मध्य प्रदेश के बैतूल में जन अभियान परिषद बैतूल ब्लॉक के परामर्शदाता और बैतूल बाजार नगर परिषद के पूर्व पार्षद सुनील पवार ने अपने जन्मदिन को समाज सेवा और पर्यावरण संरक्षण के नाम समर्पित किया है। उन्होंने जिला चिकित्सालय पहुंचकर 50वीं बार स्वैच्छिक रक्तदान कर एक नया कीर्तिमान रचा। उनके इस सेवा भाव की अस्पताल में मौजूद लोगों और रक्तदान से जुड़े स्वयंसेवकों ने जमकर सराहना की है। रक्तदान करने से पहले सुनील पवार ने अपने पैतृक खेत में पांच आम के फलदार पौधे और एक बेलपत्र का पौधा रोपित किया। इस दौरान उन्होंने पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए लोगों से अधिक से अधिक पौधे लगाने और उनकी उचित देखभाल करने का आह्वान किया। पवार पिछले कई वर्षों से अपने जन्मदिवस पर नियमित रूप से रक्तदान करने की इस परंपरा को निभाते आ रहे हैं। वह न केवल अपने जन्मदिन पर, बल्कि अपनी विवाह वर्षगांठ और अपनी बिटिया के जन्मोत्सव जैसे विशेष अवसरों पर भी प्रत्येक वर्ष स्वैच्छिक रक्तदान करते हैं। समाज सेवा, रक्तदान और पर्यावरण संरक्षण के प्रति उनकी इस निरंतर प्रतिबद्धता की क्षेत्रभर में सराहना की जा रही है और यह अनूठी पहल लोगों के लिए एक बड़ी प्रेरणास्रोत बन रही है।
मध्य प्रदेश के बैतूल में जन अभियान परिषद बैतूल ब्लॉक के परामर्शदाता और बैतूल बाजार नगर परिषद के पूर्व पार्षद सुनील पवार ने अपने जन्मदिन को समाज सेवा और पर्यावरण संरक्षण के नाम समर्पित किया है। उन्होंने जिला चिकित्सालय पहुंचकर 50वीं बार स्वैच्छिक रक्तदान कर एक नया कीर्तिमान रचा। उनके इस सेवा भाव की अस्पताल में मौजूद लोगों और रक्तदान से जुड़े स्वयंसेवकों ने जमकर
सराहना की है। रक्तदान करने से पहले सुनील पवार ने अपने पैतृक खेत में पांच आम के फलदार पौधे और एक बेलपत्र का पौधा रोपित किया। इस दौरान उन्होंने पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए लोगों से अधिक से अधिक पौधे लगाने और उनकी उचित देखभाल करने का आह्वान किया। पवार पिछले कई वर्षों से अपने जन्मदिवस पर नियमित रूप से रक्तदान करने की इस परंपरा
को निभाते आ रहे हैं। वह न केवल अपने जन्मदिन पर, बल्कि अपनी विवाह वर्षगांठ और अपनी बिटिया के जन्मोत्सव जैसे विशेष अवसरों पर भी प्रत्येक वर्ष स्वैच्छिक रक्तदान करते हैं। समाज सेवा, रक्तदान और पर्यावरण संरक्षण के प्रति उनकी इस निरंतर प्रतिबद्धता की क्षेत्रभर में सराहना की जा रही है और यह अनूठी पहल लोगों के लिए एक बड़ी प्रेरणास्रोत बन रही है।
- मध्य प्रदेश के दतिया उप चुनाव में नरोत्तम मिश्रा ने अपनी बात रखी है। उन्होंने इस उप चुनाव को लेकर अपना बयान दिया है।1
- बैतूल जिले के विकासखंड प्रभात पट्टन के अंतर्गत आने वाली ग्राम पंचायत दातोरा के ग्राम डोंगरपुर स्थित शासकीय मीडिल स्कूल में ₹5 लाख की लागत से बाउंड्रीवाल का निर्माण कराया जाएगा। जिला पंचायत सदस्य उर्मिला गव्हाड़े ने ग्रामीणों, विद्यालय के छात्रों और शिक्षकों की उपस्थिति में विधिवत पूजा-अर्चना कर इस निर्माण कार्य का भूमि पूजन किया। ग्रामीणों की इस लंबे समय से लंबित मांग के पूरे होने से स्कूल परिसर सुरक्षित हो सकेगा। इस अवसर पर जिला पंचायत सदस्य उर्मिला गव्हाड़े ने बताया कि स्कूल मुख्य सड़क के किनारे स्थित होने के कारण बच्चों के साथ अनहोनी या दुर्घटना की आशंका हमेशा बनी रहती थी। इस बाउंड्रीवाल के बन जाने से स्कूल का भवन सुरक्षित रहेगा और बच्चों को पढ़ाई के लिए एक भयमुक्त