Shuru
Apke Nagar Ki App…
फर्जी मुकदमे के विरोध में सपा नेता मधुरश्याम राय का तमकुहीराज में धरना, पुलिस से तीखी नोकझोंक
MANOJ KUMAR YADAV
फर्जी मुकदमे के विरोध में सपा नेता मधुरश्याम राय का तमकुहीराज में धरना, पुलिस से तीखी नोकझोंक
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- दोस्ती भी आजकल खतरे से खाली नहीं है, पिता बिकलांग, मां मेहनत मजदूरी करने वाली,चार बहनों में एक 14 साल का भाई जो दोस्ती में अपनी जान जान गंवा बैठा ग्रा.विशुनपुरा,थाना कप्तानगंज कुशीनगर की यह घटना सबको झकझोर कर रख दिया है उस मां की हालत इकलौते बेटे के लिए कैसी है यह एक मां ही समझ सकती है, प्रशासन भी इस मामले को लिपापोती कर रहा है,एक गरीब को सही न्याय नहीं मिल रहा है,इसी प्रकरण को लेकर 4 अप्रैल 2026 को अखिल भारतीय प्रजापति कुम्हकार महासंघ कुशीनगर के सभी महिला पुरुष पदाधिकारी गणों ने मिलकर जिला एसपी महोदय जी उचित न्याय की गुहार लगाई,एसपी महोदय जी ने सही न्याय का आश्वासन दिया।। वृन्दा प्रजापति महिला प्रदेश अध्यक्ष उत्तर प्रदेश4
- तहसील प्रभारी पडरौना कुशीनगर। नेबुआ नौरंगिया क्षेत्र में आकाशीय चक्रवात के प्रभाव से अचानक मौसम बदलने पर तेज आंधी और तूफान ने व्यापक तबाही मचाई। तेज हवाओं के कारण कई स्थानों पर पेड़ गिर गए, जिससे आवागमन कुछ समय के लिए बाधित हो गया।आंधी के दौरान विद्युत तारों पर पेड़ और डालियां गिरने से बिजली व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई। वहीं, तेज हवाओं ने कई कच्चे और पक्के मकानों को नुकसान पहुंचाया, जिससे कई परिवार बेघर हो गए हैं।नहरों और सड़कों पर भारी मात्रा में पेड़ों की डालियां और तने गिरने से रास्ते अवरुद्ध हो गए। सिधारिया माइनर ड्रेन पर भी बड़े पेड़ गिरने से आवाजाही प्रभावित रही। इस दौरान कुछ स्थानीय लोग गिरे हुए पेड़ों को काटकर अपने घर ले जाते हुए भी देखे गए।कई स्थानों पर पेड़ों की डालियां वाहनों, विशेषकर पिकअप वाहनों पर गिरने की भी सूचना है। इसके अलावा अनेक लोगों के आशियाने और छप्पर पूरी तरह उजड़ गए।हालांकि राहत की बात यह रही कि अब तक किसी जनहानि की सूचना नहीं मिली है। इसके बावजूद क्षेत्र में भय और दहशत का माहौल बना हुआ है और लोग अपने घरों में रहने को मजबूर हैं।स्थानीय लोगों ने प्रशासन से जल्द राहत एवं पुनर्वास कार्य शुरू करने की मांग की है।4
- नन्दलाल शर्मा पडरौना, कुशीनगर नगरपालिका परिषद पडरौना के अध्यक्ष विनय जायसवाल ने पश्चिम बंगाल, असम और पुडुचेरी में भारतीय जनता पार्टी की भारी बहुमत से सरकार बनने की खुशी में जोरदार उत्सव मनाया। इस अवसर पर उन्होंने कार्यकर्ताओं और समर्थकों के साथ मिलकर पटाखे जलाए और मिठाइयां बांटकर जीत का जश्न मनाया।उत्साह से भरे भाजपा कार्यकर्ताओं ने नगर के विभिन्न हिस्सों में रैली निकाली। रैली के दौरान समर्थकों ने नारेबाजी करते हुए जनता के बीच खुशी जाहिर की और एक दूसरे को बधाई दी। पूरे नगर का माहौल उत्सवमय नजर आया।जीत के जश्न के रूप में पालिकाध्यक्ष श्री जायसवाल ने झालमुड़ी खिलाकर लोगों को बधाईयां दीं। रैली के दौरान आमजन को भी मिठाइयां वितरित की गईं।अध्यक्ष जायसवाल ने कहा कि यह जीत देश की जनता के विश्वास और प्रधानमंत्री के नेतृत्व में किए गए विकास कार्यों की जीत है। उन्होंने कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि कार्यकर्ताओं के अथक परिश्रम के परिणामस्वरूप आज भाजपा ने बंगाल में बड़ी जीत हासिल की है।इस दौरान अध्यक्ष प्रतिनिधि मनीष बुलबुल जायसवाल, सुशील टिबरेवाल, सुनील चौहान, बृजेश शर्मा, पवन जायसवाल, अभय मारोदिया, रवि शर्मा, मनोज जायसवाल, पप्पू चौरसिया, संजय साहा, राजू साह, दीनदयाल मद्धेशिया, सोनू शर्मा, आर्यन शर्मा, सन्नी मिश्रा, विनय गोंड, राजेश जायसवाल, अनिल शर्मा, बबलू शर्मा, अभय तिवारी, आदर्श जायसवाल, विनायक शर्मा, बड़े मद्धेशिया, केदार गुप्ता, सर्वेश जायसवाल, मोहित शर्मा, मंथन सिंह, विकास शर्मा, बैजनाथ साह सहित बड़ी संख्या में स्थानीय लोग शामिल हुए।2
