*राजस्व अधिकारियों की समीक्षा बैठक आयोजित*जिला कलेक्टर नें की अध्यक्षता *राजस्व अधिकारियों की समीक्षा बैठक आयोजित* *अजमेर, 31 जुलाई(ब्यूरो )* *जिला कलक्टर लोकबंधु की अध्यक्षता में शुक्रवार को राजस्व अधिकारियों की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिला कलक्टर ने राजस्व न्यायालयों में लंबित प्रकरणों, संपर्क पोर्टल, राजस्व वसूली, नामांतरण, भूमि रूपांतरण के प्रकरणों सहित अन्य राजस्व कार्यों की प्रगति की विस्तृत समीक्षा करते हुए समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।* *जिला कलक्टर ने उपखण्ड स्तर पर साप्ताहिक समन्वय बैठक आयोजित करने के निर्देश दिए। इससे स्थानीय स्तर के मुद्दों का तत्काल समाधान संभव होगा। इसी प्रकार ब्लॉक स्तरीय समितियों की भी नियमित बैठके हो। दिव्यांगों को शत-प्रतिशत लाभान्वित करने के लिए चलाए जा रहे सम्बल अभियान के बारे में भी बैठक ली जाए। वर्तमान में चलाए जा रहे फॉलोअप शिविरों को देखते हुए कार्मिक सक्षम स्तर से स्वीकृति उपरान्त ही मुख्यालय छोडेंगे ।* *उन्होंने कहा कि अधिकारी जनहित के मुद्दों पर विशेष ध्यान दे। सम्पर्क पोर्टल, मीडिया एवं अन्य स्तरों से प्राप्त शिकायतों का त्वरित गति से निस्तारण करे। फॉलोअप शिविरों में किए जाने वाले कार्यों की नियमित समीक्षा की जाए। जर्जर एवं क्षतिग्रस्त भवनों का उपयोग नहीं किया जाना चाहिए। जल अर्पण कार्यक्रम के लिए निर्धारित गतिविधियों का आयोजन किया जाए। विभिन्न विकास कार्यों के कार्यादेश जारी करवाकर कार्य आरम्भ कराएं।* *उन्होंने कहा कि ग्रामीण एवं शहरी सेवा शिविरों में प्राप्त प्रकरणों का 15 अगस्त तक निस्तारण अवश्य कराएं। प्रकरणों का निस्तारण नहीं होने पर सम्बन्धित व्यक्ति के विरूद्ध कार्यवाही की जाएगी। आबादी विस्तार के प्रकरणों का नियमानुसार निस्तारण करें। घुमन्तु एवं अर्धघुमन्तु श्रेणी के परिवारों को भूमि आवंटित करने में विशेष प्राथमिकता दी जाए। उन्हें आवंटित भूमि के पट्टे भी जारी कराएं। राजकीय प्रयोजनार्थ भूमि आवंटन एवं आरक्षण की कार्यवाही की जाए।* *उन्होंने कहा कि विकसित भारत जी-रामजी के लिए कार्यों के प्रस्ताव बनाएं। राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम की उपखण्ड़ अधिकारी, विकास अधिकारी, अधिशासी अधिकारी एवं कमेटी के स्तर पर बकाया प्रकरणों को निस्तारित करें। भूमि अवाप्ति के प्रकरणों में अवॉर्ड देकर सम्बन्धित पक्ष को कब्जा सुपुर्द कराएं। आपत्तियों का निस्तारण भी समय पर हो। फॉर्मर रजिस्ट्री समस्त प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजन के लाभार्थियों की होनी चाहिए।