और सुरक्षित वातावरण मिल सकेगा। उन्होंने निर्माण कार्य की गुणवत्ता पर विशेष ध्यान देने की बात कहते हुए ग्रामीणों से स्वयं काम की निगरानी करने की अपील की ताकि निर्माण कार्य मजबूत और बेहतर हो। कार्यक्रम के दौरान ग्राम पंचायत सरपंच उर्मिला सरियाम, प्रधान पाठक डॉ. अरुणा झरबड़े, रमेश गव्हाड़े, साहेबराव साकरे, हेमराज सूर्यवंशी, राकेश पडोले, रीना पडोले, चेतन बरोदे, पूर्व सरपंच संजय साहू, रामप्रसाद बराहे, रामभाऊ सरियाम सहित ग्राम पंचायत सचिव, रोजगार सहायक और बड़ी संख्या में ग्रामीण महिलाएं, बच्चे तथा शिक्षक उपस्थित रहे।4
- बैतूल के आमला नगर स्थित शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में पेयजल का गंभीर संकट खड़ा हो गया है, जिससे सरकारी स्कूलों में बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध कराने के प्रदेश सरकार के दावों की पोल खुल रही है। विद्यालय में पिछले कई महीनों से पानी की भारी किल्लत बनी हुई है, जिसके कारण अपनी प्यास बुझाने के लिए सैकड़ों छात्राओं को स्कूल परिसर से बाहर जाकर सार्वजनिक नलों और हैंडपंपों से पानी भरने को मजबूर होना पड़ रहा है। विद्यालय में पहले नगर पालिका द्वारा 24 घंटे जलापूर्ति वाला नल कनेक्शन दिया गया था, लेकिन नगर पालिका ने उसे काट दिया। स्कूल की प्राचार्य प्रमिला सावले के अनुसार, जल कनेक्शन बहाल करने के लिए 28 जनवरी 2026 को नगर पालिका को लिखित आवेदन दिया गया था, लेकिन करीब छह महीने बीतने के बाद भी इस पर कोई कार्रवाई नहीं हुई। अधिकारियों के चक्कर काटने के बाद भी समस्या जस की तस बनी रही और शुक्रवार को भी कई छात्राएं स्कूल के सामने लगे सार्वजनिक नल से बोतलों व बाल्टियों में पानी भरकर ले जाती देखी गईं। समस्या के समाधान के लिए अंततः जनसुनवाई में भी आवेदन देकर प्रशासन से हस्तक्षेप की मांग की गई है। दूसरी ओर, नगर पालिका के जल प्रभारी अरुण पवार का तर्क है कि विद्यालय को जलावर्धन योजना से कनेक्शन दिया गया है, जिसमें तीन-चार दिन में केवल एक बार पानी की आपूर्ति होती है। उन्होंने स्कूल प्रबंधन को इसी व्यवस्था से काम चलाने या फिर अपना वैकल्पिक इंतजाम स्वयं करने की बात कही है। इस पूरे मामले पर पक्ष जानने के लिए जब नगर पालिका के मुख्य नगर पालिका अधिकारी (सीएमओ) नितिन बिंजवे से फोन पर संपर्क करने का प्रयास किया गया, तो उन्होंने कॉल रिसीव नहीं किया। इस पेयजल संकट को लेकर अब प्रशासनिक अधिकारी हरकत में आए हैं। ब्लॉक शिक्षा अधिकारी (बीईओ) धीरेंद्र साहू ने बताया कि वे नगर पालिका से बात कर रहे हैं और सोमवार तक विद्यालय में पानी की व्यवस्था कराने का प्रयास किया जाएगा। वहीं, एसडीएम शैलेंद्र बड़ोनिया ने नगर पालिका के सीएमओ को कड़े निर्देश दिए हैं कि विद्यालय में पुनः 24 घंटे वाला जल कनेक्शन लगाया जाए, ताकि छात्राओं को किसी भी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े।2
- मध्य प्रदेश के बैतूल जिले के आमला रेलवे स्टेशन पर 'ऑपरेशन हमदर्द' के तहत जीआरपी ने एक बड़ी सफलता हासिल की है। आमला जीआरपी ने तत्परता दिखाते हुए 8 साल से लापता एक बुजुर्ग व्यक्ति को उनके परिजनों से मिलवाया है। रेलवे स्टेशन पर लावारिस हालत में मिले यह 50 वर्षीय व्यक्ति बिहार के निवासी हैं। जीआरपी की तत्परता के कारण ही सालों से बिछड़े इस व्यक्ति का अपने परिवार से दोबारा मिलन संभव हो पाया है।1