- हंगामा टाइम्स न्यूज़ कुशीनगर कुशीनगर जिले मे आए जगत गुरु शांराचार्य अभीमुतेशवरानंद महाराज का जगह जगह भव्य स्वागत किया गया वही जिले के विधानसभा पडरौना के भटवलिया शिव मंदिर पहुंचे जगत गुरु के दर्शन के लिए भक्तो भी भारी भीड़ पहुंची जहाँ स्वागत कार्यक्रम के बाद जगत गुरु शांकराचार्य ने लोगो को सम्बोधित करते हुए सरकार पर जमकर बरसे शंकराचार्य स्वामी अभिमुक्तेश्वरानंद सरस्वती ने लोगो को अपने सम्बोधन में कहा की गाय हमारी माता है गौ रक्षा को लेकर हम सदा सदा ही आगे रहेंगे एक समय था अंग्रेजो के ज़माने मे गौ माता की हत्या होती थी लेकिन इतना नहीं गौ रक्षा के लिये प्रेरित करते हुए बोले वर्तमान उत्तर प्रदेश की सरकार में गौ रक्षा नहीं हो सकता यह सरकार केवल दिखावा करती है शंकराचार्य ने बताया की यह यात्रा का आज दूसरा दिन है आज पडरौना के भटवलिया शिव मंदिर पर लोगो ने सम्मान किया है इससे मय काफ़ी खुश हूँ और मेरा आशीर्वाद सदैव आप के साथ है गविशिठ गौ रक्षार्थ धर्मयुद्ध है ये यात्रा आने वाले समय मे हर जगह भ्रमण करेगी आइये हम सभी लोग गौ माता की रक्षा के लिए संकल्प ले। सम्बोधन .. शांकराचार्य जगत गुरु अभीमुतेशवरानंद महाराज4
- 🔴पटाखों की गूंज और मिठाइयों की मिठास से सराबोर हुआ शहर 🔴युगान्धर टाइम्स व्यूरो कुशीनगर । पश्चिम बंगाल, असम और पुडुचेरी में भारतीय जनता पार्टी की प्रचंड जीत ने पडरौना नगर को उत्सव के रंग में रंग दिया। नगरपालिका परिषद के अध्यक्ष विनय जायसवाल के नेतृत्व में शहर में जीत का ऐसा जश्न मनाया गया, जिसकी गूंज देर तक गलियों और चौराहों पर सुनाई देती रही। पटाखों की तेज आवाज, मिठाइयों की खुशबू और कार्यकर्ताओं के जोशीले नारों ने माहौल को पूरी तरह राजनीतिक उत्सव में बदल दिया। अध्यक्ष विनय जायसवाल ने अपने समर्थकों और कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर जीत की खुशी में जमकर आतिशबाजी की और राह चलते लोगों के बीच मिठाइयां बांटकर इस ऐतिहासिक जीत को साझा किया। इतना ही नहीं, उन्होंने पारंपरिक अंदाज में लोगों को झालमुड़ी खिलाकर बधाइयां दीं, जो इस जश्न को एक अलग ही रंग दे गया। शहर के विभिन्न हिस्सों में निकली रैली में कार्यकर्ताओं का उत्साह चरम पर दिखा। “भारत माता की जय” और “भाजपा जिंदाबाद” जैसे नारों से पूरा नगर गूंज उठा। रैली जहां-जहां से गुजरी, वहां लोगों ने भी इसमें शामिल होकर खुशी जाहिर की और एक-दूसरे को बधाई दी। आमजन की भागीदारी ने इस जश्न को और भी भव्य बना दिया। इस मौके पर अध्यक्ष विनय जायसवाल ने कहा कि यह जीत देश की जनता के अटूट विश्वास और प्रधानमंत्री के नेतृत्व में हुए विकास कार्यों की जीत है। उन्होंने कार्यकर्ताओं का आभार जताते हुए कहा कि उनकी मेहनत और समर्पण का ही परिणाम है कि भाजपा ने इन राज्यों में ऐतिहासिक सफलता हासिल की है। कार्यक्रम में अध्यक्ष प्रतिनिधि मनीष बुलबुल जायसवाल, सुशील टिबरेवाल, सुनील चौहान, बृजेश शर्मा, पवन जायसवाल, अभय मारोदिया, रवि शर्मा, मनोज जायसवाल, पप्पू चौरसिया, संजय साहा, राजू साह, दीनदयाल मद्धेशिया, सोनू शर्मा, आर्यन शर्मा, सन्नी मिश्रा, विनय गोंड, राजेश जायसवाल, अनिल शर्मा, बबलू शर्मा, अभय तिवारी, आदर्श जायसवाल, विनायक शर्मा, बड़े मद्धेशिया, केदार गुप्ता, सर्वेश जायसवाल, मोहित शर्मा, मंथन सिंह, विकास शर्मा, बैजनाथ साह सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता और स्थानीय लोग मौजूद रहे। पूरे कार्यक्रम के दौरान पडरौना का माहौल पूरी तरह उत्सवमय बना रहा, जहां हर चेहरे पर जीत की खुशी साफ झलक रही थी।1