* *उन्होंने कहा कि राजस्व न्यायालयों में विचाराधीन पुराने प्रकरणों में साप्ताहिक सुनवाई कर निर्णय दिया जाना सुनिश्चित किया जाए। राजस्व न्यायालयों के प्रकरणों के जवाब तत्काल भिजवाएं। राजस्थान भू-राजस्व (एलआर) अधिनियम के अन्तर्गत वसूली के नोटिस जारी कर सम्पत्ति अटैच करें। परिवहन विभाग तथा आबकारी विभाग की वसूली को प्राथमिकता दे।* *लेखा जाँच दल के आक्षेपों में पालना सुनिश्चित कराएं। संपरिवर्तन तथा आवंटन के प्रकरणों में जाँच करके भूमि का वास्तविक उपयोग ठीक प्रकार से हो।* *उन्होंने संपर्क पोर्टल पर लंबित प्रकरणों की समीक्षा करते हुए निर्देश दिए कि असंतुष्ट परिवादियों के प्रकरणों का सक्षम स्तर के अधिकारियों द्वारा पुनः सत्यापन कराया जाए। साथ ही पोर्टल पर लंबित प्रकरणों का मौके पर ही समाधान सुनिश्चित किया जाए। अधिकारियों को संतुष्टि स्तर बढ़ाने तथा औसत निस्तारण समय को कम करने के लक्ष्य को ध्यान में रखते हुए कार्य करना चाहिए।* *जिला कलक्टर ने तहसीलवार राजस्व वसूली की समीक्षा करते हुए भू-राजस्व अधिनियम के अंतर्गत लंबित प्रकरणों में नोटिस तामील एवं कुर्की की कार्यवाही कर वसूली में गति बढ़ाने तथा गिरदावर सर्कल स्तर पर नियमित समीक्षा सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। समस्त पटवारियों का मुख्यालय पर ही ठहराव होना चाहिए।* *इस अवसर पर अतिरिक्त जिला कलक्टर डॉ. अभिषेक गोयल, श्रीमती वंदना खोरवाल एवं नरेन्द्र कुमार मीणा, उपखंड अधिकारी श्रीमती पदमा देवी, तहसीलदार ओम सिंह लखावत सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे। उपखंड स्तर के राजस्व अधिकारियों ने वीसी के माध्यम से बैठक में सहभागिता की।*
*राजस्व अधिकारियों की समीक्षा बैठक आयोजित*जिला कलेक्टर नें की अध्यक्षता *राजस्व अधिकारियों की समीक्षा बैठक आयोजित* *अजमेर, 31 जुलाई(ब्यूरो )* *जिला कलक्टर लोकबंधु की अध्यक्षता में शुक्रवार को राजस्व अधिकारियों की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिला कलक्टर ने राजस्व न्यायालयों में लंबित प्रकरणों, संपर्क पोर्टल, राजस्व वसूली, नामांतरण, भूमि रूपांतरण के प्रकरणों सहित अन्य राजस्व कार्यों की प्रगति की विस्तृत समीक्षा करते हुए समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।* *जिला कलक्टर ने उपखण्ड स्तर पर साप्ताहिक समन्वय बैठक आयोजित करने के निर्देश दिए। इससे स्थानीय स्तर के मुद्दों का तत्काल समाधान संभव होगा। इसी प्रकार ब्लॉक स्तरीय समितियों की भी नियमित बैठके हो। दिव्यांगों को शत-प्रतिशत लाभान्वित करने के लिए चलाए जा रहे सम्बल अभियान के बारे में भी बैठक ली जाए। वर्तमान में चलाए जा रहे फॉलोअप शिविरों को देखते हुए कार्मिक सक्षम स्तर से स्वीकृति उपरान्त ही मुख्यालय छोडेंगे ।