अग्नि सेवा सप्ताह 2026 के तहत पटोरी में दौड़ प्रतियोगिता, युवाओं ने दिखाया दमखम पटोरी अनुमंडल क्षेत्र स्थित जननायक कर्पूरी स्टेडियम में बिहार अग्नि सेवा सप्ताह 2026 एवं ‘फिट इंडिया’ अभियान के तहत गुरुवार को लक्ष्य अकादमी के तत्वावधान में दौड़ प्रतियोगिता का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में युवाओं ने भाग लेकर उत्साह और जोश का परिचय दिया। पुरुष वर्ग में आयोजित दौड़ प्रतियोगिता में 35 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। कड़े मुकाबले में अभिनव कुमार ने प्रथम स्थान प्राप्त किया, जबकि रवि राज द्वितीय और सतीश कुमार तृतीय स्थान पर रहे। वहीं महिला वर्ग की 1000 मीटर दौड़ प्रतियोगिता में भी 35 प्रतिभागियों ने भाग लिया। इसमें शबनम कुमारी ने शानदार प्रदर्शन करते हुए प्रथम स्थान हासिल किया। निशा कुमारी ने द्वितीय तथा रूपम कुमारी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। प्रतियोगिता के समापन अवसर पर सहायक अनुमंडल अग्निशमन पदाधिकारी हरिशंकर मिश्रा एवं अमरेंद्र कुमार ने विजेताओं को मेडल और ट्रॉफी प्रदान कर सम्मानित किया। इस मौके पर हरिशंकर मिश्रा ने प्रतिभागियों को संबोधित करते हुए कहा कि इस प्रकार के आयोजन युवाओं में अनुशासन, आत्मविश्वास और शारीरिक क्षमता का विकास करते हैं, जो उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए बेहद आवश्यक है। कार्यक्रम के दौरान शत्रुध्न कुमार, भीम कुमार, राममूर्ति कुमार, राहुल कुमार, विजय गुप्ता, रमेश राय एवं त्रिलोकी कुमार सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

- Post by JMBNEWS1
- बिहार की राजनीति में बड़ा बदलाव देखने को मिला है। Samrat Choudhary के मुख्यमंत्री बनने के बाद सियासी गलियारों में चर्चाएं तेज हो गई हैं। विपक्ष इस पूरे घटनाक्रम को लेकर लगातार सवाल उठा रहा है। कभी “नीतीश मुक्त बिहार” का नारा देने वाली राजनीति आज किस मोड़ पर आ गई है—इसी पर राजनीतिक बहस तेज हो गई है। विपक्ष का कहना है कि मुख्यमंत्री बदलने से क्या बिहार की पुरानी समस्याएं भी बदलेंगी? बेरोजगारी, बाढ़, पलायन और विकास जैसे मुद्दों पर अब नई सरकार से उम्मीदें भी जुड़ी हैं और सवाल भी उठ रहे हैं। Nitish Kumar की राजनीति, गठबंधन की बदलती तस्वीर और विपक्ष के आरोपों के बीच बिहार की राजनीति एक बार फिर नए दौर में प्रवेश कर चुकी है। क्या यह बदलाव बिहार के लिए नई शुरुआत साबित होगा या फिर यह सिर्फ एक और सियासी समझौता है? अपनी राय कमेंट में जरूर बताएं।1
- समस्तीपुर नगर थाना ओवरब्रिज पर हाइवा और बालु लोडेड ट्रक मे भीषण टक्कर.1
- वैशाली जिले के भगवानपुर प्रखंड से भ्रष्टाचार की एक चौंकाने वाली तस्वीर सामने आई है। प्रखंड के हांसी मलाही गांव स्थित एक स्कूल में निर्माण कार्य के दौरान भारी अनियमितता बरती जा रही है। आरोप है कि भवन निर्माण में पिलर ढालते समय सरिया (लोहे की छड़) का उपयोग नहीं किया जा रहा है, जो निर्माण मानकों का खुला उल्लंघन है। #BreakingNews #VaishaliNews #Bhagwanpur #CorruptionExposed #SchoolScam #BiharNews #GroundReport #ViralNews #EducationSystem #ConstructionScam #PublicVoice #LocalNews #NewsUpdate #HindiNews #TrendingNow #RealityCheck #SystemFail #AwarenessPost #ShareNow #ViralPost1
- बिहार समस्तीपुर समस्तीपुर में ऑटो-बाइक की टक्कर में 6 घायल, सभी की हालत गंभीर । जी हां यह घटना उस समय घटी जब समस्तीपुर जिले के रोसड़ा मुख्य मार्ग पर तेज रफ्तार से आ रही ऑटो और बाइक के बीच जोरदार टक्कर हो गई। जिस हादसे में एक महिला समेत 6 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। आपको बतादु की बाइक पर सवार तीन युवक मैराथन ट्रायल में शामिल होने समस्तीपुर आ रहे थे उसी दरम्यान ऑटो से उनकी भिड़ंत हो गई और छः लोग जख्मी हो गए। वहीं स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को सदर अस्पताल समस्तीपुर लाया गया, जहां प्राथमिक इलाज के बाद उन्हे रेफर कर दिया गया। घायलों में नीतीश कुमार, दिलखुश कुमार, नीरज कुमार, सीताराम सहनी, सोनी कुमारी और एक अन्य युवक शामिल हैं। घटना की सूचना पर पहुंचे अंगार घाट थाने की पुलिस जांच में जुट गई है। इस घटना को लेकर स्थानीय लोगों ने क्या कुछ कहा देखें इस खास रिपोर्ट में।1
- Post by Vaanishree News1
- सम्राट चौधरी को CM बनाने पर प्रशांत किशोर का बड़ा बयान, कहा- हमने पहले ही कहा था, एक तो NDA जीतेंगे नहीं, अगर जीते तो नीतीश कुमार CM रहेंगे नहीं, अगर 10 हजार रुपए देकर NDA ने वोट नहीं खरीदा होता, इलेक्शन कमीशन की मदद नहीं होती, पिछले दरवाजे से मैन्युफैक्चर्ड मैंडेट लिया, उसी से उन्हें 202 सीटें आईं, अगर ये नहीं होता तो उन्हें इतनी सीटें नहीं आतीं, इसमें जिन लोगों ने योगदान दिया उसके जो आका हैं सत्ता उनके हाथ में है* *PK ने सम्राट चौधरी पर कसा तंज, बोले- जब भाजपा को मौका लगा तो उन्होंने किसको CM बनाया? आप उसका चाल, चरित्र, चेहरा देख लें, लोगों को ये नहीं पता कि इन्होंने 10वीं पास की है कि नहीं? आप राज्य के CM हैं, कम से कम सही बता दें, फर्जी सर्टिफिकेट लगाना चरित्र को दिखाता है। 6 लोगों की हत्या के आरोप में वे जेल में रहे, लेकिन इसकी कोई घोषणा एफेडेविट में नहीं की* *शराबबंदी के मुद्दे पर बोले प्रशांत किशोर, कहा- ये पिछले दरवाजे से काम करने वाले लोग हैं, हमने पहले ही कहा था कि फर्जी कानून को बंद करना चाहिए, इसका लाभ भ्रष्ट माफिया-अफसरों को है, इसे बंद कर लाभ पढ़ाई, बिहार नवनिर्माण के लिए हो, जनता का पैसा बांटकर वोट खरीदा, खजाना खाली हुआ तो पिछले दरवाजे से ये नीति भी बदलेंगे*1
- Post by JMBNEWS1
- *निजी स्कूलों की मनमानी के खिलाफ समस्तीपुर में नागरिक समाज का प्रतिरोध मार्च*1