*डीडीयू मंडल ने भारतीय रेल में बनाया नया राष्ट्रीय कीर्तिमान, एक माह में 918 बॉक्सन प्रकार के माल डिब्बों का रूटीन ओवरहॉल कर तोड़ा अपना ही राष्ट्रीय रिकॉर्ड* *डीडीयू मंडल ने भारतीय रेल में बनाया नया राष्ट्रीय कीर्तिमान, एक माह में 918 बॉक्सन प्रकार के माल डिब्बों का रूटीन ओवरहॉल कर तोड़ा अपना ही राष्ट्रीय रिकॉर्ड* *डीडीयू/ रोहतास से ब्यूरो चीफ मोहम्मद इमरानअली की रिपोर्ट ✍🏻* दिनांक : 01 अगस्त, 2026 पूर्व मध्य रेल के पंडित दीन दयाल उपाध्याय मंडल ने माल डिब्बों के अनुरक्षण के क्षेत्र में भारतीय रेल का नया राष्ट्रीय कीर्तिमान स्थापित किया है। डीडीयू जंक्शन स्थित मंडल के वैगन केयर सेंटर ने जुलाई 2026 के दौरान बॉक्सन प्रकार के 918 माल डिब्बों का रूटीन ओवरहॉल (आरओएच) सफलतापूर्वक पूरा कर भारतीय रेल में एक माह के दौरान सर्वाधिक मासिक आरओएच का नया रिकॉर्ड बनाया है। यह उपलब्धि लगभग 15 क्लोज सर्किट (सीसी) रेकों के अनुरक्षण के समतुल्य है। इसके साथ ही मंडल ने दिसंबर 2025 में स्थापित 905 माल डिब्बों के अपने ही राष्ट्रीय रिकॉर्ड को पीछे छोड़ दिया है। यह उपलब्धि महाप्रबंधक, पूर्व मध्य रेल श्री छत्रसाल सिंह के मार्गदर्शन, मंडल रेल प्रबंधक श्री उदय सिंह मीना के नेतृत्व तथा वरीय मंडल यांत्रिक अभियंता (कैरिज एवं वैगन) श्री नितिन कुमार के निर्देशन में अनुरक्षण कार्यों में गुणवत्ता, दक्षता तथा सतत सुधार के परिणामस्वरूप प्राप्त हुई है। रूटीन ओवरहॉल के अंतर्गत माल डिब्बों का विस्तृत तकनीकी परीक्षण, आवश्यक मरम्मत, विभिन्न अवयवों का रखरखाव तथा निर्धारित सुरक्षा मानकों के अनुरूप उनकी कार्यक्षमता सुनिश्चित की जाती है। इससे माल डिब्बों की विश्वसनीयता, सेवा-योग्यता तथा उपलब्धता में वृद्धि होती है। इसी अवधि में मंडल के माल डिब्बा परीक्षण यार्ड में 370 क्लोज सर्किट (सीसी) रेक गठित किए गए, जिन्हें 35+5 दिन अथवा 10,000 किलोमीटर तक की विस्तारित ब्रेक पावर प्रमाण-पत्र (बीपीसी) वैधता प्राप्त है। इससे रेकों की उपलब्धता बढ़ती है, परिसंपत्तियों का बेहतर उपयोग सुनिश्चित होता है तथा पूर्व मध्य रेल के धनबाद मंडल सहित प्रमुख माल लदान क्षेत्रों में समय पर खाली रेक उपलब्ध कराने में महत्वपूर्ण सहायता मिलती है। मंडल रेल प्रबंधक श्री उदय सिंह मीना का वक्तव्य- *रूटीन ओवरहॉल माल डिब्बों की संरक्षा, गुणवत्ता एवं दीर्घकालिक विश्वसनीयता सुनिश्चित करने की एक अत्यंत महत्वपूर्ण प्रक्रिया है। त्वरित तकनीकी परीक्षण, गुणवत्तापूर्ण मरम्मत तथा निर्धारित मानकों के अनुरूप रखरखाव के माध्यम से प्रत्येक माल डिब्बे को सुरक्षित एवं विश्वसनीय सेवा के लिए तैयार किया जाता है। डीडीयू मंडल अनुरक्षण के प्रत्येक क्षेत्र में उत्कृष्टता, गुणवत्ता तथा सुरक्षा के उच्चतम मानकों को बनाए रखते हुए भारतीय रेल की माल परिवहन प्रणाली को निरंतर सुदृढ़ बनाने के लिए प्रतिबद्ध है। राष्ट्रीय स्तर की उपलब्धि के लिए मैं पूरी टीम को बधाई देता हूं।* -- वरीय मंडल यांत्रिक अभियंता (कैरिज एवं वैगन) श्री नितिन कुमार का वक्तव्य: *“यह उपलब्धि यांत्रिक विभाग की टीम द्वारा अपनाई गई गुणवत्तापूर्ण अनुरक्षण प्रक्रिया, समयबद्ध कार्य निष्पादन और सुरक्षा मानकों के प्रभावी अनुपालन का परिणाम है। रूटीन ओवरहॉल के दौरान प्रत्येक माल डिब्बे का गहन परीक्षण, आवश्यक मरम्मत एवं रखरखाव सुनिश्चित किया जाता है, जिससे उनकी विश्वसनीयता बढ़ती है।”*