- बैतूल की कोतवाली पुलिस ने हत्या के प्रयास के आरोपी को तत्परता दिखाते हुए महज 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस की गिरफ्त में आए इस आरोपी की पहचान रितिक उर्फ लखन चंद्रहास के रूप में हुई है, जो बैतूल के गांधी वार्ड अंतर्गत आने वाले बेहतर मोहल्ला का निवासी है।1
- बैतूल जिले के भैंसदेही में नगर की विभिन्न समस्याओं को लेकर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी द्वारा एक अनोखा प्रदर्शन किया गया। आदिवासी कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष रामू टेकाम और पूर्व विधायक धरमू सिंह सिरसाम की उपस्थिति तथा ब्लॉक अध्यक्ष पंकज रानू ठाकुर के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रतीकात्मक रूप से कुंभकर्ण बनाकर नगर परिषद के गेट पर धरना दिया। इस प्रदर्शन का उद्देश्य नगर परिषद को उसकी कुंभकरणीय नींद से जगाना था। प्रदर्शनकारियों ने जिला कलेक्टर के नाम मुख्य नगर पालिका अधिकारी को ज्ञापन सौंपा है। सौंपे गए ज्ञापन में कई गंभीर मुद्दे उठाए गए हैं। कांग्रेस का कहना है कि 3 सितंबर 2023 को मुख्यमंत्री भू-अधिकार पट्टे के स्वीकृति पत्र लगभग 95 हितग्राहियों को बांटे गए थे, लेकिन आज तक उन्हें पट्टे नहीं मिले हैं जिससे वे प्रधानमंत्री आवास योजना के लाभ से वंचित हो रहे हैं। इसके अलावा, दिसंबर आवास योजना 2.0 के तहत 35 हितग्राहियों के आवास स्वीकृत होने और 4 महीने पहले जीओ किस्त होने के बावजूद दूसरी किस्त उनके खातों में नहीं डाली गई है। नगर परिषद के सभी 15 वार्डों में पाइपलाइन खुदाई के कारण आधी सड़कें खराब हो चुकी हैं, जिससे बारिश में कीचड़ और हादसों के कारण बुजुर्गों तथा स्कूल जाने वाले बच्चों को भारी परेशानी हो रही है। कांग्रेस ने मांग की है कि संबंधित ठेकेदार द्वारा पूरी सड़कों को रिपेयर किया जाए और दूषित पानी से बीमारियों को रोकने के लिए पाइपलाइन के खुले गड्डों (वाल) पर ढक्कन लगाए जाएं। ज्ञापन में शनिवार बाजार में ग्रामीण क्षेत्र से आने वाले वाहनों से बिना पार्किंग व्यवस्था के वसूले जा रहे स्वच्छता शुल्क को 'अवैध वसूली' बताते हुए तत्काल बंद करने की मांग की गई है, और शिव मंदिर तालाब या सिटी ग्राउंड के पास पार्किंग बनाने का सुझाव दिया गया है। इसके अलावा, नगर परिषद पर दोहरा रवैया अपनाने का आरोप लगाते हुए कहा गया कि केवल गरीबों के अतिक्रमण हटाए जा रहे हैं जबकि भाजपा नेताओं के अतिक्रमण पर कोई कार्रवाई नहीं हो रही है। परिषद के लोक सेवकों पर अपने पद का दुरुपयोग कर रिश्तेदारों और पुत्र-पुत्रियों को नियम विरुद्ध नौकरी पर रखकर भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम 1988 के तहत भ्रष्टाचार करने का भी गंभीर आरोप लगाया गया है। कांग्रेस ने नगर की सभी पानी की टंकियों की समय पर सफाई करने और लोगों के घरों के छतों से सड़क पर गिरने वाले पानी के पाइपों को हटाने की मांग भी उठाई है। इस धरना प्रदर्शन में मुख्य रूप से वरिष्ठ कांग्रेसी धर्मेंद्र मालवीय, सुखदेव घाणेकर, बबन राठौर, अफरोज भाई, संतोष थोटेकर, विजय भुसकुटे, अनिल नीनवे, श्रवण सिंह ठाकुर, प्रहलाद कोषे, पंजाब आहाके, मोहित राठौर, पार्षद महेश थोटेकर, शोयेब विंध्यानी, निखिल देशमुख सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस के पदाधिकारी तथा कार्यकर्ता मौजूद रहे।2
