बालाघाट में लगभग 40 करोड़ का बड़ा कांड... शहर छोड़कर भाग विनोद माहुले लांजी के चर्चित डबल मनी कांड जैसी ठगी का मामला अब बालाघाट में भी चर्चा का विषय बन गया है। पीड़ितों का आरोप है कि जिले में करीब ₹40 करोड़ की राशि लोगों से निवेश के नाम पर एकत्र की गई और बाद में संबंधित व्यक्ति फरार हो गया। मामले में आरोपी विनोद माहुले के विरुद्ध न्यायालय द्वारा स्थायी वारंट जारी किए जाने की जानकारी सामने आई है। बताया जा रहा है कि बड़ी संख्या में लोगों ने अपनी मेहनत की कमाई निवेश की थी, लेकिन अब उन्हें अपनी जमा पूंजी वापस मिलने की उम्मीद नहीं दिख रही है। पीड़ितों का कहना है कि इस कथित ठगी से उनका भरोसा पूरी तरह टूट गया है और वे आर्थिक संकट का सामना कर रहे हैं। मामले के पीड़ितों में यूसूलाल कोरे और सुरेश बघेल सहित कई लोगों ने प्रशासन से निष्पक्ष जांच और आरोपी की शीघ्र गिरफ्तारी की मांग की है। उनका कहना है कि दोषियों पर सख्त कार्रवाई कर उनकी जमा राशि वापस दिलाई जाए। फिलहाल मामले को लेकर क्षेत्र में चर्चाओं का दौर जारी है और पीड़ित न्याय की आस लगाए हुए हैं। प्रशासन और पुलिस की आगामी कार्रवाई पर सभी की नजर बनी हुई है। (नोट: यह समाचार उपलब्ध आरोपों और दावों पर आधारित है। मामले का अंतिम निष्कर्ष न्यायिक प्रक्रिया और जांच के बाद ही तय होगा।)

- सिवनी जिले में 01 जून से अब तक 505.5 मिमी औसत बारिश दर्ज सिवनी जिले में मानसून लगातार सक्रिय है। भू-संसाधन प्रबंधन कार्यालय के अनुसार 1 जून से 1 अगस्त 2026 तक जिले में कुल 505.5 मिमी औसत वर्षा दर्ज की गई है, जबकि बीते 24 घंटों में 7.0 मिमी बारिश हुई। जिले में सर्वाधिक बारिश सिवनी तहसील में 641.0 मिमी और सबसे कम घंसौर में 333.2 मिमी रिकॉर्ड की गई है। बीते 24 घंटों में भी सिवनी तहसील में सबसे ज्यादा 20.6 मिमी बारिश दर्ज हुई। गौरतलब है कि पिछले वर्ष इसी अवधि तक जिले में 728.8 मिमी औसत वर्षा दर्ज की गई थी।1
- लोकेशन _बांकी/बंडोल नरेश उर्फ नीलू यादव सिवनी बांकी प्राचार्य गिरवर सिंह उइके को सेवामुक्ति के अवसर पर दी गई भावभीनी विदाई बांकी/बंडोल/- शासकीय हाईस्कूल बांकी के प्राचार्य गिरवर सिंह उइके के सेवामुक्ति के अवसर पर विद्यालय परिसर में गरिमामय एवं भावनात्मक विदाई समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में शिक्षकों, कर्मचारियों, विद्यार्थियों, जनप्रतिनिधियों एवं क्षेत्र के गणमान्य नागरिकों ने श्री उइके का पुष्पहार, शॉल एवं स्मृति-चिह्न भेंट कर सम्मान किया तथा उनके दीर्घ, स्वस्थ एवं सुखद जीवन की कामना की। कार्यक्रम में वक्ताओं ने कहा कि श्री गिरवर सिंह उइके ने अपने सेवाकाल के दौरान अनुशासन, गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, नैतिक मूल्यों एवं विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास को सर्वोच्च प्राथमिकता दी। उनके कुशल नेतृत्व, सादगी, ईमानदारी और समर्पित कार्यशैली ने विद्यालय को नई पहचान दिलाई। उनके मार्गदर्शन में अनेक विद्यार्थियों ने शिक्षा के क्षेत्र में उल्लेखनीय उपलब्धियाँ प्राप्त कीं। अपने उद्बोधन में श्री उइके ने विद्यालय परिवार, विद्यार्थियों एवं अभिभावकों द्वारा वर्षों तक मिले स्नेह, विश्वास और सहयोग के लिए सभी का हृदय से आभार व्यक्त किया। समारोह के अंत में सभी ने भावुक मन से उन्हें विदाई देते हुए उनके स्वस्थ, सुखमय एवं सफल जीवन की मंगलकामनाएँ कीं। लोकेशन _बांकी/बंडोल नरेश उर्फ नीलू यादव सिवनी बांकी प्राचार्य गिरवर सिंह उइके को सेवामुक्ति के अवसर पर दी गई भावभीनी विदाई बांकी/बंडोल/- शासकीय हाईस्कूल बांकी के प्राचार्य गिरवर सिंह उइके के सेवामुक्ति के अवसर पर विद्यालय परिसर में गरिमामय एवं भावनात्मक विदाई समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में शिक्षकों, कर्मचारियों, विद्यार्थियों, जनप्रतिनिधियों एवं क्षेत्र के गणमान्य नागरिकों ने श्री उइके का पुष्पहार, शॉल एवं स्मृति-चिह्न भेंट कर सम्मान किया तथा उनके