*डीडीयू मंडल ने भारतीय रेल में बनाया नया राष्ट्रीय कीर्तिमान, एक माह में 918 बॉक्सन प्रकार के माल डिब्बों का रूटीन ओवरहॉल कर तोड़ा अपना ही राष्ट्रीय रिकॉर्ड* *डीडीयू मंडल ने भारतीय रेल में बनाया नया राष्ट्रीय कीर्तिमान, एक माह में 918 बॉक्सन प्रकार के माल डिब्बों का रूटीन ओवरहॉल कर तोड़ा अपना ही राष्ट्रीय रिकॉर्ड* *डीडीयू/ रोहतास से ब्यूरो चीफ मोहम्मद इमरानअली की रिपोर्ट ✍🏻* दिनांक : 01 अगस्त, 2026 पूर्व मध्य रेल के पंडित दीन दयाल उपाध्याय मंडल ने माल डिब्बों के अनुरक्षण के क्षेत्र में भारतीय रेल का नया राष्ट्रीय कीर्तिमान स्थापित किया है। डीडीयू जंक्शन स्थित मंडल के वैगन केयर सेंटर ने जुलाई 2026 के दौरान बॉक्सन प्रकार के 918 माल डिब्बों का रूटीन ओवरहॉल (आरओएच) सफलतापूर्वक पूरा कर भारतीय
रेल में एक माह के दौरान सर्वाधिक मासिक आरओएच का नया रिकॉर्ड बनाया है। यह उपलब्धि लगभग 15 क्लोज सर्किट (सीसी) रेकों के अनुरक्षण के समतुल्य है। इसके साथ ही मंडल ने दिसंबर 2025 में स्थापित 905 माल डिब्बों के अपने ही राष्ट्रीय रिकॉर्ड को पीछे छोड़ दिया है। यह उपलब्धि महाप्रबंधक, पूर्व मध्य रेल श्री छत्रसाल सिंह के मार्गदर्शन, मंडल रेल प्रबंधक श्री उदय सिंह मीना के नेतृत्व तथा वरीय मंडल यांत्रिक अभियंता (कैरिज एवं वैगन) श्री नितिन कुमार के निर्देशन में अनुरक्षण कार्यों में गुणवत्ता, दक्षता तथा सतत सुधार के परिणामस्वरूप प्राप्त हुई है। रूटीन ओवरहॉल के अंतर्गत माल डिब्बों का विस्तृत तकनीकी परीक्षण, आवश्यक मरम्मत, विभिन्न अवयवों का रखरखाव तथा निर्धारित सुरक्षा मानकों के अनुरूप उनकी कार्यक्षमता सुनिश्चित की
जाती है। इससे माल डिब्बों की विश्वसनीयता, सेवा-योग्यता तथा उपलब्धता में वृद्धि होती है। इसी अवधि में मंडल के माल डिब्बा परीक्षण यार्ड में 370 क्लोज सर्किट (सीसी) रेक गठित किए गए, जिन्हें 35+5 दिन अथवा 10,000 किलोमीटर तक की विस्तारित ब्रेक पावर प्रमाण-पत्र (बीपीसी) वैधता प्राप्त है। इससे रेकों की उपलब्धता बढ़ती है, परिसंपत्तियों का बेहतर उपयोग सुनिश्चित होता है तथा पूर्व मध्य रेल के धनबाद मंडल सहित प्रमुख माल लदान क्षेत्रों में समय पर खाली रेक उपलब्ध कराने में महत्वपूर्ण सहायता मिलती है। मंडल रेल प्रबंधक श्री उदय सिंह मीना का वक्तव्य- *रूटीन ओवरहॉल माल डिब्बों की संरक्षा, गुणवत्ता एवं दीर्घकालिक विश्वसनीयता सुनिश्चित करने की एक अत्यंत महत्वपूर्ण प्रक्रिया है। त्वरित तकनीकी परीक्षण, गुणवत्तापूर्ण मरम्मत तथा निर्धारित मानकों के अनुरूप