* *उन्होंने कहा कि अधिकारी जनहित के मुद्दों पर विशेष ध्यान दे। सम्पर्क पोर्टल, मीडिया एवं अन्य स्तरों से प्राप्त शिकायतों का त्वरित गति से निस्तारण करे। फॉलोअप शिविरों में किए जाने वाले कार्यों की नियमित समीक्षा की जाए। जर्जर एवं क्षतिग्रस्त भवनों का उपयोग नहीं किया जाना चाहिए। जल अर्पण कार्यक्रम के लिए निर्धारित गतिविधियों का आयोजन किया जाए। विभिन्न विकास कार्यों के कार्यादेश जारी करवाकर कार्य आरम्भ कराएं।* *उन्होंने कहा कि ग्रामीण एवं शहरी सेवा शिविरों में प्राप्त प्रकरणों का 15 अगस्त तक निस्तारण अवश्य कराएं। प्रकरणों का निस्तारण नहीं होने पर सम्बन्धित व्यक्ति के विरूद्ध कार्यवाही की जाएगी। आबादी विस्तार के प्रकरणों का नियमानुसार निस्तारण करें। घुमन्तु एवं अर्धघुमन्तु श्रेणी के परिवारों को भूमि आवंटित करने में विशेष प्राथमिकता दी जाए। उन्हें आवंटित भूमि के पट्टे भी जारी कराएं। राजकीय प्रयोजनार्थ भूमि आवंटन एवं आरक्षण की कार्यवाही की जाए।* *उन्होंने कहा कि विकसित भारत जी-रामजी
के लिए कार्यों के प्रस्ताव बनाएं। राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम की उपखण्ड़ अधिकारी, विकास अधिकारी, अधिशासी अधिकारी एवं कमेटी के स्तर पर बकाया प्रकरणों को निस्तारित करें। भूमि अवाप्ति के प्रकरणों में अवॉर्ड देकर सम्बन्धित पक्ष को कब्जा सुपुर्द कराएं। आपत्तियों का निस्तारण भी समय पर हो। फॉर्मर रजिस्ट्री समस्त प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजन के लाभार्थियों की होनी चाहिए।* *उन्होंने कहा कि राजस्व न्यायालयों में विचाराधीन पुराने प्रकरणों में साप्ताहिक सुनवाई कर निर्णय दिया जाना सुनिश्चित किया जाए। राजस्व न्यायालयों के प्रकरणों के जवाब तत्काल भिजवाएं। राजस्थान भू-राजस्व (एलआर) अधिनियम के अन्तर्गत वसूली के नोटिस जारी कर सम्पत्ति अटैच करें। परिवहन विभाग तथा आबकारी विभाग की वसूली को प्राथमिकता दे।* *लेखा जाँच दल के आक्षेपों में पालना सुनिश्चित कराएं। संपरिवर्तन तथा आवंटन के प्रकरणों में जाँच करके भूमि का वास्तविक उपयोग ठीक प्रकार से हो।* *उन्होंने संपर्क पोर्टल पर लंबित प्रकरणों की समीक्षा करते हुए निर्देश दिए कि असंतुष्ट परिवादियों के प्रकरणों का सक्षम स्तर के अधिकारियों द्वारा पुनः सत्यापन कराया जाए। साथ ही पोर्टल पर लंबित प्रकरणों का मौके पर ही समाधान सुनिश्चित किया जाए। अधिकारियों को संतुष्टि स्तर बढ़ाने तथा औसत निस्तारण समय को कम करने के लक्ष्य को ध्यान में रखते हुए कार्य करना चाहिए।* *जिला कलक्टर ने तहसीलवार राजस्व वसूली की समीक्षा करते हुए भू-राजस्व अधिनियम के अंतर्गत लंबित प्रकरणों में नोटिस तामील एवं कुर्की की कार्यवाही कर वसूली में गति बढ़ाने तथा गिरदावर सर्कल स्तर पर नियमित समीक्षा सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। समस्त पटवारियों का मुख्यालय पर ही ठहराव होना चाहिए।* *इस अवसर पर अतिरिक्त जिला कलक्टर डॉ. अभिषेक गोयल, श्रीमती वंदना खोरवाल एवं नरेन्द्र कुमार मीणा, उपखंड अधिकारी श्रीमती पदमा देवी, तहसीलदार ओम सिंह लखावत सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे। उपखंड स्तर के राजस्व अधिकारियों ने वीसी के माध्यम से बैठक में सहभागिता की।*