- बैतूल जिले के भीमपुर विकासखंड के अंतर्गत शासकीय प्राथमिक शाला खिड़कियांढाना में शिक्षा विभाग के बीएसी नंदराम पांसे द्वारा विद्यार्थियों की शैक्षणिक गुणवत्ता का आकस्मिक मूल्यांकन किया गया। निरीक्षण के दौरान शिक्षा विभाग के अधिकारियों ने विभिन्न कक्षाओं के विद्यार्थियों से पढ़ाई से संबंधित प्रश्न पूछकर उनकी सीखने की क्षमता का जायजा लिया। इस दौरान कक्षा चौथी के छात्र ऋतिक की शैक्षणिक योग्यता विशेष रूप से देखने को मिली। अधिकारियों द्वारा जब उससे 2 से 20 तक के पहाड़े सुनाने के लिए कहा गया, तो उसने बिना किसी हिचकिचाहट के सभी पहाड़े लगातार और फर्राटेदार अंदाज में सुना दिए। इसके बाद छात्र ने हिंदी का पाठ भी तेज गति और शुद्ध उच्चारण के साथ पढ़कर अपनी प्रतिभा का परिचय दिया। छात्र के इस उत्कृष्ट प्रदर्शन को देखकर शिक्षा विभाग के अधिकारियों ने उसकी जमकर सराहना की और इसे विद्यालय में गुणवत्तापूर्ण शिक्षण का सकारात्मक परिणाम बताया। अधिकारियों ने शिक्षकों की मेहनत की प्रशंसा करते हुए उन्हें निर्देश दिए कि वे प्रत्येक विद्यार्थी की नियमित शैक्षणिक प्रगति का आकलन करते रहें। उन्होंने कमजोर विद्यार्थियों पर विशेष ध्यान देकर उन्हें भी बेहतर स्तर तक पहुंचाने का प्रयास करने और इसी तरह विद्यालय में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा का स्तर बनाए रखने पर विशेष जोर दिया।3
- बैतूल जिले के आमला में रेल पुलिस भोपाल द्वारा चलाए जा रहे "ऑपरेशन हमदर्द" के तहत जीआरपी थाना आमला ने संवेदनशीलता का परिचय देते हुए घर से नाराज होकर निकली एक 16 वर्षीय नाबालिग बालिका को सुरक्षित उसके परिजनों से मिलाकर मानवता की मिसाल पेश की है। यह अभियान वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के मार्गदर्शन में चलाया जा रहा है, जिसका उद्देश्य जरूरतमंदों, भटके हुए और असहाय लोगों की मदद कर उन्हें सुरक्षित घर पहुंचाना है। मामले के अनुसार, 10 जुलाई 2026 को आमला रेलवे स्टेशन के फुटओवर ब्रिज की सीढ़ियों पर एक किशोरी घबराई और परेशान अवस्था में बैठी पाई गई। थाना प्रभारी उपनिरीक्षक प्रमोद पाटिल के नेतृत्व में पुलिस टीम ने जब उससे आत्मीयता से बातचीत की, तो उसने अपना नाम भूमिका वट्टी (16 वर्ष), निवासी ग्राम हरन्या टांडी, बोरदेही, जिला बैतूल बताया। किशोरी ने बताया कि वह करीब एक महीने पहले ग्राम चुटकी में अपनी बड़ी मां के घर गई थी, जहां 8 जुलाई को घरेलू काम को लेकर डांट पड़ने से नाराज होकर वह बिना बताए घर से निकल गई और कई घंटों से रेलवे स्टेशन पर भूखी-प्यासी अकेली बैठी थी। नाबालिग की स्थिति को देखते हुए जीआरपी की महिला आरक्षक पूजा यादव और महविस खान ने उसे सुरक्षित थाने पहुंचाया, जहां उसे भोजन और पानी देकर शांत कराया गया। इसके बाद पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए उसके पिता परसराम वट्टी और मामा रितेश ध्रुवे से संपर्क किया। थाने पहुंचे परिजनों को कानूनी औपचारिकताओं और सत्यापन के बाद बालिका को सकुशल सौंप दिया गया, जिस पर उन्होंने पुलिस की त्वरित कार्रवाई और संवेदनशीलता की सराहना की। इस सफल कार्रवाई में थाना प्रभारी प्रमोद पाटिल के साथ प्रधान आरक्षक मनोज नागले, आरक्षक दीपक खलोटे, अनिल कुमरे, सनोज धुर्वे, प्रदीप उबनारे, महिला आरक्षक पूजा यादव और महविस खान की महत्वपूर्ण भूमिका रही। यह कार्रवाई अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक रेल भोपाल राजाबाबू सिंह, पुलिस अधीक्षक रेल भोपाल अंकित जायसवाल, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नीतू डाबर और उप पुलिस अधीक्षक रेल इटारसी महेन्द्र सिंह कुल्हारा के मार्गदर्शन में पूरी की गई।2