logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

CEC को हटाने की प्रकिया वैसे हीं है जैसे सुप्रीम कोर्ट CEC को हटाने की प्रकिया वैसे हीं है जैसे सुप्रीम कोर्ट के चीफ जस्टिस की है। अगर विपक्ष इस संबंध में महाभियोग लेकर आएगा तो प्रक्रिया के तहत देखेंगे : लोकसभा अध्यक्ष

54 min ago
user_Keshav Choudhary
Keshav Choudhary
सदर, वाराणसी, उत्तर प्रदेश•
54 min ago

CEC को हटाने की प्रकिया वैसे हीं है जैसे सुप्रीम कोर्ट CEC को हटाने की प्रकिया वैसे हीं है जैसे सुप्रीम कोर्ट के चीफ जस्टिस की है। अगर विपक्ष इस संबंध में महाभियोग लेकर आएगा तो प्रक्रिया के तहत देखेंगे : लोकसभा अध्यक्ष

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • ईदी अमीन.. नाम तो सुना होगा.. युगांडा का तानाशाह.. जिसके नाम से आज भी ईदी अमीन.. नाम तो सुना होगा.. युगांडा का तानाशाह.. जिसके नाम से आज भी लोग डर जाते है। ज़ालिम इतना कि जुल्म की हर हद पार कर दी थी । उसी ज़ालिम सल्तनत का ज़ालिम कमाण्डर सेना प्रमुख मेजर जनरल युसूफ गोवोन थे। आज वक़्त का पहिया घूम गया है.. लोगो को मौत बाँटने वाला आज खुद मौत की तमन्ना लिये पड़ा है, लेकिन मौत है कि आती ही नहीं.. बल्कि जुल्म का बदला जुल्म से दे रही है.. युसूफ को मरने नहीं दे रही है। वक़्त ज़ब बदलता है कहकर नहीं बदलता, और उस वक़्त आपको बता दिया जायेगा कि आपके वक़्त मे आपने क्या क्या सितम किये थे। युसूफ का हाल बता रहा है कि ताकत ओहदे मे नहीं वक़्त मे होती है। वक़्त हमेशा एक जैसा नहीं रहता है, इसलिए जुल्म उतना ही कर जितना तुम सहन कर सको। जय जय श्री राम........
    1
    ईदी अमीन.. नाम तो सुना होगा.. युगांडा का तानाशाह.. जिसके नाम से आज भी
ईदी अमीन.. नाम तो सुना होगा.. युगांडा का तानाशाह.. जिसके नाम से आज भी लोग डर जाते है। ज़ालिम इतना कि जुल्म की हर हद पार कर दी थी ।
उसी ज़ालिम सल्तनत का ज़ालिम कमाण्डर सेना प्रमुख मेजर जनरल युसूफ गोवोन थे।
आज वक़्त का पहिया घूम गया है.. लोगो को मौत बाँटने वाला आज खुद मौत की तमन्ना लिये पड़ा है, लेकिन मौत है कि आती ही नहीं.. बल्कि जुल्म का बदला जुल्म से दे रही है.. युसूफ को मरने नहीं दे रही है।
वक़्त ज़ब बदलता है कहकर नहीं बदलता, और उस वक़्त आपको बता दिया जायेगा कि आपके वक़्त मे आपने क्या क्या सितम किये थे।  
युसूफ का हाल बता रहा है कि ताकत ओहदे मे नहीं वक़्त मे होती है। वक़्त हमेशा एक जैसा नहीं रहता है, इसलिए जुल्म उतना ही कर जितना तुम सहन कर सको।
जय जय श्री राम........