- विकास की नई राह पर निरंतर आगे बढ़ते केकड़ी-रोडवेज डिपो को मिली 13 नई बसे* *बसों की विधिवत पूजा अर्चना कर उन्हें हरी झंडी दिखाकर विधायक गौतम ने किया रवाना।* *केकड़ी किसी के बाप की जागीर नहीं जो मुख्यमंत्री को यंहा आने के लिए किसी से पूंछना पड़े या वीजा लेना पड़े -गौतम* *विकास की नई राह पर निरंतर आगे बढ़ते केकड़ी-रोडवेज डिपो को मिली 13 नई बसे* *बसों की विधिवत पूजा अर्चना कर उन्हें हरी झंडी दिखाकर विधायक गौतम ने किया रवाना।* *केकड़ी किसी के बाप की जागीर नहीं जो मुख्यमंत्री को यंहा आने के लिए किसी से पूंछना पड़े या वीजा लेना पड़े -गौतम* *केकड़ी 01 अगस्त (ब्यूरो )* *विकास की राह पर दौड़ते केकड़ी रोडवेज डिपो के बेड़े को निगम द्वारा मुख्यमंत्री की अनुशंसा पर 13 नई बसों की सौगात मिली इस पर शनिवार को विधायक शत्रुघ्न गौतम ने बसों की विधिवत पूजा अर्चना कर हरी झंडी दिखाकर किया रवाना l* *इससे पूर्व विधायक गौतम का अजमेर रोड स्थित राजस्थान परिवहन कार्यालय पर पंहुचने पर चीफ डिपो मैनेजर हेमराज मीणा व केकड़ी बुकिंग प्रभारी ईश्वर सिंह द्वारा मालार्पण कर साफा बंधवा कर राजस्थानी परम्परा के अनुसार स्वागत किया गया l* *यह केवल बसों का विस्तार नहीं, बल्कि हर परिवार तक बेहतर, सुरक्षित और सुविधाजनक यातायात पहुँचाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है-शत्रुघ्न गौतम विधायक* *केकड़ी केवल एक विधानसभा क्षेत्र नहीं, बल्कि मेरा अपना परिवार है। यहाँ के हर नागरिक का विश्वास मेरी सबसे बड़ी पूंजी है और उनकी उम्मीदों पर खरा उतरना मेरा कर्तव्य।* *आमजन के स्नेह और आशीर्वाद से केकड़ी निरंतर विकास की नई ऊँचाइयों को छू रही है। मेरा संकल्प है कि जनसेवा और विकास की यह यात्रा इसी विश्वास के साथ निरंतर आगे बढ़ती रहे।* *रघु शर्मा पर किया पलटवार* *अपने उद्बोधन मे विधायक गौतम ने पूर्व केबिनेट मंत्री एवं विधायक रघु शर्मा पर पलटवार करते हुये कहा की रघु शर्मा पर किए तीखे कटाक्ष: विधायक eत्रध्न गौतमने पूर्व विधायक डॉ. टघु eमा के हालिया बयानों पटतीखी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि किकड़ी किसी के बाप की जागीर नहीं है, जो मुख्यमंत्री को केकड़ी आने से रोक सके। उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार के पांच वर्षों के कार्यकाल में एक बार भी मुख्यमंत्री केकड़ी नहीं* *आए,जबकि भाजपा सरकार के ढाई वर्षों में मुख्यमंत्री भजनलाल पांच बार केकड़ी आ चुके हैं और करोड़ों रुपये की विकास योजनाओं की सौगात दे चुके हैं।उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार विकास की अविरल गंगा बहाने वाली सरकार है। उन्होंने कांग्रेस के रघु शर्मा के हालिया बयानों पर पलटवार करते हुए कहा कि वह पहले यह तय कर लें कि चुनाव धृतराष्ट्र लडेंगे या दुर्योधन।* *भाजपा कार्यकर्ताओं की सरकार है तथा कार्यकर्ताओ को ही संगठन व सरकार में जिम्मेदारियां मिल रही हैं। उन्होंने कहा कि हमारे कार्यकर्ताओ का इलाज करने की बात करने वाले पहले अपना इलाज कर ले।* *जनता उनका पांच बार इलाज कर चुकी है, फिर भी वे संभल नहीं रहे।*4
- केकड़ी क्षेत्र वासियों सहित आसपास के ग्रामीणों को मिलेगी बेहतर यातायात सुविधा केकड़ी डिपो को मिली 13 नई बसे। स्थानीय विधायक शत्रुघ्न गौतम के निरंतर प्रयासों से अब केकड़ी डिपो को मिली 13 नई बसे जो केकड़ी - देवली, बूंदी, भीलवाड़ा, ब्यावर, कोटा विभिन्न इलाकों में होगा संचालन।2
- Raghu Sharma ji samjha kekdi I aur Inka bhashan aap dekh Lo क्या-क्या bol rahe hain Raghu Sharma ji Sahi bol rahe hain ya nahin aap hi batao2
- गोयला में बारिश से कई पेड़ गिर गए और 2 घंटा तक बिजली नहीं आई तार टूटने के कारण1
- धाकड़ व सेन का भव्य स्वागत, गौभक्तों का उमड़ा जनसैलाब 101 निराश्रित गोवंशों को बांधे गए रक्षा सूत्र, गौ माता को राष्ट्र माता का दर्जा देने की उठी मांग शाहपुरा बालाजी गौवंश हेल्पलाइन परिवार द्वारा त्रिमूर्ति स्मारक पर आयोजित भव्य स्वागत एवं सम्मान समारोह में गुरुवार को गौभक्तों का जनसैलाब उमड़ पड़ा। कार्यक्रम में विश्व हिंदू परिषद, चित्तौड़ प्रांत के प्रांत गोरक्षा प्रमुख रामेश्वर लाल धाकड़ एवं बालाजी गौवंश हेल्पलाइन के राजस्थान प्रांत प्रमुख राजेश सेन का ढोल-नगाड़ों और जयघोष के साथ भव्य अभिनंदन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ दोपहर 1:30 बजे बस स्टैंड से हुआ। ढोल-नगाड़ों के साथ शोभायात्रा भारत त्रिमूर्ति स्मारक पहुंची, जहां रामेश्वर लाल धाकड़ द्वारा माल्यार्पण कर कार्यक्रम की शुरुआत की गई। बड़ी संख्या में धर्मप्रेमियों, गौसेवकों और क्षेत्रवासियों ने भाग लेकर समारोह की शोभा बढ़ाई। 101 गोवंशों को बांधे रक्षा सूत्र– समारोह का मुख्य आकर्षण 101 निराश्रित गोवंशों को रक्षा सूत्र यानी रेडियम बेल्ट बांधने का अभियान रहा। यह सेवा कार्य बालाजी गौवंश हेल्पलाइन अध्यक्ष खुशराज वैष्णव, मैनेजमेंट प्रभारी ओमप्रकाश साहू और जिलाध्यक्ष विष्णु शर्मा के सानिध्य में संपन्न हुआ। आयोजकों ने बताया कि इस अभियान का उद्देश्य सड़कों पर भटक रहे गोवंशों की सुरक्षा और पहचान सुनिश्चित करना है। *गौ माता को राष्ट्र माता का दर्जा देने की मांग* इस अवसर पर नव नियुक्त