पैक्स चुनाव को लेकर हलचल तेज, चांदन में 20 अप्रैल को मतदान चांदन/बांका: जिला पदाधिकारी बांका के आदेशानुसार सहकारिता विभाग,एवं बांका द्वारा जारी अधिसूचना के आलोक में जिले में पैक्स (प्राथमिक कृषि साख समिति) चुनाव को लेकर गतिविधियां तेज हो गई हैं। जानकारी के अनुसार, जिले में कुल 14 पैक्सों में चुनाव होना प्रस्तावित है, जिससे ग्रामीण क्षेत्रों में राजनीतिक सरगर्मी बढ़ गई है।इसी क्रम में चांदन प्रखंड अंतर्गत दक्षिणी बार्ने पैक्स का चुनाव 20 अप्रैल को निर्धारित किया गया है। इस संबंध में निर्वाची पदाधिकारी सह चांदन बीडीओ अंजेश कुमार एवं प्रखंड सहकारिता पदाधिकारी ओंकार कुमार ने बताया कि नामांकन प्रक्रिया 8 एवं 9 अप्रैल को पूर्वाह्न 11 बजे से अपराह्न 3 बजे तक होगी। इसके बाद 11 व 12 अप्रैल को नामांकन पत्रों की समीक्षा की जाएगी। 13 अप्रैल को अभ्यर्थी नाम वापसी के साथ ही चुनाव चिह्न का आवंटन किया जाएगा।मतदान 20 अप्रैल को सुबह 7 बजे से शाम 4:30 बजे तक संपन्न होगा, जबकि उसी दिन चांदन ट्रायसम भवन में मतगणना कर परिणाम घोषित किया जाएगा।प्रशासन द्वारा चुनाव की तैयारी पूरी कर ली गई है। बीडीओ अंजेश कुमार ने बताया कि मतदान केंद्र का भौतिक सत्यापन कर लिया गया है। मतदान प्रोन्नत मध्य विद्यालय नोनिया में कराया जाएगा, जहां दाहिने और बाएं भाग में अलग-अलग व्यवस्था कर भयमुक्त एवं निष्पक्ष मतदान सुनिश्चित किया जाएगा। उन्होंने कहा कि पूरे चुनाव प्रक्रिया को प्रशासनिक निगरानी में शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराया जाएगा।चुनाव की घोषणा के साथ ही संभावित प्रत्याशियों के बीच बेचैनी बढ़ गई है। वर्तमान पैक्स अध्यक्ष हेमराज यादव तथा पूर्व पैक्स सह व्यापार मंडल अध्यक्ष अभिमन्यु बरनवाल समेत अन्य दावेदार अपने-अपने पक्ष में मतदाताओं, खासकर किसानों को रिझाने में जुट गए हैं। गांव-गांव जनसंपर्क अभियान तेज हो गया है, जिससे चुनावी माहौल पूरी तरह गर्म हो चुका है।पैक्स चुनाव को लेकर क्षेत्र में उत्साह के साथ-साथ कड़ी प्रतिस्पर्धा देखने को मिल रही है, और आगामी दिनों में राजनीतिक गतिविधियां और तेज होने की संभावना है। रिपोर्ट:उमाकांत पोद्दार

- बिहार बांका जिले के अमरपुर प्रखंड अंतर्गत विशंभर चक बवनगामा में आज जय बाबा सोनम नाथ ग्राउंड पर “जय बाबा सोनमण नाथ ट्रॉफी क्रिकेट टूर्नामेंट” का शानदार आयोजन किया गया। गांव के ऊर्जावान युवाओं की पहल पर आयोजित इस टूर्नामेंट का शुभारंभ मुख्य अतिथि धर्मेंद्र शेखर भारती (उर्फ भाई धीरू यादव) ने फीता काटकर एवं राष्ट्रीय गान के साथ किया। इस दौरान पूरा माहौल देशभक्ति और उत्साह से सराबोर दिखा। ग्रामीणों और खिलाड़ियों ने मुख्य अतिथि का गर्मजोशी से स्वागत किया। आयोजन ने न सिर्फ खेल भावना को बढ़ावा दिया, बल्कि गांव की एकता और भाईचारे की मिसाल भी पेश की। मुख्य अतिथि ने सभी खिलाड़ियों को उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि ऐसे आयोजन युवाओं को सही दिशा देने का काम करते हैं।1
- Post by श्रीकान्त यादव1
- चांदन से उमाकांत पोद्दार कि रिपोर्ट1
- Post by N.k.choudhary1
- भागलपुर के टाॅप टेन कुख्यात अपराधी को घोघा थाना क्षेत्र के मूंगेर मिर्जाचौकी फोरलेन लूटकांड मामले में भागलपुर पुलिस ने पटना के महावीर मंदिर के समीप से गिरफ्तार कर एक बड़ी सफलता हासिल किया है।भागलपुर सिटी एसपी शैलेन्द्र सिंह ने प्रेस कांफ्रेंस के दौरान एक बड़ी जानकारी देते हुए कहा कि गिरफ्तार अपराधी छोटी मोहनपुर एकचारी निवासी सुनील मंडल के उपर तीन थानों में कई अपराधिक मामला दर्ज हैं।जो जिले के टाॅप टेन अपराधी श्रेणी में आते है।वहीं गिरफ्तार अपराधी पटना से सूरत भागने के फिराक में था। जहां तकनीकी आधार पर पुलिस ने पटना रेलवे स्टेशन महावीर मंदिर के समीप से मौका पाते ही गिरफ्तार कर लिया। वहीं लूटकांड घटना में शामिल सात अपराधीयों को इसके पूर्व में ही गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेजा जा चुका है। जबकि संलिप्त अन्य अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है।1
- डीजल पेट्रोल है… पर नहीं मिलेगा!” –बिहार अमरपुर में नियमों ने छीना किसानों का ‘जीवन जल’, सूख रही मकई, उबल रहा गुस्सा1
- Post by THE LIVE1
- बिहार बांका- जिले के चांदन में आशा कार्यकर्ताओं का गुस्सा फूट पड़ा है। बीते 9 महीनों से मानदेय लंबित रहने के विरोध में आशा संघ (सीटू) के बैनर तले सीएचसी चांदन परिसर में जोरदार प्रदर्शन किया गया। आक्रोशित कार्यकर्ताओं ने सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और मुख्यमंत्री व प्रधानमंत्री का पुतला दहन कर अपना विरोध जताया। प्रदर्शन का नेतृत्व आशा फैसिलिटेटर गायत्री देवी ने किया, जिसमें दर्जनों आशा कार्यकर्ता शामिल रहीं। इस दौरान “3000 में दम नहीं, 21000 से कम नहीं” के नारों से पूरा परिसर गूंज उठा। कार्यकर्ताओं ने सरकार को एक सप्ताह का अल्टीमेटम दिया है। चेतावनी दी है कि अगर जल्द मानदेय का भुगतान नहीं हुआ, तो वे अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चली जाएंगी। आशा कार्यकर्ताओं की मांगों में सरकारी सेवक का दर्जा, वेतन बढ़ोतरी, सेवानिवृत्ति आयु बढ़ाने और भुगतान में कटौती बंद करने जैसी अहम बातें शामिल हैं। बताया जा रहा है कि यह प्रदर्शन पूरे बिहार में एक साथ किया गया है। 👉 अब देखना होगा कि सरकार इस चेतावनी के बाद क्या कदम उठाती है…1