    user_Keshav Choudhary
    Keshav Choudhary
    सदर, वाराणसी, उत्तर प्रदेश•
    11 min ago
  • रात में दुल्हन की तरह सजा काशी का कैंट स्टेशन, सामने बन रहा है देश का पहला अर्बन रोपवे स्टेशन - देखिए Night View न्यूज़ टू इंडिया से उप संपादक प्रदीप कुमार वर्मा उर्फ राजन की खास रिपोर्ट वाराणसी। पीएम मोदी के ड्रीम प्रोजेक्ट वाराणसी रोपवे का काम अब अंतिम चरण में है। आपके द्वारा भेजे गए रात के इस वीडियो में वाराणसी कैंट रेलवे स्टेशन का अद्भुत नजारा कैद हुआ है, जहां एक तरफ रोशनी से जगमगाता कैंट स्टेशन है तो दूसरी तरफ तेजी से बन रहा वाराणसी कैंट रोपवे स्टेशन दिखाई दे रहा है। वीडियो में फ्लाईओवर से गुजरते हुए कैंट स्टेशन की पुरानी इमारत पीली रोशनी में चमकती दिख रही है,और ठीक सामने नई मल्टी-स्टोरी बिल्डिंग पर VARANASI CANTT लिखा हुआ साफ दिख रहा है। यही भारत का पहला पब्लिक ट्रांसपोर्ट रोपवे स्टेशन है। क्या है ये प्रोजेक्ट:वाराणसी में बन रहा ये रोपवे भारत का पहला शहरी रोपवे (Urban Ropeway) है। करीब 3.75 किलोमीटर लंबा ये रोपवे कैंट स्टेशन से गोदौलिया चौक तक जाएगा। इसमें 5 स्टेशन होंगे-कैंट,भारत माता मंदिर, लहुराबीर, रथयात्रा और गोदौलिया। इस रोपवे के शुरू होने के बाद कैंट से गोदौलिया तक का 1 घंटे का जाम भरा सफर सिर्फ 16 मिनट में पूरा होगा। रात के वीडियो में इस नई बिल्डिंग पर लगी कांच और डिजाइन से अंदाजा लगता है कि काम लगभग 80% पूरा हो चुका है। काशी आने वाले श्रद्धालुओं के लिए ये रोपवे एक बड़े आकर्षण के रूप में तैयार हो रहा है।
    1
    रात में दुल्हन की तरह सजा काशी का कैंट स्टेशन, सामने बन रहा है देश का पहला अर्बन रोपवे स्टेशन - देखिए Night View
न्यूज़ टू इंडिया से उप संपादक प्रदीप कुमार वर्मा उर्फ राजन की खास रिपोर्ट 
वाराणसी। पीएम मोदी के ड्रीम प्रोजेक्ट वाराणसी रोपवे का काम अब अंतिम चरण में है। आपके द्वारा भेजे गए रात के इस वीडियो में वाराणसी कैंट रेलवे स्टेशन का अद्भुत नजारा कैद हुआ है, जहां एक तरफ रोशनी से जगमगाता कैंट स्टेशन है तो दूसरी तरफ तेजी से बन रहा वाराणसी कैंट रोपवे स्टेशन दिखाई दे रहा है। वीडियो में फ्लाईओवर से गुजरते हुए कैंट स्टेशन की पुरानी इमारत पीली रोशनी में चमकती दिख रही है,और ठीक सामने नई मल्टी-स्टोरी बिल्डिंग पर VARANASI CANTT लिखा हुआ साफ दिख रहा है। यही भारत का पहला पब्लिक ट्रांसपोर्ट रोपवे स्टेशन है। क्या है ये प्रोजेक्ट:वाराणसी में बन रहा ये रोपवे भारत का पहला शहरी रोपवे (Urban Ropeway) है। करीब 3.75 किलोमीटर लंबा ये रोपवे कैंट स्टेशन से गोदौलिया चौक तक जाएगा। इसमें 5 स्टेशन होंगे-कैंट,भारत माता मंदिर, लहुराबीर, रथयात्रा और गोदौलिया। इस रोपवे के शुरू होने के बाद कैंट से गोदौलिया तक का 1 घंटे का जाम भरा सफर सिर्फ 16 मिनट में पूरा होगा। रात के वीडियो में इस नई बिल्डिंग पर लगी कांच और डिजाइन से अंदाजा लगता है कि काम लगभग 80% पूरा हो चुका है। काशी आने वाले श्रद्धालुओं के लिए ये रोपवे एक बड़े आकर्षण के रूप में तैयार हो रहा है।
    user_NEWS 2 INDIA (NTI)
    NEWS 2 INDIA (NTI)
    Court reporter सदर, वाराणसी, उत्तर प्रदेश•
    12 min ago