पदाधिकारियों ने गौ माता को 'राष्ट्र माता' का दर्जा दिलाने की मांग उठाई। वक्ताओं ने कहा कि गौसेवा ही राष्ट्रसेवा है और समाज को गौसंरक्षण के लिए आगे आना होगा। कार्यक्रम में दिनेश प्रजापत, कमल बगड़ावत, सुरेश भाट, रवि खारोल, भगवत सिंह लूलांस, प्रतीक देव गुर्जर, मुकेश प्रजापत, परमानंद धोबी, देवराज जाट सहित सैकड़ों गौभक्त मौजूद रहे। अंत में सभी ने गौसंरक्षण के लिए निरंतर सेवा का संकल्प लिया। "जय श्री राम" और "जय गौमाता" के नारों से गूंजे इस आयोजन को शाहपुरा-भीलवाड़ा क्षेत्र के लिए गौरवपूर्ण और प्रेरणादायक बताया गया।2
- छाबडियो का नया गांव धाकड़ मोहल्ले में तेजाजी के स्थान पर 3 वर्षों से पानी की समस्या बूंदी जिले के हिंडोली तहसील में स्थित ग्राम पंचायत छाब डी यों का नया गांव तेजाजी के स्थान में पूर्व में टंकी वह हेड पंप लगा हुआ था लेकिन विगत वर्षों से हेड पंप और टंकी दोनों नकारा पड़ी हुई है यहां पर पानी की समस्या को लेकर ग्रामीणों ने ग्रामीण राहत शिवर वर्ष 2025 में अवगत करवाया गया लेकिन कोई समाधान नहीं उसके बाद वार्ड पंच नंदलाल नागर ने राजस्थान संपर्क पोर्टल 181 पर समस्या को दर्ज करवाया लेकिन समस्या का समाधान नहीं हुआ एवं पंचायत के द्वारा बताया गया कि वहां पर पानी की कोई समस्या नहीं है लोगों का काम चल रहा है जबकि पानी की समस्या होने पर ही तो पूर्व में हेड पंप और टंकी लगाई गई थी जो आज की स्थिति में नकारा पड़ी हुई है और प्रशासन को ध्यान देने की हत्या आवश्यकता है समय रहते पानी की समस्या को खत्म नहीं किया गया तो वार्ड पंच को ग्रामीण पानी की समस्या सफाई व्यवस्था नरेगा संबंधी समस्याओं को लेकर मुख्यमंत्री कार्यालय को अवगत करवाएगी1
- *अजमेर में मेडिकल के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग, भाजपा कार्यकर्ताओं ने दिया ज्ञापन* अजमेर में मेडिक्ल के खिलाफ सख्च कार्वाई कीमांग, भाजपा कार्यकर्ताओं ने दिया ज्ञापन दरगाहबाजार मे मेंडिकल के खिलाफ सख्त कार्रवारहई कीमॉग को लेकर भाजपा कार्यकरताओ ने जिला कलेक्टरलोक बंधू ओर एसपी हर्षवर्धन अग्रवाला वो दियाज्ञापन, नशे के रूप में प्रयुवक्त प्रतिबंशधित हुंजेक्शनोकी अवैध बिक्री व फर्जी बिलिंग पर कार्रवाई कीमॉंग, नियं्रण विभाग द्वारा हाल ही में की गई छापों व कार्रवाई में प्रतिबंधित एवं नशे के स्ूप में इुस्ेमाल होनेवाले इंजेक्शनों की अनधिकत व अदैध बिक्री, फर्जीबिलिंग और औषधि एवं प्रसाधन सामग्री अधिनियमकगंभर उलंघन का आरोप, ओဖधर विभाण की प्रारशंभिक जांच में मिले करई फजीबिलों और व्यापारिक लेन-देन में का आरोप, भाजपाने युवाओं व भावी पीही को नशे में धकेलने का लगायाआारोप1
- यह खबर पुष्कर की है जहां पर पंचायत में जीत कर आए नसीराबाद कोटा चौराया का नहीं है यह वीडियो पुष्कर का है1