दीर्घ, स्वस्थ एवं सुखद जीवन की कामना की। कार्यक्रम में वक्ताओं ने कहा कि श्री गिरवर सिंह उइके ने अपने सेवाकाल के दौरान अनुशासन, गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, नैतिक मूल्यों एवं विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास को सर्वोच्च प्राथमिकता दी। उनके कुशल नेतृत्व, सादगी, ईमानदारी और समर्पित कार्यशैली ने विद्यालय को नई पहचान दिलाई। उनके मार्गदर्शन में अनेक विद्यार्थियों ने शिक्षा के क्षेत्र में उल्लेखनीय उपलब्धियाँ प्राप्त कीं। अपने उद्बोधन में श्री उइके ने विद्यालय परिवार, विद्यार्थियों एवं अभिभावकों द्वारा वर्षों तक मिले स्नेह, विश्वास और सहयोग के लिए सभी का हृदय से आभार व्यक्त किया। समारोह के अंत में सभी ने भावुक मन से उन्हें विदाई देते हुए उनके स्वस्थ, सुखमय एवं सफल जीवन की मंगलकामनाएँ कीं।4
- Seoni News: घोड़े पर बैठे ये कोई दूल्हा नहीं... अपने विद्यार्थियों के दिलों के 'मास्टर जी' हैं, जिन्हें मिली यादगार विदाई1
- राजनीति के हर सवाल का सीधा जवाब, सिर्फ न्यूज़ नेशन 81 पर। सच, सवाल और संवाद—देखिए विशेष इंटरव्यू। युवा राजनीति की नई सोच, बेबाक सवाल और बेझिझक जवाब। सिवनी की सियासत पर खुलकर बोले यूथ कांग्रेस जिला अध्यक्ष। विपक्ष की आवाज़ या भविष्य का नया चेहरा? देखिए एक्सक्लूसिव बातचीत। राजनीति के हर सवाल का सीधा जवाब,1
- ग्राम पंचायत सुनवारा में मची खलबली ग्राम के युवाओं ने पूछा फर्जी बिलों का हिसाब ग्राम के युवाओं ने पूछा फर्जी बिलों का हिसाब युवाओं के द्वारा बताया गया की सरपंच सचिव के द्वारा फर्जी विलो का भुगतान किया गया है सरपंच सचिव से जवाब पूछने पर उन्हें कोई सम्मानजनक जवाब नहीं मिला लाखों रुपए की राशि गवन करने का लगाया आरोप वही ग्राम वासियों ने बताया कि उनके घर तक पहुंचने वाला पानी गंदा आ रहा है पंचायत में शिकायत करने के बाद भी अभी तक कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया1
- सिवनी: कलेक्ट्रेट परिसर में धारा 163 लागू, धरना-प्रदर्शन पर प्रतिबंध सिवनी। कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी के निर्देशानुसार कलेक्ट्रेट परिसर और उसकी 100 मीटर की परिधि में भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (बीएनएसएस) की धारा 163 के तहत प्रतिबंधात्मक आदेश लागू कर दिए गए हैं। प्रशासन द्वारा जारी यह आदेश 1 अगस्त 2026 से आगामी दो माह तक प्रभावशील रहेगा। आदेश के तहत कलेक्ट्रेट परिसर में 5 या उससे अधिक व्यक्तियों के एकत्रित होने, धरना, प्रदर्शन, जुलूस और लाठी-डंडे या हथियार लेकर प्रवेश करने पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा। बिना पूर्व अनुमति कोई भी व्यक्ति ज्ञापन प्रस्तुत नहीं कर सकेगा और अनुमति मिलने पर भी केवल अधिकृत प्रतिनिधि ही ज्ञापन दे सकेंगे। शासकीय कार्यों के सुचारू संचालन और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से यह कदम उठाया गया है।1
- दर्दनाक हादसा,, ट्रेन की चपेट में आने से कोसमी निवासी डालीराम भगत की मौत लखनवाड़ा रेलवे स्टेशन के समीप मिला शव, हादसा किस ट्रेन से हुआ,,जांच का विषय शुक्रवार सुबह लखनवाड़ा रेलवे स्टेशन के समीप रेलवे ट्रैक के पास ग्राम कोसमी निवासी 50 वर्षीय डालीराम भगत पिता लखनलाल भगत का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। प्रथम दृष्टया मामला ट्रेन की चपेट में आने का प्रतीत हो रहा है, हालांकि हादसा किस समय और किस ट्रेन से हुआ, इसकी पुष्टि अभी नहीं हो सकी है।जानकारी के अनुसार, डालीराम भगत गुरुवार सुबह अपनी बेटी को परीक्षा दिलाने ट्रेन से बालाघाट गए थे। परीक्षा के बाद उनकी बेटी शाम को अपनी सहेली और सहेली के पिता के दोपहिया वाहन से घर लौट आई थी। बताया गया कि उन्होंने अपने पिता से शाम की ट्रेन से लखनवाड़ा लौटने के लिए कहा था। ग्रामीणों के अनुसार, आशंका है कि डालीराम रात में बालाघाट से आने वाली ट्रेन से लखनवाड़ा पहुंचे होंगे। इसके बाद रेलवे ट्रैक पर हादसा ह1