  • थाना हनुमंत विहार क्षेत्र में युवक वीरू सिंह की मृत्यु के प्रकरण में पुलिस द्वारा सीसीटीवी फुटेज एवं अन्य साक्ष्यों की जांच की गई। थाना हनुमंत विहार क्षेत्र में युवक वीरू सिंह की मृत्यु के प्रकरण में पुलिस द्वारा सीसीटीवी फुटेज एवं अन्य साक्ष्यों की जांच की गई। जांच में सामने आया कि होंडा कार की टक्कर के बाद वीरू सिंह कार के बोनट एवं छत पर आ गए, लेकिन चालक द्वारा वाहन नहीं रोका गया और तेज गति से लगभग 1 से 1.5 किलोमीटर तक ले जाने के बाद उन्हें नीचे उतारा गया। इस दौरान उन्हें गंभीर चोटें आईं, जिससे उनकी मृत्यु हो गई।प्रकरण में परिजनों के प्रार्थना पत्र में उल्लिखित तथ्यों को विवेचना में सम्मिलित कर आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। घटना में प्रयुक्त कार जनपद फतेहपुर के जहानाबाद क्षेत्र से बरामद की गई है। दो आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है तथा अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास जारी हैं। पुलिस आयुक्त कानपुर नगर श्री रघुबीर लाल #Uppolice #dcpskanpur
    1
    थाना हनुमंत विहार क्षेत्र में युवक वीरू सिंह की मृत्यु के प्रकरण में पुलिस द्वारा सीसीटीवी फुटेज एवं अन्य साक्ष्यों की जांच की गई।
थाना हनुमंत विहार क्षेत्र में युवक वीरू सिंह की मृत्यु के प्रकरण में पुलिस द्वारा सीसीटीवी फुटेज एवं अन्य साक्ष्यों की जांच की गई। जांच में सामने आया कि होंडा कार की टक्कर के बाद वीरू सिंह कार के बोनट एवं छत पर आ गए, लेकिन चालक  द्वारा वाहन नहीं रोका गया और तेज गति से लगभग 1 से 1.5 किलोमीटर तक ले जाने के बाद उन्हें नीचे उतारा गया। इस दौरान उन्हें गंभीर चोटें आईं, जिससे उनकी मृत्यु हो गई।प्रकरण में परिजनों के प्रार्थना पत्र में उल्लिखित तथ्यों को विवेचना में सम्मिलित कर आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। घटना में प्रयुक्त कार जनपद फतेहपुर के जहानाबाद क्षेत्र से बरामद की गई है। दो आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है तथा अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास जारी हैं।  पुलिस आयुक्त कानपुर नगर श्री रघुबीर लाल
#Uppolice
#dcpskanpur
    user_HAQIQAT KI JUNG NEWS
    HAQIQAT KI JUNG NEWS
    Local News Reporter सदर, वाराणसी, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
  • श्रीराम-भरत मिलन के दृश्य ने जीता दिल, जयकारों से गूंजा चौबेपुर बाजार
    1
    श्रीराम-भरत मिलन के दृश्य ने जीता दिल, जयकारों से गूंजा चौबेपुर बाजार
    user_Laik AFTAB
    Laik AFTAB
    Local News Reporter सदर, वाराणसी, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
  • कलम के तेज धार से महर्षि वाल्मीकि अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डा, अयोध्याधाम में विमानन करियर मार्गदर्शन कार्यक्रम आयोजित अयोध्या नागरिक उड्डयन मंत्रालय के निर्देश पर भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण और नागरिक उड्डयन महानिदेशालय के सहयोग से चलाए जा रहे विमानन करियर मार्गदर्शन कार्यक्रम के तहत महर्षि वाल्मीकि अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डा, अयोध्याधाम द्वारा 22 अक्टूबर 2026 को विद्यार्थियों के लिए जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। यह कार्यक्रम राजकीय इंटर कॉलेज अयोध्या और सनबीम स्कूल अयोध्या के छात्र-छात्राओं के लिए आयोजित किया गया था। इस पहल की शुरुआत अप्रैल 2025 में माननीय नागरिक उड्डयन मंत्री द्वारा की गई थी। इसका मुख्य उद्देश्य देश भर के विद्यालयों के विशेषकर कक्षा 11वीं और 12वीं के विज्ञान वर्ग के विद्यार्थियों को विमानन क्षेत्र में उपलब्ध शिक्षा और रोजगार के अवसरों से परिचित कराना है। कार्यक्रम का संयोजन संचार विभाग के विभागाध्यक्ष दिनेश कुमार मौर्य द्वारा किया गया। कार्यक्रम के अंतर्गत भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण के मुख्यालय के विशेषज्ञों द्वारा दोनों विद्यालयों के विद्यार्थियों के लिए ऑनलाइन