- Post by Neeraj Saha Journalist1
- आज कल आम बात हो गई है डीजे एवं आर्केस्ट्रा को लेकर तिलक व शादी ब्याह में मारा मारी,इसी तरह का एक मामला जिला कुशीनगर ब्लाक फाजिलनगर ग्राम महंत पट्टी चौरा खास में हुई है जिसमें एक व्यक्ति जो नशे में झगड़ा किया उसकी संदिग्ध रुप से मौत हो गई जो उसी गांव का था,जिसके इल्जाम में प्रजापति घर के सात लोगों को जेल भेज दिया गया है, बताया जा रहा कि वो निर्दोष हैं शासन उनके साथ उचित न्याय नहीं कर रही है,इसी प्रकरण को लेकर अखिल भारतीय प्रजापति कुम्हकार महासंघ कुशीनगर के सभी पदाधिकारी गण महिला एवं पुरुष मिलकर एसपी महोदय जी से न्याय की गुहार लगाई, एसपी महोदय जी ने असश्वासन देते हुए मामला तमकुही राज सी ओ साहेब को सौंप दिए हैं।4
- कुशीनगर पुलिस अधीक्षक केशव कुमार के निर्देशन में जनपद कुशीनगर में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के तहत अपर पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ वर्मा के पर्यवेक्षण व क्षेत्राधिकारी तमकुहीराज जयंत यादव के नेतृत्व में अवैध शराब बिक्री/निष्कर्षण/परिवहन के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में थाना तरयासुजान पुलिस द्वारा थाना तरयासुजान क्षेत्र से कुल 68 पेटी ( 200 ML प्रत्येक) कुल 612 ली0 अवैध शराब (बंटी बबली) के साथ 06 नफर अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया। बरामदगी व गिरफ्तारी के आधार पर थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 108/2026 धारा 60 आबकारी अधिनियम पंजीकृत कर अग्रिम आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है।1
- देवरिया में समाजसेवी सुरेन्द्र लाल श्रीवास्तव की पहल, अनाथों व दिव्यांगों को साइकिल-ट्राई साइकिल वितरित कर पेश की मिसाल देवरिया जनपद के पत्थरदेवा विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत ग्राम सभा मेदीपट्टी में समाजसेवा की एक प्रेरणादायक पहल देखने को मिली, जहां समाजसेवी सुरेन्द्र लाल श्रीवास्तव ने अनाथ और असहाय लोगों के साथ-साथ दिव्यांगजनों को साइकिल एवं ट्राई साइकिल वितरित कर उनकी मदद की। इस नेक कार्य से क्षेत्र में खुशी का माहौल है और जरूरतमंदों के चेहरे पर मुस्कान देखने को मिली। कार्यक्रम के दौरान बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे। साइकिल और ट्राई साइकिल पाकर लाभार्थियों ने समाजसेवी का आभार व्यक्त किया और कहा कि इससे उनके दैनिक जीवन में काफी सहूलियत मिलेगी। खासकर दिव्यांगजनों के लिए यह सहयोग उनके आवागमन को आसान बनाने में अहम भूमिका निभाएगा। समाजसेवी सुरेन्द्र लाल श्रीवास्तव ने बताया कि उनका मुख्य उद्देश्य समाज के गरीब, असहाय और जरूरतमंद लोगों की सेवा करना है। उन्होंने कहा कि यह प्रयास आगे भी लगातार जारी रहेगा और भविष्य में भी ऐसे कार्यों के माध्यम से लोगों की मदद की जाती रहेगी। इस पहल की चर्चा अब पूरे इलाके में हो रही है और लोग समाजसेवी की सराहना करते नहीं थक रहे हैं। ग्रामीणों का कहना है कि ऐसे कार्य समाज के लिए प्रेरणा बनते हैं और दूसरों को भी आगे बढ़कर जरूरतमंदों की मदद करने का संदेश देते हैं।4