रखरखाव के माध्यम से प्रत्येक माल डिब्बे को सुरक्षित एवं विश्वसनीय सेवा के लिए तैयार किया जाता है। डीडीयू मंडल अनुरक्षण के प्रत्येक क्षेत्र में उत्कृष्टता, गुणवत्ता तथा सुरक्षा के उच्चतम मानकों को बनाए रखते हुए भारतीय रेल की माल परिवहन प्रणाली को निरंतर सुदृढ़ बनाने के लिए प्रतिबद्ध है। राष्ट्रीय स्तर की उपलब्धि के लिए मैं पूरी टीम को बधाई देता हूं।* -- वरीय मंडल यांत्रिक अभियंता (कैरिज एवं वैगन) श्री नितिन कुमार का वक्तव्य: *“यह उपलब्धि यांत्रिक विभाग की टीम द्वारा अपनाई गई गुणवत्तापूर्ण अनुरक्षण प्रक्रिया, समयबद्ध कार्य निष्पादन और सुरक्षा मानकों के प्रभावी अनुपालन का परिणाम है। रूटीन ओवरहॉल के दौरान प्रत्येक माल डिब्बे का गहन परीक्षण, आवश्यक मरम्मत एवं रखरखाव सुनिश्चित किया जाता है, जिससे उनकी विश्वसनीयता बढ़ती है।”*
- पंजाबी टीचर भर्ती के लिए शिक्षक की आवेदन शुरू हो गई है पंजाब में टीचर की भर्ती के लिए आवेदन शुरू हो गई है1
- रोहतास के प्रसिद्ध गुप्तेश्वर धाम में श्रावणी मेले का शुभारंभ, डीएम ने किया उद्घाटन चेनारी (रोहतास), 1 अगस्त। रोहतास जिले के प्रसिद्ध धार्मिक एवं पर्यटन स्थल गुप्तेश्वर गुप्ता धाम में शनिवार से एक माह तक चलने वाले भव्य श्रावणी मेले का शुभारंभ हो रोहतास के प्रसिद्ध गुप्तेश्वर धाम में श्रावणी मेले का शुभारंभ, डीएम ने किया उद्घाटन चेनारी (रोहतास), 1 अगस्त। रोहतास जिले के प्रसिद्ध धार्मिक एवं पर्यटन स्थल गुप्तेश्वर गुप्ता धाम में शनिवार से एक माह तक चलने वाले भव्य श्रावणी मेले का शुभारंभ हो गया। मेले का उद्घाटन जिला पदाधिकारी दीपक कुमार मिश्रा ने विधिवत फीता काटकर किया। उद्घाटन के बाद उन्होंने श्रद्धालुओं के लिए की गई नई व्यवस्थाओं का निरीक्षण कर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। जिला पदाधिकारी ने वन प्रमंडल पदाधिकारी, अनुमंडल पदाधिकारी (एसडीएम) डॉ. नेहा कुमारी, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी (एसडीपीओ) तथा अन्य प्रशासनिक अधिकारियों के साथ गुप्तेश्वर धाम परिसर का भ्रमण किया। इस दौरान उन्होंने सुरक्षा व्यवस्था, पेयजल, चिकित्सा सुविधा, पार्किंग, स्वच्छता, प्रकाश व्यवस्था, बैरिकेडिंग तथा श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए किए गए सभी इंतजामों की समीक्षा की। निरीक्षण के दौरान प्रशासन ने स्पष्ट किया कि इस वर्ष श्रद्धालुओं की सुरक्षा और सुविधाओं को सर्वोच्च प्राथमिकता दी गई है। मेले में आने वाले श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हुए अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती, नियंत्रण कक्ष, स्वास्थ्य शिविर तथा अन्य आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की गई हैं। इस अवसर पर एसडीएम डॉ. नेहा कुमारी ने बाबा गुप्तेश्वर नाथ का विधि-विधान से जलाभिषेक एवं पूजा-अर्चना कर जिले की सुख-समृद्धि और शांति की कामना की। उन्होंने श्रद्धालुओं से प्रशासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन करते हुए शांतिपूर्ण एवं सुरक्षित ढंग से दर्शन-पूजन करने की अपील की। श्रावणी मेले के शुभारंभ के साथ ही बड़ी संख्या में श्रद्धालु गुप्तेश्वर धाम पहुंचने लगे हैं। पूरे मंदिर परिसर में भक्तिमय वातावरण बना हुआ है और "बोल बम" तथा "हर-हर महादेव" के जयघोष से क्षेत्र गुंजायमान है। प्रशासन को पूरे श्रावण मास के दौरान लाखों श्रद्धालुओं के आगमन की उम्मीद है।1
- ईशानगरः शिक्षक राजू अहिरवार के 35 वर्षों के स्वर्णिम सेवाकाल का समापन, विदाई समारोह में उमड़ा जनसैलाब1