करियर मार्गदर्शन सत्र चलाया गया। सत्र के दौरान विद्यार्थियों को वाणिज्यिक पायलट, विमान रखरखाव अभियंता, वायु यातायात नियंत्रक और विमानन सुरक्षा कार्यकारी जैसे प्रमुख करियर विकल्पों के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। साथ ही इन क्षेत्रों में जाने के लिए आवश्यक शैक्षणिक योग्यता, प्रशिक्षण और भविष्य की संभावनाओं पर भी प्रकाश डाला गया। ऑनलाइन सत्र के बाद महर्षि वाल्मीकि अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डा के अधिकारियों ने विद्यार्थियों को हवाईअड्डे की कार्यप्रणाली और विमानन क्षेत्र के विभिन्न कार्यक्षेत्रों को सरल उदाहरणों के माध्यम से समझाया। कार्यक्रम के अंत में हवाईअड्डा निदेशक धीरेन्द्र सिंह ने विद्यार्थियों को संबोधित किया और उन्हें विमानन क्षेत्र में उपलब्ध अवसरों को पहचान कर अपनी रुचि और योग्यता के अनुसार लक्ष्य निर्धारित करने के लिए प्रेरित किया। हवाईअड्डा प्रशासन की यह पहल विद्यार्थियों को विमानन क्षेत्र में करियर बनाने के लिए प्रोत्साहित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।
    5
    कलम के तेज धार से
महर्षि वाल्मीकि अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डा, अयोध्याधाम में विमानन करियर मार्गदर्शन कार्यक्रम आयोजित

अयोध्या 
नागरिक उड्डयन मंत्रालय के निर्देश पर भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण और नागरिक उड्डयन महानिदेशालय के सहयोग से चलाए जा रहे विमानन करियर मार्गदर्शन कार्यक्रम के तहत महर्षि वाल्मीकि अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डा, अयोध्याधाम द्वारा 22 अक्टूबर 2026 को विद्यार्थियों के लिए जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया।
यह कार्यक्रम राजकीय इंटर कॉलेज अयोध्या और सनबीम स्कूल अयोध्या के छात्र-छात्राओं के लिए आयोजित किया गया था। इस पहल की शुरुआत अप्रैल 2025 में माननीय नागरिक उड्डयन मंत्री द्वारा की गई थी। इसका मुख्य उद्देश्य देश भर के विद्यालयों के विशेषकर कक्षा 11वीं और 12वीं के विज्ञान वर्ग के विद्यार्थियों को विमानन क्षेत्र में उपलब्ध शिक्षा और रोजगार के अवसरों से परिचित कराना है।
कार्यक्रम का संयोजन संचार विभाग के विभागाध्यक्ष दिनेश कुमार मौर्य द्वारा किया गया। कार्यक्रम के अंतर्गत भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण के मुख्यालय के विशेषज्ञों द्वारा दोनों विद्यालयों के विद्यार्थियों के लिए ऑनलाइन करियर मार्गदर्शन सत्र चलाया गया।
सत्र के दौरान विद्यार्थियों को वाणिज्यिक पायलट, विमान रखरखाव अभियंता, वायु यातायात नियंत्रक और विमानन सुरक्षा कार्यकारी जैसे प्रमुख करियर विकल्पों के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। साथ ही इन क्षेत्रों में जाने के लिए आवश्यक शैक्षणिक योग्यता, प्रशिक्षण और भविष्य की संभावनाओं पर भी प्रकाश डाला गया।
ऑनलाइन सत्र के बाद महर्षि वाल्मीकि अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डा के अधिकारियों ने विद्यार्थियों को हवाईअड्डे की कार्यप्रणाली और विमानन क्षेत्र के विभिन्न कार्यक्षेत्रों को सरल उदाहरणों के माध्यम से समझाया।
कार्यक्रम के अंत में हवाईअड्डा निदेशक धीरेन्द्र सिंह ने विद्यार्थियों को संबोधित किया और उन्हें विमानन क्षेत्र में उपलब्ध अवसरों को पहचान कर अपनी रुचि और योग्यता के अनुसार लक्ष्य निर्धारित करने के लिए प्रेरित किया।
हवाईअड्डा प्रशासन की यह पहल विद्यार्थियों को विमानन क्षेत्र में करियर बनाने के लिए प्रोत्साहित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।
