अनिवार्य है। इस अवसर पर उपाध्यक्ष बाबूलाल मीणा, घनश्याम गुप्ता, विजय मीणा, मंत्री धर्मेंद्र सिंह राजावत, प्रभु दयाल स्वामी, राजेंद्र शर्मा, पूर्व पार्षद जुगल किशोर बासवाल, ओबीसी मोर्चा अध्यक्ष दयाराम सैनी, अल्पसंख्यक मोर्चा से हबीब फारुकी, एसटी मोर्चा से शेर सिंह मीणा, महेश मीणा, सुरेश मीना और मोहन मीना सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे। बैठक के अंत में सभी ने संगठन विस्तार तथा आगामी कार्यक्रमों को सफल बनाने का संकल्प लिया।
    2
    राजस्थान के करौली जिले के टोडाभीम में शनिवार को भारतीय जनता पार्टी टोडाभीम शहर मंडल की मासिक शक्ति केंद्र संगठनात्मक बैठक संपन्न हुई। यह बैठक क्रमशः ठा सीताराम मंदिर एवं फुटा महादेव मंदिर प्रांगण में आयोजित की गई थी।

बैठक की अध्यक्षता शक्ति केंद्रों के संयोजक अनंत पारीक, लोकेश बागोरिया और विवेक शर्मा ने की। इस दौरान मंडल अध्यक्ष श्रीमती रविना प्रेमराज बतौर मुख्य वक्ता विशेष रूप से उपस्थित रहीं। बैठक में संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने को लेकर मंथन किया गया, जिसके तहत बूथ रचना, बूथ प्रबंधन, आगामी संगठनात्मक कार्यक्रमों तथा 'मन की बात' कार्यक्रम के प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर विस्तृत चर्चा की गई।

मंडल अध्यक्ष श्रीमती रविना प्रेमराज ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि बूथ ही संगठन की सबसे मजबूत इकाई है और सभी कार्यकर्ताओं को बूथ पर नियमित संपर्क रखकर पार्टी की योजनाओं को घर-घर तक पहुंचाने का काम करना है। बैठक में महामंत्री रमेश सैनी और शक्ति केंद्र प्रभारी राजेंद्र सोनी व संजय गहलोत ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय डिजिटल लर्निंग प्लेटफॉर्म की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि संगठनात्मक कार्यों को और अधिक प्रभावी बनाने के लिए प्रत्येक बूथ कार्यकर्ता को इस प्लेटफॉर्म पर प्रशिक्षण लेकर अपना पंजीकरण कराना अनिवार्य है।

इस अवसर पर उपाध्यक्ष बाबूलाल मीणा, घनश्याम गुप्ता, विजय मीणा, मंत्री धर्मेंद्र सिंह राजावत, प्रभु दयाल स्वामी, राजेंद्र शर्मा, पूर्व पार्षद जुगल किशोर बासवाल, ओबीसी मोर्चा अध्यक्ष दयाराम सैनी, अल्पसंख्यक मोर्चा से हबीब फारुकी, एसटी मोर्चा से शेर सिंह मीणा, महेश मीणा, सुरेश मीना और मोहन मीना सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे। बैठक के अंत में सभी ने संगठन विस्तार तथा आगामी कार्यक्रमों को सफल बनाने का संकल्प लिया।
    user_मनोज तिवाड़ी
    मनोज तिवाड़ी
    Court reporter Hindaun, Karauli•
    18 hrs ago
  • भरतपुर की नई आईजी डॉ. प्रीति चंद्रा ने अपना पदभार संभाल लिया है। पदभार संभालने के बाद अब अपराधियों पर नकेल कसी जाएगी।
    1
    भरतपुर की नई आईजी डॉ. प्रीति चंद्रा ने अपना पदभार संभाल लिया है। पदभार संभालने के बाद अब अपराधियों पर नकेल कसी जाएगी।
    user_रिपोर्टर राकेश तंवर
    रिपोर्टर राकेश तंवर
    बयाना, भरतपुर, राजस्थान•
    19 hrs ago
  • लालसोट उपखंड की ग्राम पंचायत बिहारीपुरा स्थित लालपुरा निवासी महज 2 माह के मासूम जीवांश मीणा को स्पाइनल मस्कुलर एट्रोफी (SMA) नामक दुर्लभ आनुवंशिक बीमारी होने की पुष्टि हुई है। जयपुर के जेके लोन अस्पताल के मेडिकल जेनेटिक्स विभाग के प्रोफेसर डॉ. प्रियंशु माथुर द्वारा जारी किए गए प्रमाण पत्र के अनुसार, इस मासूम बच्चे का इलाज ज़ोलजेनस्मा (Zolgensma) दवा से संभव है, जिसकी अनुमानित कीमत करीब ₹17.5 करोड़ है। डॉक्टर ने यह प्रमाण पत्र विशेष रूप से जनसहयोग के उद्देश्य से जारी किया है, ताकि बच्चे के इलाज के लिए आवश्यक आर्थिक सहायता जुटाई जा सके। अब मासूम जीवांश के परिजन समाज, भामाशाहों और आम लोगों से बच्चे के जीवन को बचाने के लिए आर्थिक सहयोग की अपील कर रहे हैं।
    2
    लालसोट उपखंड की ग्राम पंचायत बिहारीपुरा स्थित लालपुरा निवासी महज 2 माह के मासूम जीवांश मीणा को स्पाइनल मस्कुलर एट्रोफी (SMA) नामक दुर्लभ आनुवंशिक बीमारी होने की पुष्टि हुई है। जयपुर के जेके लोन अस्पताल के मेडिकल जेनेटिक्स विभाग के प्रोफेसर डॉ. प्रियंशु माथुर द्वारा जारी किए गए प्रमाण पत्र के अनुसार, इस मासूम बच्चे का इलाज ज़ोलजेनस्मा (Zolgensma) दवा से संभव है, जिसकी अनुमानित कीमत करीब ₹17.5 करोड़ है।

डॉक्टर ने यह प्रमाण पत्र विशेष रूप से जनसहयोग के उद्देश्य से जारी किया है, ताकि बच्चे के इलाज के लिए आवश्यक आर्थिक सहायता जुटाई जा सके। अब मासूम जीवांश के परिजन समाज, भामाशाहों और आम लोगों से बच्चे के जीवन को बचाने के लिए आर्थिक सहयोग की अपील कर रहे हैं।
    user_Girdhari lal Sahu
    Girdhari lal Sahu
    लालसोट, दौसा, राजस्थान•
    21 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.