- पंचायत समिति की बैठक में जल संकट का मुद्दा छाया, नल-जल योजना व चापाकलों की मरम्मत की उठी मांग रफीगंज प्रखंड मुख्यालय स्थित बहुउद्देशीय भवन में शनिवार को पंचायत समिति की बैठक प्रखंड प्रमुख गीता सिंह की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक का संचालन प्रखंड विकास पदाधिकारी कुमार अश्वनी ने किया। पूर्व बैठक की कार्यवाही की संपुष्टि के बाद विभिन्न जनहित के मुद्दों पर चर्चा शुरू हुई। बैठक में मुखिया संघ के प्रखंड अध्यक्ष बिंदेश्वर यादव,पंचायत समिति सदस्य कार्तिक शर्मा, जैनब प्रवीण, उपेंद्र यादव, मुखिया सेराज अंसारी, यूसुफ अली खान, गुड़िया देवी, विदाई देवी, शंकर दयाल यादव ने ग्रामीण क्षेत्रों में खराब पड़े नल-जल योजना और चापाकलों की समस्या को प्रमुखता से उठाया। मुखिया संघ अध्यक्ष बिंदेश्वर सिंह यादव एवं मुखिया सेराज अंसारी ने कहा कि प्रखंड की अधिकांश पंचायतों में पेयजल संकट गंभीर रूप ले चुका है और खराब योजनाओं की शीघ्र मरम्मत कराई जानी चाहिए। साधना सिंह ने षष्ठम एवं 16वीं योजना को सभी क्षेत्र में सामान्य रूप से राशी वितरण करने का प्रस्ताव लाया। जिसमें बहुमत के आधार पर पारित हुआ। वहीं इन्होंने पौथु पंचायत में बिजली की लचर स्थिती को सुदृढ करने के लिए आवाज उठाई।इसपर विभाग के जेई ने जल्द ही समस्या के समाधान के लिए आश्वाशन दिया। बैठक में आंगनबाड़ी केंद्रों के संचालन की जांच कराने तथा खाद की कालाबाजारी पर रोक लगाने की भी मांग की गई। साथ ही 15वीं एवं 16वीं वित्त आयोग की राशि का सामान्य रूप से वितरण करने का निर्णय लिया गया। बैठक में बीआरओ सह शिक्षा पदाधिकारी अमर कुमार, आवास प्रवेशक अमित कुमार सिंह, कृषि पदाधिकारी अमृता कुमारी मौर्या, थानाध्यक्ष शंभू कुमार,उप प्रमुख रजन्ति देवी ,मुखिया नरेंद्र मिश्र, मुखिया नुसरत जहां ,प्रमिला देवी, गुड़िया देवी, मीरा देवी, सुनैना देवी, आरती देवी, साधन सिंह, समित्री देवी, ईश्वर चौधरी, बसंती देवी, मुकेश सिंह, नूर फातिमा, रूबी प्रवीण, अजबुन निशा सहित पंचायत समिति के कई सदस्य एवं जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।1
- हसपुरा औरंगाबाद अंचल कार्यालय में जमीनी विवाद निपटारा को लेकर जनता दरबार लगाया गया हसपुरा अंचल कार्यालय में जमीनी विवाद निपटारा को लेकर जनता दरबार लगाया गया।जिसमें सीओ सुनील कुमार, थानाध्यक्ष दिनेश कुमार, अंचल सहायक दीपक कुमार उपस्थित रहकर लोगों की सुनवाई किया1
- बड़ी पंचायत के वार्ड संख्या आठ में नालीजाम , सड़क पर बह रहा गंदा पानी, भोजपुर जिला के सहार प्रखंड अंतर्गत बरुही पंचायत के वार्ड संख्या 8 में नाली पूरी तरह कचरे से जाम हो जाने से के कारण गंदा पानी सड़क पर बह रहा है इससे स्थानीय लोगों की कीचड़ और जल जमाव के बीच आने जाने को मजबूर होना पड़ रहा है, ग्रामीणों का आरोप है कि बिहार लोहिया स्वच्छता अभियान के तहत बहाल किए गए सफाई कर्मी इस समस्या पर ध्यान नहीं दे रहे हैं,1
- शासकीय सांदीपनि विद्यालय में उत्साहपूर्वक मनाया गया विश्व स्कार्फ दिवस1
- dxn top 10 product टॉप 10 प्रोडक्ट जिसको यूज करना जरूरी है टॉप 10 प्रोडक्ट जिसको यूज करना चाहिए1