    user_Dharmendra Chaurasia
    Dharmendra Chaurasia
    Varanasi, Uttar Pradesh•
    3 hrs ago
  • टांडाकला में 144 वर्षों पुरानी रामलीला का भव्य समापन, भरत मिलाप और श्रीराम के राज्याभिषेक के साथ सजी राजगद्दी जनता न्यूज टीवी ब्यूरो चीफ राजमणी पाण्डेय चंदौली
    1
    टांडाकला में 144 वर्षों पुरानी रामलीला का भव्य समापन, भरत मिलाप और श्रीराम के राज्याभिषेक के साथ सजी राजगद्दी
जनता न्यूज टीवी ब्यूरो चीफ राजमणी पाण्डेय चंदौली
    user_जनता न्यूज टीवी
    जनता न्यूज टीवी
    TV News Anchor सदर, वाराणसी, उत्तर प्रदेश•
    3 hrs ago
  • वाराणसी चौबेपुर बाजार में मां दुर्गा पूजा समिति की ओर से चौबेपुर क्षेत्र के सभी पत्रकार बंधु को चौबेपुर के ग्राम प्रधान राघवेंद्र जायसव जी द्वारा अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया गया मुकेश कुमार
    1
    वाराणसी चौबेपुर बाजार में  मां दुर्गा पूजा समिति की ओर से चौबेपुर क्षेत्र के सभी पत्रकार बंधु को चौबेपुर के ग्राम प्रधान राघवेंद्र जायसव  जी द्वारा अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया गया 
मुकेश कुमार
    user_लाइव बनारस न्यूज
    लाइव बनारस न्यूज
    TV News Anchor सदर, वाराणसी, उत्तर प्रदेश•
    7 hrs ago
  • लखनऊ: सीएम योगी का पुलिसकर्मियों को तोहफा, मोटरसाइकिल और यूनिफॉर्म भत्ते में बढ़ोतरी का ऐलान* *लखनऊ: सीएम योगी का पुलिसकर्मियों को तोहफा, मोटरसाइकिल और यूनिफॉर्म भत्ते में बढ़ोतरी का ऐलान* पुलिस स्मृति दिवस-2026 के अवसर पर लखनऊ स्थित रिजर्व पुलिस लाइन में आयोजित स्मृति परेड के दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पुलिसकर्मियों के भत्तों में बढ़ोतरी की घोषणा की। उन्होंने कहा कि शासन में लंबित मांगों पर विचार करते हुए ये फैसले लिए जा रहे हैं। मुख्यमंत्री ने फील्ड ड्यूटी में तैनात उपनिरीक्षक और निरीक्षक स्तर के पुलिसकर्मियों का मोटरसाइकिल भत्ता ₹700 से बढ़ाकर ₹1,000 प्रतिमाह करने की घोषणा की। इसके साथ ही PPS संवर्ग के अधिकारियों का यूनिफॉर्म भत्ता ₹6,400 से बढ़ाकर ₹15,000 किया जाएगा। सीएम योगी ने फील्ड ड्यूटी में तैनात आरक्षी और मुख्य आरक्षी का भत्ता भी ₹2,000 से बढ़ाकर ₹2,500 करने का ऐलान किया। इन घोषणाओं का उद्देश्य पुलिसकर्मियों की लंबे समय से चली आ रही मांगों पर कार्रवाई करना है।
    1
    लखनऊ: सीएम योगी का पुलिसकर्मियों को तोहफा, मोटरसाइकिल और यूनिफॉर्म भत्ते में बढ़ोतरी का ऐलान*

*लखनऊ: सीएम योगी का पुलिसकर्मियों को तोहफा, मोटरसाइकिल और यूनिफॉर्म भत्ते में बढ़ोतरी का ऐलान*
पुलिस स्मृति दिवस-2026 के अवसर पर लखनऊ स्थित रिजर्व पुलिस लाइन में आयोजित स्मृति परेड के दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पुलिसकर्मियों के भत्तों में बढ़ोतरी की घोषणा की। उन्होंने कहा कि शासन में लंबित मांगों पर विचार करते हुए ये फैसले लिए जा रहे हैं।
मुख्यमंत्री ने फील्ड ड्यूटी में तैनात उपनिरीक्षक और निरीक्षक स्तर के पुलिसकर्मियों का मोटरसाइकिल भत्ता ₹700 से बढ़ाकर ₹1,000 प्रतिमाह करने की घोषणा की।
इसके साथ ही PPS संवर्ग के अधिकारियों का यूनिफॉर्म भत्ता ₹6,400 से बढ़ाकर ₹15,000 किया जाएगा।
सीएम योगी ने फील्ड ड्यूटी में तैनात आरक्षी और मुख्य आरक्षी का भत्ता भी ₹2,000 से बढ़ाकर ₹2,500 करने का ऐलान किया। इन घोषणाओं का उद्देश्य पुलिसकर्मियों की लंबे समय से चली आ रही मांगों पर कार्रवाई करना है।
    user_Keshav Choudhary
    Keshav Choudhary
    सदर, वाराणसी, उत्तर प्रदेश•
    17 min ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.